थियेटर में आ रही थी थपथपाने की आवाज़, जब तोड़ी गई दीवार तो अंदर का नज़ारा देख उड़े होश !

कभी-कभी कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जिनकी कल्पना किसी को भी नहीं होती. आपने पुराने ज़माने में सज़ा के तौर पर लोगों को दीवार में चुनवा दिए जाने की घटनाएं सुनी होंगी, लेकिन ज़िंदा रहते कोई दीवार के अंदर फंस गया हो, ये अजीब है. न्यूयॉर्क में एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ, वो दीवार के अंदर बनी जगह पर जाकर 2 दिन तक फंसा रहा.
थियेटर के कर्मचारियों को अंदर से किसी के थपथपाने की आवाज़ सुनाई दी. उन्हें ऐसा लगा कि कोई मदद के लिए पुकार रहा है. इसके बाद उन्होंने मौके पर मदद के लिए फायरफाइटर्स को बुलाया. इस शख्स को दीवार काटकर वहां से बाहर लाया गया, लेकिन एक ही सवाल हर किसी के दिमाग में चल रहा था कि आखिर ये आदमी दीवार के अंदर कैसे पहुंच गया?
Facebook पर शेयर की गई घटना
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक जब रेस्क्यू टीम ने दीवार को काटकर शख्स को बाहर निकाला तो उसने कोई कपड़े नहीं पहन रखे थे. सायराक्यूज़ फायर डिपार्टमेंट ने फेसबुक पर घटना को शेयर करते हुए बताया है कि शख्स दीवार के पीछे छोटे से स्पेस से आखिर अंदर कैसे घुसा, ये किसी को नहीं पता. बताया जा रहा है कि ये आदमी पहले से ही लैंडमार्क थियेटर के आस-पास घूम रहा था. Syracuse.com से बात करते हुए थियेटर के डायरेक्टर माइक इंटैगलीटा ने बताया कि शायद खुद को गर्म रखने के लिए या बाथरूम का इस्तेमाल करने के लिए ये शख्स अंदर घुसा था.
2 दिन से अंदर फंसा हुआ था शख्स
फायर डिपार्टमेंट के डिप्टी चीफ जॉन केन ने बताया कि छोटी सी जगह पर ये शख्स 2 दिन तक पंसा रहा. पुलिस का कहना है कि शख्स को किसी तरह की मानसिक बीमारी है, इसीलिए उस पर कोई चार्ज नहीं लगाया नहीं लगाया जा रहा है. इससे पहले भी जून में एक शख्स को बिना कपड़ों के सिटी सेंटर के पास सनबाथ लेते हुए देखा गया था. लोग इस तरह उसे देखकर डर गए थे. एक बार फिर इस तरह की घटना से पब्लिक प्लेस की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं.


देश - दुनिया
20000 रुपये में शुरू करें इस पौधे की खेती, आराम से होगी 3.5 लाख की कमाई, जानिए कैसे?

