Connect with us

न्यू दिल्ली

Delhi : हेरोइन सप्लाई तस्कर गिरफ्तार,एंटी नॉरकोटिक्स शाखा ने पकड़ी

Published

on

बरेली से मादक पदार्थ लाकर राजधानी के विभिन्न स्थानों में सप्लाई करने वाले एक शातिर ड्रग्स तस्कर को एंटी नॉरकोटिक्स शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान सुनील सांसी उर्फ राहुल के रूप में हुई है। आरोपित के कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन जब्त हुई है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिसकी कीमत 30 लाख रुपये बतायी गई है। डीसीपी समीर शर्मा ने शनिवार को बताया कि बाहरी जिला थानास्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी को रोकने के लिये व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत पिछले हफ्ते कई तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ कर बाहरी शहरों के नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश हो रही है। डीसीपी शर्मा ने आगे बताया कि बीते पांच जनवरी को एंटी नॉरकोटिक्स शाखा में तैनात एसआई सुशील कुमार और अन्य पुलिस टीम ने ड्रग्स तस्कर बृजेश को गिरफ्तार किया था, जो कतर वाली गली, ग्राम पूठ कलां में रहता है।

उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। पूछताछ के बाद जानकारी मिली कि वह किसी को मादक पदार्थ पहुंचाने जा रहा था। पुलिस ने बताया कि बृजेश की निशानदेही पर विक्रम उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया, जो सुल्तानपुरी स्थित झुग्गी में रहता है। उसकी फोर्ड इको स्पोर्ट्स कार से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपित विक्रम उर्फ बंटी ने पूछताछ में बताया कि वह सुनील सांसी और उसके साले सागर उर्फ चिंटू से अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन) खरीदता था। सुनील सांसी एनडीपीएस मामलों में पहले से शामिल रहा है।

उसकी तलाशी में दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन वह हर बार चकमा देकर फरार हो जाया करता था। बीते दो मार्च को जानकारी मिली थी कि वह हिमाचल प्रदेश के सिरमोर स्थित देवी नगर में छुपा है।

एसीपी अरुण कुमार की देखरेख में पुलिस टीम को हिमाचल प्रदेश गयी और सुनील को गिरफ्तार कर लिया। सुनील से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी कार से 100 ग्राम हेरोइन जब्त की है। आरोपित सुनील उर्फ राहुल पर पहले 37 मामले दर्ज हैं। इनमें तीन मामले ड्रग्स तस्करी से जुड़े हैं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

न्यू दिल्ली

कोरोना अपडेट: राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले में हुई बढ़ोतरी, 24 घंटे में संक्रमण की दर 6.42 फीसदी तक पहुँचा…

Published

on

By

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को कोरोना संक्रमण की दर 6 फीसद से अधिक रही और इस बीमारी की वजह से एक मरीज की मौत हो गई। बीते दिल्ली में कोरोना संक्रमण की केवल 15,742 जांच हुई हैं। इस जांच में 1,011 संक्रमण के नए मामले मिले हैं और एक मरीज की मौत हुई है। दिल्ली में इस समय 4168 सक्रिय मामले हैं।

इन मरीजों से 3,067 मरीजों का इलाज घर में एकांतवास में किया जा रहा है। 24 घंटे में संक्रमण की दर 6.42 फीसद रही है। इस दौरान 817 मरीज ठीक होकर वापस अपने घर भी गए हैं। संक्रमण के मामले आने के बाद सरकार को नए निषिद्ध क्षेत्र बनानेकी जरुरत पड़ रही है ताकि संक्रमण को अन्य इलाकों में बढ़ने से रोका जा सके। इस समय दिल्ली में कुल 670 निषिद्ध क्षेत्र हैं। बीते 24 घंटे में 8,979 लोगों को संक्रमण से बचाव का टीका लगाया गया है। इस बीमारी से अबतक कुल 26168 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 16,522

नई दिल्ली: देश में एक दिन में कोरोना विषाणु संक्रमण के 2,541 मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 4,30,60,086 हो गई। वहीं, संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 16,522 पर पहुंच गई, जो कुल मामलों का 0.04 फीसद है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से 30 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,22,223 हो गई है। चौबीस घंटे में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 649 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 फीसद है। संक्रमण की दैनिक दर 0.84 फीसद और साप्ताहिक दर 0.54 फीसद है। देश में अभी तक कुल 4,25,21,341 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोरोना से मृत्यु दर 1.21 फीसद है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोरोनारोधी टीकों की 187.71 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। देश में चौबीस घंटे में संक्रमण से 30 मौतें हुर्इं जिनमें केरल में 24, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश में दो-दो और दिल्ली व मिजोरम में एक-एक मरीज की मृत्यु हुई। देश में अभी तक संक्रमण से कुल 5,22,223 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,47,834, केरल के 68,843, कर्नाटक के 40,057, तमिलनाडु के 38,025, दिल्ली के 26,167, उत्तर प्रदेश के 23,505 और पश्चिम बंगाल के 21,201 लोग थे।

