Connect with us

देश - दुनिया

बाजार में धनतेरस पर हुई जमकर धन वर्षा, लगभग 15 सौ करोड़ का हुआ कारोबार

Published

on

कोविड के संंक्रमण का असर कम होने के बाद धनतेरस के त्यौहार पर बाजार में जमकर धनवर्षा हुई. अनुमान के मुताबिक संगम नगरी प्रयागराज  में कोरोना से उबरे बाजार में लगभग 15 सौ करोड़ की लोगों ने खरीदारी की. हालांकि पहले लोगों ने एक हजार से 12 सौ करोड़ की खरीदारी की उम्मीद जताई थी, लेकिन लोगों के उत्साह, उमंग और उल्लास के आगे यह अनुमान भी पीछे छूट गया. धनतेरस के मौके पर संगम नगरी प्रयागराज के बाजारों में सुबह से ही रौनक देखने को मिली. देर-रात तक बाजार गुलजार रहे. सुबह से लेकर देर रात तक लोगों ने जमकर खरीददारी की. धनतेरस के पर्व पर इस तरह से धनवर्षा हुई कि अबकी बार बाजार पर कोविड का भी कोई असर नहीं दिखा.

इस मौके पर खासतौर पर लोगों ने सोने और चांदी के आभूषणों और सिक्कों की खरीददारी की. इसलिए ज्वैलरी के शोरूम में खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ी रही. धनतेरस के मौके पर लोगों ने गोल्ड की ज्वैलरी के साथ ही डायमण्ड की ज्वैलरी,गोल्ड और सिल्वर के सिक्कों की भी खरीददारी की. जिससे सर्राफा कारोबार में 400 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है. वहीं इस मौके पर लोगों ने लगभग 15 करोड़ के गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों की खरीदारी की. धनतेरस के मौके पर इलेक्ट्रानिक्स से लेकर आटो मोबाइल सेक्टर में भी बूम देखने को मिला.

200 करोड़ से ज्यादा के वाहन बिके

दो साल से कोविड के चलते ठप पड़े बाजारों में ग्राहकों के लिए कई तरह के ऑफर मौजूद थे. टू व्हीलर और फोर व्हीलर के शोरूम में भी गाड़ियों की डिलिवरी हुई. धनतेरस पर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की वाहन बिके हैं. जबकि कई वाहनों की डिलीवरी बाकी है. संगम नगरी प्रयागराज में लगभग 800 फोर व्हीलर बिके हैं, जबकि 10 हजार टू व्हीलर की डिलिवरी धनतेरस पर हुई है. धनतेरस के मौके पर इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी उछाल दिखाई दिया. लंबे समय से एलईडी और रेफ्रिजरेटर की डिमांड नहीं थी. लेकिन धनतेरस पर लोगों ने एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन और फ्रिज की जमकर खरीदारी की. इसके लिए कंपनियों की ओर से कैशबैक के ऑफर ने ग्राहकों को खूब लुभाया. महिलाओं ने मिक्सर ग्राइंडर की जमकर खरीदारी की. अनुमान के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल सेक्टर में करीब 175 करोड़ का कारोबार हुआ है.

50 करोड़ की ड्राई फ्रूट की खरीददारी

वहीं बात अगर ड्राई फ्रूट और मिठाइयों की करें तो शहर में करीब 50 करोड़ के ड्राई फ्रूट का कारोबार हुआ है. जबकि फर्नीचर की अगर बात करें तो 20 करोड़ के आसपास फर्नीचर का भी कारोबार हुआ. वहीं गारमेंट और फुटवियर्स की अगर बात करें तो करीब 30 करोड़ का कारोबार हुआ है, जबकि दीपावली के मौके पर सरकार ने कम आवाज वाले ग्रीन पटाखों को जलाने की इजाजत दी है. लगभग 30 से 40 करोड़ की आतिशबाजी की भी बिक्री हुई है. अन्य सेक्टर में भी करीब डेढ़ सौ करोड़ से ज्यादा की बिक्री हुई है. इसके साथ ही साथ बीते दो दिनों में सरकार के रजिस्ट्री विभाग में रजिस्ट्री से सवा छह करोड़ रुपए के राजस्व की आय हुई है. जबकि मंगलवार को धनतेरस के पर्व पर अकेले करीब सवा तीन करोड रुपए का राजस्व राज्य सरकार को मिला है. धनतेरस के मौके पर आम दिनों से ज्यादा रजिस्ट्री भी हुई.

