Connect with us

राजस्थान

बस से आठ करोड़ रुपए की सवा टन (1200 किलो) चांदी बरामद, एवं लाखों रुपए की सिल्लियां-जेवर जब्त..

Published

on

Agra biggest robbery 15 kg of gold looted by miscreants found only three and a half kg in the tizori vault - आगरा की सबसे बड़ी डकैती: 15.5 किलो सोना लूटा बदमाशों

 

राजस्थान दौड़ती निजी कंपनियों की बसों पर अक्सर अवैध रुप से सामान ट्रांसपोर्ट करने और तस्करी के आरोप लगते हैं। कुछ मामलों में तस्करी का सामान भी बरामद किया गया है। ऐसा ही एक मामला शनिवार देर रात उदयपुर में सामने आया। जब पुलिस ने अहमदाबाद से आ रही एक पैसेंजर बस से आठ करोड़ रुपए की सवा टन (1200 किलो) चांदी बरामद की। खास बात यह है कि बस में अलग-अलग जगह पर रखे गए इस चांदी के खजाने का कोई भी मालिक सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खजाना देख उड़े होश
गोवर्धन विलास थानाधिकारी चैलसिंह ने बताया कि बस से लाखों रुपए की सिल्लियां-जेवर लाए जाने की सूचना थी। इस पर टीम समेत बलीचा बाइपास पर नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस ने अहमदाबाद की तरफ से आ रही श्रीनाथ ट्रैवल्स की स्लीपर कोच बस रुकवाई। बस में तलाशी ली गई तो 8 करोड़ की 1 टन से ज्यादा चांदी बरामद की गई है। पुलिस ने बस से 1222 किलोग्राम यानी 1.22 टन चांदी जब्त की है। इसमें 450 किलो चांदी सिल्लियों के रूप में मिली। वहीं, 772 किलो चांदी के गहने मिले। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है।

चांदी के संबंध में जब बस चालक अहमदाबाद निवासी घेमर भाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि चांदी को अहमदाबाद से ही लोड किया गया था। इसे उदयपुर शहर, नाथद्वारा, जयपुर और आगरा में अलग-अलग स्थानों पर देना था। फिलहाल चालक से पूछताछ जारी है। बस चालक के पास इन पार्सल्स के कोई कागजात भी नहीं मिले हैं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

राजस्थान

राजस्थान में कोरोना की चौथी लहर की आहट शुरू, अप्रैल में 492 संक्रमितों में 70 बच्चे मिले..

Published

on

By

corona in children: Coronavirus 3rd Wave in India: Corona Third Wave In India May Affect Children More Than Adults - कोरोना की तीसरी लहर : सुप्रीम कोर्ट को भी टेंशन, क्या तीसरी

 

 

राजस्थान में कोरोना की चौथी लहर की आहट शुरू हो गई है। जयपुर में रोजाना 30 से ज्यादा केस सामने आ रहे है। लेकिन डर इस बात का है कि बच्चों की संख्या पॉजिटिव लिस्ट में बढ़ रही है। अप्रैल में मिले 492 संक्रमितों में 70 बच्चे थे। हालांकि, इनमें 99 फीसदी केस में लक्षण सामान्य मिले हैं। अब भी उन बच्चों को ज्यादा खतरा है, जिनका वैक्सीनेशन शुरू भी नहीं हुआ है। अगर चौथी लहर आती है तो इन बच्चे के सबसे ज्यादा चपेट में आने की आशंका है। पिछली 2 लहरों का ट्रेंड देखे तो डेल्टा वैरिएंट के समय जितने बच्चे संक्रमित हुए थे, ऑमिक्रॉन में संख्या अधिक थी।।

