छत्तीसगढ़
मीडिया से बात करते रो पड़ीं कांग्रेस की महिला सांसद, जानें- क्या है मामला?

राज्य सभा के मानसून सत्र के आखरी दिन संसद में जो हंगामा हुआ, उसकी लपटें छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती जा रही हैं. कांग्रेस इस मामले को लेकर प्रदेश में आगे उग्र प्रदर्शन की तैयारी में है. राजधानी रायपुर में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस की राज्यसभा सांसाद फूलोदेवी नेताम रो पड़ीं. दूसरी ओर इसी मुद्दे पर बीजेपी की महिला मोर्चा ने भारत माता चौक पर धरना प्रदर्शन किया और सीएम भूपेश बघेल का पुतला दहन कर दिया. बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस महिला सांसदों को आगे कर अफवाह फैला रही है. बीते बुधवार को पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर बीजेपी से पूरा फूटेज जारी करने के साथ ही माफी मांगने की मांग की. इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बड़ी बात यह थी कि दोनों सांसद भावुक हो गईं. वहीं फूलोदेवी नेताम रो पड़ीं.
मानसून सत्र के आखरी दिन राज्य की दो महिला सांसदों छाया वर्मा और फूलोदेवी नेताम के साथ दुर्व्यवहार का कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में इसी को लेकर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम ने एक प्रेस कांफ्रेंस ली, जिसमें पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इसे छत्तीसगढ़ की दो शेरनी और राज्य की आधी आबादी का अपमान बताया. वहीं उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जहां से दस सेकेण्ड की क्लीप जारी की है वहीं से लेकर पूरी क्लीप जारी करे.
क्यों चुप है बीजेपी?
राज्यसभा सांसद छाया वर्मा और फूलोदेवी नेताम प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भावुक हो गईं. फूलोदेवी नेताम तो रो पड़ी. छाया वर्मा ने कहा कि सदन में जो हुआ उसे लेकर बीजेपी के राज्यसभा सदस्य कुछ नहीं बोल रहे. वहीं जो वहां मौजूद नहीं थे वो झूठी प्रेस कांफ्रेंस ले रहे हैं. साथ हीं उन्हें अपमानित कर रहे हैं. वो सुनील सोनी और बाकी लोग इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झूठा आरोप लगा रहे हैं. उन्हें माफी मांगनी चाहिए. छाया वर्मा ने कहा कि राज्यसभा में 13 अगस्त को ओबीसी बिल पेश किया गया था. लेकिन कांग्रेस सहित 16 विपक्षी पार्टी पेगासस, केंद्रीय कृषि कानून, महंगाई पर चर्चा की मांग कर रही थी. लेकिन ओबीसी बिल पास करने पर सत्ता पक्ष तुली थी. इसी दौरान हमने देखा की कुछ लोग मार्शल के रूप में सदन के अंदर आ गए थे.
छाया वर्मा ने कहा कि मैं कई सालों से सदन में हूं. मैं हर किसी को जानती हूं, पहचानती हूं. 42 मार्शल सदन के अंदर घुसे तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई. साथी सदस्य फूलोदेवी गिर गईं. उन्हें चोट भी आई, लेकिन भाजपा की ओर से जो आरोप मारपीट के लगाए जा रगे हैं वह पूरी तरह झूठ है. सच्चाई आप सदन की पूरी कार्यवाही देखेंगे तो जान जाएंगे. जो वीडियो भाजपा की ओर से वायरल किया जा रहा है वह गलत है. भाजपा को इस पर माफी मांगनी चाहिए. राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने आंखों में आंसू लेकर कहा कि बीजेपी के सांसद लगातार उनका अपमान कर रहे हैं. झूठे आरोप लगा रहे हैं.


