Connect with us

Breaking

Corona Update: यहां 10 दिन में 57 फीसदी कम हुए कोरोना के मामले, जानिये क्या है कोरोना के नए आंकड़े…. 

Published

on

 

देश में कोरोना के नए केस तेजी से कम हो रहे हैं. पिछले 10 दिन में ही संक्रमण के मामले 57 फीसदी  तक कम हुए हैं. इससे एक्टिव मरीज भी लगातार कम हो रहे हैं. हालांकि कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है. 10 दिन में  कोरोना से मौतों के आंकड़ों में 21 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 2 फरवरी को कोरोना के 167,059 केस आए थे और 959 लोगों की मौत हुई थी. जबकि पिछले 24 घंटों में 71365 नए मामले आए हैं और 1217 की मौत हुई है. सबसे ज्यादा मौतें केरल और महाराष्ट्र में हो रही है. देश में कोरोना कुल मौत का आंकड़ा 5 लाख पांच हजार 279 हो चुका है. इनमें सबसे ज्यादा 143155 मौतें केवल महाराष्ट्र  में ही हुई हैं.

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरपी सिंह का कहना है कि देश में कोरोना से मौत के आंकड़े बढ़ने की बड़ी वजह यह है कि केरल की ओर से पुराने आंकड़े जारी किए जा रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 1217 लोगों ने जान गंवाई है. इसमें केरल से 825 मौतों को भी जोड़ा गया है. यह आंकड़े केरल की ओर से पहले उपलब्ध नहीं कराया गए थे. केरल में पहले हो चुकी डेथ की जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय को दी जा रही है. इससे देश में मौतों की संख्या बढ़ती दिख रही है. मौतें बढ़ने का कारण यह है  भी है कि जिन लोगों को पहले कोई गंभीर बीमारियां होती है. वह कोरोना से संक्रमित होने पर लंबे समय तक अस्पताल में रहते हैं. ऐसे में कई बार इन मरीजों की स्थिति बिगड़ने लगती है. उन्हें आईसीयू और वेंटिलेटर की जरूरत पड़ती है. इस प्रक्रिया में कई बार मरीज 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहता है और जिंदगी की जंग लड़ता रहता है. इस दौरान मरीज की मौत हो जाती है. यानी, अगर कोई संक्रमित 10 दिन पहले भर्ती हुआ है तो अब उसकी मौत हुई है. जिससे यह आंकड़े बढ़ते दिख रहे हैं.

171 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लग चुकी

देश में अब तक 171 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं. टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहा है. 15 से 18 साल तक के  पांच करोड़ बच्चों को वैक्सीन की पहली खुराक लगा दी गई है.  12 साल से कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण पर भी विचार चल रहा है.

देश में कोरोना के आंकड़े

कुल मरीज: 4,24,10,976

एक्टिव केस:  8,92,828

रिकवर हुए: 4,10,12,869

कुल मौतें: 5,05,279

पॉजिटिविटी रेट: 4.54%

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Breaking

Breaking news: 15 सालों से लिव-इन रिलेशन में रहा, फिर भी 3 प्रेमिकाओं से की शादी,आखिर क्यों, पढ़े पूरी खबर..

Published

on

live-in relationship की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in Hindi - Zee News Hindi

दूल्हे समरथ मोर्या ने बताया कि 15 साल पहले वह गरीब था, पैसे न होने के चलते उसने शादी नहीं की थी। 3 महिलाओं से प्यार हुआ, जिन्हें बारी-बारी से भगा कर वह अपने घर ले आया और पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगा। तीनों महिलाओं से उसके 6 बच्चे हैं।

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक शख्स ने अपनी तीन प्रेमिकाओं के साथ शादी की। आदिवासी युवक बीते 15 सालों से अपनी प्रेमिकाओं के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। तीनों प्रेमिकाओं से उसके 6 बच्चे भी हैं। आदिवासी बहुल्य इस क्षेत्र में परंपरा है कि जब तक व्यक्ति रीति रिवाजों के साथ विवाह बंधन में नहीं बंध जाता, तब तक उसे किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने की इजाजत नहीं होती, इसी वजह से समरथ मोर्या ने अपनी तीनों प्रेमिकाओं से आदिवासी रीति रिवाजों के साथ शादी की।

