छतीसगढ़
गर्मी में टुटा मौत का कहर, सदी के अंत तक बढेगा 4 डिग्री तापमान..

इन दिनों गर्मी से राजस्थान सहित पूरा देश बेहाल है। ये स्थिति तो तब है जब देश में वर्ष 1991 से 2018 तक औसत तापमान में 0.7 डिग्री तापमान की वृद्धि हुई। माना जा रहा है कि 2022 में ये आंकड़ा 0.9 डिग्री बढ़ गया है। जरा सोचिए 31 साल में औसत तापमान में हुई 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी ने गर्मी से इतना बेहाल कर दिया है तो तब क्या होगा, जब औसत तापमान 4 डिग्री तक बढ़ जाएगा।
गर्मी में लोग पहाड़ी इलाकों का रुख करते हैं, लेकिन अब वहां भी राहत नहीं मिलेगी। शिमला जैसी जगह 1 साल में हीटवेव के दिन दोगुना हो गए।
ग्रीनपीस इंडिया की ओर से हाल ही में जयपुर सहित देश के 10 बड़े शहरों में मौसम में आए बदलाव को लेकर एक रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में कई डरावने खुलासे हुए हैं।
40 के बजाय अब साल में 100 दिन हीटवेव
भारत में 1950 में साल में 40 दिन हीटवेव चलती थी। 2020 में ये आंकड़ा 100 दिन तक पहुंच गया। रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि हीटवेव का कहर इसी तरह बढ़ता रहा तो सदी के अंत पर औसत तापमान 4 डिग्री बढ़ जाएगा। कोई भी इतनी गर्मी झेल नहीं पाएगा। फसलें तबाह हो जाएंगी। हीटवेव इंसानों और जानवरों की मौत का कारण बनेगी।
हीटवेव में भारत की रैंक 5वीं, 50 सालों में 17000 मौतें
रिपोर्ट के अनुसार हीटवेव के मामले में भारत दुनिया में पांचवें नंबर पर है। भारत में पिछले 50 सालों में हीटवेव से 17 हजार से अधिक मौतें हुई हैं। वर्ष 1971 से वर्ष 2019 के बीच भारत में 706 दिन हीटवेव रही।
इस आधार पर तैयार की रिपोर्ट
रिपोर्ट में उन शहरों को शामिल किया गया, जहां जनसंख्या की वृद्धि सबसे तेजी से हो रही है। इन शहरों में अन्य शहरों के मुकाबले औद्योगिकरण भी बढ़ता जा रहा है। इनमें देश की राजधानी सहित राज्यों की राजधानियां शामिल हैं।
इन शहरों पर हीटवेव का प्रभाव जानने के लिए मौसम विभाग के ऑफिशियल डाटा का अध्ययन किया गया, जिनमें अप्रैल के रोजाना अधिकतम, न्यूनतम तापमान, ह्यूमिडिटी और मौसम विभाग के हीटवेव की चेतावनी शामिल हैं। इन शहरों में ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में वृद्धि हो रही है और ग्लोबल वार्मिंग में योगदान दे रहे हैं, जहां इन प्रभावों के चलते तापमान में अच्छा खासा उतार-चढ़ाव हो रहा है।
क्या है हीटवेव
मौसम विभाग के अनुसार जब पारा मैदानी इलाकों में 40 डिग्री या इससे अधिक हो जाए और पहाड़ों पर 30 डिग्री या इससे अधिक दर्ज हो तो हीटवेव की स्थिति कहलाती है।

छतीसगढ़
असम व मेघालय में भारी वर्षा, मेघालय में भू स्खलन से तीन लोगों की हुई मृत्यु..

भू स्खलन की घटना वेस्ट गारो हिल्स जिले के गाम्बेग्रे इलाके में हुई। वेस्ट गारो हिल्स जिला पुलिस के अनुसार बचाव व राहत कार्य जारी है।
असम व मेघालय में भारी वर्षा से तबाही की खबर है। असम के गुवाहाटी शहर के काहिलीपाड़ा, जटिया और हटिगांव समेत विभिन्न हिस्सों में जलजमाव हो गया है। मेघालय में भू स्खलन से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु हो गई।
भू स्खलन की घटना वेस्ट गारो हिल्स जिले के गाम्बेग्रे इलाके में हुई। वेस्ट गारो हिल्स जिला पुलिस के अनुसार बचाव व राहत कार्य जारी है।
छतीसगढ़
today weather update: अगले 2 दिन तक इन राज्यों में हीटवेव रहने की संभावना, एवं 16 जून से देश में आ सकता है मानसून..

