Connect with us

देश - दुनिया

खुशखबरी: अब महंगाई भत्ता में हुआ बड़ा इजाफा, जानिए अब कितनी मिलेगी सैलरी… 

Published

on

 

 

7th Pay Commission today : महंगाई भत्ता कैलकुलेशन को लेकर बदलाव हो गया है. महंगाई भत्ता एक ऐसा पैसा है, जो सरकारी कर्मचारियों को उनके रहने-खाने के स्तर को बेहतर बनाने के लिए दिया जाता है. आइए जानते हैं विस्तार से.केंद्रीय कर्मचारियों के लिए काम की खबर है. महंगाई भत्ते के कैलकुलेशन में हो गया है. केंद्र सरकार के श्रम मंत्रालय ने महंगाई भत्‍ते की कैलकुलेशन का फॉर्मूला बदल दिया है. महंगाई भत्ते के आधार वर्ष 2016 में बदलाव किया गया है. मंत्रालय मजदूरी दर सूचकांक की एक नई सीरीज जारी चुकी है. श्रम मंत्रालय ने कहा कि आधार वर्ष 2016=100 के साथ WRI की नई सीरीज 1963-65 के आधार वर्ष की पुरानी सीरीज की जगह लेगी. यानी अब महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन का तरीका बदल गया है.

आधार वर्ष बदलती है सरकार
गौरतलब है कि महंगाई के आंकड़ों के आधार पर सरकार समय-समय पर प्रमुख आर्थिक संकेतकों के लिए आधार वर्ष में संशोधन करती है. इससे अर्थव्यवस्था में आने वाले बदलाव के आधार पर किया जाता है और मजदूरों के वेज पैटर्न को शामिल किया जाता है.अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन , राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग की सिफारिशों के मुताबिक, दायरा बढ़ाने और सूचकांक को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए मजदूरी दर सूचकांक का आधार वर्ष 1963-65 से बदलकर 2016 किया गया है.

कैसे होता है महंगाई भत्‍ते का कैलकुलेशन?
आमतौर पर हर 6 महीने, जनवरी और जुलाई में Dearness Allowance में बदलाव किया जाता है. आपको बता दें कि महंगाई भत्ते की मौजूदा दर को मूल वेतन (Basic Pay) से गुणा कर महंगाई भत्ते की रकम निकाली जाती है.

क्या होता है महंगाई भत्ता (DA)?
महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) ऐसा पैसा है, जो सरकारी कर्मचारियों को उनके रहने-खाने के स्तर (Cost of Living) को बेहतर बनाने के लिए दिया जाता है. कर्मचारियों को ये पैसा इसलिए दिया जाता है, ताकि महंगाई बढ़ने के बाद भी कर्मचारी के रहन-सहन पर असर न पड़े. ये पैसा सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को दिया जाता है

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

महंगाई की मार जनता में हाहाकार: LPG सिलेंडर 1000 रुपए के पार पहुँचा, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 8 रुपए हुआ का इजाफा…

Published

on

 

 

गैस सिलेंडर की कीमतों में गुरुवार को एक बार फिर इजाफा हुआ है। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपए 50 पैसे की अबढ़ोतरी की है। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 8 रुपए का इजाफा किया गया है। एक महीने में यह लगातार दूसरी बार है, जब गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। आज से दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर 1003 रुपए पर मिलेगा। पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 809 रुपए से 1003 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं कोलकाता में LPG के दाम 1029 रुपए और चेन्नई में 1018.5 रुपए तक आ गए हैं। इससे देश के अधिकतर शहरों में LPG सिलेंडर का भाव 1000 रुपए के पार पहुंच गया, लेकिन दिल्ली इसमें पीछे रह गई थी। अब पूरे देश में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 1000 रुपए के पार है।

इससे पहले 7 मई को भी बढ़े थे दाम
देश में इससे पहले 7 मई 2022 को भी घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ था और उस समय 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।

कॉमर्शियल सिलेंडर भी महंगा
7 मई को LPG के रेट में बदलाव की वजह से घरेलू सिलेंडर जहां 50 रुपए महंगा हुआ तो वहीं, 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 10 रुपए सस्ता हुआ था। आज इसके रेट में 8 रुपए की वृद्धि की गई है। अब 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 2,354, कोलकाता में 2,454, मुंबई में 2,306 और चेन्नई में 2,507 का बिक रहा है। एक मई को इसमें करीब 100 रुपए का इजाफा हुआ था। वहीं, मार्च को 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में केवल 2012 रुपए थी। 1 अप्रैल को यह 2253 और 1 मई को बढ़कर 2355 रुपए पर पहुंच गया। पिछले एक साल में कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में 750 रुपए का इजाफा हुआ है।

1 साल में 194 रुपए महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर
दिल्ली में 19 मई 2021 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 809 रुपए थी, जो अब 1003 रुपए पर पहुंच गई है। यानी बीते एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर कीमत 194 रुपए बढ़ी है। वहीं इस पर मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म कर दी गई है।

Continue Reading

देश - दुनिया

Weather Update: इन जिलो में गरज-चमक की साथ हो सकती है जमकर बारिश, मिल सकती है गर्मी से राहत… 

Published

on

 

दोपहर के बाद शहर में हल्के बादल भी छाए लेकिन राहत नहीं मिल पाई। शहर का अधिकतम तापमान 44.4 और न्यूनतम 30 डिग्री दर्ज किया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.1 और न्यूनतम 26.4 डिग्री दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान साढ़े तीन डिग्री से अधिक बढ़ गया, इसके कारण रात में भी लोगों को काफी गर्माहट महसूस हुई और लोग परेशान दिखाई दिए।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

