सम्पूर्ण रायपुर जिले के लिए 17 मई या आगामी आदेश तक धारा 144 प्रभावशील

रायपुर,(etoi news) 4 मई 2020
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर डाॅ. एस. भारतीदासन ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और सुरक्षा हेतु सम्पूर्ण जिला रायपुर में दंड प्रक्रिया संहिता 1973 के अंतर्गत प्रभावशील धारा 144 को लाक डाउन की अवधि 17 मई या आगामी आदेश तक के लिये लागू करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने इस सम्बन्ध में समय – समय पर जारी उनके कार्यालय द्वारा अन्य आदेशो के तहत प्रतिबन्धों को भी लागू रखने के आदेश दिए है ।
कलेक्टर एव जिला दण्डाधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि कि कोरोना वायरस से भारत सहित पूरे विश्व के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है और इससे पीड़ित, संदेही से दूर रहने की सख्त हिदायत है। इसी प्रकार इसके प्रसार को रोकने के लिए कड़े सामाजिक अलगाव और शारीरिक दूरी के उपयोग को अपनाना उचित एवं आवश्यक हो गया है। इन आदेशों का किसी भी व्यक्ति, संस्था, संगठन द्वारा उल्लंघन नहीं किया जाएगा। किसी व्यक्ति, संस्था, संगठन द्वारा कोरोना वायरस के रोकथाम एवं नियत्रण हेतु जारी किसी भी निर्देश का उल्लंघन किया जाता है तो वह भारतीय दंड संहिता 1860 कि धारा 188 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी के अंतर्गत आता है ।


क्राइम न्यूज़
Crime News : शाहजहांपुर में महिला की गला रेतकर हत्या, महिला की रेप के बाद हत्या की आशंका

यूपी के शाहजहांपुर में एक महिला की गला काटकर निर्मम हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला की रेप के बाद हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस पूरी घटना की तफ्तीश में जुट गई है।घटना थाना कांट क्षेत्र के नबीपुर गांव के पास की है।
जहां देर रात ओमवती नाम की एक महिला की गला रेतकर हत्या की गई है ।बताया जा रहा है कि सास बहू गांव के पास एक आम के बाग में बनी झोपड़ी में रहकर रखवाली कर रही थी। सास के ना होने पर अज्ञात लोगों ने महिला ओमवती की झोपड़ी के अन्दर बेहरमी से गला काटकर हत्या कर दी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला की जीत के बाद हत्या की गई है।
वहीं सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने डॉग स्कॉट की मदद से मौके पर जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। महिला की हत्या क्यों और किसने की है इस बात का पता लगाने की पुलिस पूरी कोशिश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tech & Auto
देश में लॉन्च हुआ मर्सिडीज-बेंज,मार्केट में आते ही मचाई खलबली,कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान..

Mercedes AMG GT Black Series Launched: मर्सिडीज-बेंज ने ऑल-न्यू मर्सिडीज-एएमजी जीटी ब्लैक सीरीज़ भारत में लॉन्च कर दी है. यह AMG द्वारा बनाए गए सबसे पावरफुल एएमजी वी8 सीरीज इंजन से लैस है. जीटी ब्लैक सीरीज़ की कीमत 5.50 करोड़ रुपये (ऑल इंडिया एक्स-शोरूम कीमत) रखी गई है.मर्सिडीज-बेंज ने ऑल-न्यू मर्सिडीज-एएमजी जीटी ब्लैक सीरीज़ भारत में लॉन्च कर दी है. यह AMG द्वारा बनाए गए सबसे पावरफुल एएमजी वी8 सीरीज इंजन से लैस है. जीटी ब्लैक सीरीज़ की कीमत 5.50 करोड़ रुपये (ऑल इंडिया एक्स-शोरूम कीमत) रखी गई है. भारत में इसकी कुल 2 यूनिट्स इम्पोर्ट की जाएंगी, जो पहले ही बिक चुकी हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, कार की पहली यूनिट बेंगलुरू के जाने-माने बिजनेसमैन बूपेश रेड्डी ने ली है, जिनके पास पहले से ही शानदार कारों का बड़ा कलेक्शन हैं।
मर्सिडीज-एएमजी जीटी ब्लैक सीरीज अब तक की सबसे शक्तिशाली मर्सिडीज-एएमजी कार है. इस Mercedes-AMG में टर्बोचार्ज्ड 4-लीटर V8 इंजन है, जो 6700 से 6900 rpm के बीच 720bhp पावर और 2000rpm से 6000rpm के बीच 800 Nm टार्क जनरेट कर सकता है. यह स्पोर्ट्स कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार महज 3.2 सेकेंड में हासिल कर सकती है. वहीं, 0 से 200 किमी/घंटा की रफ्तार को यह कार 9 सेकेंड से भी कम में हासिल कर सकती है।
इसकी टॉप स्पीड 325 किमी/घंटा है.कार में 7-स्पीड AMG स्पीडशिफ्ट DCT 7G डुअल-क्लच ट्रांसमिशन दिया गया है, जिसे खास तौर पर एएमजी जीटी ब्लैक सीरीज के लिए अपडेट किया गया है. बता दें कि V8 इंजन बिकी एएमजी की कारों में इस्तेमाल किए गए इंजन का अपडेट वर्जन है क्योंकि यह क्रॉस-प्लेन यूनिट के बजाय रेसिंग-स्पेक फ्लैट-प्लेन क्रैंकशाफ्ट के साथ आता है, जो कम रोटेशनल स्पीड पर बेहतर स्मूदनेस और हाई टॉर्क जनरेट कर सकती है.इसमें नए एग्जॉस्ट के साथ बड़ा इंटरकूलर और टर्बो भी मिलते हैं.Mercedes-AMG GT ब्लैक सीरीज़ का डिज़ाइन GT3 से प्रेरित है और बहुत ही अनोखा डिज़ाइन है।
इसके अधिकांश बॉडी पैनल, जैसे फ्रंट स्प्लिटर, बोनट, साइड-व्यू मिरर, टेलगेट, साइड स्कर्ट, रूफ, रियर डिफ्यूज़र और रियर विंग कार्बन फाइबर से बने हैं. कार में एएमजी ट्रैक्शन कंट्रोल, एएमजी राइड कंट्रोल के साथ एएमजी कॉइल-ओवर सस्पेंशन एडेप्टिव एडजस्टेबल डंपिंग और एएमजी सिरेमिक हाई परफॉर्मेंस कंपाउंड ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिल जाते हैं, जो परफॉर्मेंस को और बढ़ाते हैं।
देश - दुनिया
FREE SILAI MACHINE YOJNA: इन महिलाओ को सरकार दे रही है फ्री सिलाई मशीन, ऐसे उठाये इसका लाभ…

Free Silai Machine Yojana: देश में महिलाओं की स्थिति को सुधारने और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और कई राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम फ्री सिलाई मशीन योजना है। योजना के अंतर्गत देशभर की महिलाओं को सरकार मुफ्त में सिलाई मशीन दे रही है। इस स्कीम का उद्देश्य देश में स्वरोजगार को बढ़ाना और महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। इस योजना का लाभ केवल वही महिलाएं उठा सकती हैं, जिनकी उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है। इस योजना को खासतौर पर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। इस योजना का लाभ पाकर महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। ऐसे में उन्हें जीवन में किसी प्रकार की आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर विजिट करना है। उसके बाद आवेदन फॉर्म को अपने डिवाइस में डाउनलोड करना होगा। आवेदन फॉर्म भरते वक्त आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। इस स्थिति में आपके रजिस्ट्रेशन को रद्द किया जा सकता है।
आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
अगर आप फॉर्म में गलत जानकारी दर्ज करते हैं। इस स्थिति में आपका आवेदन रद्द हो जाएगा। इसके अलावा आपको अपने आवेदन के साथ उन जरूरी डॉक्यूमेंट्स को भी अटैच करना है, जिनकी आवश्यकता है।
अगर आवेदन करते समय आप मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अटैच नहीं करते। इस स्थिति में आपके आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाएगा। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करते समय आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने के लिए आपको फॉर्म ध्यानपूर्वक फिल करके उसे सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में जमा करना होता है।
-
जॉब7 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब6 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब6 days agoकांस्टेबल की निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब7 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…





























You must be logged in to post a comment Login