देश - दुनिया
इस राज्य में 5वीं और 8वीं परीक्षा की तारीख बदली, पढ़े पूरी खबर…

राजस्थान शिक्षा विभाग, बीकानेर ने 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा की परीक्षा तिथि और समय दोनों में बदलाव कर दिया है। राजस्थान बोर्ड के नए टाइम टेबल के अनुसार अब आठवीं बोर्ड परीक्षा 16 अप्रैल की जगह 17 अप्रैल से और पांचवी क्लास की परीक्षा 19 अप्रैल की जगह 27 अप्रैल से शुरू होंगी। 5वीं का अंग्रेजी की परीक्षा 21 अप्रैल के स्थान पर 1 मई, हिंदी की परीक्षा 23 अप्रैल के स्थान पर 8 मई, पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा 26 अप्रैल के स्थान पर 12 मई तथा संस्कृत की परीक्षा 27 अप्रैल के स्थान पर 17 मई को होगी।
इसके साथ ही 5वीं बोर्ड की परीक्षा का समय अब सुबह 7.30 बजे से 10:00 बजे तक होगा तो वहीं, 8वीं बोर्ड की परीक्षा का समय अब सुबह 10.30 बजे से 1 बजे तक होगा। इससे पहले आठवीं बोर्ड परीक्षा के सभी पेपर दोपहर 2 से शाम 4.30 बजे तक एक शिफ्ट में होने थे। जबकि पांचवीं बोर्ड परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
मूक बधिर स्टूडेंट्स को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 50 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। आठवीं बोर्ड की परीक्षा में इस बार प्रदेशभर से 12.64 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। वही पांचवीं बोर्ड में करीब 15 लाख स्टूडेंट्स पंजीकृत है। परीक्षाएं मई तक चलेंगी।
राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा 16 अप्रैल की बजाय 17 अप्रैल रविवार को होगी। पहला पेपर गणित का होगा। इसके साथ ही अंग्रेजी के पेपर की तारीख भी बदली है। अब अंगेजी का पेपर 18 अप्रैल की बजाय 27 अप्रैल को होगा। हिंदी का पेपर 20 अप्रैल की जगह 1 मई को होगा और सामाजित विज्ञान का पेपर 8 मई को होगा। ज्यादा जानकारी के लिए आप डेटशीट देख सकते हैं।

