देश - दुनिया
पाकिस्तान : बलूचिस्तान में जबरदस्त बम धमाके, पढ़ें डिटेल्स
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan) के क्वेटा एवं सिबी शहरों में हुए दो बम विस्फोटों में कम से कम दो लोगों की मौत (Death) हो गई और 28 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि पहला विस्फोट शुक्रवार को सिबी में हुआ, जिसमें 24 लोग घायल हो गए और इसके कुछ घंटों बाद क्वेटा में दूसरा विस्फोट हुआ, जिसमें स्पष्ट रूप से ‘कश्मीर दिवस रैली को निशाना बनाया गया था. क्वेटा में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों शवों को क्वेटा सिविल अस्पताल ले जाया गया है. क्वेटा के उपायुक्त औरंगजेब बादिनी और एक सेवानिवृत्त मेजर ने शुरुआती जांच में इस बात का संकेत मिलने की पुष्टि की है कि यह विस्फोट ‘कश्मीर एकजुटता दिवस रैली को निशाना बनाकर किया गया था, जो इलाके से गुजर रही थी. अभी तक किसी भी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है.
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने जन रैलियां आयोजित करके शुक्रवार को कश्मीर एकजुटता दिवस मनाया. भारत, पाकिस्तान को स्पष्ट रूप से कह चुका है कि भारत के अंदरूनी मामलों पर बोलने का उसे कोई अधिकार नहीं है और केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं और बने रहेंगे.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत आतंकवाद, हिंसा एवं शत्रुता से मुक्त माहौल में पाकिस्तान के साथ एक पड़ोसी के रूप में सामान्य संबंध बनाने का इच्छुक है.


देश - दुनिया
शराब पीने पर युवक का चालान कटने से खफा हुईं कांग्रेस विधायक, बैठीं धरने पर

राजस्थान में शराब पीकर गाड़ी चलाने पर पुलिस ने एक युवक का चालान काट दिया. ये बात कांग्रेस की एक महिला विधायक को नागवार गुजरी और वो पुलिस स्टेशन में ही धरने पर बैठ गईं. विधायक मीना कंवर ने कहा कि कोई बात नहीं, बच्चे हैं थोड़ा बहुत पी लिया तो क्या गुनाह किया?
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कांग्रेस MLA का वीडियो
बता दें कि कांग्रेस विधायक मीना कंवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शेरगढ़ विधान सभा सीट से कांग्रेस विधायक मीना कंवर अपने पति उम्मेद सिंह चंपावत के साथ धरने पर बैठी हैं. दरअसल धरने के पीछे की वजह पुलिस का चालान काटना बताया जा रहा है.
पुलिस ने काटा विधायक के रिश्तेदार का चालान
जानकारी के मुताबिक, जिस युवक का पुलिस ने चालान काटा है वो कांग्रेस विधायक मीना कंवर का रिश्तेदार है. रिश्तेदार का चालान काटे जाने से खफा होकर विधायक मीना कंवर ने थाने में ही धरना शुरू कर दिया और पुलिस वालों के साथ बहस भी की.
कांग्रेस विधायक ने पुलिस वालों से क्या कहा?
कांग्रेस विधायक मीना कंवर ने पुलिस वालों से कहा कि आप इंसानियत से बोलो. हमने आपसे रात को रिक्वेस्ट की है. बच्चे सबके पीते हैं, कोई बात नहीं बच्चे हैं थोड़ा बहुत ले लिया. रिक्वेस्ट करते हुए मैंने फोन में रिकॉर्ड किया.
गौरतलब है कि मामले को बढ़ता देखकर डीसीपी को हस्तक्षेप करना पड़ा. जिसके बाद ये मामला शांत हुआ और विधायक अपने पति और रिश्तेदार के साथ थाने से घर गईं.

