जॉब
नौकरी का सुनहरा अवसर: लोक सेवा आयोग ने संस्कृत शिक्षा विभाग में स्कूल लेक्चर पर निकाली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से संस्कृत शिक्षा विभाग में स्कूल लेक्चरर के 102 पदों पर भर्ती के लिए केंडीडेट आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए लास्ट डेट 14 जून है। यह भर्ती पांच अलग-अलग विषयों की होगी। लेक्चरर हिंदी के 28, अंग्रेजी के 26, सामान्य व्याकरण के 25, साहित्य के 21 और व्याकरण के 2 पद हैं । 18 से 40 साल के युवक (एक जुलाई 2022 तक) इसके लिए अप्लाई कर पाएंगे। कैंडीडेट का सिलेक्शन एग्जाम के माध्यम से होगा। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप में होंगे। एग्जाम सेंटर व डेट के बारे में बाद में अवगत कराया जाएगा।
अधिक जानकारी व नोटिफिकेशन जानने के लिए यहां करें क्लिक
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडीडेट को आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक को क्लिक या एस.एस.ओ. पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा। सीटिजन ऐप ( G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना होगा।
पहली बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करने के लिए अभ्यर्थी के नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी / समकक्ष परीक्षा एवं आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस आई. डी. में से किसी एक आई.डी. प्रूफ की डीटेल भरनी होगी। साथ ही डॉक्यूमेंट अपलोड करने अनिवार्य होंगे। कैंडीडेट को परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद वेब साइट पर ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। एप्लिकेशन आईडी जनरेट करनी होगी।
बाद में संशोधन सम्भव नहीं होगा
कैंडीडेट द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद ओटीआर प्रोफाइल में स्वयं के नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी / समकक्ष परीक्षा का विवरण एवं आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस आई.डी. विवरण में किसी भी प्रकार का संशोधन किया जाना संभव नहीं होगा।
यह रहेगा परीक्षा शुल्क
सामान्य (अनारक्षित) वर्ग एवं राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 350 रुपए
राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए के लिए 250 रुपए
निःशक्तजन, राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग तथा जिनकी पारिवारिक आय 2.50 लाख से कम है, के आवेदक के लिए 150 रुपए
टी.एस.पी क्षेत्र के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति एवं बारां जिले की समस्त तहसीलों के सहरिया आदिम जाति के आवेदक के लिए 150 रुपए
यहां करें कॉन्टैक्ट
किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन/सूचना/स्पष्टीकरण के लिए राजस्थान लोक सेवादआयोग, अजमेर के परिसर स्थित स्वागत कक्ष पर व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष संख्या- 0145-2635212 एवं 0145-2635200 पर सम्पर्क किया जा सकता है। सचिव, राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर के नाम लैटर भी भे सकते हैं।

जॉब
केनरा बैंक में विभिन्न पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएशन पास जल्द करे आवेदन…

केनरा बैंक ने ऑफिसर्स के पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसके तहत डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर ऑफिसर के पदों पर इंटरव्यू के आधार पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 22 से 30 साल तक की उम्र के ग्रेजुएट कैंडिडेट्स आज रात 12 बजे तक ऑफ लाइन आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स
पद का नाम पदों की संख्या
डिप्टी मैनेजर 2
असिस्टेंट मैनेजर, आईटी नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटिव 2
असिस्टेंट मैनेजर बैक ऑफिस 1
जूनियर ऑफिसर 2
डिप्टी मैनेजर 2
असिस्टेंट मैनेजर-आईटी नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर 1
सैलरी
केनरा बैंक में सिलेक्शन के बाद उम्मीदवार को हर महीने 50,000 के साथ हर महीने भत्ते दिए जाएंगे।
योग्यता
डिप्टी मैनेजर- किसी भी डिसिप्लिन में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन।
असिस्टेंट मैनेजर- आईटी नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर- कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ कंप्यूटर साइंस में बीई या बीटेक।
डिप्टी मैनेजर बैक ऑफिस- कम से कम 45 फीसदी अंकों के साथ किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएशन।
जूनियर ऑफिसर- किसी भी डिसिप्लिन में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन।
आयु सीमा
जूनियर ऑफिसर- 22 से 28 साल
अन्य पद- 22 से 30 साल
सिलेक्शन क्राइटेरिया
केनरा बैंक में निकली भर्ती के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
केनरा बैंक भर्ती 2022 के लिए आवेदन डाक के जरिए करें। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट से करना है। आवेदन फॉर्म भेजने का पता है – जनरल मैनेजर, एचआर डिपार्टमेंट, केनरा बैंक सिक्योरिटीज लिमिटेड, 7वां तल, मेकर चेंबर III नरीमन प्वाइंट, मुंबई- 400021
जॉब
लाइब्रेरियन ग्रेड-3 के 460 पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन…
योग्य युवक-युवतियों के पास सरकारी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में नौकरी पाने का मौका आया है। राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने लाइब्रेरियन ग्रेड-3 के 460 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।इसके तहत नॉन टीएसपी के लिए 394 और टीएसपी के लिए 66 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 26 मई से शुरू होनी है। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 24 जून है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए होने वाली इस भर्ती की परीक्षा सितंबर में कराई जा सकती है। कैंडिडेट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
जरूरी योग्यता
कैंडिडेट के पास इन पदों पर आवेदन करने के लिए बैचलर डिग्री इन लाइब्रेरी साइंस (बीलिब)/लाइब्रेरी या इंफोर्मेशन साइंस या लाइब्रेरी या इंफोर्मेशन साइंस में डिप्लोमा होना चाहिए।
एप्लिकेशन फीस
सामान्य वर्ग के लिए – 450 रुपये
राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग व ईडब्ल्यूएस- 350 रुपये
राजस्थान के एससी व एसटी – 250 रुपये
कैटेगरी के अनुसार जानें आयु सीमा
कैंडिडेटों की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के पुरुषों को 5 साल की छूट उम्र सीमा में दी जाएगी। सामान्य वर्ग की महिला एवं राजस्थान राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला के लिए भी 5 साल की छूट होगी।
इसके अलावा राजस्थान राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए 10 साल की छूट उम्र सीमा में होगी।
जॉब
Veterinary Assistant Surgeon के पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द ही करे आवेदन, एवं जाने आवेदन की तिथि, योग्यता, आयु सीमा…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा पशु चिकित्सा सहायक सर्जन (Veterinary Assistant Surgeon) के पदों पर वैकेंसी निकली है। इन पदों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 25 मई 2022 से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 जून 2022 तय की गई है।
पदों की संख्या : 74
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआती तारीख – 25 मई 2022
आवेदन की आखिरी तारीख – 23 जून 2022
योग्यता
उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की उम्र 21 से 30 साल के बीच होना चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। रिटन एग्जाम की तारीख ऑफिशियल साइट पर बाद में जारी की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले ऑफिशियल साइट psc.cg.gov.in पर क्लिक करें।
होमपेज पर दिए गए Online Application के लिंक पर क्लिक करें।
उम्मीदवार संबंधित पद के लिए Apply Online पर क्लिक करें।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें। उम्मीदवार सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
जॉब7 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब7 days agoSBI में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब7 days agoCRPF में डिप्टी कमांडेंट की निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoयूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days agoयूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्तीया, जाने सैलरी, शैक्षणिक योग्यता, व अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..





























You must be logged in to post a comment Login