अगर आप कोई बिजनेस शुरू करने की तैयारी में हैं तो हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं, जिसमें आप दिन भर में 4,000 रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं.
इस बिजनेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई अलग से ट्रेनिंग नहीं करना है. इसमें महीने भर में आराम से 1,20,000 रुपये कमा सकते हैं. यह बिजनेस कॉर्न फ्लेक्स का बिजनेस है. इस बिजनेस के जरिए आप महीने भर में लखपति बन सकते हैं.
करें कॉर्न फ्लेक्स का बिजनेस
मक्के के बारे में हम सभी जानते हैं. इसका इस्तेमाल ज्यादातर घरों में सुबह के नाश्ते में किया जाता है. यह हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है.
जानिए कितनी जगह की होगी जरूरत
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास जमीन होनी चाहिए, जहां पर इसका प्लांट लगा सकें. इसके अलावा स्टोरेज के लिए भी जगह की जरूरत होती है. गोदाम की भी आपको जरूरत होगी. आपके पास कुल 2000 से 3000 स्क्वॉयर फिट जगह होनी चाहिए.
अगर इस बिजनेस के लिए जरूरी उपकरण की बात करें तो आपको मशीनों, बिजली की सुविधा, GST नंबर, कच्चे माल, स्पेस और स्टॉक रखने के लिए गोदाम की जरूरत होगी.
कहां करें बिजनेस
इस बिजनेस में इस्तेमाल होने वाली इन मशीनों का इस्तेमाल सिर्फ मक्के से बनने वाले Corn Flakes बनाने के लिए ही नहीं होता, बल्कि गेहूं और चावल के Flakes बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. बिजनेस का सेटअप आप ऐसे इलाके में करें जहां मक्के की ज्यादा पैदावार होती हो. अगर हम किसी दूर जगह से मक्का लाकर के उनके Corn Flakes बनाएंगे तो वह बहुत ज्यादा महंगा होगा इसलिए हमें ऐसी जगह देखनी चाहिए जहां हम बढ़िया क्वालिटी का मक्का मिल जाए या खुद उपजा सकें.
कितना होगा मुनाफा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक किलो कॉर्न फ्लेक्स बनाने की लागत करीब 30 रुपये आती है और बाजार में 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से आसानी से बिक जाता है. अगर आप 100 किलो कॉर्न फ्लेक्स का एक दिन में सेल करते हैं तो आपका प्रॉफिट करीब 4000 रुपये हो जाएगा.वहीं, अगर महीने का आंकड़ा निकाले तो आपकी 1,20,000 रुपये तक की कमाई होगी.
कितने रुपये का करना होगा निवेश
अगर पैसे लगाने की बात की जाए तो यह आप पर निर्भर करता है कि आप छोटे लेवल पर बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या फिर बड़े लेवल पर, फिलहाल शुरुआत में इस बिजनेस के लिए कम से कम 5 से 8 लाख तक का निवेश करना होगा.

देश - दुनिया
लड़की के खुद के लिए चुना अंधा ब्वॉयफ्रेंड, फिर गिनाए फायदे ही फायदे !

यूं तो लड़कियां हमेशा ही चाहती हैं कि उनके ब्वॉयफ्रेंड गुड लुकिंग हों, लेकिन निया एस्पेरांज़ा नाम की महिला की सोच इस मामले में आम लड़कियों से बिल्कुल अलग है. वो इस वक्त एक अंधे शख्स को डेट कर रही हैं और उनका कहना है कि ब्लाइंड ब्वॉयफ्रेंड होने के तमाम फायदे हैं, जो सामान्य पार्टनर के साथ नहीं मिल सकते.
निया अपने ब्वॉयफ्रेंड की आंख नहीं होने के फायदे गिनाते हुए बताती हैं कि वो उनके लिए बिल्कुल परफेक्ट है क्योंकि जब भी वे उसकी फोटो खींच रही होती हैं, उसे पता भी नहीं चलता. Daily Star के मुताबिक निया बताती हैं कि उन्हें दूसरी लड़कियों की तरह ब्वॉयफ्रेंड को लेकर इनसिक्योर भी नहीं होना पड़ता. उनके ब्वॉयफ्रेंड को उनसे प्यार है, न कि उनके लुक्स से.
Blind Boyfriend होने के फायदे
महिला ने जो फायदे ब्लाइंड ब्वॉयफ्रेंड होने के बताए हैं, उसे 5 प्वाइंट्स में रखा है-
पहला फायदा महिला ये बताती है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड किसी तरफ देखता नहीं है, ये उसके लिए सिक्योर रहने वाली बात है.
महिला को इस बात का फर्क नहीं पड़ता कि वो कैसी दिखती है. ऐसे में उसे ज्यादा बनने-संवरने की ज़रूरत नहीं रहती है.
ब्लाइंड ब्वॉयफ्रेंड होने की वजह से उसे अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए खरीदा गया कोई भी गिफ्ट छुपाना नहीं पड़ता.
इसके अलावा वो मज़ाकिया लहज़े में बताती हैं कि उसे कभी ये बात पता नहीं होती कि वो उसका वीडियो शूट कर रही हैं.
पांचवें फायदे के तौर पर वे कहती हैं कि उन्हें कभी भी बैकसीट ड्राइविंग नहीं करनी पड़ती है.
लोगों को पसंद नहीं आया सेंस ऑफ ह्यूमर
सोशल मीडिया पर लोगों को लड़की इस स्टोरी में दिलचस्प एंगल दिखा तो कुछ लोगों को उसका मज़ाकिया अंदाज़ बिल्कुल पसंद नहीं आया. एक यूज़र ने कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड ब्लाइंड है और वो हमेशा उसे कुछ न कुछ सिखाती है. वहीं एक यूज़र ने निया के सेंस ऑफर ह्यूमर पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे उनका ह्यूमर सेंस खास पसंद नहीं आया. हालांकि ज्यादातर लोगों ने ये माना कि कमज़ोरी को नज़रअंदाज़ करके ज़िंदगी खुशी से जी जा सकती है.

