देश - दुनिया
दिल्ली पुलिस पर गिरी गाज, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ी खबर सामने आई है. महानगर के पॉश इलाके में पंजाब पुलिस के एक दल द्वारा हेरोइन बनाने की इकाई का भंडाफोड़ किया है. चार अफगानी नागरिक भी हिरासत में लिए गए हैं. वहीं, मामले का खुलासा होने पर दिल्ली पुलिस ने नेब सराय थाना प्रभारी सहित 5 पुलिसकर्मीयो को लाइन हाजिर कर दिया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.
बता दें कि हाल ही में पंजाब पुलिस ने दिल्ली के नेब सराय पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले एक फार्म हाउस पर छापेमारी कर करोड़ों की ड्रग्स की खेप बरामद की थी. इस फार्म हाउस में हेरोइन बनाने की फैक्ट्री चल रही थी. पंजाब के डीजीपी ने बाकायदा Tweet करके इसका खुलासा भी किया था. साउथ दिल्ली इलाके के फार्म हाउस में कैसे ड्रग्स की फैक्ट्री चल रही थी और इलाके बारे में SHO को जानकारी क्यों नहीं थी. इसी लापरवाही के चलते दिल्ली पुलिस ने SHO नेब सराय समेत 5 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है. साथ ही इस मामले के जांच के आदेश भी जारी किए हैं.
इसकी पहचान परमिंदर कुमार (39) के रूप में हुई थी
बता दें कि दिल्ली में इन दिनों अपराध के मामले बढ़ गए हैं. बीते दिनों खबर सामने आई थी कि नॉर्थ वेस्ट जिला पुलिस ने एक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 30.50 ग्राम हेरोइन बरामद की है. नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि क्षेत्र में ड्रग्स की सप्लाई रोकने के लिए जिले के नारकोटिक्स स्क्वाड को कार्य सौंपा गया था. इसी बीच 17 जून को शाम करीब 5.30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर सुनील के नेतृत्व में एसआई वीरेंद्र, हेड कांस्टेबल नीरज, कांस्टेबल नितेश, अमित और सुनील सहित की टीम ने हैदरपुर वाटर प्लांट, आउटर रिंग रोड के पास मुखबिर के इशारे पर, एक स्कूटी सवार को पकड़ लिया. इसकी पहचान परमिंदर कुमार (39) के रूप में हुई थी.


देश - दुनिया
एक शख्स ने निगल लिया पूरा का पूरा Mobile Phone,डॉक्टरों ने सर्जरी कर मुश्किल से बचाई जान

पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे एक शख्स का जब एक्स-रे किया गया, तो डॉक्टर भी हैरान रह गए. उसके पेट में मोबाइल फोन था. शख्स ने बताया कि करीब छह महीने से उसे पेट में दर्ज हो रहा था, लेकिन वो अनदेखा करता रहा. जब दर्द काफी ज्यादा बढ़ गया तो वो डॉक्टर के पास गया. अभी तक ये साफ नहीं हो सका है कि आखिर शख्स ने पूरा का पूरा मोबाइल निगला कैसे?
Patient ने कही ये बात
‘मिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार, 33 वर्षीय शख्स के पेट में मोबाइल करीब 6 महीने से पड़ा हुआ था. मिस्र के असवान यूनिवर्सिटी अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया गया. डॉक्टरों ने उसके पेट से एक पूरा मोबाइल फोन निकालकर बाहर किया. मरीज ने डॉक्टरों को बताया कि उसने कुछ महीने पहले मोबाइल निगल लिया था और उसे लग रहा था कि वो अपने आप बाहर निकल जाएगा.
खाने-पीने में हो रही थी दिक्कत
मोबाइल निगलने के कुछ समय बाद से ही उसे पेट में दर्द होने लगा. उसने सोचा कि यदि वो किसी को मोबाइल निगलने की बात बताएगा तो लोग मजाक उड़ाएंगे. इसलिए वो पेट दर्द को नजर अंदाज करता रहा. जब दर्द काफी ज्यादा बढ़ गया तो उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. शख्स ने बताया कि उसे खाने-पीने में भी परेशानी होने लगी थी.
पहली बार देखा ऐसा मामला
मरीज जब डॉक्टरों के पास गया तो उन्होंने पेट दर्द, आंतों और पेट में संक्रमण के लिए इलाज शुरू किया. लेकिन जब उन्हें पता चला कि उसके पेट में मोबाइल फोन है तो वे भी दंग रह गए. असवान यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स के निदेशक मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद अल-दहशौरी ने कहा कि उन्होंने पहली बार ऐसा मामला देखा है, जिसमें एक मरीज ने एक पूरा मोबाइल निगल लिया हो.

