Connect with us

देश

देश में लगातार कोरोना मामले में गिरावट, वहीं मौत की आंकड़े डरावनी वाली ;बीते घंटे में 893 लोगों की मौत

Published

on

देश में शनिवार को 2.34 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 893 लोगों की मौत हो गई। अच्छी बात यह रही कि इस दौरान 3.51 लाख लोग रिकवर भी हुए हैं। शुक्रवार को 2.35 लाख केस और 871 मौतें दर्ज की गई थीं। यानी पिछले दिन के मुकाबले नए केस कुछ कम हुए हैं।पिछले 9 दिनों से इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है।देश में आज कोरोना संकट के दो साल पूरे हो गए। 30 जनवरी 2020 को ही केरल में पहला मामला सामने आया था। इन दो सालों में साल 2021 में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई थी और इस दौरान कई लोगों की जान चली गई। वहीं अब ओमिक्रॉन वैरिएंट का कहर जारी है। देश में अब तक ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 20 हजार को पार कर गई है

तीसरी लहर के दौरान 20 जनवरी को सबसे ज्यादा 3.47 लाख नए केस मिले थे। फिलहाल देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 18.77 लाख है।

महामारी की शुरुआत से अब तक देश में करीब 4.10 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने जानकारी दी है कि देश में 75% से अधिक वयस्क पूरी तरह वैक्सीनेटेड हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

  1. एक्ट्रेस काजोल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटी न्यासा की फोटो शेयर कर यह जानकारी दी।
  2. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत के कोरोना के एक्टिव केस में 1,19,396 की कमी आई है। एक्टिव केस का मामला 18,84,937 तक पहुंच गया है।
  3. केरल में 50,000 से ज्यादा केस सामने आने के बाद रविवार को लॉकडाउन लगा दिया गया है।
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर

Published

on

7th Pay Commission Latest news : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अगला महीना यानी अगस्त में कई खुशखबरी लाने वाला है. डीए बढ़ोतरी से लेकर, बकाया डीए एरियर और पीएफ के ब्याज तक में इजाफा होने वाला है. आइये जानते हैं सबसे बड़ा अपडेट.
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अगला महीना कई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है. इस बार कर्मचारियों की सैलरी में तीन तरफ से इजाफा होने की उम्मीद है।

सरकार 3 बड़े तोहफे देने की तैयारी में है. पहला तोहफा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को लेकर है, क्योंकि इसमें एक बार फिर 5 से 6 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है. दूसरा तोहफा, बकाया DA एरियर को लेकर है. उम्मीद है कि इस विषय को लेकर सरकार से चल रही बातचीत पर फैसला आ सकता है. वहीं तीसरा तोहफा प्रोविडेंट फंड (PF) से जुड़ा है जिसके तहत पीएफ खाते में ब्याज के पैसे इस महीने आ सकते हैं।

दरअसल, डीए में बढ़ोतरी एआईसीपीआई के आंकड़ों पर निर्भर करती है. एआईसीपीआई सूचकांक में मार्च, अप्रैल, और मई 2022 में उछाल आया है जिसके बाद यह तय है कि सरकार 3 नहीं बल्कि 5 से 6 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है. अगर इस पर मुहर लगती है तो कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़कर 39 या 40 फीसदी हो जाएगा. ऐसा होने पर केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 27 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हो सकती है।

डीए एरियर पर फैसला

गौरतलब है कि 18 महीने से पेंडिंग एरियर का मामला अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गया है, जिस पर जल्द फैसला आ सकता है. ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार से पूरी उम्मीद है कि जल्दी ही महंगाई भत्ता उन्हें मिल जाएगा. आपको बता दें कि वित्त मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी की वजह से मई 2020 में DA बढ़ोतरी को 30 जून 2021 तक के लिए रोक दिया था।

PF के ब्याज का पैसा भी मिलेगा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के 7 करोड़ से ज्यादा अकाउंट होल्डर्स के खाते में ब्याज की खुशखबरी मिल सकती है. गौरतलब है कि पीएफ खाताधारकों के बैंक खाते में जल्दी ही ब्याज का पैसा ट्रांसफर हो सकता है, क्योंकि अब तक मिली जानकारी के अनुसार, पीएफ की गणना हो चुकी है. बताया जा रहा है इस बार 8.1% के हिसाब से इस बार पीएफ का ब्याज खाते में आएगा।

