देश - दुनिया
आज फिर आई सोने की कीमतों में गिरावट!, जानिए कितनी हुई कीमत

वैश्विक दरों में गिरावट के बीच आज भारत में सोने की कीमतों पर दबाव रहा. शुक्रवार को एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमतों में चार दिनों में तीसरी गिरावट देखी गई है. इसी के साथ सोना वायदा 0.4% गिरकर ₹48358 प्रति 10 ग्राम पर आ गया. चांदी वायदा 0.8% गिरकर 71,748 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. विश्लेषकों का कहना है कि इस सप्ताह क्रिप्टोकरेंसी में अधिक उतार-चढ़ाव ने निचले स्तर पर सोने का समर्थन किया है. वहीं, अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार होने से इंटरनेशनल स्पॉट प्राइस में कमी आई है जिसका असर भारतीय बाजारों पर भी नजर आ रहा है.
जानिए अपने शहर में सोने के भाव
<< देश की राजधानी दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने के दाम 350 रुपए बढ़कर 46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है. जबकि 24 कैरेट सोने के दाम 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है. सोने की कीमतें टैक्स की वजह से अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग लेवल पर होती है.
<< देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरेट सोने के दाम 46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 50,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं.
<< पुणे में 22 कैरेट सोने के भाव 46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं.
<< नागपुर में 22 कैरेट सोने के दाम 46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के भाव 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं.
<< चेन्नई में 22 कैरेट सोने के दाम 45,980 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं और 24 कैरेट सोने के दाम 50,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं.
<< लखनऊ में 22 कैरेट सोने के दाम 46,930 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं और 24 कैरेट सोने के दाम 50,830 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं.
सोने में है निवेश का शानदार मौका
सोना निवेश के लिए एक सुरक्षित आइटम है. किसी भी संकट के समय निवेशक सोने की ओर ज्यादा तवज्जो देते हैं. निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने की तरफ जा रहे हैं, जो आने वाले महीनों में इसकी कीमतों में तेजी का कारण बनेगा. कोरोना वायरस सोने की कीमतों में तेजी का एक कारण हो सकता है. हाल ही में सामने एक रिपोर्ट में बताया गया है कि आने वाले महीनों में कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी. एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले समय में सोना 50 हजार पार करेगा इसलिए निवेश के लिहाज से यह उचित समय है.


देश
जहरीली मशरूम खाने से 3 महिलाओं की मौत,मरने वालों की संख्या पहुची सात..

Assam Mushroom Poison News: अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में एकमात्र जीवित बची 35 वर्षीय ज्योत्सना गौर की हालत गंभीर बनी हुई है. अधिकारी के मुताबिक डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एएमसीएच) में चंपा करमाकर (24), सरुमई करमाकर (19) और रीता केओत (40) तीनों महिलाओं की मौत हो गई.असम के चराईदेव जिले में मशरूम के कारण हुई भोजन में जहर से मंगलवार को तीन और लोगों की मौत हो गई, जिसके साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर सात पर पहुंच गई.
छह अप्रैल को जिले के लालतीपाथर गांव में जंगली मशरूम खाने के बाद महिला चाय बागान मजदूर और उनके बच्चों समेत कुल आठ लोग बीमार पड़ गए थे. इनमें से अब तक सात की मौत हो चुकी है.अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में एकमात्र जीवित बची 35 वर्षीय ज्योत्सना गौर की हालत गंभीर बनी हुई है. अधिकारी के मुताबिक डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एएमसीएच) में चंपा करमाकर (24), सरुमई करमाकर (19) और रीता केओत (40) तीनों महिलाओं की मौत हो गई.
इससे पहले दो महिलाओं और दो बच्चों की सोमवार को ही मौत हो गयी थी.मृतकों की पहचान 35 वर्षीय रीमा कर्मकार, उनका 10 वर्षीय बेटा अजय कर्मकार, 32 वर्षीय जानकी प्रजा और 12 वर्षीय चयनिका कर्मकार के तौर पर की गई थी.
जिले के अधिकारी ने बताया कि चाय बगान में काम करने वाली महिलाओं की समूह ने चराईदेव जिले के सोनारी कस्बे स्थित एस्टेट में उगे मशरूम को घर ले जाकर पकाया था और अपने बच्चों के साथ खाया था.
उन्होंने बताया कि इनमें से आठ लोगों ने पेट दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें छह अप्रैल को चराईदेव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि स्थिति खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें एएमसीएच रेफर कर दिया.
देश - दुनिया
पाकिस्तान के 5 ऐसे विचित्र कानून, जिसके बारे में जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान…