डिजाइनर कुर्ते को खूब पसंद किया

कपड़े के बाजार की बात करें तो इस बार लोगों ने कोरोना का संक्रमण कम होने का खूब फायदा उठाया. लोगों ने कपड़ों की जमकर खरीदारी की. ब्रांडेड कपड़ों की दुकानों पर भी लोगों के लिए कई तरह के आफर मौजूद थे. दीपावली के लिए लोगों ने डिजाइनर कुर्ते को खूब पसंद किया. कारोबारियों का कहना है कि इस बार महंगे कुर्ते खूब बिके. कालर वाले कुर्ते के साथ बास्केट का चलन बढ़ा है. धनतेरस के मौके पर जींस, शर्ट, फुल स्लीव शर्ट की लोगों ने जमकर खरीदारी की.

हाउसहोल्ड में अकेले 55 करोड़ से ज्यादा का कारोबार

धनतेरस पर बर्तनों का खरीदना भी शुभ माना जाता है. देर रात तक के बाजार में लोग बर्तनों की खरीदारी करते रहे और हाउसहोल्ड में अकेले 55 करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान है. बाजार के जानकार मानते हैं कि कोरोना के चलते प्रभावित कारोबार को धनतेरस के त्यौहार पर पुनर्जीवन मिला है. धनतेरस पर हुई धनवर्षा से एक बार फिर से कारोबारियों के चेहरे पर खुशी लौट आई है. व्यापारी नेता महेंद्र गोयल के मुताबिक धनतेरस में हुई धनवर्षा से निश्चित तौर पर कारोबारियों को अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने में काफी मदद मिलने वाली है.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

20000 रुपये में शुरू करें इस पौधे की खेती, आराम से होगी 3.5 लाख की कमाई, जानिए कैसे?

Published

on

अगर आप कोई बिजनेस शुरू करने की तैयारी में हैं तो हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं, जिसमें आप दिन भर में 4,000 रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं.

इस बिजनेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई अलग से ट्रेनिंग नहीं करना है. इसमें महीने भर में आराम से 1,20,000 रुपये कमा सकते हैं. यह बिजनेस कॉर्न फ्लेक्स का बिजनेस है. इस बिजनेस के जरिए आप महीने भर में लखपति बन सकते हैं.

करें कॉर्न फ्लेक्स का बिजनेस

मक्के के बारे में हम सभी जानते हैं. इसका इस्तेमाल ज्यादातर घरों में सुबह के नाश्ते में किया जाता है. यह हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है.

जानिए कितनी जगह की होगी जरूरत

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास जमीन होनी चाहिए, जहां पर इसका प्लांट लगा सकें. इसके अलावा स्टोरेज के लिए भी जगह की जरूरत होती है. गोदाम की भी आपको जरूरत होगी. आपके पास कुल 2000 से 3000 स्क्वॉयर फिट जगह होनी चाहिए.
अगर इस बिजनेस के लिए जरूरी उपकरण की बात करें तो आपको मशीनों, बिजली की सुविधा, GST नंबर, कच्चे माल, स्पेस और स्टॉक रखने के लिए गोदाम की जरूरत होगी.

कहां करें बिजनेस

इस बिजनेस में इस्तेमाल होने वाली इन मशीनों का इस्तेमाल सिर्फ मक्के से बनने वाले Corn Flakes बनाने के लिए ही नहीं होता, बल्कि गेहूं और चावल के Flakes बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. बिजनेस का सेटअप आप ऐसे इलाके में करें जहां मक्के की ज्यादा पैदावार होती हो. अगर हम किसी दूर जगह से मक्का लाकर के उनके Corn Flakes बनाएंगे तो वह बहुत ज्यादा महंगा होगा इसलिए हमें ऐसी जगह देखनी चाहिए जहां हम बढ़िया क्वालिटी का मक्का मिल जाए या खुद उपजा सकें.

कितना होगा मुनाफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक किलो कॉर्न फ्लेक्स बनाने की लागत करीब 30 रुपये आती है और बाजार में 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से आसानी से बिक जाता है. अगर आप 100 किलो कॉर्न फ्लेक्स का एक दिन में सेल करते हैं तो आपका प्रॉफिट करीब 4000 रुपये हो जाएगा.वहीं, अगर महीने का आंकड़ा निकाले तो आपकी 1,20,000 रुपये तक की कमाई होगी.

कितने रुपये का करना होगा निवेश

अगर पैसे लगाने की बात की जाए तो यह आप पर निर्भर करता है कि आप छोटे लेवल पर बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या फिर बड़े लेवल पर, फिलहाल शुरुआत में इस बिजनेस के लिए कम से कम 5 से 8 लाख तक का निवेश करना होगा.