जॉब
8वीं पास के लिए FCI में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है. वर्तमान में FCI, WCL और CSB समेत कई सरकारी विभागों में भर्तियां जारी हैं. जिनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं. हालांकि अप्लाई करने से पहले उम्मीदवारों को भर्ती के लिए जारी अधिसूचना एक बार जरूर चेक कर लेनी चाहिए.
FCI Recruitment 2021
भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने अपने हरियाणा के डिपो और कार्यालयों में चौकीदार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. जिसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 19 नवंबर 2021 है. उम्मीदवार एफसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. इन पदों के लिए आठवीं पास न्यूनतम शैक्षिक योग्यता मांगी गई है.
अधिक डिटेल के लिए यहां क्लिक करें
CSB Recruitment 2021: सेंट्रल सिल्क बोर्ड
सेंट्रल सिल्क बोर्ड (CSB) ने अधिसूचना जारी कर अनुबंध के आधार पर ट्रेनर्स और ट्रेनिंग असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है. जिनके लिए इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड के आधिकारिक पते या ईमेल के माध्यम से अपना आवेदन पत्र भेज सकते हैं. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर 2021 है.
यहां क्लिक करके देखें डिटेल
संबंधित खबरें
WCL Recruitment 2021
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अधिसूचना जारी कर माइनिंग सरदार और सर्वेयर पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए 21 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार डब्ल्यूसीएल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 नवंबर या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.
यहां देखें डिटेल
-
देश - दुनिया6 days agoसोने की कीमत में आई भारी गिरावट, आज ₹3,000 तक सस्ता मिल रहा गोल्ड
-
देश - दुनिया5 days agoजिमीकंद की सब्जी,दिवाली की रात क्यों बनाई और खाई जाती है, जानें वजह
-
देश - दुनिया6 days agoक्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं पीएम किसान योजना से सालाना 6,000 रुपये? जानिए नए नियम
-
देश - दुनिया3 days ago₹4 का शेयर 75 रुपये का हुआ, एक साल में 1 लाख के बन गए 18 लाख, क्या आपके पास है?
-
देश - दुनिया6 days agoलड़के ने लगाया ऐसा दिमाग, 7 साल में चुका दिए सारे कर्ज और बचाये लाखों रुपये
-
देश - दुनिया6 days agoबाजार में धनतेरस पर हुई जमकर धन वर्षा, लगभग 15 सौ करोड़ का हुआ कारोबार
-
देश - दुनिया4 days agoप्लेन में महिला लेकर आई मछली-भात, टिफिन बॉक्स खोलते ही मच गया हंगामा
-
देश - दुनिया7 days agoमहाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
-
प्रदेश2 days agoरेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कल से अनारक्षित टिकट पर कर सकेंगे सफर
-
खेल6 days agoरोहित-राहुल का धमाका, एक ही पारी में बना दिए ये रिकॉर्ड


















You must be logged in to post a comment Login