गौतमबुद्ध नगर में 120 और गाजियाबाद में 273 मरीज मिले

नोएडा : गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को कोरोना विषाणु के 120 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 23 संक्रमितों की उम्र 18 साल से कम है। वहीं, गाजियाबाद में चौबीस घंटे के अंदर 49 नए मरीज मिले हैं। इसी अवधि में 22 स्वस्थ होकर अस्पताल से घर गए हैं। जनपद में कुल 273 सक्रिय मरीज हैं। गौतमबुद्ध नगर में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा काफी तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है।

सोमवार को जो कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं, उनके तीन, चार और छह साल के बच्चे भी शामिल हैं। सभी का इलाज गृह पृथकवास में किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील शर्मा के मुताबिक जनपद में सोमवार को कोरोना वायरस के 120 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनके साथ जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 656 के पार पहुंच गई है।

Continue Reading

न्यू दिल्ली

राजधानी दिल्ली में गर्मी से परेशान हुये लोग, तापमान 42.4 डिग्री तक पहुँचा…

Published

on

By

 

नयी दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में गर्म हवाओं ने शनिवार को भी लोगों को गर्मी से झुलसाना जारी रखा. अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पिछले 5 साल में अप्रैल के महीने में सबसे ज्यादा था. इसके साथ ही गुरुग्राम में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

अप्रैल के महीने में अब तक का सर्वाधिक तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से कहा गया कि 72 साल में ऐसा पहली बार हुआ जब दिल्ली में अप्रैल के पहले सप्ताह में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया. आईएमडी ने रविवार को भी शहर में बेहद गर्म हवा का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

IMD ने क्यों जारी किए चार रंगों का कोड?

मौसम की चेतावनी के लिए आईएमडी ने चार रंगो का कोड इस्तेमाल करता है- हरा (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), पीला (धैर्य रखिये और जानकारी लेते रहिये), ऑरेंज (तैयार रहिये) और लाल (कार्रवाई करें.) सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा था।

गुरुग्राम भी बेतहाशा गर्मी से बेहाल 

गुरुग्राम का तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से 10 डिग्री ज्यादा था. गुरुग्राम में अप्रैल के महीने में अब तक का सर्वाधिक तापमान 28 अप्रैल 1979 को 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. आईएमडी ने कहा कि मंगलवार से आकाश में बादल छाए रहने से बेतहाशा गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में पिछले सप्ताह से गर्म हवाएं चल रही हैं और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पालावत ने कहा कि यह असामान्य है कि अप्रैल के पहले 10 दिन में उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है.

अप्रैल में दिल्ली में सामान्य से अधिक गर्म दिन रहेंगे

पालावत ने कहा कि अप्रैल में दिल्ली में सामान्य से अधिक गर्म हवा वाले दिन रहने की आशंका प्रबल है. उन्होंने कहा कि राजधानी में इस महीने गर्म हवा वाले तीन दिन दर्ज किये गए हैं और यह स्थिति आने वाले दो से तीन दिन और जारी रह सकती है.

मैदानी इलाकों के लिए ‘गर्म हवा’ की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक हो. आईएमडी के अनुसार, ‘बेहद गर्म हवा’ की स्थिति तब होती है जब तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो.

Continue Reading

न्यू दिल्ली

महगाई की मार लगातार,दिल्ली में बढ़ी CNG की कीमत,यहाँ चेक करें सीएनजी के दाम 

Published

on

महंगाई का सबसे ज्यादा असर गाड़ी चलाने वालों पर दिख रहा है. पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ सीएनजी की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं. कई कंपनियां कुछ-कुछ दिनों के अंतराल पर सीएनजी के दाम बढ़ा रहीं हैं. इसी क्रम में बुधवार को दिल्‍ली में सीएनजी के दाम में 2.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में बढ़ी सीएनजी की कीमत गौरतलब है कि राजधानी दिल्‍ली में तीन दिन के भीतर सीएनजी की कीमतों में दूसरी बार इजाफा हुआ है.

दिल्ली में अब सीएनजी 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी होकर 66.61 रुपये पर पहुंच गई है. वाहन चालकों पर एक बार फिर महंगाई का जोरदार असर पड़ा है. कंपनियों का कहना है कि ग्‍लोबल मार्केट में बढ़ी कीमतों की भरपाई के लिए उन्‍हें भी दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं.