Continue Reading

देश - दुनिया

लड़की के खुद के लिए चुना अंधा ब्वॉयफ्रेंड, फिर गिनाए फायदे ही फायदे !

Published

on

यूं तो लड़कियां हमेशा ही चाहती हैं कि उनके ब्वॉयफ्रेंड गुड लुकिंग हों, लेकिन निया एस्पेरांज़ा नाम की महिला की सोच इस मामले में आम लड़कियों से बिल्कुल अलग है. वो इस वक्त एक अंधे शख्स को डेट कर रही हैं और उनका कहना है कि ब्लाइंड ब्वॉयफ्रेंड होने के तमाम फायदे हैं, जो सामान्य पार्टनर के साथ नहीं मिल सकते.

निया अपने ब्वॉयफ्रेंड की आंख नहीं होने के फायदे गिनाते हुए बताती हैं कि वो उनके लिए बिल्कुल परफेक्ट है क्योंकि जब भी वे उसकी फोटो खींच रही होती हैं, उसे पता भी नहीं चलता. Daily Star के मुताबिक निया बताती हैं कि उन्हें दूसरी लड़कियों की तरह ब्वॉयफ्रेंड को लेकर इनसिक्योर भी नहीं होना पड़ता. उनके ब्वॉयफ्रेंड को उनसे प्यार है, न कि उनके लुक्स से.

Blind Boyfriend होने के फायदे

महिला ने जो फायदे ब्लाइंड ब्वॉयफ्रेंड होने के बताए हैं, उसे 5 प्वाइंट्स में रखा है-
पहला फायदा महिला ये बताती है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड किसी तरफ देखता नहीं है, ये उसके लिए सिक्योर रहने वाली बात है.
महिला को इस बात का फर्क नहीं पड़ता कि वो कैसी दिखती है. ऐसे में उसे ज्यादा बनने-संवरने की ज़रूरत नहीं रहती है.
ब्लाइंड ब्वॉयफ्रेंड होने की वजह से उसे अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए खरीदा गया कोई भी गिफ्ट छुपाना नहीं पड़ता.
इसके अलावा वो मज़ाकिया लहज़े में बताती हैं कि उसे कभी ये बात पता नहीं होती कि वो उसका वीडियो शूट कर रही हैं.
पांचवें फायदे के तौर पर वे कहती हैं कि उन्हें कभी भी बैकसीट ड्राइविंग नहीं करनी पड़ती है.

लोगों को पसंद नहीं आया सेंस ऑफ ह्यूमर

सोशल मीडिया पर लोगों को लड़की इस स्टोरी में दिलचस्प एंगल दिखा तो कुछ लोगों को उसका मज़ाकिया अंदाज़ बिल्कुल पसंद नहीं आया. एक यूज़र ने कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड ब्लाइंड है और वो हमेशा उसे कुछ न कुछ सिखाती है. वहीं एक यूज़र ने निया के सेंस ऑफर ह्यूमर पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे उनका ह्यूमर सेंस खास पसंद नहीं आया. हालांकि ज्यादातर लोगों ने ये माना कि कमज़ोरी को नज़रअंदाज़ करके ज़िंदगी खुशी से जी जा सकती है.

Continue Reading

देश - दुनिया

आखिर क्यों इतने ज्यादा कटकर मिलते हैं KBC में जीते रुपये

Published

on

कौन बनेगा करोड़पति बेहद पॉपुलर टीवी शो है. पिछले दो दशकों से बड़ी संख्या में दर्शक केबीसी देख रहे हैं और मनोरंजन कर रहे हैं. केबीसी में कई लोगों ने लाखों-करोड़ों रुपये जीते लेकिन क्या आपको पता है कि कंटेस्टेंट जो भी रकम केबीसी में जीतते हैं उसका बड़ा हिस्सा टैक्स के रूप में काट लिया जाता है और लगभग एक तिहाई रुपये ही उन्हें मिलते हैं. इस खबर में जानिए केबीसी में जीती हुई रकम से टैक्स काटने का गणित क्या है?

इनकम टैक्स के इस सेक्शन के तहत कटते हैं पैसे

बता दें कि इनकम टैक्स के सेक्शन 194B के अनुसार, KBC कंटेस्टेंट को जीती हुई राशि का 30 फीसदी टैक्स चुकाना होता है. इसका मतलब है कि अगर कोई केबीसी (KBC) में 1 करोड़ रुपये जीतता है तो उसमें से सीधे-सीधे 30 लाख रुपये काट लिए जाते हैं. इसके अलावा सेस (Cess) भी देना होता है.