दुनिया के हर देश में कई अजीबोगरीब कानून होते हैं जो लोगों को हैरान करते हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कई अजीबोगरीब कानून हैं। इस मामले में पड़ोसी देश पहले नंबर पर है। ऐसे कानूनों की वजह से पाकिस्तान की दुनियाभर में आलोचना भी होती है। अभी कुछ महीने पहले ही एक कानून को लेकर उसकी खूब आलोचना हुई थी।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक अजीबोगरीब विधेयक का प्रस्ताव पेश किया गया था। यह विधेयक पड़ोसी देश के साथ ही दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया था। इस बिल में कहा गया था कि 18 साल की उम्र होने पर लोगों की शादी को अनिवार्य कर देना चाहिए। इसके अलावा इस कानून को नहीं मानने वालों को सजा का भी प्रावधान है। पाकिस्तानी राजनेताओं का इसके पीछे तर्क है कि इससे सामाजिक बुराइयों और बच्चों से बलात्कार को रोकने में मदद मिलेगी। आईए जानते हैं पाकिस्तान के कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब कानून के बारे में।बिना इजाजत नहीं छू सकते हैं फोन
पाकिस्तान में बिना इजाजत किसी का फोन छूना गैरकानूनी माना जाता है। अगर कोई गलती से भी किसी दूसरे का फोन छूता है, तो उसे सजा का प्रावधान है। ऐसा करने वाले शख्स को 6 महीने जेल की सजा हो सकती है। अंग्रेजी अनुवाद है गैरकानूनी
पाकिस्तान में आप कुछ शब्दों का अंग्रेजी अनुवाद नहीं कर सकते हैं। इन शब्दों का इंग्लिश ट्रांसलेशन करना गैरकानूनी माना जाता है। यह शब्द हैं अल्लाह, मस्जिद, रसूल या नबी। अगर कोई इनका अंग्रेजी अनुवाद करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होती है। पढ़ाई की फीस पर लगता है टैक्स
पाकिस्तान में पढ़ाई करने पर टैक्स देना पड़ता है। अगर कोई छात्र पढ़ाई पर 2 लाख से अधिक खर्च करता है, तो उसको पांच प्रतिशत टैक्स देना पड़ता है। शायद इसी डर से पाकिस्तान में लोग कम पढ़ाई करते हैं। लड़की के साथ रहने पर होती है कार्रवाई
अगर कोई लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे जेल की सजा होती है। यहां पर कोई किसी लड़की के साथ दोस्ती नहीं कर सकता है। पड़ोसी देश में कानून है कि शादी के पहले लड़का और लड़की एक साथ नहीं सकते हैं।यहां जाने पर है रोक
पाकिस्तान का कोई नागरिक इजरायल नहीं जा सकता है, क्योंकि वहां जाने की किसी को इजाजत नहीं है। पाकिस्तान सरकार की तरफ से इजरायल जाने के लिए वीजा नहीं दिया जाता है।
देश - दुनिया
देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ा भीषण गर्मी का कहर, लू के थपेड़ो ने किया लोगो का जीना मुश्किल…

दिल्ली वालों को इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। आलम ये है कि आसमान आग उगल रहा है और लोगों का घर से बाहग निकलना मुश्किल हो गया है। लगभग 1 महीने के अंदर तापमान में लगभग 15 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।बारिश ना होने के कारण गर्मी दिल्ली वालों को और ज्यादा सता रही है, अब दिल्ली का तापमान लगभग 38 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ है।दिल्ली के लोगों को इस बार मार्च के महीने में ही जून जैसी गर्मी महसूस होने लगी है और इसका मुख्य कारण है बारिश ना होना।मौसम विभाग की मानें तो 72 सालों में यह तीसरी बार है, जब मार्च का महीना इतना गर्म हो। दिन के वक्त लू के थपेड़े लोगों को सता रहे हैं, जिसके कारण फील्डवर्क करने वाले और सड़क किनारे दुकान लगाने वाले लोगों को इस गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है।लोग घरों में मई और जून में एसी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस साल भीषण गर्मी के कारण लोग मार्च-अप्रैल के महीने में ही एसी कर रहे हैं।
-
देश6 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश - दुनिया6 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..
-
देश5 days agoकर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…
-
देश5 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश - दुनिया4 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा…
-
देश - दुनिया6 days agoअब वाहन चलाने वाले को बरतनी होगी सावधानी: आज नितिन गडकरी ने दी बड़ी जानकारी, पढ़े पूरी खबर…
-
जॉब4 days agoरेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब3 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया3 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब3 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…






























You must be logged in to post a comment Login