देश - दुनिया
नासा ने दिया चेतावनी, कहा- धरती से टकरा सकता है सौर तूफान…

अतंरिक्ष में आए दिन कोई न कोई घटना घटती रहती हैं। इनमें कई ऐसी घटनाएं होती हैं जिनका असर धरती पर होता है। अब इस बीच एक ऐसी ही घटना घटने वाली जिसका असर धरती पर पड़ सकता है। इसको लेकर दुनियाभर की एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। एजेंसियों के मुताबिक, आज यानी 14 अप्रैल को सूर्य से निकला भू-चुंबकीय तूफान धरती से टकराएगा। सूर्य पर गतिविधियां बढ़ गई हैं। इसलिए वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि भू-चुंबकीय तूफान खतरनाक साबित हो सकता है।
बताया गया है कि खतरनाक भू-चुंबकीय सौर तूफान 20,69,834 प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की तरफ बढ़ रहा है। इस तूफान को लेकर बीते कई हफ्तों से विशेषज्ञ विचार विमर्श कर रहे हैं। भू-चुंबकीय तूफान के धरती से टकराने के बाद भयानक परिणाम दिख सकता है। दुनियाभर की एजेंसियों का कहना है कि ऐसे में दुनिया के ज्यादातर देशों में ब्लैकआउट की स्थिति पैदा हो सकती है।
महीनों बाद जीवित हुआ डेड सन स्पाट
वैज्ञानिकों ने बताया है कि सूर्य पर महीनों से पड़ा डेड सनस्पॉट एक बार फिर जीवित हो उठा है। इस सनस्पॉट को AR2987 नाम दिया गया है। अब इस प्लाज्मा बॉल के सक्रिय हो जाने की वजह से धरती की तरफ अधिक मात्रा में रेडिएशन आ रहा है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सूर्य के डेड स्पॉट के जीवित यानी सक्रिय हो जाने की वजह से सौर मंडल के तारे पर उथल पुथल मची हुई है। खगोल वैज्ञानिक द्वारा इस घटना को कोरोनल मास इजेक्शन कहा जाता है। इसकी वजह से ही प्लाज्मा बॉल आज धरती से टकरा सकती है। धरती की तरफ बढ़ रहे इस सौर तूफान की वजह से धरती पर ब्लैकआउट हो सकता है।
सैटेलाइट या पॉवर ग्रिड फेल होने का खतरा
वैज्ञानिकों ने बताया है कि सूर्य के रेडिएशन तूफान की वजह से नॉर्थ पोल के वायुमंडल के ऊपरी हिस्से में ज्यादा नॉर्दन लाइट का निर्माण होगा जिसका पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव इलाके में स्थित सैटेलाइट और पावर ग्रिड पर प्रभाव पड़ सकता है। इसकी वजह से इन इलाकों में अंधेरा छा जाने का खतरा है सूर्य के सीएमई के एमिशन पर नजर रख रहे नासा (NASA) और नोवा (NOAA) ने संभवना जताई है कि 14 अप्रैल यानी आज सौर तूफान धरती से टकरा सकता है। नासा ने आगे कहा है कि धरती से टकराने के बाद यह और तेज हो सकता है। एजेंसियों का कहना है कि भू-चुंबकीय तूफान में इतनी क्षमता होती है कि वह पावर ग्रिड और धरती पर अन्य संसाधनों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी वजह से दुनिया के कुछ इलाकों में ब्लैकआउट होने की संभावना है। अमेरिकी एजेंसी नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने धरती पर ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बिजली जाने और रेडियो सिग्नल में गड़बड़ी की संभावना जताई है। उनका कहना है कि मध्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक नुकसान की संभावना नहीं है।
जानिए किसे कहते हैं जियोमैग्नेटिक तूफान
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, सूर्य की सतह पर बड़े पैमाने पर विस्फोट होते हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में बेहद चमकीले प्रकाश के साथ भारी मात्रा में ऊर्जा निकलती है जिसे फ्लेयर कहते हैं। अंतरिक्ष में कई मिलियन मील प्रति घंटे की रफ्तार से एक अरब टन के बराबर चुंबकीय ऊर्जा निकलती है जिससे सूर्य की बाहरी सतह का कुछ इलाका खुल जाता है और इसी छिद्र से ऊर्जा निकलने लगती है और यह आग के गोले की तरह नजर आती है। अगर यही ऊर्जा लगातार कई दिनों तक निकलती रहती है, तो इससे बहुत छोटे न्यूक्लियर कण भी निकलने लगते हैं जो ब्रह्मांड में फैल जाते हैं, जिसे जियोमैग्नेटिक तूफान कहा जाता है।
देश
Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल पर मिली राहत,जानें अपने शहर का रेट…

Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को 9वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. आखिरी बार बीते 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमतों 80 पैसे का उछाल आया था.
यहां जानिए आपके शहर का रेट…तेल कंपनियों की तरफ से आज भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. आज लगातार 9वां दिन है, जब पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं.बता दें कि आखिरी बार बीते 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमतों 80 पैसे का उछाल आया था. आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
जानिए आपके शहर का भाव
– दिल्ली पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर
– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 116.23 रुपये और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर
10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़े भाव
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने आज के रेट जारी कर दिए हैं. जारी रेट के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में 14 अप्रैल 2022 को पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. आपको बता दें कि 22 मार्च के बाद से महज 15 दिन के भीतर ही पेट्रोल और डीजल के रेट में लगभग 10 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.
ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट
अगर आप पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए तेल कंपनियां SMS के माध्यम से रेट चेक करने की सुविधा देती हैं. रेट चेक करने के लिए इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता को RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा. एचपीसीएल (HPCL) के कस्टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करें.
देश - दुनिया
हनुमान जयंती में बन रहा है ये शुभ योग, जाने पुजा विधि और शुभ मुहूर्त…

