देश - दुनिया
रोजाना की बचत आपकी बिटिया के लिए 65 लाख रुपये की मोटी रकम बन जाएगी. जानिए कैसे ?

आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस है. अगर आप भी बेटी के पिता हैं और चाहतें हैं कि आपकी बिटिया का भविष्य आर्थिक रूप से सम्पन्न हो तो आज ही सरकार की इस शानदार योजना में निवेश करें. इससे आपकी बिटिया को कभी पैसों की को दिक्कत नहीं होगी. इस स्कीम के तहत आपको बस रोजाना 416 रुपये इस खास योजना के लिए बचाना है. ये 416 रुपये आगे चलकर आपकी बिटिया के लिए 65 लाख रुपये की मोटी रकम बन जाएगी. इससे आपकी बेटी का भविष्य आर्थिक संपन्न बनेगा.
सुकन्या समृद्धि योजना क्यों है खास?
Sukanya Samriddhi Yojana एक ऐसी लंबी अवधि की स्कीम है, जिसमें निवेश करके आप अपनी बेटी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर निश्चिंत हो सकते हैं. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा रकम भी निवेश करने की जरूरत भी नहीं होती. पहले ये तय कर लें कि आपको अपनी बिटिया के लिए जब वो 21 साल की होगी तो कितनी रकम चाहिए. आइए आपको इसकी पूरी कैलकुलेशन समझाते हैं.
बेटियों के लिए सरकार की शानदार योजना
ये बेटियों का भविष्य सुधारने के लिए सरकार की एक पॉपुलर स्कीम है. 10 साल तक की बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खुलवाया जा सकता है. इसमें न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना जमा कर सकते हैं. ये स्कीम तब मैच्योर होगी जब बेटी 21 साल की हो जाएगी. हालांकि, इस स्कीम में आपका निवेश कम से कम तब तक लॉक हो जाएगा जबतक की बेटी 18 साल की नहीं हो जाती. 18 साल के बाद भी वो इस स्कीम से कुल राशि का 50 परसेंट हिस्सा निकाल सकती है. जिसका इस्तेमाल वो ग्रेजुएशन या आगे की पढ़ाई के लिए कर सकती है. इसके बाद सारा पैसा तभी निकाला जा सकता है जब वो 21 साल की उम्र की होगी.
15 साल तक ही पैसे जमा होते हैं
इस स्कीम की अच्छी बात ये है कि आपको पूरे 21 साल तक पैसे जमा नहीं करने होते, अकाउंट खोलने से लेकर 15 साल तक ही पैसे जमा किए जा सकते हैं, जबकि बेटी के 21 साल की उम्र तक उन पैसों पर ब्याज मिलता रहेगा. फिलहाल इस पर सरकार सालाना 7.6 परसेंट के हिसाब से ब्याज दे रही है. ये स्कीम घर की दो बेटियों के लिए खोला जा सकता है. अगर कोई जुड़वा है तब 3 बेटियां भी स्कीम का फायदा ले सकती है.
ऐसे करें निवेश की तैयारी
सबसे पहले आपको ये तय करना होगा कि आपको अपनी बेटी के लिए जब वो 21 साल की होगी तो कितनी रकम चाहिए. स्कीम की शुरुआत आप जितनी जल्दी करेंगे आपको उतनी ही ज्यादा रकम मैच्योरिटी यानी बेटी के 21 साल के होने पर मिलेगी. निवेश का मंत्र है सही समय का चुनाव.
कब शुरू करें निवेश?
जैसे अगर आपकी बेटी आज 10 साल की है, और आपने निवेश आज शुरू किया तो आप सिर्फ 11 साल तक ही निवेश कर पाएंगे, ऐसे ही अगर 5 साल की बेटी है और आपने निवेश शुरू किया तो आप 16 साल तक निवेश कर पाएंगे, जिससे मैच्योरिटी अमाउंट बढ़ जाएगा. अब अगर आपकी बेटी आज 2021 में 1 साल की है और आपने निवेश शुरू कर दिया तो ये 2042 में मैच्योर होगा. और आपको इस स्कीम का मैक्सिमम फायदा मिल सकता है.
416 रुपये से ऐसे बनेंगे 65 लाख रुपये
1. यहां पर हम ये मानकर चल रहे हैं कि आपने 2021 में निवेश शुरू किया तो आपकी बेटी की उम्र है 1 साल.
2. अब आपने 416 रुपये रोजाना बचाए, तो महीने में हुए 12,500 रुपये
3. 12,500 रुपये हर महीने जमा किए तो साल में हुए 15,00,00 रुपये
4. आप ये निवेश सिर्फ 15 साल तक करेंगे, तो कुल निवेश हुआ 2,250,000 रुपये
5. 7.6 परसेंट सालाना ब्याज के हिसाब से आपको कुल ब्याज मिला 4,250,000 रुपये
ये है वो कैलकुलेशन जो आपको ध्यान में रखना है. महज 416 रुपये रोजाना बचाकर आप अपनी बेटी की भविष्य संवार सकते हैं. हर निवेश का एक ही मूल मंत्र होता है, जल्दी शुरुआत करना. इस स्कीम में भी आप जितना जल्दी शुरू करेंगे, उतना ज्यादा फायदा होगा.


