सूर्यास्त के बाद भूलकर कर भी न करे ये काम, वर्ना रूठ जाएंगी माँ लक्ष्मी

हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार ये 5 काम सूर्यास्त के बाद नहीं करना चाहिए। पौराणिक कथाओं और ज्योतिषशास्त्र में कई ऐसी बातों का जिक्र किया गया है जिन्हें लोग आज भी मानते हैं। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों को मानना है कि इन बातों को न मानने वाले या रात में वर्जित काम करने वालों से लक्ष्मी रूठ सकती हैं। यहां पर हम कुछ ऐसे नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में आपको जानना जरूरी है। साथ ही कई बातें तर्क संगत व वैज्ञानिक भी प्रतीत होती हैं। हालांकि यह आप इन्हें मानते हैं या नहीं यह आपकी रुचि पर निर्भर हो है। तो आइए जानते हैं उन बातों के बारे में जिन्हें सूर्यास्त के बाद यानी रात में नहीं करना चाहिए-
1- शाम को स्नान करने के बाद माथे पर चंदन न लगाएं-
मान्यता है कि शाम को यदि आप सूर्यास्त के बाद स्नान करते हैं तो माथे पर चंदन नहीं लगाना चाहिए। कारण यह है कि चंदन लगाकर यदि आप रात में सोते हैं तो चंदन की पपड़ी आपकी आंखों में गिर सकती है जो कि आखों की रोशनी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। कुछ लगाना हो तो भभूति लगा सकते हैं।
2- रात में बिना केसर या हल्दी के दूध न पिएं-
दूसरी मान्यता यह है कि रात में दूध में थोड़ी हल्दी या केशर मिलाकर ही पीना चाहिए। कुछ न मिले तो थोड़ा गुड़ ही मिला लें। इसके पीछे तक यह है कि दूध की प्रकृति ठंडी होती है और सादा दूध रात में ज्यादा ठंडा होगा जिससे आपको जुकाम-खांसी की समस्या हो सकती है। आप बीमार होंगे तो लक्ष्मी भी आप से दूर होंगी।
3- रात में कपड़े न धुलें-
मान्यता है कि रात में कपड़े नहीं धुलना चाहिए। कहा जाता है कि रात में कपड़े धुलने और उन्हें खुले आसमान में फैलाने से कपड़े में निगेटिव एनर्जी प्रवेश करती है। ऐसे कपड़ों से आपके मन पर बुरा असर पड़ता है। कपड़े शाम तक नहीं सूखें तो उन्हें रात में छत के नीचे फैलाएं।
4- रात में दूध या खाना ढककर रखें-
ऐसी भी मान्यता है कि रात में दूध या अन्य खाना हमेशा ढककर रखना चाहिए। भले ही आप इन चीजों को फ्रिज में रखते हों लेकिन ढके जरूर हों। कहा जाता है कि खाना खुला रखने से इसमें रात की नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर जाती है। दूसरा तर्क यह भी है कि रात में कई तरह के छोटे कीट बाहर आते हैं जो आपके दूध में गिर सकते हैं और आपको बीमार कर सकते हैं।
5- सूर्यास्त के बाद हजामत न कराएं-
यह भी कहा जाता है कि रात में बाल नहीं कटवाना चाहिए और न ही शेविंक कराना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपका पर नकरात्मक असर होता है और लक्ष्मी रूठ सकती हैं।


जॉब
ITBP में हेड कांस्टेबल और एएसआई के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12 वी पास उम्मीदवार जल्द करे आवेदन

ITBP Recruitment 2022: भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस, ITBP में हेड कांस्टेबल एवं असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती की जा रही है. जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 जून 2022 से शुरू है. वहीं उम्मीदवारों को भर्ती के लिए 7 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया गया है. इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर अप्लाई करना होगा. कुल 286 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसके माध्यम से आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल एवं असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद भरे जाएंगे.
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की प्रारंभिक तिथि- 8 जून 2022
आवेदन की अंतिम तिथि- 7 जुलाई 2022
शैक्षिक योग्यता
हेड कांस्टेबल पदों के लिए 12वीं पास के साथ अंग्रेजी एवं हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वही असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों के लिए 12वीं पास के साथ अनिवार्य टाइपिंग स्पीड की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं.
आयु सीमा
पदों के लिए 18 से 25 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हालांकि एलडीसी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित है.
सैलरी
हेड कांस्टेबल पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹25500 से लेकर ₹81100 तक का मासिक वेतन दिया जाएगा. वहीं असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर स्टेनो पदों के लिए ₹29200 से लेकर ₹93200 की सैलरी निर्धारित है.
देश - दुनिया
SOLAR ROOFTOP SCHEME: सरकार सोलर पैनल लगवाने वालो को दे रही 40% की सब्सिडी ऐसे करे आवेदन…