देश - दुनिया
मरने के 70 साल बाद भी लोगों को दे रही जीवन; जानें क्या है मामला

करीब 70 साल पहले की वजह से एक युवा महिला की मौत हो गई थी. उसके इलाज के दौरान डॉक्टरों ने एक कोशिका चुपके से निकाल ली. इसके बाद उस कोशिका का अध्ययन करके विभिन्न बीमारियों की दवा तैयार की गई. जिससे दुनिया में लाखों लोगों की जान बच सकी.
मरने के 70 साल बाद मिला सम्मान
WHO के चीफ Dr Tedros Adhanom Ghebreyesus ने जेनेवा में मरणोपरांत Henrietta Lacks को सम्मानित किया. दरअसल Henrietta Lacks की मौत 70 साल पहले अक्टूबर 1951 में हो गई थी. लेकिन उसके शरीर से बिना अनुमति के निकाली गई एक कोशिका आज भी लाखों लोगों की जीवन बचाने का अहम कारण बनी हुई है. Henrietta की ओर से यह पुरस्कार उनके 87 साल के बेटे Lawrence Lacks ने लिया.
उन्हें सम्मानित करते हुए Dr Tedros ने कहा, ‘ मैं Henrietta Lacks को सम्मानित करते हुए बेहद गर्व महसूस कर रहा हूं. WHO इस बात को स्वीकार करता है कि इससे पहले के वर्षों में Henrietta के साथ वैज्ञानिक रूप से अन्याय किया गया. उनके अश्वेत रंग और महिला होने की वजह से उन्हें पर्याप्त सम्मान नहीं दिया गया. जबकि मानवता को बचाने और मेडिकल साइंस को बढ़ावा देने में उनका बेहद अहम योगदान रहा.’
सर्वाइकल कैंसर से हो गई थी मौत
DNA की रिपोर्ट के मुताबिक Henrietta Lacks अपने पति और 5 बच्चों के साथ खुश थी. एक दिन उसे वजाइना में भारी ब्लीडिंग की शिकायत हुई. वह पति के साथ जॉन होपकिंस यूनिवर्सिटी पहुंची और वहां एडमिट हो गई. जांच में पता चला कि उसे सर्वाइकल कैंसर था. डॉक्टरों ने उसका इलाज करने की कोशिश की लेकिन उसने 4 अक्टूबर 1951 को दम तोड़ दिया. जब उसकी मौत हुई, उस समय उसकी उम्र केवल 31 साल थी.
बिना पूछे डॉक्टरों ने निकाल ली थी कोशिका
जब Henrietta का इलाज चल रहा था, उस दौरान डॉक्टरों ने उसके ट्यूमर के कुछ सैंपल लिए थे. इस दौरान ट्यूमर से ‘HeLa’ कोशिका को निकाला गया. ऐसा करने के लिए मरीज या उनके पति से कोई अनुमति नहीं ली गई थी. इसके बाद उस कोशिका का लैब में विकास किया गया. फिर बिना परिवार की परमीशन के उस कोशिका का लैब में बड़े पैमाने पर उत्पादन करके बेचा गया. दुनियाभर में कोशिकाओं पर हो रही स्टडी के लिए 50 करोड़ मीट्रिक टन ‘HeLa’ कोशिका की बिक्री की गई.
कोशिका से लाखों लोगों की बची जान
यह ‘HeLa’ कोशिका लोगों की जान बचाने में रामबाण सिद्ध हुई. इस कोशिका का अध्ययन करके दुनियाभर के वैज्ञानिक HPV वैक्सीन, पोलियो वैक्सीन, HIV/AIDS की दवा, haemophilia, leukaemia और पार्किंसंस रोगों की दवा बनाने में कामयाब रहे. इसके साथ ही कैंसर, जीन मैपिंग, IVF जैसी इलाज की पद्धतियों का भी विकास तेज हुआ. जिनका इस्तेमाल करके दुनिया में अब तक लाखों लोगों की जान बचाई जा सकी है.

