देश - दुनिया
इस सरकारी स्कीम रोजाना 1 रुपये बचाकर भी बना सकते हैं अपनी बिटिया का भविष्य
अगर आपकी भी बेटी है तो आप इस सरकारी स्कीम में बहुत ही कम पैसों के साथ निवेश कर उसका भविष्य बना सकते हैं. केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस स्कीम से पढ़ाई-शादी के वक्त एकमुश्त मदद मिल जाती है. इस स्कीम का लाभ रोजाना 1 रुपये की बचत करके भी उठाया जा सकता है. उच्च शिक्षा और शादी के लिए बचत करने के लिहाज से सुकन्या समृद्धि योजना एक अच्छी निवेश योजना है. निवेश के इस बेहतरीन विकल्प में पैसे लगाने से आपको इनकम टैक्स बचाने में भी मदद मिलती है. निश्चित आमदनी के साथ पूंजी की सुरक्षा इस स्कीम की खासियत है.’ तो चलिए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ…
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना- सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक छोटी बचत योजना है जिसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ स्कीम के तहत लांच किया गया है. छोटी बचत स्कीम में सुकन्या सबसे बेहतर ब्याज दर वाली योजना है.
इतने रुपये से किया जा सकता है निवेश- सुकन्या समृद्धि योजना में मात्र 250 रुपये से अकाउंट खोला जा सकता है. यानी अगर आप रोजाना 1 रुपये भी बचाते हैं तो भी आप इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं. किसी एक वित्त वर्ष में कम से कम 250 रुपये जरूर जमा कराया जाना चाहिए. किसी एक वित्त वर्ष में SSY खाते में एक बार या कई बार में 1.5 लाख रुपये से अधिक जमा नहीं कराया जा सकता.
कितना मिलता है ब्याज- अभी एसएसवाई में 7.6 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा था जो इनकम टैक्स छूट के साथ है. इससे पहले इसमें 9.2 फीसदी तक ब्याज भी मिला है. 8 साल की उम्र के बाद बेटी की उच्च शिक्षा के लिए खर्च के मामले में 50 फीसदी तक रकम निकाली जा सकती है.
कैसे खुलवाएं खाता- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता किसी पोस्ट ऑफिस या कमर्शियल ब्रांच की अधिकृत शाखा में खोला जा सकता है. इस योजना के तहत अकाउंट बच्ची के जन्म लेने के बाद 10 साल से पहले की उम्र में कम से कम 250 रुपये जमा के साथ खोला जा सकता है. चालू वित्त वर्ष में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा कराये जा सकते हैं.
कब तक चलाया जा सकता है खाता- सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने के बाद यह गर्ल चाइल्ड के 21 साल के होने या 18 साल की उम्र के बाद उसकी शादी होने तक चलाया जा सकता है.
रकम जमा नहीं होने पर कितनी लगती है पेनाल्टी- यदि हर साल न्यूनतम 250 रुपये जमा नहीं किया जाता है, तो अकाउंट बंद हो जाएगा और उस वर्ष के लिए जमा राशि के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि के साथ 50 रुपये प्रति वर्ष के पेनल्टी के साथ रिवाइज किया जा सकता है. अकाउंट खोलने से 15 साल बाद तक रिएक्टिवेशन हो सकता है.

देश - दुनिया
पति गया था गर्लफ्रेंड के साथ जिम, मौके पर पहुंच गई पत्नी और की पिटाई

मध्यप्रदेश के भोपाल में 30 वर्षीय महिला ने अपने 35 वर्षीय पति के साथ चल रहे एक युवती के कथित रूप से अवैध संबंधों के संदेह में जिम में कसरत कर रही इस युवती की पिटाई कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
यह घटना 15 अक्टूबर की शाम को कोहेफिजा पुलिस थाना इलाके में हुई और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक दूसरे के खिलाफ रविवार को मामले दर्ज किये हैं।
कोहेफिजा पुलिस थाना प्रभारी अनिल बाजपेयी ने सोमवार को बताया कि 30 वर्षीय महिला अपनी बहन के साथ उस जिम में पहुंची, जहां उसका पति अपनी इस कथित महिला मित्र सहित अन्य लोगों के साथ जिम कर रहा था।
उन्होंने कहा, ‘‘महिला को संदेह था कि उसके पति का इस युवती के साथ अवैध संबंध हैं। महिला ने युवती के साथ जूते से मारपीट करना शुरु कर दी। पिटाई कर रही महिला के पति ने इस युवती को बचाने की कोशिश की तो पत्नी ने उसकी भी जूते से पिटाई कर दी। यह तमाशा करीब 10 मिनट तक चलता रहा।’’
बाजपेयी ने कहा, ‘‘शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ भांदवि की धारा 323, धारा 294 और धारा 506 के तहत रविवार को मामला दर्ज किया है और विस्तृत जांच कर रही है।’’
उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी उस पर झूठा आरोप लगा रही है और जिस युवती की पिटाई की गई है, वह उसे पहले से नहीं जानता है।
बाजपेयी ने बताया कि यह दंपति यहां नूरमहल रोड के निवासी हैं और इस महिला ने कुछ समय पहले शाहजहांनाबाद थाने में भी पति के खिलाफ मारपीट और दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पति किसी दूसरी युवती के साथ घूमता-फिरता है और ऐतराज करने पर उसके साथ मारपीट करता है। शिकायत के बाद महिला अपने मायके में रहने लगी थी।

