इंजीनियरिंग कॉलेज में एक छात्र ने की आत्महत्या, कॉलेज प्रबंधन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

बेंगलुरु के अमृता इंजीनियरिंग कॉलेज में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है. छात्र का नाम श्री हर्षा है और वह फाइनल ईयर का स्टूडेंट था. श्री हर्षा ने कॉलेज प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था. इसके बाद कॉलेज ने श्री को सस्पेंड करने की धमकी दी थी. इसके बाद श्री ने कॉलेज की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली.
पुलिस ने प्रिंसिपल और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. खास बात है कि कॉलेज परिसर में पुलिस के पहुंचने से पहले ही घटनास्थल से श्री की लाश को हटा दिया गया था और खून को साफ कर दिया गया था. श्री की आत्महत्या के खिलाफ स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. स्टूडेंट न्याय की मांग कर रहे हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉलेज केरल के आध्यात्मिक नेता अमृतानंदमयी के ट्रस्ट अमृता विश्व विद्यापीठम द्वारा संचालित संस्थानों में से एक है. इस कॉलेज में बीटेक में 2,000 से अधिक छात्र हैं और एमटेक और एमबीए पाठ्यक्रम से लगभग 200 छात्र पढ़ते हैं.
प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों का आरोप है कि कॉलेज के अधिकारियों ने छात्र का उत्पीड़न बिना की जायज वजह से किया है. छात्रों का आरोप है कि हाल ही में हुए एक उग्र प्रोटेस्ट में छात्र शामिल रहा था. जबकि छात्र किसी भी तरह से ऐसे किसी घटना में शामिल नहीं था.

जॉब
यहां लेक्चरर के 450 से अधिक पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

राज्य चयन बोर्ड (एसएसबी) ने ओडिशा के गैर-सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में विभिन्न विषयों में लेक्चरर के कुल 476 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएसबी ओडिशा लेक्चरर भर्ती 2022 के लिए 13 अप्रैल से एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
राज्य चयन बोर्ड ओडिशा के लेक्चरर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों या इसके समकक्ष के साथ स्नातकोत्तर पास किया होना चाहिए। लेक्चरर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई हैं। आधिकारिक सूचना के मानदंडों के अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट होगी।
भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी
ओडिशा के लेक्चरर के पदों के आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई, 2022 तक चलेगी।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और वाइवा के आधार पर किया जाएगा।
लिखित परीक्षा बालासोर, बरहामपुर, भुवनेश्वर, बोलनगेर, कटक, जैसोर, राउरकेला और संबलपुर जोन में आयोजित की जाएगी।
एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के को छोड़ कर सभी श्रेणी के उम्मीदवारों से 500 रुपये का आवेदन शुल्क लिया जाएगा।
भर्ती विवरण
कुल पदों की संख्या – 476
ओडिया विषय के लेत्चरर के पदों की संख्या – 278
इतिहास विषय के लेत्चरर के पदों की संख्या – 182
हिंदी विषय के लेत्चरर के पदों की संख्या – 16
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को सबसे पहले एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाना होगा।
होम पेज पर न्यूज एंड इवेंट्स के सेक्शन में जाएं।
इस सेक्शन में संबंधित भर्ती से जुड़ी लिंक पर क्लिक करें। (लिंक 13 अप्रैल, 2022 को सक्रिय होगा)
लिंक खुलने के बाद आवदेन पत्र प्रदर्शित होगा, इस आवेदन में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
अब अपने दस्तावेज अपलोड करें।
अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
अब अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंट आउट निकाल लें।
Tech & Auto
TaTa ने उठाया इलेक्ट्रिक SUV से पर्दा, सिंगल चार्ज पर देगी इतने की रेंज…

