देश - दुनिया
बिहार के 68 विधायकों को इनकम टैक्स की नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

बड़ी खबर बिहार में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से जुड़ी हुई है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट यानी आयकर विभाग ने बिहार के 68 विधायकों समेत 250 से अधिक प्रत्याशियों को नोटिस भेजा है. मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग द्वारा इन 68 विधायकों और 250 से ज्यादा प्रत्याशियों को चुनाव के दौरान संपत्ति की गलत जानकारी देने के कारण नोटिस तलब किया है. चुनाव आयोग द्वारा शुरुआती जांच में इस मामले में गड़बड़ी सामने आई थी और इसके बाद अब आयकर विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है.
ऐसे सभी लोगों को नवंबर के आखिरी सप्ताह तक जवाब दे देना होगा. अपनी संपत्ति का ब्यौरा गलत तरीके से देने के मामले में गड़बड़ी की मात्रा तरीके और गंभीरता के हिसाब से आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होनी है. शुरुआती जांच में कई प्रकार की गड़बड़ी सामने आई है. अधिकांश मामले संपत्ति की गलत जानकारी देने से संबंधित हैं जबकि चुनाव आयोग ने पहले ही आगाह किया था कि सभी प्रत्याशी अपनी संपत्ति का स्पष्ट ब्यौरा देंगे. कई उम्मीदवारों द्वारा अपनी चल अचल संपत्ति की चर्चा तक नहीं की गई है जबकि कुछ प्रत्याशियों ने इनकम टैक्स रिटर्न में आपने जिन संपत्तियों की जानकारी दी है उसे अपने हलफनामे में दर्ज तक नहीं किया है.
ऐसे लोगों से नोटिस मिलने के बाद आयकर विभाग पूछताछ कर सकता है और उनसे इस बारे में जानकारी ली जाएगी कि आखिरकार उन्होंने ऐसा क्यों किया. बताया जा रहा है कि जांच की प्रक्रिया बहुत आगे भी बढ़ सकती हैं. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट सही जवाब नहीं मिलता है तो फिर आगे कानूनी कार्रवाई कर सकता है. चुनाव आयोग और उसके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा अपने स्तर से जांच में कई तरीके अपनाए गए हैं. हलफनामा में दी गई संपत्ति के ब्योरे को संबंधित उम्मीदवार के ऐसे पिछले दस्तावेज और रिटर्न से क्रॉस चेक किया गया.
कई मामलों में पैन कार्ड नहीं देने वालों से इसका कारण भी पूछा गया है नवंबर महीने के आखिरी तक संबंधित नोटिस का जवाब सभी प्रत्याशियों को देना होगा. नोटिस का जवाब और इस बारे में आयकर विभाग की कार्रवाई से जुड़ी सिफारिश के आधार पर चुनाव आयोग किसी भी तरह की अंतिम कार्रवाई करने के लिए सक्षम है.


देश - दुनिया
ह्यून्दे की चुनिंदा कारों पर मिल रहे दमदार ऑफर्स

भारत में त्योहारों का मौसम जारी है और वाहन निर्माता कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बढ़िया ऑफर्स लेकर आई हैं. ह्यून्दे ने भी दीपावली के मौके पर 50,000 रुपए तक के लाभ अपनी चुनिंदा करों पर दिए हैं और ये सभी फायदे सिर्फ नवंबर 2021 के अंत तक ही दिए जाने वाले हैं. ह्यून्दे ने सभी लाभ अपनी सेंट्रो, ऑरा, i10 और ग्रैंड i20 निऑस पर दिए हैं. याद रहे कि कंपनी ने ऐल्कज़ार, वेन्यू, वर्ना, क्रेटा, इलांट्रा, टूसॉन, आई20 एन लाइन और कोना ईवी पर कोई ऑफर नहीं दिए हैं.
ह्यून्दे सेंट्रो पर कुल 40,000 तक लाभ मिल रहे हैं, हालांकि कार के बेस ऐरा एग्ज़िक्यूटिव वेरिएंट पर कोई स्पेशल ऑफर नहीं दिया गया है. कार के सीएनजी मॉडल पर 17,300 रुपए तक फादया दिया जा रहा है. ह्यून्दे आई20 प्रिमियम हैचबैक पर कुल 40,000 रुपए तक लाभ दिया जा रहा है जो कार के सिर्फ 1.2-लीटर ऐस्टा आईएमटी पेट्रोल मॉडल पर मिल रहा है. कार के बाकी पेट्रोल वेरिएंट पर 21,000 का फायदा और डीजल वेरिएंट पर 15,000 तक फायदा दिया गया है

देश - दुनिया
गरीबी के कारण मां ने तीन दिन के बच्चे का किया सौदा, पढ़े बहुत ही दर्द भरी कहानी

महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के शिरडी शहर में एक महिला ने घोर गरीबी के कारण अपने तीन दिन के बच्चे को मुंबई के एक व्यक्ति को 1.78 लाख रुपए में कथित तौर पर बेच दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यहां के डोंबीवली में मानपाड़ा पुलिस थाने में सात नवंबर को दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार पुलिस ने महिला, बच्चा खरीदने वाले व्यक्ति और इस अपराध में महिला की मदद करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने सितंबर माह में बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन खराब आर्थिक हालात के कारण वह बच्चे के पालन पोषण में असमर्थ थी, इसलिए उसने बच्चे को बेचने के लिए खरीदार की तलाश शुरू की, ताकि उसे कुछ धन मिल सके।
उन्होंने बताया कि अहमदनगर और ठाणे के कल्याण तथा मुलुंड की तीन महिलाओं ने इस काम में उसकी मदद की और उन्होंने मुलुंड के निवासी एक व्यक्ति को बच्चा बेचने का सौदा पक्का किया। प्राथमिकी के अनुसार बच्चे की मां ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर कथित तौर पर व्यक्ति को 1.78 लाख रुपये में बच्चा बेच दिया और इसके लिए कोई कानूनी औपचारिकता पूरी नहीं की।
अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति के घर पर छापा मारा और बच्चा बरामद किया। इसके बाद बच्चे की मां, बच्चा खरीदने वाले व्यक्ति, तीन अन्य महिलाओं और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता तथा किशोर न्याय अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

देश - दुनिया
पत्नी की हत्या के आरोप में DU का सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के एक सहायक प्रोफेसर को बुराड़ी के पश्चिम संत नगर के आवास पर अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मामले में प्रोफेसर के भतीजे को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने आरोपियों की पहचान तदर्थ सहायक प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार और उनके भतीजे गोविंदा के रूप में की है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुमार और पिंकी (32) की फरवरी में शादी हुई थी.
पुलिस ने सोमवार शाम को कुमार के किराएदार राकेश को गिरफ्तार कर लिया. कुमार के कहने पर राकेश ने पिंकी का गला घोंटने और फिर उसे बिजली का करंट लगाकर मारने की बात कबूल की. कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी से नाराज था, क्योंकि अक्सर छोटी-छोटी बातों पर उनके बीच झगड़ा होता था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद कुमार ने पत्नी की हत्या की साजिश रची और इसके लिए राकेश और गोविंदा का साथ लिया.
ऊपरी मंजिल पर एक कमरा भी दे दिया था
पूछताछ में राकेश ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात कुमार से करीब तीन साल पहले हुई थी और दोनों में दोस्ती हो गई. कुमार ने राकेश को कैब चलाने के लिए अपनी कार दे दी. कुमार ने राकेश और उसके परिवार को रहने के लिए अपने मकान की सबसे ऊपरी मंजिल पर एक कमरा भी दे दिया था
वेतन के बदले एकमुश्त राशि देने को कहा था
पुलिस के मुताबिक, राकेश ने कुमार को जरूरत पड़ने पर वेतन के बदले एकमुश्त राशि देने को कहा था. पिंकी राकेश से नाखुश थी और चाहती थी कि वह और उसका परिवार कमरा खाली कर दे. पुलिस ने कहा कि वह राकेश को उसका बकाया भुगतान करने से भी इनकार कर रही थी जो लगभग तीन लाख रुपये तक हो गया था.

-
देश - दुनिया6 days agoजिमीकंद की सब्जी,दिवाली की रात क्यों बनाई और खाई जाती है, जानें वजह
-
देश - दुनिया4 days ago₹4 का शेयर 75 रुपये का हुआ, एक साल में 1 लाख के बन गए 18 लाख, क्या आपके पास है?
-
देश - दुनिया5 days agoप्लेन में महिला लेकर आई मछली-भात, टिफिन बॉक्स खोलते ही मच गया हंगामा
-
3 days agoथियेटर में आ रही थी थपथपाने की आवाज़, जब तोड़ी गई दीवार तो अंदर का नज़ारा देख उड़े होश !
-
प्रदेश3 days agoरेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कल से अनारक्षित टिकट पर कर सकेंगे सफर
-
देश - दुनिया4 days agoपीएम किसान की 10वीं किस्त के लिए जरूरी होगा ये कार्ड, वरना नहीं आएगा खाते में पैसा
-
देश - दुनिया4 days agoबीवी ने पति को कुत्ते के पट्टे से बांध मॉल में घुमाया, रेस्त्रां में भी चेन से बांधकर खिलाया खाना
-
खेल7 days agoरोहित-राहुल का धमाका, एक ही पारी में बना दिए ये रिकॉर्ड
-
जॉब2 days agoएम्स में कई पदों पर निकली सरकारी नौकरी, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी, जॉब करने का सुनहरा मौका
-
देश - दुनिया3 days agoसरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली बड़ी सुविधा कल से बंद हो जाएगी, जानें नई गाइडलाइन






























You must be logged in to post a comment Login