पांच दिन में 6.6 रुपये बढ़े दाम पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ सीएनजी के दाम कितनी तेजी से बढ़ रहे हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महज पांच दिनों के भीतर इसकी कीमतों में 6.60 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हो चुका है. इससे पहले 4 अप्रैल को भी दिल्ली में सीएनजी के दाम 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गए थे. दिल्ली एनसीआर के वाहन चालकों की जेब पर इसका तगड़ा असर पड़ रहा है.

नोएडा-गाजियाबाद में भी महंगी हुई सीएनजी दिल्‍ली के साथ-साथ उसके आसपास के इलाकों में भी सीएनजी महंगी हो गई है. गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में भी सीएनजी की कीमत बढ़ गई है. यहां आज सुबह से सीएनजी 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी मिल रही है. आपको बता दें कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी का रेट 69.18 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है. गुरुग्राम में सीएनजी की कीमत आसमान छूते हुए 74.94 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है.

गौरतलब है कि सबसे महंगी सीएनजी कानपुर, हमीरपुर, फतेहपुर जैसे शहरों में बिक रही है. यहां इसकी कीमत 78.40 रुपये प्रति किलोग्राम है. इसके बाद रेवाड़ी में 77.07 रुपये के भाव सीएनजी मिल रही है.

सरकार ने दोगुने किए थे LNG के दाम ग्‍लोबल मार्केट में लिक्विड नैचुरल गैस (LNG) की कीमतों में बढ़ोतरी के दबाव में सरकार ने पिछले हफ्ते सीएनजी की कीमतों को दोगुने से भी ज्‍यादा बढ़ा दिया था. और यही वजह है कि सीएनजी, पीएनजी और एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तेजी से भाग रही हैं. गुरुवार को LNG का दाम 2.9 डॉलर से बढ़कर 6.10 डॉलर प्रति ब्रिटिश थर्मल यूनिट हो गया था. इसके बाद से सीएनजी के दाम तीन बार बढ़ चुके हैं.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़7 hours ago

जरूरत की खबर: आप महीने का 25 हजार कमा सकते है; ऐसा बोलने वाली फेक कंपनियों से बचे…

  सबसे पहले अखबार में छपने वाले इन तीन विज्ञापनों पर नजर डालें… घर बैठे महीने का 25 हजार कमाएं।...

छत्तीसगढ़8 hours ago

कोरोना अपडेट: यूपी में 210 नए केस; एवं कई राज्य में एक्टिव केस 1277′ बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने हेतु आवश्यक बाते..

    उत्तर प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को यूपी में 210 नए केस...

छत्तीसगढ़9 hours ago

अखबार कागज की कीमतों में हुई बढ़ोतरी; अखबारी कागज के दाम 16 महीनों में 175% तक बढ़ चुके हैं..

  अखबारों के सामने कागज की कम उपलब्धता और ऊंचे दाम का संकट तो है ही, इसके साथ-साथ अखबार की...

छत्तीसगढ़1 day ago

भारत में बढ़ा कोरोना का कहर: भारत में एक दिन में 2541 केस मिले; और 5,22,223 की हुई मौत..

एक दिन में 2541 केस मिलने से देश में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 4,30,60,086 पर पहुंच गया। वहीं कुल...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: अब प्रदेश में लगेंगे प्रीपेड मीटर, जानिए कैसे किया जायेगा इसका उपयोग… पढ़िये पूरी खबर…

  छत्तीसगढ़ में बिजली बिल पटाने के लिए जल्दी ही न तो लंबी लाइन लगानी होगी, और न ही बिल...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब4 days ago

    बंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…

  • Tech & Auto6 days ago

    2 मिनट में घर को करेगा AC जैसा ठंडा यह कूलर,जानें कीमत…गर्मी से मिलेगी छुटकारा..

  • Tech & Auto3 days ago

    रियलमी लांच किया Realme GT 2 Pro,मिलेगी 12जीबी रैम के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग

  • जॉब4 days ago

    पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 145 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।78,230 रुपए तक मिलेगी सैलरी

  • Tech & Auto6 days ago

    800 रुपये से कम कीमत पर मिल रही है BSNL का धमाकेदार प्लान! मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी;जानें और Benefits…

  • ज्योतिष4 days ago

    कपूर से दूर होते है सभी प्रकार के दोष, जाने कपूर के किस तरह से लाया जाता है प्रयोग में…

  • जॉब3 days ago

    भारतीय रेलवे में ग्रुप D पे निकली बंपर भर्ती, मिलेगी वेटेज और फिजिकल टेस्ट से छूट.. उमीदवार जल्द करे आवेदन…

  • जॉब3 days ago

    बंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन…

  • जॉब4 days ago

    आईटीआई पास के लिए निकली अपरेंटिसशिप की भर्ती,21 मई तक करें आवेदन…

  • व्यापर6 days ago

    खुशखबरी: एचडीएफसी बैंक ग्राहकों को मिली तोहफा,ड‍िपॉज‍िट की दर में हुआ बड़ा बदलाव…