Continue Reading

देश

सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगी प्रतिबंध,लापरवाही करने पर पड़ सकती है भारी नुकसान

Published

on

विभाग ने स्थिति स्पष्ट कर दी है कि कौन-कौन सी वस्तुएं प्रतिबंध के दायरे में आएंगी। इसके बाद नगर-निगम की कार्रवाई भी तेज होगी।सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों पर पर्यावरण विभाग ने प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची जारी कर दी है। इससे पहले नगर-निगम एवं पर्यावरण संरक्षण मंडल के बीच भ्रम की स्थिति थी। बाजार में भी व्यापारियों को समझ नहीं आ रहा था। अब विभाग ने स्थिति स्पष्ट कर दी है कि कौन-कौन सी वस्तुएं प्रतिबंध के दायरे में आएंगी। इस आदेश के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि लोगों में जागरूकता बढ़ेगी, साथ ही नगर-निगम की कार्रवाई भी तेज होगी।

आदेश जारी किया
पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारियों के मुताबिक प्लास्टिक कैरी बैग पर छत्तीसगढ़ में पहले से प्रतिबंध है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन की अधिसूचना 27 सितंबर 2017 को प्रकाशित हो चुकी है। इस आदेश के मुताबिक प्लास्टिक कैरी बैग,अल्प जीवन पीवीसी एवं क्लोरीनयुक्त प्लास्टिक, खान-पान की सामग्री में प्लास्टिक की वस्तुएं जिसमें कप, ग्लास, प्लेट, बाउल एवं चम्मच का विनिर्माण, भंडारण, आयात, विक्रय, परिवहन एवं उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित है।
अधिकारियों को भेजी आदेश की कापी
पर्यावरण विभाग ने प्रतिबंधित सामानों की सूची के साथ आदेश की कापी जारी करते हुए रायपुर, बिलासपुर, रायगढत, कोरबा, भिलाई-दुर्ग, अंबिकापुर,जगदलर के क्षेत्रीय अधिकारियों को भेज दी है। अधिकारियों का कहना है कि विभाग के इस प्रयास के बाद बाजार में स्थिति स्पष्ट होगी।
भ्रम की स्थिति हुई दूर
चैंबर अध्यक्ष अमर पारवानी व विक्रम सिंहदेव ने बताया कि चैंबर ने दो दिन पहले पर्यावरण मंत्री से मुलाकात करते हुए मांग की थी कि व्यापारियों के बीच फैले भ्रम को दूर किया जाए एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर यह स्पष्ट आदेश जारी किया जाए कि कौन-कौन सी वस्तुएं प्रतिबंधित है। साथ ही इससे यह स्पष्ट होगा कि कौन-कौन सी वस्तुएं प्रतिबंधित नहीं है। चैंबर की मांग पर पर्यावरण विभाग ने आदेश जारी करते हुए सूची जारी कर दी है। इस संबंध में चैंबर ने पर्यावरण मंत्री मो. अकबर का आभार व्यक्त किया है।
आदेश के मुताबिक सिंगल यूज प्लास्टिक में यह उत्पाद प्रतिबंध के दायरे में आएंगे
1. प्लास्टिक स्टिक युक्त ईयर बड्स
2. गुब्बारों में उपयोग होने वाली प्लास्टिक की डंडिया
3. प्लास्टिक के झंडे
4. कैंडी स्टिक
5. आइसक्रीम की डंडिया
6. पोलीस्टाइरीन (थर्माकोल) की सजावटी सामग्री शामिल हैं।
7. प्लास्टिक प्लेट, कप, ग्लास
8. कांटे-चम्मज
9. चाकू,स्ट्रा, ट्रे जैसे कटलरी आयम्टस
10. मिठाई के डिब्बे
11. निमंत्रण पत्र एवं सिगरेट पैकेट पर लपेटने या पैक करनेे वाली फिल्म
11. 100 माइक्रान से कम मोटाई वाले प्लास्टिक या पीवीसी बैनर एवं स्टीकर
Continue Reading

देश

केंद्रीय कर्मचारियों में आई खुशी की लहर : DA बढ़ोतरी के साथ एरियर और पीएफ ब्याज में होगा इजाफा,जानें कब तक

Published

on

7th Pay Commission Latest news : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अगला महीना यानी अगस्त कई खुशखबरी लाने वाला है. डीए बढ़ोतरी से लेकर, बकाया डीए एरियर और पीएफ के ब्याज तक में इजाफा होने वाला है. आइये जानते हैं सबसे बड़ा अपडेट.
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अगला महीना कई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है. इस बार कर्मचारियों की सैलरी में तीन तरफ से इजाफा होने की उम्मीद है।