दूल्हे समरथ मोर्या ने बताया कि 15 साल पहले वह गरीब था, पैसे न होने के चलते उसने शादी नहीं की थी। तीन महिलाओं से उसे प्यार हुआ, जिन्हें बारी-बारी से भगा कर वह अपने घर ले आया और पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगा। तीनों महिलाओं से उसके 6 बच्चे हैं। 15 साल से लिव-इन में रह रहे समरथ मोर्या की शादी से उनके परिजन और बच्चे काफी खुश हैं। परिवार के लोगों के साथ ही आस-पास के लोग समरथ की शादी में शामिल हुए और जमकर डांस किया। शादी के कार्ड में समरथ के साथ ही उसकी तीनों पत्नियों को नाम लिखे गए थे। समरथ मोर्या नानपुर इलाके का सरपंच भी रह चुका है।

भिलाला समाज में है लिव-इन की परंपरा 
आदिवासी भिलाला समाज में युवकों को बिना शादी के महिला के साथ रहने और बच्चे पैदा करने की अनुमति है। हालांकि इस समाज की एक परंपरा ये भी है कि बिना शादी के घर बसाने वाले जोड़ों को समाज के किसी भी मांगलिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने की इजाज़त नहीं होती। समरथ मोर्या की आदिवासी परंपरा से की गई शादी के बाद अब उसे और उसकी तीनों पत्नियों को समाज के मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने की छूट मिल गई है।

अनुच्छेद 342 के तहत वैध हैं तीन शादियां
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 342 आदिवासी रीति-रिवाज और विशिष्ट सामाजिक परंपराओं को संरक्षण देता है। इस अनुच्छेद के तहत समरथ मोर्या की एक साथ तीन दूल्हनों से शादी कानूनी तौर से वैध मानी जाएगी।

Continue Reading

Breaking

वैज्ञानिक ने दी चेतावनी,कहा- भारत-पाकिस्तान की तरफ बढ़ रहा है ये बड़ा खतरा…

Published

on

By

 

Heatwave Warning: भारत समेत दक्षिण एशिया में समय से पहले ही झुलसा देने वाली गर्मी पड़ने लगी है। भारत और पाकिस्तान में अप्रैल के महीने में ही पारा 40-50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अब इस भीषण गर्मी से आने वाले दिनों में भी राहत नहीं मिलने वाली है। स्कॉटलैंड के मौसम वैज्ञानिक स्कॉट डंकन ने डराने वाली चेतावनी दी है। उन्होंने ट्विटर पर एक थ्रेड में कहा है कि भारत और पाकिस्तान की तरफ खतरनाक और झुलसाने वाली गर्मी बढ़ रही है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि अप्रैल के महीने में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएगा। उन्होंने संभावना जताई है कि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जबकि पाकिस्तान के कुछ इलाकों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा है कि यह गर्मी बहुत पहले ही पड़ने लगी थी। मार्च के शुरुआत से ही। आइए जानते हैं आखिर इतनी गर्मी पड़ने की वजह क्या है?
स्कॉट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मार्च 2022 का एक ग्राफिक पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि इसमें आप देख सकते हैं कि दुनिया के इस इलाके में मार्च में कितनी खतरनाक गर्मी पड़ रही है।

