Connect with us

प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में 27 सितंबर से नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए खुलने जा रहे स्कूलों में लंच ब्रेक, खेलकूद सहित एकत्र होने वाली अन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी।

Published

on

राज्य मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलते ही शिक्षा विभाग ने 27 सितंबर से प्रदेश स्कूलों में विद्यार्थियों के आने के लिए एसओपी जारी कर दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रिंसिपलों को विद्यार्थियों की क्षमता और कमरों की संख्या के अनुसार माइक्रो प्लान बनाने को कहा है।

हिमाचल प्रदेश में 27 सितंबर से नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए खुलने जा रहे स्कूलों में लंच ब्रेक और आने-जाने का समय कक्षावार अलग-अलग होगा। कक्षाओं में एक बेंच छोड़कर विद्यार्थी बिठाए जाएंगे। स्कूल के कमरे की क्षमता अनुसार 50 फीसदी विद्यार्थियों को ही एक साथ बिठाया जाएगा। शेष विद्यार्थियों की क्लास दूसरे कमरे में लगाई जाएगी। प्रार्थना सभा, खेलकूद सहित एकत्र होने वाली अन्य गतिविधियों पर भी रोक रहेगी। राज्य मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलते ही शिक्षा विभाग ने शुक्रवार शाम को 27 सितंबर से प्रदेश स्कूलों में विद्यार्थियों के आने के लिए एसओपी जारी कर दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रिंसिपलों को विद्यार्थियों की क्षमता और कमरों की संख्या के अनुसार माइक्रो प्लान बनाने को कहा है।

शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही स्कूल परिसरों में प्रवेश दिया जाएगा। बता दें कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर सरकार ने 11 अगस्त से दोबारा स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए बंद कर दिया था। अभी 25 सितंबर तक स्कूल बंद रखे गए हैं। 27 सितंबर से 10वीं और 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थी सप्ताह में सोमवार, मंगलवार और बुधवार जबकि नौवीं और 11वीं कक्षाओं के विद्यार्थी गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को विद्यालयों में उपस्थित होंगे। आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं और परीक्षाएं जारी रहेंगी।

साल में दो बार परीक्षाएं करवाने को लेकर चर्चा
वहीं, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत 9वीं से 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं सीबीएसई की तर्ज पर वर्ष में दो बार टर्म-1 व टर्म-2 के आधार पर संचालित की जानी हैं। इस संदर्भ में 11वीं और 12वीं  कक्षाओं के आदर्श प्रश्न पत्र और अंक विभाजन तैयार करने के उद्देश्य से कार्यशाला का बोर्ड कार्यालय में हुई। कार्यशाला में एग्रीकल्चर (वोकेशनल), हेल्थकेयर (वोकेशनल), आईटीइएस सहित अन्य विषय पढ़ा रहे विषय विशेषज्ञों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव अक्षय सूद ने कहा कि विषय विशेषज्ञों की ओर से तैयार आदर्श प्रश्न पत्रों को वेबसाइट पर शीघ्र ही अपलोड किया जाएगा।

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

प्रदेश

25वीं मंजिल से गिरकर 2 जुड़वा बच्चों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Published

on

By

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक ऊंची बिल्डिंग से गिरकर 2 बच्चों की मौत हो गई है. दोनों बच्चे प्रतीक ग्रैंड सिटी (Pratik Grand City) में 25वीं मंजिल से गिरे. मृतक बच्चों की उम्र 14 साल थी, वो जुड़वा भाई थे. हादसे के वक्त बच्चों के परिजन घर में ही मौजूद थे. बता दें कि ये घटना बीती रात करीब 1 बजे हुई. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. हादसे के बाद से मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

25वीं मंजिल से गिरे जुड़वा भाई

जान लें कि ये घटना गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार की एक सोसायटी में हुई. मृतक बच्चों का नाम सूर्य नारायण और सत्य नारायण था. वो आधी रात को बालकनी में खेल रहे थे. खेल-खेल में बच्चे बालकनी से नीचे गिर गए. मृतक बच्चों का परिवार बिल्डिंग की 25वीं मंजिल पर रहता है.

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसे के वक्त मृतक बच्चों की मां घर में ही थी और उनकी बहन दूसरे कमरे में थी. बच्चों के पिता किसी काम से शहर से बाहर गए हुए थे. हालांकि दोनों भाई बालकनी में कैसे पहुंचे इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे को लेकर मृतक बच्चों की मां से पूछताछ की जा रही है. उनकी बहन से भी पूछताछ होगी. कॉल डिटेल निकाली जा रही है. दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दोनों बच्चे 9वीं क्लास के छात्र थे. हत्या के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है.