अंडमान में मानसून एक्टिव हो गया है। सब कुछ ठीक रहा, तो 15 जून से 20 जून के बीच मध्यप्रदेश में जमकर बारिश होने लगेगी। प्रदेश के कई हिस्सों में घने बादल छाए हैं। अगले कुछ घंटों के दौरान भोपाल, गुना, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, रायसेन, नरसिंहपुर, मंडला, सिवनी, जबलपुर में गरज चमक के बाद बारिश हो सकती है। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। सागर, अनूपपुर और डिडोंरी में कहीं कहीं 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। भोपाल, शाजापुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, दमोह और नर्मदापुरम में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है।

लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय कोई सिस्टम नहीं है, लगातार गर्म हवाएं आ रही हैं, इसके कारण गर्मी बढ़ी है। जहां तक बादलों की स्थिति है, आमतौर पर जब तापमान अधिक हो जाता है, तो लोकल सिस्टम के कारण बादलों की स्थिति बनती है। इस समय तापमान अधिक है, बादल भी कम बन रहे हैं हालांकि गरज चमक की स्थिति बन रही है। एक दो दिनों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभवना है। इसके कारण तापमान में कुछ राहत मिल सकती है।

आज इन शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल, रायसेन, अशोक नगर, उज्जैन, रीवा, सतना, सीधी, शिवपुरी, दतिया, गुना, ग्वालियर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, शाहजापुर, दमोहह, छतरपुर, आगर, रतलाम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, नीमच, मंदसौर, श्योपुर कलां, मुरैना और भिंड में लू चल सकती है।

Continue Reading

देश - दुनिया

PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट हुई जारी, जल्द करे चेक…

Published

on

 

PM Kisan 11th Installment: पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों के लिए खुशखबरी है. पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान की 11वीं किस्त जारी करने वाले हैं. आइए जानते हैं डिटेल्स. पीएम किसान लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी किसान योजना की 11वीं किस्त की रकम जल्दी ही जारी करने वाले हैं. किसान योजना के तहत 11वीं किस्त की लिस्ट जारी हो गई है. ऐसे में, अगर आपने भी इस योजना में आवेदन किया है तो फटाफट लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें. यहां जानिए कैसे चेक कर सकते हैं लिस्ट में अपना नाम.

11वीं किस्त की रकम 

निएम के अनुसार, पीएम किसान योजना की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच जारी किया जाता है. वहीं, दूसरी किस्त का पैसा 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच जारी किया जाता है. इसके अलावा तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच भेजा जाता है. यानी इस महीने के अंत तक किसानों के खाते में 11 किस्त का पैसा ट्रांसफर हो जाएगा.

चेक करें नाम

1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
2. अब इसके होमपेज पर Farmers Corner चुने.
3. Farmers Corner सेक्शन के भीतर Beneficiaries List पर क्लिक करें.
4.अब आप ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को चुनें.
5. इसके बाद आप ‘Get Report’ पर क्लिक करें.
6. इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.

किस्‍त का स्‍टेटस

1. इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं.
2. अब राइट साइड में फार्मर्स कॉर्नर पर जाएं.
3. इसके बाद आप बेनेफिशियरी स्‍टेटस ऑप्शन पर क्लिक करें.
4. अब आपके पास नया पेज खुलेगा.
5. यहां आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें.
6. इसके बाद आपको अपने स्‍टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़6 hours ago

अवैध शराब डिलीवरी: देर रात बेख़ौफ़ होकर शराब की डिलीवरी, आबकारी विभाग ने मौके पर पहुँचकर 6 जगहों पर मारा छापा…

      रायपुर शहर के कुछ बेखौफ बार मालिक अपनी मनमर्जी पर उतर आए। शहर में कुछ बार देर...

छत्तीसगढ़6 hours ago

लू से हुआ लोगो का बुरा हाल, शहरों का टेम्प्रेचर 45 डिग्री से पार, जानिए इससे कैसे बचें..

  देश के कई शहरों का टेम्प्रेचर 45 डिग्री से पार चला गया है। ऐसे में बाहर निकलते हैं तो...

छत्तीसगढ़7 hours ago

घरेलू LPG गैस सिलेंडरो के दामो मे हुई बढोतरी, 3 रुपए 50 पैसे की बढ़ोतरी, सिलेंडर के दाम 1003 तक पहुचे..

  गैस सिलेंडर की कीमतों में गुरुवार को एक बार फिर इजाफा हुआ है। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू LPG गैस...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: किसान न्याय योजना की पहली क़िस्त 21 मई को सीधे किसानो के खातो में भेजी जाएगी, 1700 करोड़ रुपए होंगे ट्रांसफर…

  दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना से इस साल की...

छत्तीसगढ़1 day ago

खुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…

    छत्तीसगढ़ के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के रोजगार सहायकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…

  • जॉब5 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • 6 days ago

    यहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • Tech & Auto6 days ago

    लॉन्च होते ही TATA की यह इलेक्ट्रिक कार ने मचाई खलबली, जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…

  • छत्तीसगढ़5 days ago

    खुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…

  • जॉब5 days ago

    PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ… 

  • जॉब6 days ago

    डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती,जल्द ज़ारी होगी नोटिफिकेशन,ये रही पूरी डिटेल…

  • जॉब5 days ago

    बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    लेक्चरर की निकली भर्ती,आवेदन 16 मई से शुरू…ये रही शैक्षणिक योग्यता