KBC विनर को चुकाने होते हैं ये टैक्स

चूंकि केबीसी में जीती हुई धनराशि स्पेशल इनकम होती है इसीलिए कोई बेसिक छूट भी नहीं मिलती है. अगर किसी ने ईनाम में 10 लाख रुपये से ज्यादा रुपये जीते हैं तो उस पर सरचार्ज भी लगता है. जीती हुई धनराशि पर 10 फीसदी सरचार्ज देना पड़ता है. इसके अलावा एजुकेशन सेस और हायर एजुकेशन सेस भी देना होता है. जीती हुई धनराशि से टैक्स काटना उसी ऑर्गनाइजेशन की जिम्मेदारी होती है जिससे शख्स ने ईनाम जीता होता है.

1 करोड़ का ईनाम जीतने पर मिलेंगे कितने रुपये?

अगर किसी ने केबीसी (KBC) में 1 करोड़ रुपये का ईनाम जीता है तो 30 फीसदी टैक्स कटेगा. इसके बाद 30 फीसदी टैक्स पर 10 फीसदी सरचार्ज लगेगा जोकि 30 लाख रुपये का 10 फीसदी 3 लाख रुपये होगा. इसके बाद 4 फीसदी सेस लगेगा तो 30 लाख रुपये का 4 फीसदी हो गया 1 लाख 20 हजार रुपये. यानी टैक्स हो गया 30 लाख रुपये, सरचार्ज 3 लाख और सेस 1 लाख 20 हजार रुपये. ये रकम जोड़कर हो गई 34 लाख 20 हजार रुपये. इसके अलावा एक-दो हिडेन चार्ज भी होते हैं. यानी केबीसी में अगर किसी ने 1 करोड़ रुपये जीते हैं तो उसको करीब 65 लाख रुपये ही मिलेंगे.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़19 hours ago

सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के बंपर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से संभागीय आयुक्त कार्यालय बस्तर संभाग के लिए सहायक ग्रेड-03 एवं भृत्य के...

छत्तीसगढ़19 hours ago

छत्तीसगढ़:कोरोना की तीसरी लहर का खतरा कायम, कोरोना जांच व निगरानी अगले 15 दिन तक सख्त

रूस और चीन समेत यूरोपीय देशों के कई शहरों में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों लगातार बढ़े हैं और वहां तीसरी...

छत्तीसगढ़19 hours ago

सुप्रसिद्ध सूफी गायक मदन चौहान को मिला पद्मश्री पुरस्कार,राष्ट्रपति के हाथों हुये सम्मानित

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सूफी गायक मदन चौहान को सोमवार सुबह 11 बजे दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री पुरस्कार...

छत्तीसगढ़20 hours ago

रायपुर से जगदलपुर जा रही बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 गंभीर डिमरापाल रेफर,हादासा NH-30 जंगदलपुर

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रविवार देर रात बस पलटने से 20 यात्री घायल हो गए। इनमें 5 की हालत गंभीर...

छत्तीसगढ़1 day ago

सुकमा में CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर चला दी ताबड़तोड़ गोलियांचला दी , 4 जवानों की मौत, तीन घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र में तैनात सुकमा में सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथियों पर गोलियां चला दी, जिसमें 4...

#Exclusive खबरे

Calendar

November 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया6 days ago

    सोने की कीमत में आई भारी गिरावट, आज ₹3,000 तक सस्ता मिल रहा गोल्ड

  • देश - दुनिया5 days ago

    जिमीकंद की सब्जी,दिवाली की रात क्यों बनाई और खाई जाती है, जानें वजह

  • देश - दुनिया6 days ago

    क्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं पीएम किसान योजना से सालाना 6,000 रुपये? जानिए नए नियम

  • देश - दुनिया3 days ago

    ₹4 का शेयर 75 रुपये का हुआ, एक साल में 1 लाख के बन गए 18 लाख, क्या आपके पास है?

  • देश - दुनिया6 days ago

    लड़के ने लगाया ऐसा दिमाग, 7 साल में चुका दिए सारे कर्ज और बचाये लाखों रुपये

  • देश - दुनिया4 days ago

    प्लेन में महिला लेकर आई मछली-भात, टिफिन बॉक्स खोलते ही मच गया हंगामा

  • देश - दुनिया7 days ago

    महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

  • प्रदेश2 days ago

    रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कल से अनारक्षित टिकट पर कर सकेंगे सफर

  • 2 days ago

    थियेटर में आ रही थी थपथपाने की आवाज़, जब तोड़ी गई दीवार तो अंदर का नज़ारा देख उड़े होश !

  • खेल6 days ago

    रोहित-राहुल का धमाका, एक ही पारी में बना दिए ये रिकॉर्ड