सरकार 3 बड़े तोहफे देने की तैयारी में है. पहला तोहफा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को लेकर है, क्योंकि इसमें एक बार फिर 5 से 6 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है. दूसरा तोहफा, बकाया DA एरियर को लेकर है. उम्मीद है कि इस विषय को लेकर सरकार से चल रही बातचीत पर फैसला आ सकता है. वहीं तीसरा तोहफा प्रोविडेंट फंड (PF) से जुड़ा है जिसके तहत पीएफ खाते में ब्याज के पैसे इस महीने आ सकते हैं।

दरअसल, डीए में बढ़ोतरी एआईसीपीआई के आंकड़ों पर निर्भर करती है. एआईसीपीआई सूचकांक में मार्च, अप्रैल, और मई 2022 में उछाल आया है जिसके बाद यह तय है कि सरकार 3 नहीं बल्कि 5 से 6 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है. अगर इस पर मुहर लगती है तो कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़कर 39 या 40 फीसदी हो जाएगा. ऐसा होने पर केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 27 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हो सकती है।

डीए एरियर पर फैसला

गौरतलब है कि 18 महीने से पेंडिंग एरियर का मामला अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गया है, जिस पर जल्द फैसला आ सकता है. ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार से पूरी उम्मीद है कि जल्दी ही महंगाई भत्ता उन्हें मिल जाएगा. आपको बता दें कि वित्त मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी की वजह से मई 2020 में DA बढ़ोतरी को 30 जून 2021 तक के लिए रोक दिया था।

PF के ब्याज का पैसा भी मिलेगा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के 7 करोड़ से ज्यादा अकाउंट होल्डर्स के खाते में ब्याज की खुशखबरी मिल सकती है. गौरतलब है कि पीएफ खाताधारकों के बैंक खाते में जल्दी ही ब्याज का पैसा ट्रांसफर हो सकता है, क्योंकि अब तक मिली जानकारी के अनुसार, पीएफ की गणना हो चुकी है. बताया जा रहा है इस बार 8.1% के हिसाब से इस बार पीएफ का ब्याज खाते में आएगा।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: घर के बहार खेलते वक्त 8 साल का मासूम बच्चा हुआ गायब, शक के दायरे में पिता, पुलिस ने दर्ज की FIR

रायपुर में बच्चे के किडनैप होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज किया...

छत्तीसगढ़4 days ago

Corona Update : छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में 132 नये मरीज

रायपुर, चार जुलाई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 132 और लोगों के संक्रमित होने की...

छत्तीसगढ़5 days ago

weather update : मौसम विभाग ने रायपुर,बिलासपुर,समेत कई जिलों में किया अलर्ट, जारी

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत लगभग सभी जिलों में बारिश सोमवार सुबह से ही शुरू है. आगामी 24 घंटे...

छत्तीसगढ़6 days ago

सरकार दे रही है महिलाओ को मुफ्त में सिलाई मशीन, जाने क्या आवेदन प्रकिया..

Free Silai Machine Yojana 2022: देश में स्वरोजगार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार विभिन्न योजनाओं को...

छत्तीसगढ़1 week ago

1 जुलाई से सस्ते होंगे कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम, 198 रुपए की कमी आई…

1 जुलाई यानी आज से दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में 198 रुपए की कमी आई...

#Exclusive खबरे

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    India Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि

  • Tech & Auto7 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • व्यापर4 days ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर

  • 6 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…

  • देश7 days ago

    पेंशनर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,नियमों में किया बदलाव;जानिये

  • जॉब5 days ago

    नवोदय विद्यालय में निकली प्रिंसिपल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 142000 तक सैलरी

  • Tech & Auto3 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने  क्या है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto5 days ago

    POCO F4 5G का ये बेहतरीन स्मार्टफ़ोन आते ही मचा रही खलबली, देखे इसके जबरदस्त फीचर्स और कीमत…

  • व्यापर2 days ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर

  • मनोरंजन4 days ago

    Crosses Limit : फैशन की सारी हदों को पार कर निकल पड़ी सिर्फ ब्रा पहनकर घूमने ,एक्ट्रेस पर चढ़ा बोल्डनेस का ऐसा खुमार…पढ़िये खबर