Connect with us

क्राइम

Crime News: नशेडी युवकों ने पड़ोसी को बनाया निशाना, लाख रूपए लुटकर भागे, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Published

on

उदयपुर की सूरजपोल थाना पुलिस ने एक ऑटो चालक से मारपीट कर उसके पास से 1 लाख रूपए नकदी लूटकर ले जाने में तीन नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है। तीनों नशेडिय़ों ने नशे का सामान खरीदने के लिए ही यह लूट की। आरोपी से पहले से ऑटो चालक को जानते थे। आरोपी भी ऑटो ही चलाते है।

डिप्टी जरनैल सिंह ने बताया कि मोहम्मद शकील पुत्र मोहम्मद अल्लानूर ने मामला दर्ज करवाया कि वह 10 फरवरी को सवारी टेम्पो को लेकर रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था। तभी होटल लेरोई के सामने इमरान उर्फ डकैत खान, रफीक उर्फ भय्यू कुंजड़ा और सलीम मिले। तीनों ने उसका टैम्पों रूकवा दिया और उसे टैम्पों से नीचे उतार कर रफीक ने सिर व ललाट पर मारना शुरू कर दिया। आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसके जैकेट में रखे एक लाख रूपए नकद, आधार कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस छीन लिए और फरार हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर एसआई सुरेश विश्नोई के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल शरीफ खान की टीम ने दबिश देकर तीनों बदमाशों को 24 घंटे मे केवडे़ की नाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने लूट की राशि बरामद भी कर ली है। आरोपियों ने बताया कि वे नशीले पदार्थ खरीदने के लिए यह लूट की। रोजाना नशा करने वाले यह तीनों युवक ऑटो चलाते हैं। आरोपी इमरान उर्फ डकैत के खिलाफ लूट, चोरी, मारपीट, अपहरण, आर्म्स एक्ट, जुआ एवं लपकागिरी के करीब 24 और भय्यु हुसैन के खिलाफ जुआं-लपकागिरी के आधा दर्जन प्रकरण शहर के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

क्राइम

प्यार की खौफनाक सजा: युवक ने रचाई दुसरे युवती से शादी तो प्रेमिका ने किया आत्मघात, और छोड़ गयी 12 पेज की सुसाइड नोट…

Published

on

 

धर्मशाला: साथ जीने-मरने की कसमें खाई थी. लेकिन प्रेमी ने वादा तोड़ दिया. किसी ओर से शादी रचा ली. आहत होकर प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया. हालांकि, महिला ने युवक और पुलिस पर टॉर्चर  करने के आरोप भी लगाए हैं. मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पड़ताल की जा रही है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेजा है. मौके से 12 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सुसाइट नोट में महिला ने पुलिस की कार्यप्रणाली में भी सवाल उठाए हैं. महिला ने बताया है कि किस तरह उसे एक थाने से दूसरे थाने में दौड़ाया गया. जानकारी के अनुसार, धर्मशाला में तलाकशुदा महिला ने प्यार में धोखा मिलने पर फंदा लगाकर जान दे दी. मृतक महिला कोतवाली बाजार धर्मशाला की रहने वाली थी और कांगड़ा में ब्यूटी पार्लर का काम करती थी. दरअसल, महिला का 2013 में पति से तलाक हो गया था. वह कांगड़ा के छोटी हलेड़ पंचायत के जोगीपुर में किराये के मकान में रहती थी. इस दौरान महिला कांगड़ा के एक स्थानीय युवक के संपर्क में आई और दोनों ने जीवनभर साथ निभाने का वादा किया. 35 वर्षीय महिला के साथ युवक लंबे समय से संबंध थे. इस बीच महिला ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करवाया था और बाद में युवक ने महिला को शादी का भरोसा दिया था और अब जमानत पर चल रहा था. 14 अप्रैल 2022 को कांगड़ा के महिला पुलिस थाने में यह  महिला की शिकायत पर रेप का केस दर्ज किया गया था और मामले के 22 दिन बाद आरोपी युवक को जमानत मिल गई थी.

बुधवार को निकली बारात तो महिला ने दी जान
बीते बुधवार को युवक की शादी थी. घर से बरात निकली तो महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक की शादी बैजनाथ में हुई है. पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. डीएसपी सुनील राणा से जब संपर्क की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. वहीं, एसपी कांगड़ा कुशाल चंद ने कहा कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था.

Continue Reading

क्राइम

दो युवकों के बीच जिम में डंबल उठाने को लेकर हुआ विवाद, घर पर लगी आग, पढ़े पूरी खबर..