देश - दुनिया
पति गया था गर्लफ्रेंड के साथ जिम, मौके पर पहुंच गई पत्नी और की पिटाई

मध्यप्रदेश के भोपाल में 30 वर्षीय महिला ने अपने 35 वर्षीय पति के साथ चल रहे एक युवती के कथित रूप से अवैध संबंधों के संदेह में जिम में कसरत कर रही इस युवती की पिटाई कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
यह घटना 15 अक्टूबर की शाम को कोहेफिजा पुलिस थाना इलाके में हुई और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक दूसरे के खिलाफ रविवार को मामले दर्ज किये हैं।
कोहेफिजा पुलिस थाना प्रभारी अनिल बाजपेयी ने सोमवार को बताया कि 30 वर्षीय महिला अपनी बहन के साथ उस जिम में पहुंची, जहां उसका पति अपनी इस कथित महिला मित्र सहित अन्य लोगों के साथ जिम कर रहा था।
उन्होंने कहा, ‘‘महिला को संदेह था कि उसके पति का इस युवती के साथ अवैध संबंध हैं। महिला ने युवती के साथ जूते से मारपीट करना शुरु कर दी। पिटाई कर रही महिला के पति ने इस युवती को बचाने की कोशिश की तो पत्नी ने उसकी भी जूते से पिटाई कर दी। यह तमाशा करीब 10 मिनट तक चलता रहा।’’
बाजपेयी ने कहा, ‘‘शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ भांदवि की धारा 323, धारा 294 और धारा 506 के तहत रविवार को मामला दर्ज किया है और विस्तृत जांच कर रही है।’’
उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी उस पर झूठा आरोप लगा रही है और जिस युवती की पिटाई की गई है, वह उसे पहले से नहीं जानता है।
बाजपेयी ने बताया कि यह दंपति यहां नूरमहल रोड के निवासी हैं और इस महिला ने कुछ समय पहले शाहजहांनाबाद थाने में भी पति के खिलाफ मारपीट और दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पति किसी दूसरी युवती के साथ घूमता-फिरता है और ऐतराज करने पर उसके साथ मारपीट करता है। शिकायत के बाद महिला अपने मायके में रहने लगी थी।

देश - दुनिया
त्योहारी सीजन में गोल्ड मिल रहा 9894 रुपये सस्ता, देखें 10 ग्राम सोने के दाम

त्योहारी सीजन के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 18 अक्टूबर 2021 को सोने के भाव में मामूली तेजी का रुख रहा. बावजूद इसके ये कीमती पीली धातु अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे चल बिक रही है. वहीं, चांदी के दामों में भी आज उछाल दर्ज किया गया है और ये 62 हजार रुपये प्रति किग्रा के ऊपर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,269 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 62,005 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. भारतीय सर्राफा बाजारों के उलट अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के दाम में कमी आई, जबकि चांदी के दाम में बड़ा बदलाव नहीं हुआ.
गोल्ड का नया भाव
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के दाम में महज 37 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई. इससे राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव 46,206 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ. हालांकि, अब भी सोने में निवेश का मौका है क्योंकि इसका मौजूदा भाव रिकॉर्ड हाई के मुकाबले काफी नीचे चल रहा है. बता दें कि अगस्त 2020 में गोल्ड ने 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छुआ था. इस लिहाज से इस समय सोना तब से करीब 9,894 रुपये सस्ता मिल रहा है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई और ये 1,766 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं.
चांदी की नई कीमत
चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के दाम 323 रुपये की तेजी के साथ 62,328 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ और ये 23.36 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.
गोल्ड में क्यों आई तेजी
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि मजबूत डॉलर और वैश्विक बाजार से मिले संकेतों के कारण सोना ऊंची कीमतों पर कारोबार कर रहा है. वहीं, महंगाई की चिंताओं के कारण भी आज सोने में तेजी दर्ज की गई.

देश - दुनिया
पांचवीं बार बेटी को जन्म दिया तो, ससुराल वालों ने महिला को जबरन पिलाया जहर

झारखंड के गोड्डा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने पांचवीं बार बेटी को जन्म दिया तो कथित तौर पर ससुराल वालों ने उनकी हत्या करने का प्रयास किया. आरोप है कि पांचवीं बार बेटी को जन्म देने से नाराज महिला की सास और ससुर ने उन्हें जबरन जहर पिलाकर उनकी हत्या करने का प्रयास किया. ग्रामीणों के सहयोग से महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, तब जाकर उनकी जान बचाई जा सकी.
पीड़िता शामिल बीवी ने बताया कि उनकी शादी तकरीबन 13 वर्ष पहले हुई थी. इस दरम्यान उन्होंने 4 बेटियों को जन्म दिया. आरोप है कि इसके बाद उनके घरवालों ने उहें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. सास ताना देती थीं और पति कहता था कि अगर इस बार भी लड़की हुई तो उन्हें जान से मार देंगे. आरोप है कि बकरीद के बाद जब महिला ने फिर से बच्ची को जन्म दिया तो पति गुलाम अंसारी और महिला के ससुर ने उन्हें पकड़ा और सास ने उन्हें जबरदस्ती जहर पिलाने का प्रयास किया.
इसकी सूचना जब ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीणों ने पीड़ित महिला के मायके वालों को इसकी सूचना दी. आनन-फानन में पीड़ित महिला की मां और अन्य परिजन उनके ससुराल पहुंचे. महिला को तत्काल अस्पातल लाया गया, जिसके बाद उनकी बिगड़ती हालत पर काबू पाया जा सका. पीड़िता की मां कुरैशा बीवी ने बताया कि 5 बेटियां होने पर उनका पति उन्हें प्रताड़ित करता था. पिछले दिनों भी इसकी सूचना उसे मिली थी, पर जब वो घर पहुंचीं तो उन्हें घर के अंदर नहीं जाने दिया गया. आरोप है कि पीड़िता का पति पांचवीं बेटी होने पर तलाक देने की धमकी भी देता था. नगर थाना प्रभारी मुकेश पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए उचित कार्रवाई की बात कही है.

-
देश - दुनिया6 days agoदीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 11 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा
-
देश - दुनिया6 days agoदशहरा कब क्यों और कैसे मनाया जाता है ?
-
देश - दुनिया5 days agoकिडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें
-
देश - दुनिया6 days agoअष्टमी तिथि और हवन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा ?
-
देश - दुनिया6 days ago41 साल की टीचर हुई प्रेग्नेंट, 15 साल का स्टूडेंट पिता है उसका
-
देश - दुनिया6 days agoसाठ वर्ष बाद सर्वार्थसिद्धियोग और गुरूपुष्य योगों के साथ पड़ रहा है दुर्लभ संयोग
-
देश - दुनिया6 days agoबिग बुल झुनझुनवाला ने 3 दिन में इस शेयर से कमाए 310 करोड़ रुपये, क्या आपने भी किया निवेश?
-
देश - दुनिया7 days agoEPFO मेंबर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, 6 करोड़ PF खाताधारकों के खाते में इस दिन आएगा ब्याज का पैसा
-
देश - दुनिया6 days agoमाइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 48000 है सैलरी
-
देश - दुनिया5 days ago10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई

























You must be logged in to post a comment Login