देश - दुनिया
त्योहारी सीजन में गोल्ड मिल रहा 9894 रुपये सस्ता, देखें 10 ग्राम सोने के दाम

त्योहारी सीजन के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 18 अक्टूबर 2021 को सोने के भाव में मामूली तेजी का रुख रहा. बावजूद इसके ये कीमती पीली धातु अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे चल बिक रही है. वहीं, चांदी के दामों में भी आज उछाल दर्ज किया गया है और ये 62 हजार रुपये प्रति किग्रा के ऊपर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,269 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 62,005 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. भारतीय सर्राफा बाजारों के उलट अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के दाम में कमी आई, जबकि चांदी के दाम में बड़ा बदलाव नहीं हुआ.
गोल्ड का नया भाव
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के दाम में महज 37 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई. इससे राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव 46,206 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ. हालांकि, अब भी सोने में निवेश का मौका है क्योंकि इसका मौजूदा भाव रिकॉर्ड हाई के मुकाबले काफी नीचे चल रहा है. बता दें कि अगस्त 2020 में गोल्ड ने 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छुआ था. इस लिहाज से इस समय सोना तब से करीब 9,894 रुपये सस्ता मिल रहा है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई और ये 1,766 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं.
चांदी की नई कीमत
चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के दाम 323 रुपये की तेजी के साथ 62,328 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ और ये 23.36 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.
गोल्ड में क्यों आई तेजी
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि मजबूत डॉलर और वैश्विक बाजार से मिले संकेतों के कारण सोना ऊंची कीमतों पर कारोबार कर रहा है. वहीं, महंगाई की चिंताओं के कारण भी आज सोने में तेजी दर्ज की गई.

देश - दुनिया
पांचवीं बार बेटी को जन्म दिया तो, ससुराल वालों ने महिला को जबरन पिलाया जहर

झारखंड के गोड्डा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने पांचवीं बार बेटी को जन्म दिया तो कथित तौर पर ससुराल वालों ने उनकी हत्या करने का प्रयास किया. आरोप है कि पांचवीं बार बेटी को जन्म देने से नाराज महिला की सास और ससुर ने उन्हें जबरन जहर पिलाकर उनकी हत्या करने का प्रयास किया. ग्रामीणों के सहयोग से महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, तब जाकर उनकी जान बचाई जा सकी.
पीड़िता शामिल बीवी ने बताया कि उनकी शादी तकरीबन 13 वर्ष पहले हुई थी. इस दरम्यान उन्होंने 4 बेटियों को जन्म दिया. आरोप है कि इसके बाद उनके घरवालों ने उहें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. सास ताना देती थीं और पति कहता था कि अगर इस बार भी लड़की हुई तो उन्हें जान से मार देंगे. आरोप है कि बकरीद के बाद जब महिला ने फिर से बच्ची को जन्म दिया तो पति गुलाम अंसारी और महिला के ससुर ने उन्हें पकड़ा और सास ने उन्हें जबरदस्ती जहर पिलाने का प्रयास किया.
इसकी सूचना जब ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीणों ने पीड़ित महिला के मायके वालों को इसकी सूचना दी. आनन-फानन में पीड़ित महिला की मां और अन्य परिजन उनके ससुराल पहुंचे. महिला को तत्काल अस्पातल लाया गया, जिसके बाद उनकी बिगड़ती हालत पर काबू पाया जा सका. पीड़िता की मां कुरैशा बीवी ने बताया कि 5 बेटियां होने पर उनका पति उन्हें प्रताड़ित करता था. पिछले दिनों भी इसकी सूचना उसे मिली थी, पर जब वो घर पहुंचीं तो उन्हें घर के अंदर नहीं जाने दिया गया. आरोप है कि पीड़िता का पति पांचवीं बेटी होने पर तलाक देने की धमकी भी देता था. नगर थाना प्रभारी मुकेश पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए उचित कार्रवाई की बात कही है.

-
देश - दुनिया7 days agoदीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 11 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा
-
देश - दुनिया7 days agoदशहरा कब क्यों और कैसे मनाया जाता है ?
-
देश - दुनिया6 days agoकिडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें
-
देश - दुनिया7 days agoअष्टमी तिथि और हवन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा ?
-
देश - दुनिया7 days ago41 साल की टीचर हुई प्रेग्नेंट, 15 साल का स्टूडेंट पिता है उसका
-
देश - दुनिया7 days agoसाठ वर्ष बाद सर्वार्थसिद्धियोग और गुरूपुष्य योगों के साथ पड़ रहा है दुर्लभ संयोग
-
देश - दुनिया7 days agoबिग बुल झुनझुनवाला ने 3 दिन में इस शेयर से कमाए 310 करोड़ रुपये, क्या आपने भी किया निवेश?
-
देश - दुनिया7 days agoEPFO मेंबर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, 6 करोड़ PF खाताधारकों के खाते में इस दिन आएगा ब्याज का पैसा
-
देश - दुनिया6 days agoमाइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 48000 है सैलरी
-
देश - दुनिया5 days ago10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई



























You must be logged in to post a comment Login