देश - दुनिया
शराब पीने पर युवक का चालान कटने से खफा हुईं कांग्रेस विधायक, बैठीं धरने पर

राजस्थान में शराब पीकर गाड़ी चलाने पर पुलिस ने एक युवक का चालान काट दिया. ये बात कांग्रेस की एक महिला विधायक को नागवार गुजरी और वो पुलिस स्टेशन में ही धरने पर बैठ गईं. विधायक मीना कंवर ने कहा कि कोई बात नहीं, बच्चे हैं थोड़ा बहुत पी लिया तो क्या गुनाह किया?
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कांग्रेस MLA का वीडियो
बता दें कि कांग्रेस विधायक मीना कंवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शेरगढ़ विधान सभा सीट से कांग्रेस विधायक मीना कंवर अपने पति उम्मेद सिंह चंपावत के साथ धरने पर बैठी हैं. दरअसल धरने के पीछे की वजह पुलिस का चालान काटना बताया जा रहा है.
पुलिस ने काटा विधायक के रिश्तेदार का चालान
जानकारी के मुताबिक, जिस युवक का पुलिस ने चालान काटा है वो कांग्रेस विधायक मीना कंवर का रिश्तेदार है. रिश्तेदार का चालान काटे जाने से खफा होकर विधायक मीना कंवर ने थाने में ही धरना शुरू कर दिया और पुलिस वालों के साथ बहस भी की.
कांग्रेस विधायक ने पुलिस वालों से क्या कहा?
कांग्रेस विधायक मीना कंवर ने पुलिस वालों से कहा कि आप इंसानियत से बोलो. हमने आपसे रात को रिक्वेस्ट की है. बच्चे सबके पीते हैं, कोई बात नहीं बच्चे हैं थोड़ा बहुत ले लिया. रिक्वेस्ट करते हुए मैंने फोन में रिकॉर्ड किया.
गौरतलब है कि मामले को बढ़ता देखकर डीसीपी को हस्तक्षेप करना पड़ा. जिसके बाद ये मामला शांत हुआ और विधायक अपने पति और रिश्तेदार के साथ थाने से घर गईं.

-
देश - दुनिया7 days agoदीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 11 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा
-
देश - दुनिया7 days agoदशहरा कब क्यों और कैसे मनाया जाता है ?
-
देश - दुनिया6 days agoकिडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें
-
देश - दुनिया7 days agoअष्टमी तिथि और हवन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा ?
-
देश - दुनिया6 days agoमाइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 48000 है सैलरी
-
देश - दुनिया7 days agoसाठ वर्ष बाद सर्वार्थसिद्धियोग और गुरूपुष्य योगों के साथ पड़ रहा है दुर्लभ संयोग
-
देश - दुनिया5 days ago10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई
-
देश - दुनिया5 days agoSBI बेच रहा सस्ते घर, फटाफट चेक करें किस दिन होगी नीलामी
-
देश - दुनिया7 days agoकब है गोवर्धन पूजा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
-
छत्तीसगढ़7 days agoछत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा



























You must be logged in to post a comment Login