Connect with us

Tech & Auto

देश में लॉन्च हुआ मर्सिडीज-बेंज,मार्केट में आते ही मचाई खलबली,कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान..

Published

on

Mercedes AMG GT Black Series Launched: मर्सिडीज-बेंज ने ऑल-न्यू मर्सिडीज-एएमजी जीटी ब्लैक सीरीज़ भारत में लॉन्च कर दी है. यह AMG द्वारा बनाए गए सबसे पावरफुल एएमजी वी8 सीरीज इंजन से लैस है. जीटी ब्लैक सीरीज़ की कीमत 5.50 करोड़ रुपये (ऑल इंडिया एक्स-शोरूम कीमत) रखी गई है.मर्सिडीज-बेंज ने ऑल-न्यू मर्सिडीज-एएमजी जीटी ब्लैक सीरीज़ भारत में लॉन्च कर दी है. यह AMG द्वारा बनाए गए सबसे पावरफुल एएमजी वी8 सीरीज इंजन से लैस है. जीटी ब्लैक सीरीज़ की कीमत 5.50 करोड़ रुपये (ऑल इंडिया एक्स-शोरूम कीमत) रखी गई है. भारत में इसकी कुल 2 यूनिट्स इम्पोर्ट की जाएंगी, जो पहले ही बिक चुकी हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, कार की पहली यूनिट बेंगलुरू के जाने-माने बिजनेसमैन बूपेश रेड्डी ने ली है, जिनके पास पहले से ही शानदार कारों का बड़ा कलेक्शन हैं।

मर्सिडीज-एएमजी जीटी ब्लैक सीरीज अब तक की सबसे शक्तिशाली मर्सिडीज-एएमजी कार है. इस Mercedes-AMG में टर्बोचार्ज्ड 4-लीटर V8 इंजन है, जो 6700 से 6900 rpm के बीच 720bhp पावर और 2000rpm से 6000rpm के बीच 800 Nm टार्क जनरेट कर सकता है. यह स्पोर्ट्स कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार महज 3.2 सेकेंड में हासिल कर सकती है. वहीं, 0 से 200 किमी/घंटा की रफ्तार को यह कार 9 सेकेंड से भी कम में हासिल कर सकती है।

इसकी टॉप स्पीड 325 किमी/घंटा है.कार में 7-स्पीड AMG स्पीडशिफ्ट DCT 7G डुअल-क्लच ट्रांसमिशन दिया गया है, जिसे खास तौर पर एएमजी जीटी ब्लैक सीरीज के लिए अपडेट किया गया है. बता दें कि V8 इंजन बिकी एएमजी की कारों में इस्तेमाल किए गए इंजन का अपडेट वर्जन है क्योंकि यह क्रॉस-प्लेन यूनिट के बजाय रेसिंग-स्पेक फ्लैट-प्लेन क्रैंकशाफ्ट के साथ आता है, जो कम रोटेशनल स्पीड पर बेहतर स्मूदनेस और हाई टॉर्क जनरेट कर सकती है.इसमें नए एग्जॉस्ट के साथ बड़ा इंटरकूलर और टर्बो भी मिलते हैं.Mercedes-AMG GT ब्लैक सीरीज़ का डिज़ाइन GT3 से प्रेरित है और बहुत ही अनोखा डिज़ाइन है।

इसके अधिकांश बॉडी पैनल, जैसे फ्रंट स्प्लिटर, बोनट, साइड-व्यू मिरर, टेलगेट, साइड स्कर्ट, रूफ, रियर डिफ्यूज़र और रियर विंग कार्बन फाइबर से बने हैं. कार में एएमजी ट्रैक्शन कंट्रोल, एएमजी राइड कंट्रोल के साथ एएमजी कॉइल-ओवर सस्पेंशन एडेप्टिव एडजस्टेबल डंपिंग और एएमजी सिरेमिक हाई परफॉर्मेंस कंपाउंड ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिल जाते हैं, जो परफॉर्मेंस को और बढ़ाते हैं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

अब INSTAGRAM में आया ये बेहतरीन फीचर्स, यूजर्स इस तरह करे चेक…

Published

on

 

इंस्टाग्राम ने एक नया फीचर लॉन्च किया है। यूजर्स अब अपने किसी 3 रील्स या पोस्ट को पिन कर सकते हैं। रील्स या पोस्ट पिन करने के बाद वह तीनों पोस्ट हमेशा उनके टाइमलाइन पर सबसे ऊपर दिखेंगी। ये फीचर्स ट्विटर, टिक-टॉक और फेसबुक पर पहले से मौजूद है।

इंस्टाग्राम पोस्ट को पिन करने की प्रोसेस
किसी भी पोस्ट को पिन करने के लिए उस पोस्ट पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद पोस्ट के ऊपर राईट साइड पर दिए गए तीन डॉट पर क्लिक करें। उसके बाद ‘पिन टू योर प्रोफाइल’ पर क्लिक करें। इसके बाद आपका पोस्ट पिन हो जाएगा और टाइमलाइन पर सबसे ऊपर दिखेगा।

न्यूड और वायोलेंट कंटेंट को फिल्टर करने वाला फीचर

यदि आप न्यूड और वायोलेंट कंटेंट से परेशान हैं, तो इंस्टग्राम पर इसे फिल्टर करने का फीचर भी मिलता है। इस फिल्टर को इनेबल करने के लिए सबसे पहले अपको प्रोफाइल पर जाना होगा। ऊपर राइट कार्नर पर दिए तीन लाइन वाले टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सेटिंग्स पर क्लिक करके अकाउंट पर जाना होगा। और ‘सेंसेटीव कंटेंट कंट्रोल’ पर क्लिक करके आप सेंसेटीव कंटेंट को फिल्टर कर पाएंगे।

अगर आपका अकाउंट पब्लिक है तो आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे, अलाउ (Allow), लिमिट (Limit) और लिमिट इवेन मोर (Limit Even More)। अगर आपका अकाउंट प्राइवेट है तो लास्ट के दो ही ऑप्शन दिखेंगे। अगर आप अलाउ (Allow) पर क्लिक करते हैं तो आपको सभी तरह के सेंसेटीव कंटेंट इंस्टाग्राम सजेस्ट करेगा। लिमिट (Limit) पर क्लिक करने के बाद लिमिटेड कंटेंट सजेस्ट किया जाएगा। वहीं लिमिट इवेन मोर (Limit Even More) को सिलेक्ट करने के बाद इंस्टाग्राम आपको सेंसेटीव कंटेंट सजेस्ट नहीं करेगा।

Continue Reading

Tech & Auto

दमदार छुट के साथ मिल रहा है रेडमी का धासू लैपटॉप, सिंगल चार्ज पर चलेगा 10 घंटे जानें फीचर्स…

Published

on

Xiaomi Level Up Sale: सेल की शुरुआत 11 जून को हुई है, और इसका आखिरी दिन 17 जून को है. ग्राहक इस सेल में शियोमी के प्रोडक्ट को कम कीमत में घर ला सकते हैं, और इस सेल का एक्सेस शियोमी की ऑफिशियल वेबसाइट, अमेज़न और फ्लिपकार्ट से पाया जा सकता है. सेल में लैपटॉप पर मिलने वाली डील की बात करें तो ग्राहक रेडमी बुक प्रो को 49,999 रुपये के बजाए 42,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. यानी कि इस फोन पर 7,000 रुपये का डिस्काउंट पाया सकता है. शियोमी की लेवल अप सेल चल रही है. सेल की शुरुआत 11 जून को हुई है, और इसका आखिरी दिन 17 जून को है.

ग्राहक इस सेल में शियोमी के प्रोडक्ट को कम कीमत में घर ला सकते हैं, और इस सेल का एक्सेस शियोमी की ऑफिशियल वेबसाइट, अमेज़न और फ्लिपकार्ट से पाया जा सकता है. सेल में लैपटॉप पर मिलने वाली डील की बात करें तो ग्राहक रेडमी बुक प्रो को 49,999 रुपये के बजाए 42,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. यानी कि इस फोन पर 7,000 रुपये का डिस्काउंट पाया सकता है.

ग्राहक HDFC कार्ड यूज़र्स एडिशनल डिस्काउंट के तौर पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं. अगर आप भी लैपटॉप खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए ये काफी अच्छा मौका साबित हो सकता है.

रेडमीबुक 15 प्रो में 15.6 इंच का एलसीडी पैनल दिया गया है, जिसका रेजोलूशन 1920×1080 पिक्सल है. इसमें ग्राफिक्स के लिए इंटेल Irix X दिया जा रहा है. स्टोरेज के तौर पर लैपटॉप 512 जीबी SSD के साथ आता है. ये 8 जीबी के DDR 3200 Mhz रैम के साथ आता है, और इस लैपटॉप में 11th जेनरेशन Intel Core i5-11300H CPU दिया गया है.

10 घंटे की बैटरी बैकअप
ये दमदार लैपटॉप 10 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ आता है. मिलती है और ये 65 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में ड्यूल बैंड वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.0, दो यूएसबी 3.2 पोर्ट, एक यूएसबी 2.0 पोर्ट, एक HDMI स्लॉट, एक इथरनेट पोर्ट, एक एसडी कार्ड रीडर और एक 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है.

ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर ये लैपटॉप विंडोज 10 होम पर काम करता है और इसमें MS Office Home and Student Edition 2019 और Mi Smart Share दिया जा रहा है. इस लैपटॉप में दमदार साउंड के लिए 2 वॉट के स्टीरियो आउटपुट स्पीकर दिए गए हैं, जो डीटीएस ऑडियो टेक्नॉलजी को सपोर्ट करते हैं.

Continue Reading

Tech & Auto

देश में लॉन्च होने वाली है सबसे सस्ते दामो में इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर EaS-E, जाने क्या है इसकी शुरवाती कीमत…

Published

on

 

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई स्थित इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्ट-अप PMV इलेक्ट्रिक ने घोषणा की है कि वह EaS-E नामक एक इलेक्ट्रिक फोर व्हीकल लॉन्च करने जा रही है. इसकी कीमत काफी आकर्षक होगी और इसे अगले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में उतारा जाएगा. इसकी कीमत 4 लाख रुपये से लेकर 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक होगी. यह इलेक्ट्रिक कार जुलाई में लॉन्च हो सकती है.

कार में चार दरवाजे हैं, लेकिन इसकी आगे और पीछे की तरफ एक-एक सीट है. इसका डिजाइन Citroen AMI और MG E200 की तरह लगता है. इसके फ्रंट में LED डे टाइम रनिंग लाइट्स की एक स्ट्रिप दी गई है , जबकि सर्कुलर हेडलैम्प्स बम्पर पर नीचे की ओर दिया गया है. इसमें कंपनी ने 13 इंच के पहियों का इस्तेमाल किया है.

दैनिक उपयोग के लिए किया गया है डिजाइन
EaS-E पूरी तरह से इलेक्ट्रिक ‘स्मार्ट माइक्रो कार’ है जिसे दैनिक उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है. EaS-E 2 सीटर की कीमत 4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसे तीन कैटेगरी में बांटा गया है. फिलहाल टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक व्हीकल सबसे सस्ती फॉर व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है.

EaS-E के फीचर्स
कार में रिमोट पार्किंग असिस्ट, रिमोट की कनेक्टिविटी, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है. इसके साथ ही कार में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, ओटीए अपडेट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रिमोट कीलेस एंट्री, पावर विंडोज, इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल्ड मिरर्स, रियर व्यू कैमरा और एयर कंडीशनिंग जैसे फीचर भी दिए गए हैं. साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें एक बड़ा ग्लास एरिया और मल्टी-स्पोक अलॉय दिए गए हैं, हालांकि यह केवल टू-सीटर है. पीछे की तरफ इसमें LED टेललैंप्स दिए गए हैं. स्पेक्स के तौर पर PMV EaS-E में 10 kWh लीथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी के साथ 15 kW (20 bhp) PMSM इलेक्ट्रिक मोटर दिया जा रहा है. इसकी टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है.

हैंड फ्री ड्राइविंग
इसका व्हीलबेस 2,087 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिमी होगा. ट्रेफिक में हैंड फ्री ड्राइविंग के लिए कार में EaS-E mode भी है. इस मोड में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल आपको 20 किमी प्रति घंटे तक ‘+’ बटन के साथ आगे बढ़ने और ‘-‘ बटन के साथ ब्रेक लगाने की अनुमति देगा. यह सिल्वर, व्हाइट, ग्रीन, रेड, ऑरेंज, ब्लैक, ब्लू, येलो, और ब्राउन कलर के ऑप्शन में मौजूद है.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 day ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़2 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG News: नाइट शिफ्ट कर लौट रही नर्सिंग छात्राओं से भरी बस खेत में अनियंत्रित होकर जा पलटी, हादसे में 20 छात्राये गंभीर रूप से घायल…

  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नर्सिंग छात्राओं से भरी बस सड़क किनारे खेत में पलट गई है। इस हादसे में...

छत्तीसगढ़5 days ago

फ्री में मिल सकती है सिलाई मशीन, जाने कैसे करे आवेदन एवं महत्वपूर्ण जानकारिया…

      Free Silai Machine Yojana 2022: हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं, जो सच में जरूरतमंद है जिन्हें...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG Weather Update: भीषण गर्मी से लोगो के छुट रहे है पसीने, दिन का तापमान 45, और रात तक भी पारा 33 के पार पहुँचा…

  छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषणता का अनुमान...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..

  • जॉब6 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    ग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए

  • जॉब6 days ago

    सरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब5 days ago

    राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश7 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए

  • जॉब7 days ago

    रेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…

  • जॉब6 days ago

    कांस्टेबल की निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..

  • जॉब5 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…