देश - दुनिया
अल्ट्रासाउंड के दौरान के दौरान पेट में लड़ते दिखे जुड़वां बच्चे, डॉक्टर भी देख हुए हैरान, देखे वायरल VIDEO…

मां के पेट में जुड़वा बच्चे के लड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला चीन का है जहां एक कपल प्रेग्नेंसी के दौरान चेकअप कराने अस्पताल गया था, वहां महिला का अल्ट्रासाउंड किया गया। अल्ट्रासाउंड में डॉक्टर ने जो देखा कि बच्चो एक दूसरे को लात-घूंसा मार रहे हैं। घटना चीन के यीनचुआन शहर की है।
Twin rivalry! This amazing video captures two unborn babies from Northwest China’s Yinchuan fighting inside their mother’s womb! pic.twitter.com/yO5iAyQpkq
— China Daily (@ChinaDaily) April 13, 2019
वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल
कपल ने इस वीडियो को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि मां के गर्भ में जुड़वा बच्चों के बीच लड़ाई हो गई। बच्चों की ये लड़ाई अल्ट्रासाउंड में साफ दिखाई दे रही है। पेट के अंदर ही दोनों ने लड़ाई शुरू कर दी। अल्ट्रासाउंड में दोनों बच्चों को एक-दूसरे पर मुक्के मारते देखा गया। अल्ट्रासाउंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
भाई बाहर आएगा तो क्या करेगा
इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा -दुनिया में आने से पहले ही यह यहां के बारे में जान चुके हैं, इसलिए लड़ाई हो रही है। एक दूसरे यूजर ने लिखा-प्लीज इनके जन्म के बाद भी एक वीडियो शेयर करना ताकि हमें पता लग सके कि बाहर आने के बाद ये क्या कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भाई बाहर आएगा तो क्या करेगा। एक यूजर ने लिखा कि मेरा भी एक भाई है, हम भी ऐसे ही लड़ते हैं, पता नहीं हमारी मां का क्या होता होगा।

देश - दुनिया
भूकंप के झटके से हिला तुर्की पूर्वी हिस्से के वान प्रांत, भूकंप की तीव्रता 5.0

तुर्की के पूर्वी हिस्से के वान प्रांत में रविवार देर रात 5.0 तीव्रता का भूकंप आया है. तुर्की के एएफएडी आपातकालीन और आपदा प्राधिकरण ने बताया कि वान के टुस्बा जिले के पास स्थानीय समयानुसार रात नौ बजकर 34 मिनट पर 18.6 किलोमीटर (11.5 मील) की गहराई में भूकंप आया. वान प्रांत के गवर्नर ओजान बाल्सी ने समाचार एजेंसी को बताया कि अभी तक कोई खराब समाचार नहीं मिला है, लेकिन आपातकालीन दल हर संभावित नुकसान का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया कि भूकंप से फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
इससे पहले वान प्रांत में 2011 में 7.2 की तीव्रता का भूकंप आया था. जिसमें 600 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और हजारों घायल हो गए थे. फिर 2020 में वान में ही खोय शहर में रिक्टर स्केल पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था. तुर्की ऐसे स्थान पर स्थित है, जहां भूकंप आना बेहद आम बात है. इससे पहले नेपाल से भी भूकंप की खबर आई थी।
यहां राजधानी काठमांडू में शुक्रवार देर रात 4.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे कई लोग नींद से जगकर घर से बाहर निकलने पर विवश हो गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप के झटके शनिवार देर रात दो बजकर 36 मिनट पर महसूस किए गए और इसका केंद्र भक्तपुर जिले में था. यह स्थान काठमांडू से 15 किलोमीटर पूर्व में स्थित है. अधिकारियों के मुताबिक, काठमांडू घाटी और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन इस दौरान जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
चीन के सिचुआन में आया था भूकंप इस महीने की शुरुआत में चीन के दक्षिण पश्चिम प्रांत सिचुआन के यान शहर में आए शक्तिशाली भूकंप में चार लोगों की मौत हो गई थी और 14 अन्य घायल हो गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई. स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी. चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार भूकंप का केंद्र 17 किलोमीटर की गहराई में 30.37 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 102.94 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था. सीईएनसी के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे यान शहर की लुशान काउंटी में आया था।
भूकंप के पहले बड़े झटके के तीन मिनट बाद, बाओक्सिंग काउंटी में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया. गौरतलब है कि 2008 में सिचुआन प्रांत में 7.9 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था, जिसमें 90,000 लोग मारे गए थे. सरकारी समाचार पत्र पीपुल्स डेली की खबर के अनुसार भूकंप में चार लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यान शहर के भूकंप राहत मुख्यालय के हवाले से अपनी खबर में बताया कि बाओक्सिंग काउंटी से सभी हताहतों की सूचना मिली है।
देश - दुनिया
SILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