देश - दुनिया
बुजुर्ग ने चॉकलेट का लालच देकर 3 बच्चियों को मोबाइल पर पोर्न वीडियो दिखा कपड़े उतारे, की गंदी हरकत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक बुजुर्ग पर चॉकलेट का लालच देकर 3 बच्चियों को मोबाइल पर पोर्न वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. आरोप है कि जनकगंज इलाके में 58 साल के बुजुर्ग ने घर के बाहर खेल रहीं 3 बच्चियों को चाकलेट देने के बहाने अपने घर में बुलाया. बुजुर्ग ने 6 से 7 साल उम्र की बच्चियों को मोबाइल पर पोर्न वीडियो दिखाए और छेड़छाड़ शुरू कर दी. बुजुर्ग की हरकत से डरी सहमी बच्चियां शोर मचाते हुए भाग निकलीं. घर पहुंची बच्चियों ने परिजनों को पूरी घटना बताई. परिजनों ने जनकगंज थाना में आरोपी पर मामला दर्ज कराया. बीते साेमवार की देर रात पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है.
रविवार को ग्वालियर शहर के साहिबा की बगिया इलाके में रहने वाली 6 साल की बच्ची अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थीं. इसी दौरान पड़ोस ने रहने वाला गोपाल मांझी वहां पहुंचा. गोपाल ने बच्चियों को चॉकलेट का लालच देकर घर चलने को कहा. मासूम बच्चियां उसकी बातों में आ गई और पास ही स्थित गोपाल के घर चली गईं. घर मे पहुंचने के बाद गोपाल ने मोबाइल पर पोर्न मूवी दिखाई और अपने कपड़े उतार दिए. फिर बच्चियों के साथ गलत हरकत करने लगा. बुजुर्ग की हरकत देख बच्चियां डर गईं और फिर शोर मचाते हुए भाग निकली. इन बच्चियों ने घर जाकर पूरी बात बताई. घटना का पता चलते ही बच्ची की मां ने हंगामा किया. उधर मामला बढ़ते देख आरोपी गोपाल भाग निकला. बच्चियों के परिजनों जनकगंज थाने में शिकायत की.
जनकगंज पुलिस ने देर रात आरोपी को दबोचा
पुलिस के मुताबिक आरोपी गोपाल मांझी नशे का आदी है. उसके घर परिवार में भी कोई नहीं है. गोपाल के खिलाफ जनकगंज थाने में छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. जनकगंज पुलिस ने देर रात आरोपी गोपाल मांझी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

देश - दुनिया
इस सप्ताह 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

अक्टूबर छुट्टियों से भरा महीना है. सभी बड़े त्योहार इसी महीने है. भारतीय रिजर्व बैंक के हाॅलीडे कैलेंडर के अनुसार, इस सप्ताह देशभर के कई शहरों में 5 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे. बता दें कि अक्टूबर महीने में आने वाले दिनों अलग-अलग जोन में कुल मिलाकर 7 दिन तक छुट्टी रहेगी. यह छुट्टियां रविवार और महीने के दूसरे शनिवार के साथ पड़ रही हैं. अक्टूबर के महीने में कई सारे त्योहार पड़ रहे हैं, जिस वजह से इस महीने में बैंकों में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट भी थोड़ी लंबी है.
ऐसे में अगर आपको भी अपने बैंक की ब्रांच जाकर कोई काम करवाना है तो घर से निकलने के पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख लें. इससे आप बेवजह की परेशानी से बच जाएंगे. बता दें सार्वजनिक अवकाश के दिन सभी बैंक बंद रहते हैं, जबकि कुछ अवकाश अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होते हैं.
जानें कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक
19 अक्टूबर: ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलदुन्नबी/मिलाद-ए-शरीफ (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)/बारावफात. इस दिन अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इम्फाल, जम्मू, कानपुर, कोच्ची, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम के बैंक बंद रहेंगे.
20 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती/लक्ष्मी पूजा/ईद-ए-मिलाद के उपलक्ष्य में अगरतला, बेंगलुरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
22 अक्टूबर: ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार (जम्मू, श्रीनगर) में बैंक बदं रहेंगे
23 अक्टूबर: चौथा शनिवार
24 अक्टूबर: रविवार
26 अक्टूबर: परिग्रहण दिवस (जम्मू, श्रीनगर) के उपलक्ष्य में जम्मू और श्रीनगर में बैंक 26 अक्टूबर को बंद रहेंगे.
31 अक्टूबर: रविवार
इन कामों पर पड़ेगा असर
बता दें का बैंक का ज्यादातर काम ऑनलाइन हो गया है फिर भी चेक क्लियरेंस या KYC जैसे कुछ अहम कामों के लिए बैंक जाने की जरूरत पड़ती रहती है. बैंकों में काम-काज से छुट्टी होने पर KYC अपडेट कराने जैसे कामों में दिक्कत आती है. इसके अलावा चेक क्लियरेंस की प्रोसेस में भी देरी होती है.

-
देश - दुनिया7 days agoदीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 11 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा
-
देश - दुनिया7 days agoदशहरा कब क्यों और कैसे मनाया जाता है ?
-
देश - दुनिया6 days agoकिडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें
-
देश - दुनिया7 days agoअष्टमी तिथि और हवन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा ?
-
देश - दुनिया7 days agoसाठ वर्ष बाद सर्वार्थसिद्धियोग और गुरूपुष्य योगों के साथ पड़ रहा है दुर्लभ संयोग
-
देश - दुनिया6 days agoमाइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 48000 है सैलरी
-
देश - दुनिया5 days ago10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई
-
देश - दुनिया5 days agoSBI बेच रहा सस्ते घर, फटाफट चेक करें किस दिन होगी नीलामी
-
देश - दुनिया7 days agoकब है गोवर्धन पूजा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
-
छत्तीसगढ़7 days agoछत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा





























You must be logged in to post a comment Login