नई दिल्ली. Tata Motors ने आज अपनी आने वाली कॉन्सेप्ट कर्व इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठा दिया है. यह टाटा के नए डिजिटल डिजाइन और नई जनरेशन 2 ईवी आर्किटेक्चर पर आधारित है. टाटा मोटर्स ने कहा है कि कॉन्सेप्ट CURVV को EV के रूप में पेश किया जाएगा. अगले दो वर्षों में बाजारों में आने की संभावना है. कार निर्माता एसयूवी का आईसीई (पेट्रोल-डीजल) वैरिएंट भी तैयार करेगी.
टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा, ” नए वित्तिय वर्ष की शुरुआत और एक नए ‘वादे’ के साथ एक नई शुरुआत की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है. यह एक बिल्कुल नया ‘कॉन्सेप्ट’ और एक नया ‘डिज़ाइन’ है. इस शानदार इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट CURVV में सभी को एक साथ रखा गया है.”
Nexon EV से ज्यादा पॉपुलर होगी यह कार
टाटा का कहना है कि कॉन्सेप्ट CURVV के एक मजबूत एसयूवी है. इसे सिएरा कॉन्सेप्ट एसयूवी के आधार पर विकसित किया गया है, जिसे 2020 में ऑटो एक्सपो के दौरान प्रदर्शित किया गया था. कॉन्सेप्ट CURVV को आखिरी रूप देने के लिए डिजाइन को और विकसित किया गया है. लॉन्च होने पर Tata Concept CURVV भारत में ब्रांड की SUV लाइन-अप में Nexon से ज्यादा पॉपुलर होगी.
500 km तक मिलेगी रेंज
टाटा ने कॉन्सेप्ट CURVV के पावरट्रेन, बैटरी और परफॉर्मेंस के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है. हालांकि, कार निर्माता ने कहा कि CURVV एक बार चार्ज करने पर 400 किलोमीटर से 500 किलोमीटर के बीच की रेंज देगीईवी फोर व्हीलर 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी टाटा की टाटा का कॉन्सेप्ट CURVV अपने प्रोडक्शन रेडी अवतार में पहले कंपनी के विकसित EV पोर्टफोलियो के विस्तार के रूप में बाजार में प्रवेश करेगा, जिसमें वर्तमान में Nexon EV और Tigor EV शामिल हैं. भारत में ईवी फोर व्हीलर सेगमेंट में फिलहाल टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी 90 फीसदी से ज्यादा है. टाटा का जनरेशन 2 ईवी आर्किटेक्चर एडवांस, फ्लेक्सिबल और मल्टी-पावरट्रेन ऑप्शन की पेशकश करने में सक्षम होगा.
छत्तीसगढ़
CG News: छात्र ने छात्रा के गले पर ब्लेड से किया वार, छात्रा को गंभीर हलात में अस्पताल किया गया रेफर…

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम फरसवानी में पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा को ग्राम संजयनगर निवासी कक्षा आठवीं में ही अध्ययनरत छात्र ने दबोचकर धारदार हथियार से गला रेत दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना की जानकारी होते ही विद्यालय के प्रधानपाठक सहित शिक्षकों ने पीड़ित बालिका को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति – गंभीर बताई जा रही है और इलाज जारी है। मामले की सूचना उरगा पुलिस को दी गई जहां मामले की जांच कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी 2 अन्य स्थानीय युवकों सहित गाड़ी में आया था और घटना को अंजाम देकर भाग गया। फिलहाल मुख्य आरोपी फरार है और 2 अन्य संदेही को पुलिस ने पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है। मामले में फिलहाल जांच जारी है।
-
Tech & Auto5 days agoमार्केट में खलबली मचा रही Yamaha MT 15 V2 जल्द करे बुकिग… जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…
-
Tech & Auto6 days agoमार्केट मे खलबली मचा रही xiaomi फोल्डेबल स्मार्टफोन, 8-इंच डिस्प्ले और 1 प्लस प्रोसेसर, जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…
-
Lifestyle5 days agoहार्ट अटैक आने से पहले दिखाई देती है ये 6 संकेत,न करें कभी नज़र अंदाज
-
Tech & Auto6 days agoWhatsApp का ये धमाकेदार ट्रिक मचाया धमाल, मैसेज भेजना हुआ आसान;जानें ये बेहतरीन ट्रिक
-
Tech & Auto4 days agoखुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…
-
देश - दुनिया5 days agoincome Tex के 10 ऐसे नियम जो 1 अप्रैल से हो गए है लागू, जिसे हर व्यक्ति को है जानना जरूरी…
-
Tech & Auto6 days agoHighest Mileage Bikes : 51 हजार की सस्ती बजट में,मिल रही सबसे ज्यादा माइलेज वाली टॉप 3 बाइक
-
देश5 days agoस्कीम : सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवाएं खाता,मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज
-
देश - दुनिया7 days agoखुशखबरी : डीआर में डीए हुआ इतने % इजाफा,मिलेगी 30 प्रतिशत का एरियर
-
देश - दुनिया2 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…




























You must be logged in to post a comment Login