देश में प्री-मानसून पूरी तरह आने से पहले ही रूठ गया है। देश के दक्षिणी भाग को छोड़ दें तो मध्य भारत के किसी भी राज्य में बरसात की शुरुआत नहीं हुई है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक इन राज्यों में हीटवेव के रहने की संभावना जताई है।
इस बार अरब सागर की तरफ से उठने वाली पश्चिमी हवाओं ने दक्षिण भारत की ओर से आने वाली हवाओं को रोक लिया। यही कारण है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है।
16 जून से देश में आ जाएगा मानसून
हालांकि, 12 जून से शुरू होने वाली बारिश 16 जून तक राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के साथ पूरे देश को कवर कर लेगी।
देश में हीटवेव के बढ़ने और मानसून के आने की जानकारी को समझने के लिए ऊपर जाकर वीडियो एक्सक्लूसिव पर क्लिक करें।
छतीसगढ़
गायत्री मंत्र के जाप से मिलते है, कई चमत्कारी लाभ, एवं दूर होते है सभी समस्याएं..

Gayatri Mantra Benefits: प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गायत्री जयंती मनाई जाती है। इस साल गायत्री जयंती 11 जून 2022, दिन शनिवार को है। इस दिन मां गायत्री की विशेष आराधना की जाती है। इस दिन विधि-विधान से पूजा अर्चना के अलावा गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। गायत्री मंत्र को सर्वश्रेष्ठ मंत्रों में एक माना जाता है। वेदों में गायत्री मंत्र का विस्तार पूर्वक से वर्णन किया गया है। मान्यता है कि इस मंत्र में इतनी ऊर्जा है कि नियमित रूप से तीन बार इस महामंत्र का जाप करने से सारी नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं। गायत्री मंत्र का जाप दिन में तीन बार करना चाहिए। गायत्री मंत्र के जाप से कई चमत्कारी लाभ भी मिलते हैं। आइए जानते हैं गायत्री मंत्र का हिंदी अर्थ और इसके जाप से होने वाले फायदों के बारे में….
गायत्री मंत्र
‘ॐ भूर्भव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।’
गायत्री मंत्र का हिंदी अर्थ
‘उस सर्वरक्षक प्राणों से प्यारे, दुःखनाशक, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देवस्वरूप परमात्मा को हम अन्तः करण में धारण करें। वह परमात्मा हमारी बुद्धि को सन्मार्ग में प्रेरित करे।’
हर परेशानी हो जाती है दूर
नियमित रूप से गायत्री मंत्र का जाप करने वाले व्यक्ति के जीवन की सभी समस्याएं, परेशानियां हमेशा के लिए खत्म हो जाती हैं।
विद्यार्थियों के लिए ये मंत्र बहुत लाभदायक है। मान्यता है कि रोजाना इस मंत्र का 108 बार जाप करने से विद्यार्थी को सभी प्रकार की विद्या प्राप्त करने में आसानी होती है। पढ़ाई में मन लगने लगता है। साथ ही एक बार में ही पढ़ा हुआ सब याद हो जाता हैं।
मान्यता है कि जो भी जातक गायत्री मंत्र का नियमित रूप से जाप करता है, उसकी त्वचा में स्वतः ही चमक आने लगती है। नेत्रों में तेज आता है। साथ ही क्रोध शांत होता है और दिव्य ज्ञान की प्राप्ति होती है।
माम कोशिशों और मेहनत के बाद भी यदि व्यापार, नौकरी में हानि हो रही है या कार्य में सफलता नहीं मिलती, आमदनी कम है और व्यय अधिक है तो गायत्री मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इससे शीघ्र ही लाभ होगा।
इसके अलावा यदि किसी दंपत्ति को संतान सुख नहीं मिल रहा हो तो पति-पत्नी दोनों 1 माह तक सूर्योदय से पूर्व 1100 बार संतान प्राप्ति की कामना के साथ गायत्री मंत्र का जाप करें। जाप के दौरान दोनों सफेद वस्त्र ही धारण करें। जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति होगी।
-
जॉब7 days agoSTATE BANK OF INDIA में निकली बंपर भर्ती, उमीदवार जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब7 days agoGDS पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि 5 जून,जल्द करें आवेदन…
-
जॉब5 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब6 days agoSTATE BANK OF INDIA में निकली बंपर भर्ती, उमीदवार जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
7 days agoVastu Tips: घर मे रखे इन पाँच चीजों को चुंबक की तरह खींचा चला आएगा पैसा ,ये रही वो चीजें…


















You must be logged in to post a comment Login