Free Silai Machine Yojana: देश में महिलाओं की स्थिति को सुधारने और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और कई राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम फ्री सिलाई मशीन योजना है। योजना के अंतर्गत देशभर की महिलाओं को सरकार मुफ्त में सिलाई मशीन दे रही है। इस स्कीम का उद्देश्य देश में स्वरोजगार को बढ़ाना और महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। इस योजना का लाभ केवल वही महिलाएं उठा सकती हैं, जिनकी उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है। इस योजना को खासतौर पर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। इस योजना का लाभ पाकर महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। ऐसे में उन्हें जीवन में किसी प्रकार की आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर विजिट करना है। उसके बाद आवेदन फॉर्म को अपने डिवाइस में डाउनलोड करना होगा। आवेदन फॉर्म भरते वक्त आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। इस स्थिति में आपके रजिस्ट्रेशन को रद्द किया जा सकता है।
आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
अगर आप फॉर्म में गलत जानकारी दर्ज करते हैं। इस स्थिति में आपका आवेदन रद्द हो जाएगा। इसके अलावा आपको अपने आवेदन के साथ उन जरूरी डॉक्यूमेंट्स को भी अटैच करना है, जिनकी आवश्यकता है।
अगर आवेदन करते समय आप मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अटैच नहीं करते। इस स्थिति में आपके आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाएगा। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करते समय आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने के लिए आपको फॉर्म ध्यानपूर्वक फिल करके उसे सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में जमा करना होता है।
देश - दुनिया
ATAL PENSION YOJANA: इस योजना में 210 रुपये के निवेश में हर महीने मिलेगी इतने रूपये की पेंशन, इस तरह उठाए इसका लाभ…

Atal Pension Yojana: अपने भविष्य को सही दिशा और उसको सुरक्षित करने के लिए हम सभी लोग चिंतित रहते हैं। ऐसे में कई लोग काफी पहले से निवेश शुरू कर देते हैं। आज के इस आधुनिक दौर में कई लोग म्यूचुअल फंड और स्टॉक में लॉन्ग टर्म को ध्यान में रखकर निवेश कर रहे हैं। वहीं देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो सुरक्षित निवेश के विकल्प के रास्तों की तलाश करते हैं। अगर आप भी किसी ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जहां पर निवेश करने के बाद आपका भविष्य सुरक्षित हो जाए। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। भारत सरकार की इस योजना का नाम अटल पेंशन योजना है। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर आर्थिक रूप से निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
अटल पेंशन योजना में निवेश करने के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। देश में बड़े पैमाने पर लोग सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम में निवेश कर रहे हैं। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष है ऐसे में आपको हर महीने 210 रुपये का निवेश करना होगा। वहीं जब आपकी आयु 60 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद आपको हर महीने अटल पेंशन योजना के तहत 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। ये एक सामाजिक सुरक्षा योजना है। इस योजना का उद्देश्य 60 की उम्र के बाद निवेशकर्ता को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
अगर आप भी इस स्कीम में आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र, स्थायी पते का प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसके अलावा आपका आधार कार्ड भी बैंक से लिंक होना जरूरी है।
अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर विजिट करना है। यहां आप एपीवाई एप्लीकेशन पर क्लिक करके योजना में आवेदन कर सकते हैं।
-
जॉब7 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब5 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब7 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
जॉब6 days agoकांस्टेबल की निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..

















You must be logged in to post a comment Login