छत्तीसगढ़
चिरायु छत्तीसगढ़” के तहत “मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना” शुरू की छत्तीसगढ़ में बाल हृदय रोगियों को निश्शुल्क इलाज
छत्तीसगढ़
राजधानी में दो महीने बाद फिर बढ़े कोरोना मरीज, 6 लोग मोबाइल बंद कर हुए गायब, एक की मौत

राजधानी रायपुर में 2 महीने बाद एक बार फिर से कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होते देखा गया है, यहां एक ही दिन में 10 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से 6 लोग मोबाइल बंद कर के गायब हो गए हैं। कोरोना से संक्रमित मरीजों में 4 लोग बाहर से लौटे हैं।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र-ओड़िशा से लौटे 4 संक्रमित मरीज मिले हैं, सर्वाधिक मामले फाफाडीह में मिले हैं जहां 3 कोरोना के केस पाए गए हैं। बता दें कि बीते 18 दिन में 44 नए केस सामने आए हैं, त्यौहारी सीजन में भीड़ बढ़ने से कोरोना का खतरा भी बढ़ा हुआ है।
इधर राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ में कोरोना से 1 मरीज की मौत हो गई है, छह माह बाद कोरोना से मौत का मामला सामने आया है, मृतक का कोविड टेस्ट 17 अक्टूबर को पॉजिटिव आया था। मृतक बैंक का कर्मचारी था।

छत्तीसगढ़
बाजार से लौट रही महिला अधिवक्ता को युवकों ने जान से मारने की धमकी दी

बाजार से लौट रही महिला अधिवक्ता को युवकों ने जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उनके साथ गाली-गलौज की। अधिवक्ता ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित युवकों की तलाश कर रही है।
सरकंडा के विवेकानंद नगर मोपका में रहने वाली अधिवक्ता ने बताया कि रविवार की शाम वे बाजार गई थीं। रात आठ बजे वे गांधी चौक से वापस अपने घर जा रही थीं। इस दौरान बहतराई चौक के पास तीन युवक गाली-गलौज कर रहे थे। वे युवकों के किनारे से अपनी स्कूटी निकालते हुए जाने लगी। इसी बीच युवकों ने उनके वाहन को रोक लिया। इसका विरोध करने पर युवकों ने गाली-गलौज करने लगे। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता ने इस दौरान मोबाइल से युवकों की तस्वीर खींच ली। साथ ही पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। उन्होंने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। साथ ही वीडियो भी पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत पर जुर्म दर्ज कर आरोपित युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
आए दिन करते हैं हंगामा
पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि युवक आए दिन चौक के पास खड़े होकर गाली-गलौज करते हैं। इसका विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी भी देते हैं। वहीं, युवकों द्वारा छेड़खानी भी की जाती है। अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की है। वहीं, वीडियो के आधार पर आरोपित युवकों की तलाश की जा रही है।

-
देश - दुनिया6 days agoकिडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें
-
देश - दुनिया6 days agoमाइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 48000 है सैलरी
-
देश - दुनिया7 days agoसाठ वर्ष बाद सर्वार्थसिद्धियोग और गुरूपुष्य योगों के साथ पड़ रहा है दुर्लभ संयोग
-
देश - दुनिया5 days ago10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई
-
देश - दुनिया5 days agoSBI बेच रहा सस्ते घर, फटाफट चेक करें किस दिन होगी नीलामी
-
देश - दुनिया7 days agoकब है गोवर्धन पूजा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
-
खेल7 days agoटी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले टीम इंडिया के 10 खिलाड़ी हुए बाहर, 4 पास तो 6 बुरी तरह फेल
-
देश - दुनिया4 days agoEPF मेंबर को फ्री मिलती है 7 लाख रुपये की सुविधा, जानें कैसे
-
देश - दुनिया6 days agoPM आवास योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए वरना नहीं रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन
-
छत्तीसगढ़6 days ago17 साल बाद युवक का अजीबोगरीब कबूलनामा, हां! मैंने कत्ल किया है’



























You must be logged in to post a comment Login