हिंदू धर्म में हनुमान जन्मोत्सव का दिन खास माना जाता है। कहा जाता है कि श्रीराम भक्त हनुमान जी का जन्म चैत्र पूर्णिमा को मंगलवार के दिन चित्रा नक्षत्र और मेष लग्न में हुआ था। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की विधिवत पूजा करने से मन की मुरादें पूरी होती हैं। इस साल हनुमान जन्मोत्सव 16 अप्रैल 2022, शनिवार को है। हनुमान जी की उपासना करने वालों के लिए यह दिन खास होता है। इस साल हनुमान जयंती पर बजरंबली की पूजा करने के लिए एक विशेष योग का निर्माण हो रहा है। जानें हनुमान जयंती से जुड़ी खास बातें-
हनुमान जयंती का शुभ मुहूर्त-
चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि, शनिवार 16 अप्रैल को देर रात हनुमान जन्मोत्सव पर इस शुभ योग में करें बजरंगबली की पूजा, जानें धन प्राप्ति के उपाय
हिंदू धर्म में हनुमान जन्मोत्सव का दिन खास माना जाता है। कहा जाता है कि श्रीराम भक्त हनुमान जी का जन्म चैत्र पूर्णिमा को मंगलवार के दिन चित्रा नक्षत्र और मेष लग्न में हुआ था। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की विधिवत पूजा करने से मन की मुरादें पूरी होती हैं। इस साल हनुमान जन्मोत्सव 16 अप्रैल 2022, शनिवार को है। हनुमान जी की उपासना करने वालों के लिए यह दिन खास होता है। इस साल हनुमान जयंती पर बजरंबली की पूजा करने के लिए एक विशेष योग का निर्माण हो रहा है। जानें हनुमान जयंती से जुड़ी खास बातें-
हनुमान जयंती का शुभ मुहूर्त-
चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि, शनिवार 16 अप्रैल को देर रात -2 बजकर 25 मिनट से प्रारंभ होगी, जो कि 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन हस्त व चित्रा नक्षत्र रहेगा। हनुमान जयंती पर सुबह 05 बजकर 55 मिनट से 08 बजकर 40 मिनट तक रवि योग रहेगा। रवि योग में बजरंग बली की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इस अवधि में शुभ कार्य करना उत्तम रहता है।
हनुमान जयंती पर भक्त धन प्राप्ति के लिए विशेष उपाय करते हैं। इस दिन हनुमान जी को जल चढ़ाने के बाद पंचामृत चढ़ाएं। तिल के तेल में नारंगी सिंदूर घोलकर चढ़ाएं। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा गुड़ या गेहूं के आटे की रोटी और चूरमे का भोग लगाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।-2 बजकर 25 मिनट से प्रारंभ होगी, जो कि 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन हस्त व चित्रा नक्षत्र रहेगा। हनुमान जयंती पर सुबह 05 बजकर 55 मिनट से 08 बजकर 40 मिनट तक रवि योग रहेगा। रवि योग में बजरंग बली की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इस अवधि में शुभ कार्य करना उत्तम रहता है।
हनुमान जयंती पर भक्त धन प्राप्ति के लिए विशेष उपाय करते हैं। इस दिन हनुमान जी को जल चढ़ाने के बाद पंचामृत चढ़ाएं। तिल के तेल में नारंगी सिंदूर घोलकर चढ़ाएं। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा गुड़ या गेहूं के आटे की रोटी और चूरमे का भोग लगाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
-
देश6 days agoकर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…
-
देश6 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश - दुनिया5 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा…
-
जॉब4 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoरेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया4 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब3 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
देश - दुनिया3 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
देश - दुनिया4 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक के लिए खुशखबरी ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…


















You must be logged in to post a comment Login