दूसरी लहर के दौरान जयपुर में मिले पॉजिटिव केस और ओमिक्रॉन से दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 तक रही तीसरी लहर में केसों की तुलना करें तो तीसरी लहर में बच्चे ज्यादा संक्रमित हुए। पिछले साल जनवरी से मई तक मिले कुल संक्रमितों में औसतन 8 से 11 फीसदी 20 साल तक की एजग्रुप के बच्चे थे, लेकिन तीसरी लहर के दौरान दिसंबर 2021 से लेकर अप्रैल 2022 तक की रिपोर्ट देखें तो संक्रमित 14 से 19 फीसदी के बीच थे।

 

गंभीरता कम होने के कारण लोगों में डर कम
विशेषज्ञ की मानें तो कोविड की दूसरी लहर में संक्रमित मरीजों में गंभीर बीमार बड़ी संख्या में थे। इससे हॉस्पिटल में एडमिशन बढ़ने के साथ ही बहुत संख्या में डेथ भी हुई थी। उस समय डेल्टा वैरिएंट से इंसान के फेंफड़ें सबसे ज्यादा खराब हो रहे थे, जिसके कारण लोगों के सांस लेने में तकलीफ होने और ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई थी। तीसरी लहर में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला तो लोगों में कोरोना को लेकर डर कम रहा।

 

जयपुर सीएमएचओ डॉ.नरोत्तम शर्मा का कहना है कि जिस तरह दिल्ली, हरियाणा समेत दूसरे राज्यों में केस बढ़ रहे हैं, उसी तरह जयपुर में भी मरीज बढ़ने लगे हैं। इसके लिए हमारी टीम ने टेस्टिंग और ट्रेसिंग बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि अब हमें बच्चों पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि ओमिक्रॉन वैरिएंट जब आया था बड़ी संख्या में बच्चे संक्रमित हुए थे। वर्तमान में 12 साल से छोटे बच्चों का वैक्सीनेशन नहीं हो रहा है।

Continue Reading

राजस्थान

राजस्थान के 10 जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार’ एवं 7 जिलों में बारिश की संभावना..

Published

on

Light to moderate rain alert in 10 districts of Bihar including Gopalganj Bhagalpur - ​​​​​​​गोपालगंज-भागलपुर सहित बिहार के 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट

 

राजस्थान के 7 जिलों में तापमान 45 डिग्री पार चला गया है। वहीं, मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी हिमालय प्रदेश में आज रात पश्चिमी विक्षोभ टकराएगा। 29 अप्रैल को जयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर संभागों के कुछ जिलों में 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से धूलभरी हवाएं भी चलेंगी। वहीं, दूसरी तरफ 29 अप्रैल को भरतपुर, धौलपुर, बाड़मेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में ‘लू’ चलेगी।

फिलहाल बांसवाड़ा में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री, टोंक के वनस्थली में 45.4 डिग्री, धौलपुर में 45.4, बाड़मेर में 45.1, जोधपुर के फलोदी में 45.2, बीकानेर में 45.2, करौली में 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 8 जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से ऊपर है। इन जिलों में झुंझुनूं के पिलानी में 44.4, चूरू में 44, श्रीगंगानगर में 44.7, नागौर में 44.5, बूंदी में 44.5, बारां के अंता में 44.2, डूंगरपुर में 44.4, जालोर में 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

10 जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। इनमें चित्तौड़गढ़ में 43.2,हनुमानगढ़-संगरिया में 43.6, सिरोही में 43.3, सवाईमाधोपुर में 43.5, अलवर में 43.5,कोटा में 43.6, जैसलमेर में 43, जोधपुर में 43.6, अजमेर में 43, भीलवाड़ा में 43 डिग्री सेल्सियस पारा चढ़ा है। जबकि चित्तौड़गढ़ में 42.5, अलवर में 42.2, जयपुर में 42.4, सीकर में 42, उदयपुर के डबोक में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।

जोधपुर-बाड़मेर में रहा न्यूनतम तापमान

प्रदेश में सबसे ज्यादा न्यूनतम (रात का) तापमान जोधपुर में 30.9 डिग्री और बाड़मेर में 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। आज 17 जिलों- बांसवाड़ा, नागौर, बूंदी, बारां, डूंगरपुर, जालोर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, चूरू, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर जिलों में ‘लू’ और हीट वेव चलने की सम्भावना है। आज मौसम पूरी तरह सूखा रहेगा। 4 सम्भागों भरतपुर,जयपुर,बीकानेर और जोधपुर के जिलों में 25 से 35 किलोमीटर रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलेंगी।