Solar Rooftop Scheme: आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम सोलर रूफटॉप योजना है। इस स्कीम के तहत सरकार लोगों को सोलर पैनल लगवाने पर 40 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है। गर्मियों के सीजन में अक्सर लोग हर महीने आने वाली बिजली बिल से काफी परेशान होते हैं। आज की इस बढ़ती महंगाई के दौर में अतिरिक्त मात्रा में आने वाला बिजली का बिल एक अलग बोझ बन जाता है। ऐसे में सरकार की इस योजना का लाभ लेकर आप हर महीने आने वाले बिजली बिल से आजादी पा सकते हैं। देश में बड़े पैमाने पर लोग इस स्कीम का लाभ उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप सोलर रूफटॉप स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में –
अगर आप भी सोलर रूफटॉप स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको Solarrooftop.gov.in वेबसाइट पर विजिट करना है। इस वेबसाइट पर विजिट करने के बाद अपने राज्य की लिंक पर क्लिक करें।
नेक्स्ट स्टेप पर अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प का चयन करें। इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जरूरी डिटेल्स को फिल करके दस्तावेजों को अपलोड करना है। अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसनी से सोलर रूफटॉप स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।
सोलर रूफटॉप योजना के अंतर्गत सरकार 3KW तक के सोलर पैनल लगवाने पर आपको 40 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है। इसके अलावा अगर आप 3KW से 10 KW तक के सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको सरकार द्वारा 20 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलेगी।
सोलर रूफटॉप एक खास तरह की स्कीम है। इसकी शुरुआत भारत सरकार और नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय ने मिलकर की है। देश में कई लोग सरकार की इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।
जॉब
कोल इंडिया लिमिटेड मैनेजमेंट ट्रेनी के 1050 पदों पर निकली भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

Coal India Recruitment 2022: कोल इंडिया लिमिटेड ने गेट 2022 स्कोर के आधार पर मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 23 जून (सुबह 10.00 बजे) से आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर आवेदन कर सकते हैं। सीआईएल की रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई, 2022 तक है। विभिन्न विषयों – खनन, नागरिक, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार, और सिस्टम और ईडीपी में कुल 1050 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
पात्रता मापदंड
कोल इंडिया लिमिटेड की ओर से जारी अधिसूचना में दिए गए विवरण और आयु सीमा नियम के तहत सामान्य (अनारक्षित) और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 04 अगस्त 2021 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। श्रेणी-वार ऊपरी आयु में छूट लागू होगी।
शैक्षणिक योग्यता
न्यूनतम 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग की संबंधित शाखा में बीई / बी.टेक / बी.एससी (इंजीनियरिंग) खनन, सिविल और इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार अनुशासन के लिए न्यूनतम योग्यता आवश्यकता है, जबकि सिस्टम और ईडीपी अनुशासन के लिए न्यूनतम योग्यता है। योग्यता न्यूनतम 60% अंकों के साथ कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर इंजीनियरिंग/ आईटी या एमसीए में बीई/ बी.टेक/ बी.एससी (इंजीनियरिंग) है।
आवेदन शुल्क
जनरल (अनारक्षित) / ओबीसी (क्रीमी लेयर और नॉन-क्रीमी लेयर) / ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 1000 रुपये की गैर-वापसी योग्य शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है। एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों / कोल इंडिया लिमिटेड और इसकी सहायक कंपनियों के कर्मचारियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवार इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (गेट – 2022) के लिए उपस्थित हुए होंगे। GATE-2022 के स्कोर/ अंक और आवश्यकता के आधार पर, उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए 1:3 के अनुपात में डिसिप्लीन -वाइज शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। GATE-2022 के स्कोर/अंकों के आधार पर प्रत्येक विषय के लिए अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। कृपया ध्यान दें कि कोल इंडिया लिमिटेड के 2022 के प्रबंधन प्रशिक्षु भर्ती के लिए, केवल GATE स्कोर / 2021 और 2022 के अंक मान्य होंगे या उससे पहले के GATE स्कोर / अंक मान्य नहीं होंगे।
-
Tech & Auto3 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
ज्योतिष3 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश4 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा
-
ज्योतिष4 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब3 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई
-
देश - दुनिया6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश3 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…






























You must be logged in to post a comment Login