इतना बढ़ गया तापना

स्कॉटलैंड के मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि 19 वीं शताब्दी के बाद भारत और पाकिस्तान का तापमान बदला है। उन्होंने यह Berkeley Earth के डेटा के हवाले से बताया है। उनका कहना है कि जैसे-जैसे हमारे ग्रह का तापमना बढ़ता है हीटवेव और शक्तिशाली हो जाती है। गर्मी के खतरनाक स्तर को साल के ज्यादातर समय में देखा जा सकता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने जनवरी में कहा था कि साल 2021 का जो तापमान रिकार्ड किया गया था वह धरती के सात सबसे गर्म सालों में से एक था।
हर साल औसत वैश्विक तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा है। साल 2020 में महामारी के दौरान वैश्विक कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में गिरावट देखी गई थी, लेकिन उसके बाद इसमें रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ोतरी हुई है।
ग्लोबल वॉर्मिंग को रोकने के लिए हमें एक लंबी दूरी तय करनी होगी। ग्रह के तापमान में कमी लाने के लिए तेजी से डीकार्बोनाइजेशन की जरूरत है। सबसे खतरनाक जलवायु परिवर्तन से बचा सकता है, क्योंकि अभी ज्यादा देर नहीं हुई है।

Continue Reading

Breaking

सोना-चांदी के दामो में बड़ी गिरावट: बाजार में सोना 485 रुपए सस्ता होकर’ 51,264 रुपए पर आ गया है’ 64 हजार के नीचे आई चांदी..

Published

on

Jaipur: नव वर्ष पर सोने-चांदी की कीमतों में हुआ इजाफा, आज ये है भाव

 

आज यानी 28 अप्रैल को सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में सोना 485 रुपए सस्ता होकर 51,264 रुपए पर आ गया है। वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर शाम 4 बजे सोना 53 रुपए की गिरावट के साथ 51,146 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

64 हजार के नीचे आई चांदी
अगर चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में ये 1,286 रुपए सस्ती होकर 63,991 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। MCX पर शाम 4 बजे ये 585 रुपए की गिरावट के साथ 64,705 रुपए पर ट्रेड कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,888 डॉलर पर आया सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,888.44 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं चांदी की बात करें तो ये 23.21 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़55 mins ago

CG News: जूते में फन फैलाये बैठा नाग, युवक के जूते पहनते ही हुआ ये…

    कोरबा में भीषण गर्मी के चलते अब जीव-जंतुओं की भी परेशानी बढ़ने लगी है। यही कारण है कि...

छत्तीसगढ़9 hours ago

today corona update: कोरोना के नए केस 2,274, एवं संक्रमितो की संख्या 4.31 करोड़ के पार, एवं रिकवरी रेट 98.75 % पर पहुंचा…

    कोरोना को लेकर कुछ राहत वाली खबर है। शनिवार को संक्रमण के नए मामलों में कमी देखी गई।...

छत्तीसगढ़9 hours ago

पेट्रोल के दामों मे आई गिरावट, पेट्रोल 9.5 रुपए, एवं डीजल 7 रुपए लीटर हुआ सस्ता..

  महंगाई के मौसम में केंद्र सरकार ने थोड़ी राहत बरसाई है। एक्साइज ड्यूटी घटाने से पेट्रोल 9.5 रुपए और...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG Braking News: छत्तीसगढ़ के चित्रकोट जलप्रपात में एक महिला ने अचानक कूदकर दी जान, 9 घंटे के के बाद लाश को किनारे पर लाया गया…

    बस्तर: चित्रकोट जलप्रपात में कूदकर जान देने वाली युवती की लाश पुलिस ने बरामद कर ली है। 9...

छत्तीसगढ़1 day ago

सोने चांदी की कीमतों पर हुई बढ़ोतरी, सोना 660 रुपए महंगा होकर 51,027 रु प्रति 10 ग्राम पंहुचा, एवं चांदी 2,321 रुपए हुई महंगी..

  इस हफ्ते सोने-चांदी में अच्छी तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश6 days ago

    PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…

  • जॉब6 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…

  • जॉब5 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…जल्द करें अप्लाई

  • जॉब6 days ago

    जूनियर असिस्‍टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता..

  • जॉब6 days ago

    विश्वविद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    डाक विभाग मे निकली बम्पर भर्तियाँ, जल्द ही करे आवेदन, जाने सैलरी, आवेदन की तिथि, एवं शैक्षणिक योग्यता..

  • जॉब6 days ago

    बोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन में निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन… ये रही शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    आयूष मंत्रालय में निकली कंप्यूटर ऑपरेटरो की बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…