इन शहरों में चलेगी आंधी
झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, बाड़मेर,चूरू, जैसलमेर, नागौर जिलों में बादल गर्जने के साथ धूल भरी आंधी भी चलेगी। 30 अप्रैल को भरतपुर, धौलपुर, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर जिलों में हीट वेव चलेगी। सीकर, चूरू, जोधपुर, नागौर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पाली जिलों में बादल गर्जने के साथ धूलभरी आंधी चलेगी। 1 मई को भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जालौर, पाली, नागौर जिलों में हीट वेव चलेगी।

आम लोगों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी

हीट वेव के कारण बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग गर्मी का शिकार हो सकते हैं।
उन लोगों में गर्मी की बीमारी के लक्षणों की सम्भावना बढ़ जाती है, जो लम्बे समय तक धूप में रहते हैं या हेवी वर्क करते हैं।
तेज हीट वेव के जिलों में फसलों और सब्जियों पर हीट स्ट्रैस होने की काफी सम्भावना है।
पालतू जानवरों, पक्षियों और जंगली जानवरों पर भी हीट वेव का असर हो सकता है।

गर्मी से बचाव के उपाय

गर्मी के जोखिम से बचें और जहां तक पॉसिबल हो ठंड़ी जगह पर रहें।
डिहाइड्रेशन या पानी की कमी होने से बचें। अच्छा मात्रा में पानी पीएं।
ओआरएस का घोल, लस्सी, नींबू पानी, छाछ वगैरह पी सकते हैं।
किसानों को सलाह है कि फसलों को हीट स्ट्रैस से बचाने के लिए रेगुलर तौर पर सुबह और शाम के समय खेतों में सिंचाई करें।
पशु-पक्षियों और जंगली जानवरों को हीट वेव से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।

Continue Reading

Breaking

बेरोजगारों के आंदोलन के बाद झुकी यहां की सरकार, 4 मांगों पर बनी सहमति…

Published

on

By

राजस्थान में बेरोजगारों के बढ़ते विरोध के बाद अब सरकार युवाओं को मनाने में जुट गई है। बुधवार को बेरोजगारों ने 14 सूत्री मांगों को लेकर विधानसभा घेराव किया था। इसके 24 घंटे बाद ही सरकार ने बेरोजगारों की चार मांगों को पूरा कर दिया है। लेकिन अब बेरोजगार अपनी 10 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर फिर से आंदोलन की तैयारी में जुटे हैं।राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार ने बेरोजगारों के आंदोलन किए कुछ ही घंटों बाद पंचायती राज विभाग में जेईएन भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। जबकि रीट की प्रदेश स्तर पर मेरिट निकालने पर का फैसला किया है। जिससे प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों को इसका सीधा फायदा होगा। इसके साथ ही पीटीआई भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वहीं कनिष्ठ अनुदेशक के लिए अप्रैल में भर्ती विज्ञप्ति जारी की जाएगी।राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों से बातचीत के बाद इन चार फैसले पर सहमति बन गई है। लेकिन अब भी बेरोजगारों की 10 मांगे लंबित है। जिन पर लगातार सरकार के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत का दौर जारी है। लेकिन अगर सरकार ने बेरोजगारों की लंबित मांगों को पूरा नहीं किया। तो प्रदेश के विरोध बार एक बार फिर 22 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेंगे।