Continue Reading

प्रदेश

थूक लगाकर तंदूरी रोटी बना रहा था एक व्यक्ति, आरोपी को अरेस्ट कर लिया

Published

on

By

हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति थूक लगाकर तंदूरी रोटी बना रहा है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के सिहानीगेट के एक होटल का बताया जा रहा है। वीडियो सामने के बाद प्रशासन एक्शन में आया। थूक लगातार खाना बनाने का वीडियो देख लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

वीडियो में एक व्यक्ति तंदूरी रोटी बनाते दिख रहा है। रोटी बनाने के समय वो कच्ची रोटी पर थूकता है। फिर उसे भट्टी में पकने के लिए डालता है। वहां आसपास कई लोग खड़े हैं। किसी का ध्यान उसकी तरफ नहीं गया। बाहर की तरफ से किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल किया है।

लोगों ने किया हंगामा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला सिहानीगेट क्षेत्र के एक चिकन पॉइंट का है। वीडियो दो दिन पुराना है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। वह कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रोटी बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह होटल के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तंदूरी बनाने वाले शख्स का नाम तमीजुद्दीन बताया जा रहा है।

पहले भी कई वीडियो हुए वायरल

बता दें इससे पहले मेरठ से भी इस तरह का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नौशाद पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया था। वहीं मार्च में एक सगाई कार्यक्रम से भी थूक लगाकर रोटी बनाने का केस पता चला था। जिसमें मोहसिन नाम के व्यक्ति को अरेस्ट किया गया था।

 

Continue Reading

जॉब

बेरोजगारों की फौज खड़ी होने लगी, बेरोजगार को नियोजनालय में नहीं मिली नौकरी

Published

on

By

कोरोना संक्रमण के दौरान धनबाद में बेरोजगारों की फौज खड़ी होने लगी है। प्रशिक्षित बेरोजगारों को उनके काम के हिसाब से नौकरी नहीं मिल रही है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय में निबंधित बेरोजगार हर दिन नौकरी के लिए कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। पिछले डेढ़ वर्ष से कोरोना संक्रमण को लेकर एक भी रोजगार मेला धनबाद अवर प्रादेशिक नियोजनालय में नहीं लगा है। इस वजह से नियोजनालय की ओर से धनबाद में नौकरी नहीं मिल पाई है।

धनबाद में निबंधित है 42 हजार बेरोजगार

धनबाद के अवर प्रादेशिक नियोजनालय में फिलहाल 42 हजार बेरोजगार निबंधित है। इसमें अप्रशिक्षित और प्रशिक्षित दोनों बेरोजगार शामिल है। इसमें आठवीं से लेकर किए हुए बेरोजगार भी शामिल है। कोरोना संक्रमण काल में लगभग 18000 से ज्यादा बेरोजगार लोगों ने निबंधन कराया है। क्योंकि माने तो धनबाद में लगभग ढाई लाख युवा बेरोजगार हैं। लेकिन नियोजनालय में अभी तक मात्र 42 हजार ने ही निबंधन कराया है।

मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता को लेकर 1200 ने किया आवेदन

बेरोजगारों को राज्य सरकार ने प्रति वर्ष ₹5000 आता देने का निर्णय लिया है। इसके अब तक लगभग 1200 प्रशिक्षित बेरोजगारों ने आवेदन किया। लेकिन अभी तक हम बाद में एक भी युवा को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल पाया है। जिला प्रभारी नियोजन पदाधिकारी धनंजय कुमार कहते हैं बेरोजगारी भत्ता को लेकर अभी  स्क्रुटनी का काम चल रहा है। यह काम पूरा होने के बाद फाइनल लिस्ट निकाला जाएगा। इसके बाद बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

 

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़17 hours ago

भूपेश बघेल सरकार की मंत्री अनिला भेड़िया बोलीं- ‘थोड़ी-थोड़ी पिया करो’

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में राज्य में पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था....

छत्तीसगढ़18 hours ago

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में पिछले 36 घंटे मेंं 7 बच्चों की मौत, मचा हड़कंप

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में  पिछले 36 घंटे में 7 बच्चों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रायपुर और...

छत्तीसगढ़2 days ago

रायपुर रेलवे स्टेशन मे धमाके से मच गई अफरा-तफरी, फूड स्टाल कर्मचारी ने बताया आंखो-देखा हाल

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी स्पेशल ट्रेन में शनिवार सुबह ठीक छह बजकर...

छत्तीसगढ़2 days ago

ट्रेन से महिला यात्री के गहने पार करने वाली आरोपित महिला को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

ट्रेन से महिला यात्री के गहने पार करने वाली आरोपित महिला को आरपीएफ की टास्क टीम क्रमांक दो ने गिरफ्तार...

छत्तीसगढ़2 days ago

हेल्थ डिपार्टमेंट में बंपर भर्तियां, 22 अक्टूबर आवेदन की अंतिम तारीख

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।...

#Exclusive खबरे

Calendar

October 2021
S M T W T F S
  1 2
3 4 5 6 7 8 9
10 11 12 13 14 15 16
17 18 19 20 21 22 23
24 25 26 27 28 29 30
31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया7 days ago

    दीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 11 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा

  • देश - दुनिया7 days ago

    दशहरा कब क्यों और कैसे मनाया जाता है ?

  • देश - दुनिया6 days ago

    किडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें

  • देश - दुनिया7 days ago

    अष्टमी तिथि और हवन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा ?

  • देश - दुनिया7 days ago

    41 साल की टीचर हुई प्रेग्नेंट, 15 साल का स्टूडेंट पिता है उसका

  • देश - दुनिया7 days ago

    साठ वर्ष बाद सर्वार्थसिद्धियोग और गुरूपुष्य योगों के साथ पड़ रहा है दुर्लभ संयोग

  • देश - दुनिया7 days ago

    बिग बुल झुनझुनवाला ने 3 दिन में इस शेयर से कमाए 310 करोड़ रुपये, क्या आपने भी किया निवेश?

  • देश - दुनिया6 days ago

    माइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 48000 है सैलरी

  • देश - दुनिया5 days ago

    SBI बेच रहा सस्ते घर, फटाफट चेक करें किस दिन होगी नीलामी

  • देश - दुनिया5 days ago

    10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई