Connect with us

TikTok के नाम पर हो रही है जालसाजी, भूलकर भी न करें ऐसी गलतियां; उठाना पड़ेगा भारी नुकसान

Published

on

टिकटॉक भारत में सबसे पॉपुलर ऐप था। भारत सरकार ने जब टिकटॉक समेत समेत 59 चाइनीज ऐप्स पर पाबंदी लगा दी, तो हैकर्स ने टिकटॉक की लोकप्रियता का फायदा उठाते हुए यूजर्स को टिकटॉक प्रो नाम से मालवेयर लिंक भेजना शुरू कर दिया है। वॉट्सऐप और फोन पर मैसेज में लिंक भेज कर दावा किया जाता है कि अब भारत में टिकटॉक प्रो के रूप में उपलब्ध है। ऐसे लिंक को क्लिक करने पर  फोन के सिस्टम मे मालवेयर चला जाता है और फिर इसके जरिए हैकर्स यूजर का पर्सनल डाटा चुरा लेते हैं।

क्या होता है मालवेयर
मालवेयर कम्प्यूटर या स्मार्टफोन को नुकसान पहुंचाने के मकसद से तैयार किया जाने वाला एक सॉफ्टवेयर होता है। इसका इस्तमेमाल हैकर्स यूजर्स का पर्सनल डाटा चुराने के लिए करते हैं। मालवेयर के जरिए कम्प्यूटर के सिस्टम में सेंध लगा कर तमाम गोपनीय जानकारियां हासिल की जा सकती है। इसके जरिए कम्प्यूटर सिस्टम को बर्बाद भी किया जा सकता है। मालवेयर का इस्तेमाल कर के पेशेवर हैकर्स बड़ी-बड़ी कंपनियों और सरकारी विभागों के कम्प्यूटर सिक्युरिटी सिस्टम पर हमला बोल चुके हैं।

दोबारा टिकटॉक का मजा लें
साइबर क्रिमिनल्स वॉट्सऐप या फोन के जरिए मैसेज भेजते हैं। मैसेज में लिखा होता है – “दोबारा टिकटॉक का मजा लें और इन्हें बनाएं। अब टिकटॉक सिर्फ टिकटॉक प्रो में उपलब्ध है। इसे डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।” मैसेज के साथ टिकटॉक प्रो एपीके फाइल डाउनलोड करने के लिए लिंक दिया जाता है।

दिखता है टिकटॉक का आइकॉन
जब आप टिकटॉक प्रो को डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करते हैं, तो आपको असली टिकटॉक का आइकॉन दिखाई पड़ेगा। इसके बाद आपसे कैमरा, इमेज, गैलरी, कॉन्टैक्ट्स, माइक और दूसरी चीजों तक एक्सेस के लिए परमिशन मांगी जाएगी। जब आप परमिशन दे देंगे तो ऐप फोन पर आ जाएगा, लेकिन काम नहीं करेगा।

गूगल प्ले पर नहीं है टिकटॉक
टिकटॉक अब गूगल प्ले पर उपलब्ध नहीं है। इसलिए इसे एपीके फाइल से डाउनलोड करना पड़ता है। इसके बाद इस नकली ऐप के जरिए हैकर्स आसानी से सोशल मीडिया अकाउंट्स की यूजर आईडी और दूसरी गोपनीय जानकारियां चुरा लेते हैं।

साइबर सिक्युरिटी फर्म ने दी थी जानकारी
अभी हाल ही में साइबर सिक्युरिटी फर्म इविना ने 25 ऐसे ऐप्स के बारे में जानकारी दी थी, जो यूजर्स का पर्सनल डाटा चुरा रहे थे। इनमें कई काफी पॉपुलर ऐप थे। इनमें फाइल मैनेजर, फ्लैशलाइट, वॉलपेपर, मौसम और हेल्थ से जुड़े ऐप थे। ये ऐप 20 लाख बार से भी ज्यादा डाउनलोड किए गए थे। इन एप में मालवेयर था जो यूजर्स का फेसबुक लॉगइन डिटेल्स रिकॉर्ड करता था।

चेतावनी के बाद गूगल प्ले स्टोर ने हटाया
साइबर सिक्युरिटी फर्म इविना ने जब इन ऐप्स के बारे में चेतावनी जारी की तो गूगल प्ले स्टोर ने इन्हें हटा दिया। ये ऐप लगातार यूजर्स की फेसबुक ल़इन डिटेल्स की चोरी कर रहे थे।

सावधानी बरतने की जरूरत
जानकारों का कहना है कि इसके बारे में हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत है। टिकटॉक जैसी किसी भी एपीके फाइल को डाउनलोड नहीं करें। इससे पर्सनल डाटा की चोरी तो हो ही सकती है, फोन का इंटरनल सिस्टम भी करप्ट हो सकता है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

क्राइम न्यूज़

CRIME NEWS: रिशते हुये तार-तार, मामा ने अपने ही सगी भांजी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार…

Published

on

 

 

गाजियाबाद:  सात साल पहले मामा-भांजी के रिश्ते को कलंकित करने वाले रिश्ते के मामा को पाक्सो कोर्ट ने सात साल कारावास की सजा सुनाई है। अदालत के न्यायाधीश ईश्वर सिंह ने दोषी पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर दो महीने अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। घटना को अंजाम मसूरी थाना क्षेत्र में दिया था, जबकि किशोरी रहती विजय नगर थाना क्षेत्र में है। सुनवाई के दौरान अदालत में अभियोजन की ओर से छह गवाह परीक्षित कराए गए।

विशेष लोक अभियोजक सतीश शर्मा ने बताया कि विजय नगर क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग अपनी चाची के घर गई थी। वहां उसकी चाची का भाई जारचा निवासी प्रमोद जाटव भी आया हुआ था। प्रमोद 20 मार्च 2015 को किशोरी को बहलाकर अपने साथ मोपेड पर बैठाकर जारचा ले रहा था। देहरा झाल के पास उसने भांजी के साथ दुष्कर्म किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। नाबालिग के भाई ने मामले की रिपोर्ट मसूरी पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रमोद जाटव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। मामले की अंतिम सुनवाई शुक्रवार को विशेष पाक्सो कोर्ट तीन के न्यायाधीश ईश्वर सिंह की कोर्ट में चली।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल डीजल के दाम, जाने अपने शहरों के दाम..

Published

on

By

 

आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये व डीजल की कीमत 97.28 रुपये प्रति लीटर  है।

तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले दिनों सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा की थी। इसके बाद पेट्रोल के दामों में अधिकतम नौ रुपये और डीजल के दामों में सात रुपये की कमी आई है।

आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये व डीजल की कीमत 97.28 रुपये प्रति लीटर  है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24रुपये प्रति लीटर है।

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

Continue Reading

10वीं और ग्रेजुएट के लिए क्लर्क सहित 170 पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

Published

on

 

 

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय सेना में जॉब करने का सुनहरा मौका आया है। डिफेंस मिनिस्ट्री ने क्लर्क की पोस्ट सहित 174 वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। भारतीय सेना में मैटेरियल असिस्टेंट , लोअर डिवीजन क्लर्क , फायरमैन, ट्रेड्समैन मेट, एमटीएस (गार्डनर), एमटीएस (मैसेंजर) और ड्राफ्ट्समैन के कुल 174 पोस्ट पर रिक्रुटमेंट की जाएगी। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://www.mod.gov.in/ पर जरूर जाएं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख रोजगार समाचार में इस विज्ञप्ति के प्रकाशन के 21 दिनों तक मानी जाएगी।

जानें जरूरी योग्यता

मैटेरियल असिस्टेंट: इस पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए एप्लीकेंट को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या मैटेरियल मैनेजमेंट में डिप्लोमा या किसी भी ट्रेड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए।
लोअर डिवीजन क्लर्क: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास।
फायरमैन: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।
ट्रेड्समैन मेट: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।
एमटीएस (गार्डेनर): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।
एमटीएस (मैसेंजर): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।
ड्राफ्ट्समैन: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास और ड्राफ्ट्समैन-शिप (सिविल) में दो वर्ष का डिप्लोमा / सर्टिफिकेट।

आयु सीमा
भारतीय सेना में इन सभी पोस्ट पर भर्ती के लिए उम्र सीमा 18 साल से 25 निर्धारित की गई है। आवेदन की आखिरी तारीख को उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से कम और 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन
इन पोस्ट पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित एप्लीकेशन फॉर्म के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आप फॉर्म भारतीय सेना के ऑफिशियल वेबसाइट indianarmy.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म को भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ 36 फील्ड एम्युनिशन डिपो, पिन– 900484 सी/ओ 56 एपीओ के लिए साधारण डाक से भेजना होगा।

सभी कैंडिडेट को रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 21 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़31 mins ago

तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल डीजल के दाम, जाने अपने शहरों के दाम..

  आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: भिलाई में ओवरब्रिज से दो बहनों ने लगाई छलांग हादसे में 1 की मौत और 1 की हालत गंभीर…

  भिलाई के मरोदा ओवरब्रिज से दो बहनों ने छलांग लगा दी। इसमें से एक की मौत हो गई, जबकि...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: भिलाई के स्टील प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, कनवर्ट 3 में ब्लास्ट होने से 3 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे…

    भिलाई स्टील प्लांट के अंदर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो दिन पहले ब्लास्ट फर्नेस...

छत्तीसगढ़3 days ago

गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, वही 75 साल बाद मई में सबसे ठंडी रात देखने को मिली…

    राजस्थान में इस साल मई में जहां गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़े, वहीं लोगों को ठंडक का अहसास...

छत्तीसगढ़5 days ago

डॉक्टरों की लापरवाही पड़ी भारी, मरीज को ब्लड की बदले लाल रंग की दवा चढ़ा दी, जाने फिर आगे….

    बीमार बेटे की हालत बिगड़ते देख मां के हंगामे को लेकर अस्पताल प्रशासन ने युवक को जिला अस्पताल...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये

  • ज्योतिष7 days ago

    Vastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • ज्योतिष7 days ago

    Vastu tips: घोड़े की नाल को घर में इस दिशा लगाए,वरना जिंदगी भर पड़ सकती है, भीख मांगना…

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • जॉब6 days ago

    मैनेजर पदों पर निकाली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • ज्योतिष7 days ago

    VASTU TIPS: उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी न रखे ये चीजे नही तो घरो में उत्पन्न हो सकते है ये तमाम परेशानी…

  • ज्योतिष4 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…