ये थी बेरोजगारों की प्रमुख मांगें

रीट भर्ती 2021 की जांच सीबीआई से करवाई जाए।
रीट भर्ती 2021 का परिणाम (डेटा ) वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जाए।
प्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक फर्जीवाड़े, नकल एवं फर्जी डिग्री डिप्लोमा में लिप्त मामलों में सरकार जल्द से जल्द सख्त गैर जमानती कानून लेकर आए और कानून में 20 साल या उम्रकैद की सजा के प्रावधान के साथ दोषियों की संपत्ति जब्त करने का प्रावधान भी रखा जाए।
बाहरी राज्य को कोटा कम करके प्रदेश के बेरोजगारों को प्राथमिकता दी जाए।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में इंटरव्यू प्रथा समाप्त की जाए।
आरपीएससी इंटरव्यू घूस कांड प्रकरण का खुलासा किया जाए और दोषीयो खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

पीटीआई भर्ती 5000 पदों पर निकाली जाए।
पंचायतीराज jen भर्ती की विज्ञप्ति जल्द से जल्द जारी की जाए।
रेडियोग्राफर लैब टेक्नीशियन भर्ती में बढ़ाया गए पदों की सूची जल्द से जल्द जारी की जाए।
कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती की विज्ञप्ति जल्द से जल्द जारी की जाए।
नई स्कूल व्याख्याता,वरिष्ठ अध्यापक भर्ती तथा रीट भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जल्द से जल्द जारी किया जाए| रीट भर्ती परीक्षा का पैटर्न सरकार युवा बेरोजगारों से राय लेकर ही तय करें और रीट भर्ती की मेरिट प्रदेशस्तरीय निकाली जाए।प्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा के गृह जिलों में दिया जाए और पूर्व में सरकार से हुए समझौते की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।लाइब्रेरियन, JEN,एसआई भर्ती की भी जांच सीबीआई को दी जाए

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़13 hours ago

महंगाई से मिलेगी राहत, खाद्य तेलों के आयात से खाद्य पदार्थों में छूट..

Palm Oil Import इंडोनेशिया से पाम आयल का आयात फिर से शुरू होने से खाद्य तेल के साथ साबुन शैंपू...

छत्तीसगढ़17 hours ago

CG Monsoon Update: बस्तर में गरज-चमक के साथ बारिश, जगदलपुर दंतेवाड़ा समेत आस-पास के इलाकों मे तेज आंधी चलने की संभावना…

  छत्तीसगढ़ के बस्तर में बुधवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला। जगदलपुर, दंतेवाड़ा समेत आस-पास के इलाकों में...

छत्तीसगढ़17 hours ago

CG News: चलती बाइक में फन फैलाये बैठा सांप ,युवक ने आनन-फानन में बाइक से कूदकर बचाई जान… 

    छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक बाइक में नाग सांप छिपकर बैठा हुआ था। जब बाइक सड़क पर चलने...

छत्तीसगढ़2 days ago

अवैध शराब डिलीवरी: देर रात बेख़ौफ़ होकर शराब की डिलीवरी, आबकारी विभाग ने मौके पर पहुँचकर 6 जगहों पर मारा छापा…

      रायपुर शहर के कुछ बेखौफ बार मालिक अपनी मनमर्जी पर उतर आए। शहर में कुछ बार देर...

छत्तीसगढ़2 days ago

लू से हुआ लोगो का बुरा हाल, शहरों का टेम्प्रेचर 45 डिग्री से पार, जानिए इससे कैसे बचें..

  देश के कई शहरों का टेम्प्रेचर 45 डिग्री से पार चला गया है। ऐसे में बाहर निकलते हैं तो...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…

  • जॉब7 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब7 days ago

    PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ… 

  • छत्तीसगढ़7 days ago

    खुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…

  • जॉब7 days ago

    भारतीय डाक विभाग में निकली 38,926 पदों पर भर्ती, 10 वी पास करे अप्लाई…

  • जॉब7 days ago

    बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    ONGC में 3614 पदों पर भर्ती,अंतिम तिथि 22 मई…

  • जॉब7 days ago

    लेक्चरर की निकली भर्ती,आवेदन 16 मई से शुरू…ये रही शैक्षणिक योग्यता

  • देश5 days ago

    PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…