Published

on

By

How to workout at home with Bodyweight, Dumbbells - ssznotes

 

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली के थाना किला क्षेत्र के बानखाना में दो युवकों के बीच जिम में डंबल उठाने को लेकर विवाद हो गया. यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि आधी रात को अचानक एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के घर पर हमला कर दिया. पूरे परिवार को पीटा. दबंगों ने यहां फायरिंग और पथराव के बाद के घर में आग लगा दी. सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से भाग गए. घर में आगजनी और बवाल जैसी घटना होने के बावजूद भी सीओ स्तर से बड़ा कोई अफसर मौके पर नहीं पहुंचा.

दरअसल, किला क्षेत्र में बानखाना निवासी असलम रज़ा का बेटा कैफ जिम में सुबह और शाम कसरत करने जाता है. मोहल्ले के सलीम का बेटा बाबू, इरफान भी वहां जिम करने जाते हैं. शनिवार देर रात जिम में मोहम्मद कैफ का बाबू से डंबल उठाने को लेकर झगड़ा हो गया. उस समय तो मामला दोस्तों ने शांत करा दिया, लेकिन देर रात में सलीम और अनीस के साथ दर्जन भर लोग अचानक असलम रजा के घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए.

पूरे परिवार को पीटना शुरू कर दिया. धारदार हथियार मारकर असलम को घायल कर दिया. उनके बेटे मोहम्मद कैफ को पीट-पीटकर मोहम्मद कैफ को अधमरा कर दिया. पूरे घर में तोड़फोड़ की गई. इसके बाद घर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. कॉलोनी में आगजनी और बवाल के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया और पुलिस अब कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

एसपी सिटी रविंद्र कुमार घटना के बाद जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, बाकी लोगों के लिए पुलिस दबिश दे रही है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |

 

 

 

Continue Reading

क्राइम

Crime News: छोटी से बात को लेकर पति ने अपने ही पत्नी की गला घोटकर उतारा मौत के घाट…

Published

on

By

 

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में एक शख्स ने शुक्रवार देर रात अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उस शख्स ने रविवार सुबह खुद पुलिस चौकी पहुंचकर अपना गुनाह कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हरभजवाला आईएसबीटी के पास रहने वाला 48 वर्षीय चंगेज खान शनिवार सुबह करीब सात बजे पुलिस चौकी पहुंचा और बताया कि उसने अपनी पत्नी सबाना की गला घोंटकर हत्या कर दी. यह सुनते ही पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर रविंद्र यादव ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और एसएसआई कुंदन राम और चौकी प्रभारी ओमबीर सिंह के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए निकल पड़े.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम को वहां चंगेज खान की पत्नी मृत अवस्था में पड़ी मिली. इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया. वहीं उसके पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

इस घटना की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर रविंद्र यादव ने बताया, ‘आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी सबाना मोबाइल पर ऑलनलाइन लूडो खेलती थी. इसके अलावा वह किसी अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन चैट भी करती थी. इसे लेकर कई दिनों से दोनों का विवाद चल रहा था.’

आरोपी के मुताबिक, बार-बार मना करने पर भी पत्नी ने न तो गेम खेलना छोड़ा और न ही उससे बात करनी बंद की. शबाना इसी तरह शुक्रवार रात मोबाइल पर गेम खेल रही थी. इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें उसने अपनी पत्नी का गला दबा दिया. इससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़8 hours ago

दुल्हन पिया का पोस्टर हुआ लांच, फिल्म साफ सुथरी व सभी के मनोरंजन का खासतौर पर ध्यान रखकर बनाया गया है

  भिलाई: छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म दुल्हन पिया की का आज न्यू सिविक सेंटर के एबीएस फांउडेशन में पोस्टर लांचिग किया...

छत्तीसगढ़12 hours ago

देश मे कोरोना से संक्रमित 2710 नए मरीज मिले, एवं 24 घंटे में देश में 2,710 मामलों को मिलाकर अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 4,31,47,530 पर पहुंच गई..

  बीते 24 घंटे में देश में 2,710 मामलों को मिलाकर अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 4,31,47,530 पर पहुंच...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 3 बच्चों सहित 7 गंभीर रूप से घायल…

    छत्तीसगढ़ के जांजगीर में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटने से एक महिला की मौत हो...

छत्तीसगढ़3 days ago

देश में 4.31 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित मिले, एवं केरल में सबसे ज्यादा नए केस 468, भारत में BA.5 वैरिएंट का दूसरा मरीज मिला…

    देश में अभी भी रोजाना दो हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा आंकड़ों...

छत्तीसगढ़3 days ago

महंगाई से मिलेगी राहत, पेट्रोल डीजल के बाद खाने के तेलों में आयेगी गिरावट….

  नमस्कार, महंगाई से जल्द एक और राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार ने विदेश से आने वाले सोयाबीन और...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..

  • जॉब7 days ago

    PWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…

  • जॉब6 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब7 days ago

    डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई

  • जॉब7 days ago

    युवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    SBI में निकली 641 पदों पर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…

  • जॉब7 days ago

    जूनियर असिस्‍टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जाने आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता..