देश - दुनिया
SIDHU MOOSEWALA की मौत पर देश-विदेश के FANS ने जताया दुख: देखे VIRAL विडियो…

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनके देश-विदेश के फैंस दुखी हैं। सिद्धू मूसेवाला एक हिप-हॉप कलाकार थे। भारत के अलावा बड़ी तादाद में उनके फैंस विदेशों में भी है। सिद्धू की मौत के बाद उनके इंटरनेशल फैंस के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।
सिद्धू की मौत के दो दिन बाद भी उनका नाम ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है। वहीं, उनका आखिरी गाना ‘लेवल्स’ यूट्यूब पर 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज के साथ नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।
सिद्धू की मौत से दुखी उनके इंटरनेशल फैंस
वीडियो में सिद्धू की मौत से दुखी उनके इंटरनेशल फैंस सिसक-सिसक कर रोते हुए दिख रहे हैं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि सिद्धू अब इस दुनिया में नहीं रहे। सिद्धू के फैंस रोते हुए उनका फेमस सॉन्ग ‘जट दा मुकाबला’ भी गाते हुए नजर आ रहे हैं।
— Manjot❥ (@yoursmanjot) May 31, 2022
पाकिस्तान में सिद्धू के फैंस ने लगाए पोस्टर
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओंकारा में सिद्धू मूसेवाला के एक फैन अली जियाली राजा ने तो पूरे शहर में उनके बैनर लगवा दिए हैं। उन्होंने मूसेवाला की मौत पर शोक जताया। उनके एक फैन जाकिर बल्तिस्तानी ने इसी तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है कि जिन्हें बॉर्डर ने जुदा किया, मूसेवाला ने मिलाया… गमजदा है पाकिस्तान। पाकिस्तान में बैठे उनके हजारों फैंस ने सिद्धू मूसेवाला के कातिलों को पकड़ने की अपील की है। ये भी संयोग है:मूसेवाला जिसे अपना गुरु मानते थे, उस अमेरिकी रैपर की हत्या भी ऐसे ही हुई; दोनों का करियर विवादों में रहा
सिद्धू का गाना ‘द लास्ट राइड’ चर्चा में
सिद्धू मूसेवाला अमेरिकी रैपर टूपैक शकूर को अपना गुरु मानते थे और उनके संगीत से काफी प्रभावित भी थे। उनकी मौत भी उसी तरह हुई, जिस तरह 1995 में टूपैक की हत्या हुई थी। सिद्धू ने अपनी मौत से दो हफ्ते पहले सॉन्ग ‘द लास्ट राइड’ रिलीज किया था। इस गाने के कवर इमेज में उन्होंने टूपैक की उस कार को दिखाया था, जिसमें टूपैक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
सिद्धू की मौत का अजीब इत्तेफाक
सिद्धू मूसेवाला ने 14 जुलाई 2021 को सॉन्ग 295 रिलीज किया था। इस गाने में उन्होंने जाति और धर्म जैसे सामाजिक मुद्दे, करियर में चल रहे विवाद और कुछ लोगों से मिल रही नफरत का विषय उठाया था। उन्होंने अपने गाने में कहा था- हर रोज कॉन्ट्रोवर्सी मिलेगी, धर्म के नाम पर डिबेट मिलेगी। सच बोलोगे तो मिलेगी 295, करोगे तरक्की, तो हेट मिलेगी। वहीं, अजीब इत्तेफाक यह है कि सिद्धू की मौत भी 29/5 को हुई। बता दें, 295 सिर्फ एक नंबर नहीं बल्कि, ये भारतीय दंड संहिता की एक धारा है।

देश - दुनिया
लंबी वेटिंग से यात्रियों को मिलेगी राहत…

रेलवे ने अमरकंटक एक्सप्रेस, नर्मदा एक्सप्रेस के साथ जबलपुर-रीवा इंटरसिटी में लगाए अतिरिक्त कोच
रेलवे ने भले ही लंबी दूरी की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाकर राहत न दी हो, लेकिन कम दूरी की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाकर यात्रियों की लंबी वेटिंग क्लीयर की जा रही है। रेलवे ने ट्रेन 12853 और 12854 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस के साथ ट्रेन 18234 और 18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग से यात्रियों को राहत दी है। इन ट्रेनों में रेलवे अस्थाई तौर पर एक स्लीपर कोच की संख्या बढ़ा रहा है। इसकी मदद से लगभग 72 यात्रियों की वेटिंग टिकट क्लीयर हो जाएगा।
अमरकंटक एक्सप्रेस में 15 जून तक रहेगा
रेलवे के मुताबिक ट्रेन दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस में एक स्लीपर को 4 जून से स्थाई तौर पर लगा दिया गया है, जो 15 जून तक लगा रहेगा। वहीं ट्रेन बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में भी एक स्लीपर कोच 4 से 15 जून तक लगाया गया है।
रीवा जाने में भी लंबी वेटिंग
जबलपुर से रीवा जाने वाली यात्रियों को भी रेलवे ने लंबी वेटिंग से राहत दी है। इस रूट पर चलने वाली ट्रेन 11705 जबलपुर-रीवा शटल और ट्रेन 22189 जबलपुर-रीवा इंटरसिटी, दोनों में वातानुकूलित चेयरकार कुर्सीयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह कोच आज से लगाया जाएगा।
इन दिनों ज्यादातर ट्रेनों में आरक्षण की प्रतीक्षा सूची काफी लंबी हो चली है। रेलवे प्रतीक्षा सूची को छोटी करने में लगा है। इसके लिए उसकी ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को ट्रेनों में जगह मिल सके। इन दिनों लोगों की यात्राएं काफी हो रही हैं, इसकी वजह से यात्री ट्रेनों में अपेक्षा से ज्यादा लोग न
देश - दुनिया
बड़ा हादसा: सफाई के दौरान गड्ढे में जा गिरा मजदुर, बचाने की होड़ में JCB से हुआ ये.. जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान.. पढ़े पूरी खबर…

तमिलनाडु के मदुरै शहर में शुक्रवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां बीते रोज एक सफाई कर्मचारी पहले तो सफाई के दौरान गड्ढे में दफन हो गया, उसके बाद उसके साथी कर्मचारियों ने हड़बड़ाहट में उसका रेस्क्यू करने की कोशिश की। इस वजह से उसका सिर धड़ से अलग हो गया है।
दरअसल, इरोड जिले का सतीश उर्फ वीरनन कल दोपहर करीब 3 बजे विलंगुडी में एक 11 फीट गहरे गड्ढे की सफाई के दौरान गलती से मलबे में दब गया था। इसके बाद साथी कर्मचारियों ने उसे बचाने के लिए फायर फाइटर्स या फिर रेस्क्यू टीम को बुलाने की जगह JCB से खुदाई शुरू कर दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई।
CM ने परिजनों की दी 10 लाख की मदद
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने पीड़ित के परिजनों को 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं, पुलिस ने साइट इंजीनियर सिकंदर, साइट सुपरवाइजर बालू और JCB ऑपरेटर सुरेश को गिरफ्तार किया है। इन सब के ऊपर लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है।
2 फीट से भी कम चौड़ा था गड्ढा
हादसे की खबर मिलते ही तुरंत रेस्क्यू टीम मौके पहुंची और शाम करीब साढ़े पांच बजे रस्सियों के जरिए शव को बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि यह गड्ढा 2 फीट से कम चौड़ा था और एक बार में सिर्फ एक इंसान में इसमें जा सकता था। इस हादसे को लेकर कॉर्पोरेशन के एक अधिकारी ने कहा कि आमतौर पर मजदूरों की सेफ्टी के लिए उन्हें रस्सी से सहारे ही गड्ढे में उतारा जाता है। फिलहाल मजदूर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
देश - दुनिया
SIDHU MOOSEWALA को याद कर रो पड़े नाइजीरिया के रैपर, उनके ही सिग्नेचर स्टाइल में दी श्रद्धांजलि, पढ़े पूरी खबर…

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि दुनिया में शोक की लहर है। ऐसा ही एक वीडियो नाइजीरिया के मशहूर रेपरका सामने आया है। लाइव शो के दौरान वह सिद्धू मूसेवाला का नाम लेते हुए भावुक हो गए। यहां तक कि उनका रोना निकल गया। उन्होंने बाद में मूसेवाला के सिग्नेचर स्टाइल में ही उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिसमें जांघ पर हाथ मारकर हवा में लहराया। इस दौरान शो में मौजूद भीड़ भी भावुक हो गई।
मूसेवाला के साथ मिक्सटेप में कर रहे थे काम
सिद्धू मूसेवाला और नाइजीरियन रैपर बरना ब्वॉय मिक्सटेप में काम कर रहे थे। मूसेवाला की हत्या के बाद उन्हें गहरा दुख पहुंचा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली थी कि अब स्वर्ग में इस मिक्सटेप को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मूसेवाला ने मुझे प्रेरणा दी। एक लीजेंड की मौत हुई है। उन्होंने मूसेवाला का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे।
पिता ने भी सिग्नेचर स्टाइल में दी थी अंतिम विदाई
इससे पहले मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने भी बेटे को उनके सिग्नेचर स्टाइल में विदाई दी थी। 30 मई को मूसेवाला की शव यात्रा के दौरा पिता प्रशंसकों की भीड़ देख भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने गाड़ी में खड़े होकर मूसेवाला के अंदाज में प्रशंसकों को शुक्रिया कहा।
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoपंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
ज्योतिष4 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष4 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoVastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…
-
जॉब5 days agoलाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…


















You must be logged in to post a comment Login