देश - दुनिया
सरकार ने बड़ी राहत, टैक्स से जुड़े इन सभी कामकाज की बढ़ाई तारीख, चेक करें

आयकर विभाग ने सामान्यीकरण शुल्क (इक्वलाइजेशन लेवी) और प्रेषण (रेमिटेंस) के लिए विवरण दाखिल करने सहित विभिन्न अनुपालनों के लिए रविवार को समयसीमा बढ़ा दी. वित्त वर्ष 2020-21 के लिए फॉर्म-1 में सामान्यीकरण शुल्क ब्योरा दाखिल करने की समयसीमा 30 जून की मूल नियत तारीख के मुकाबले 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है. जून और सितंबर तिमाही के लिए किए गए प्रेषण के संबंध में अधिकृत डीलरों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले फॉर्म 15सीसी में त्रैमासिक विवरण अब क्रमशः 30 नवंबर और 31 दिसंबर तक दायर किया जा सकता है.
इस विवरण को दाखिल करने की मूल नियत तारीख क्रमशः 15 जुलाई और 15 अक्टूबर थी. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने एक बयान में कहा कि करदाताओं और अन्य हितधारकों द्वारा कुछ फॉर्म को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से दाखिल करने में आ रही दिक्कतों की जानकारी दी गई है. इसी को ध्यान में रखते हुए इन फॉर्म की ई तरीके से जमा कराने की तारीखों को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है.
विवाद से विश्वास योजना की तारीख को भी आगे बढ़ाया
इस बीच सरकार ने प्रत्यक्ष कर समाधान योजना ‘विवाद से विश्वास’ के तहत भुगतान की तिथि एक महीने बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है. इस योजना के तहत विवादित कर, ब्याज, जुर्माने और शुल्क के मामलों का समाधान किया जाता है. इसमें किसी आकलन या पुन:आकलन आदेश में 100 फीसदी विवादित कर और 25 फीसदी विवादित जुर्माने या ब्याज या शुल्क के भुगतान के बाद मामले का समाधान हो जाता है.
इसमें करदाता को ब्याज, जुर्माने की छूट के अलावा आयकर कानून के तहत किसी अभियोजन से छूट भी मिलती है. वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि फॉर्म 3 जारी करने और संशोधित करने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए भुगतान की तिथि को 30 सितंबर, 2021 तक बढ़ाने का फैसला किया गया है. विवाद से विश्वास के तहत भुगतान के लिए फॉर्म 3 जरूरी है.
जून में भी बढ़ाई थी तारीख
इससे पहले मंत्रालय ने जून में इस योजना के तहत भुगतान की तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त किया था. हालांकि, करदाताओं के पास ब्याज की अतिरिक्त राशि के साथ 31 अक्टूबर तक भुगतान करने का विकल्प था. मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि अतिरिक्त राशि के साथ भुगतान की 31 अक्टूबर की तिथि में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं है.


देश - दुनिया
प्यार में मिला ऐसा धोखा की सुनकर रह जायेंगे दंग : गर्लफ्रेंड की मां को एक किडनी दान दे दी, लड़की ने दूसरे से शादी रचा ली

अक्सर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए काफी हद तक जाते हैं, वे अक्सर कामयाब होते हैं और अक्सर लड़कों के लिए यह काम मुश्किल समय होता है. इसके लिए लड़के तरह-तरह के हरबे अपनाते हैं लेकिन जरा सोचिए कि अगर कोई लड़का अपनी गर्लफ्रेंड की मां को मनाने के लिए अपनी कितनी तक कुर्बान कर दे और फिर उसकी गर्लफ्रेंड किसी और से शादी कर ले तो क्या क्या होगा.
एक ऐसी ही एक अजीबोगरीब घटना मैक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया में हुई, जहां ओजिल मार्टिनेज नाम के शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की मां को बचाने के लिए अपनी किडनी डोनेट कर दी लेकिन पता चला कि लड़की ने उसे एक महीने बाद छोड़कर किसी और से शादी कर ली.रिपोर्ट्स के मुताबिक,और यूजर्स वीडियो के कमेंट सेक्शन में अपनी सहानुभूति भी जाहिर कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अन्य वीडियो में ओजिल ने कहा, मैं ठीक हूं, वह और मैं अब दोस्त नहीं हैं, लेकिन फिर भी हम एक-दूसरे से नफरत नहीं करते.उजिएल मार्टिनेज की कहानी दुनियाभर में तेजी से वायरल हो रही है. उजिएल ने टिकटॉक पर अपनी गर्लफ्रेंड की बेवफाई का किस्सा बताया. उजिएल ने बताया कि कैसे उसने अपने प्यार के लिए अपनी किडनी तक कुर्बान कर दी ताकि उसकी गर्लफ्रेंड की आंखों में आंसू ना आएं और उसकी जान बच जाए लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे प्यार में धोखा दिया।
उजिएल ने बताया कि गर्लफ्रेंड की मां के ऑपरेशन के एक महीने के भीतर ही उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे छोड़ दिया. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक इस वीडियो को अबतक 14 मिलियन लोग देख चुके हैं. उजिएल वायरल पोस्ट पर कमेंट का जवाब देते हुए ये भी कहता है कि उसे अपनी प्रेमिका से कोई शिकायत नहीं है।
देश - दुनिया
महिला को अपने ब्रॉयफ्रेंड संग घूमने जाने के लिए बच्चो को बेसमेंट में बंद कर दिया,तीन दिन तक महिला अपने प्रेमी के साथ फ्लोरिडा में छुट्टी मनाती रही
देश - दुनिया
घाना में खनन विस्फोटक ले जा रहे ट्रक में बड़ा धमाका : 17 लोगों की मौत,59 घायल से अधिक घायल ; 500 से ज्यादा बिल्डिंग्स ढह गई
-
जॉब6 days agoअच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : बैंक में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब5 days agoयहां निकली CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 647 पदों पर बंपर भर्ती,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoसरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका : BPSC लोक सेवा आयोग में भर्ती ,आवेदन प्रकिया आज से ;जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoनौक़री पाने का सुनहरा अवसर : रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई
-
Tech & Auto7 days agoटाटा मोटर्स : मिड-साइज़ एसयूवी कार ब्लैकबर्ड को पेश करने की तैयारी,एसयूवी कार क्रेटा को देगी टक्कर
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब5 days agoइंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मार्केटिंग डिवीजन के तहत 570 पदों भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी
-
जॉब4 days agoनौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : 1925 पदों पर नवोदय विद्यालय ने बंपर भर्ति





























You must be logged in to post a comment Login