देश - दुनिया
जिमीकंद की सब्जी,दिवाली की रात क्यों बनाई और खाई जाती है, जानें वजह

दिवाली के त्योहार पर तरह-तरह के पकवान बनाये जाते हैं. इनमें जिमीकंद यानी सूरन की सब्जी भी शामिल है. इस सब्जी को दिवाली की रात के भोजन में बनाये जाने की परंपरा है. जिस तरह से होली पर गुजिया, मकर संक्रांति पर खिचड़ी और ईद पर सेवई खाने की परंपरा है उसी तरह से दिवाली की रात जिमीकंद की सब्जी खाना दिवाली स्पेशल डिश जिमीकंद भी बेहद शुभ माना जता है.
ऐसी मान्यता है कि इस सब्जी को बनाने और खाने से घर में सुख समृद्धि और धन-संपदा बढ़ती है.
जिमीकंद जड़ से काटने या निकाल लेने के बाद भी, उसी जड़ में फिर से उग आती है. इस वजह जिमीकंद की सब्जी को दिवाली के दौरान धन के भंडारण और बढ़ती हुई सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. माना जाता है कि दिवाली की रात भोजन में जिमीकंद यानी सूरन की सब्जी खाने से घर में धन-संपदा और सुख-समृद्धि बढ़ती जाती है और ये कभी ख़त्म नहीं होती है.
क्या है जिमीकंद
जिमीकंद यानी सूरन एक जड़ है, जिसको सब्जी के तौर पर खाया जाता है. ये एक कंद के रूप में होती है और ये नॉर्मल तौर पर अपने आप ही उगती है. लेकिन जिमीकंद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है और ये कई तरह की दिक्कतों को कम करने में मदद करती है. इस वजह से पिछले कुछ वर्षों से इसकी खेती भी की जाने लगी है. इसका स्वाद कुछ-कुछ अरबी की तरह से होता है और इसको छीलने या कच्चा खाने से हाथों और गले में जलन हो सकती है. लेकिन दिवाली स्पेशल डिश जिमीकंद जब बनकर तैयार होती है तो ये खाने में बेहद टेस्टी होती है.
जिमीकंद के फायदे
जिमीकंद की सब्जी दिवाली की रात तो परंपरागत तौर पर बनायी ही जाती है. लेकिन इसको बहुत लोग नॉर्मल दिनों में भी खाना पसंद करते हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि जिमीकंद में कई सारे पोषक तत्व होते हैं. जिसकी वजह से ये कई तरह की दिक्कतों को दूर करने में भी मदद करती है. जैसे रजोनिवृत्ति के लक्षणों से राहत देना, खून की कमी को दूर करना, डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ाना, वजन कम करने में हेल्प करना और मेटाबॉल्जिम को बेहतर बनाने जैसी कई चीजें शामिल हैं


देश - दुनिया
बीवी ने पति के अकाउंट से उड़ाए 4 करोड़ रुपये, फिर 20 साल तक यूं बनाती रही बेवकूफ !

पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे का होता है. ऐसे में अगर पत्नी ही अपने पति को धोखा दे, तो ज़िंदगी बेहद मुश्किल हो जाती है. कनेक्टिकट में रहने वाले एक शख्स की ज़िंदगी उसकी पत्नी ने इस तरह हराम कर दी कि पैसे के साथ-साथ उनका मानसिक संतुलन भी करीब-करीब खत्म हो गया.
डोना मैरिनो नाम की इस महिला ने अपने पति के अकाउंट से 4 करोड़ 44 लाख रुपये से भी ज्यादा की रकम धीरे-धीरे करके निकाल ली. जब भी पति इस बारे में पूछता, महिला उसे इतना कनफ्यूज़ कर देती कि आहिस्ता-आहिस्ता उसे अपनी याददाश्त पर भी भरोसा नहीं रह गया. ये कहानी भरोसे के टूटने और महिला के शातिर दिमाग की है.
पति को पढ़ाई याददाश्त जाने की पट्टी
चालाक महिला ने अपने पति के पेंशन चेक्स, कॉम्पेनसेशन पेमेंट्स और सोशल सिक्योरिटी इनकम से 20 साल तक $600,000 यानि 4 करोड़ 44 लाख रुपये से अधिक की रकम चुरा ली. चूंकि पत्नी के हाथों में ही पति के आर्थिक मामलों की सारी ज़िम्मेदारी थी, ऐसे में वो चुपचाप पैसे चुरा लेती थी और पति को ये यकीन दिला दिया कि उन्हें भूलने की बीमारी है. जब भी पति बैंक जाना चाहता था, आरोपी पत्नी कहती थी कि उसने अल्ज़ाइमर्स की वजह से वहां पिछली बार हंगामा किया था, ऐसे में उसे शर्मिंदगी उठाने के लिए वहां नहीं जाना चाहिए. पति ने कभी भी अपनी बीमारी डॉक्टर को नहीं दिखाई, लेकिन पत्नी के बार-बार कहने के बाद उसने मान लिया था कि उसे एल्ज़ाइमर्स है.

देश - दुनिया
कपल ने घर के बगीचे में उगाया 8 किलो का आलू, साइज़ देखकर दुनिया हैरान !

दुनिया में हर रोज़ तरह-तरह के रिकॉर्ड बनते रहते हैं. हाल ही में न्यूज़ीलैंड के एक रिटायर्ड कपल के बगीचे में अनोखा रिकॉर्ड बनने की तैयारी में है. दरअसल इस कपल ने अपने बगीचे से 2-3 किलो नहीं बल्कि कुल 7.7 किलोग्राम का एक आलू खोदकर निकाला है. माना जा रहा है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा और वज़नदार आलू हो सकता है.
कोलिन क्रैग ब्राउन और उनकी पत्नी डोना क्रैग ब्राउन अपने घर के बगीचे में काम कर रहे थे. तभी उन्होंने ज़मीन से आलू खोदना शुरू किया. चूंकि ये काफी बड़ा था, तो उन्हें थोड़ा अजीब लगा. फिर बुजुर्ग जोड़े ने मिलकर उस जगह से मिट्टी निकालनी शुरू कर दी, लेकिन आलू तब भी बाहर नहीं आया. उसी वक्त कपल को ये समझ में आ गया कि ये कोई साधारण चीज़ नहीं है.
कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकला आलू
हाथ से खुदाई करके जब बात नहीं बनी तो कपल ने खुरपे से उस जगह को खोदना शुरू किया. आखिरकार उनके हाथ में भूरे रंग की चट्टान जैसा एक बड़ा टुकड़ा आया. The Washington Post की रिपोर्ट के मुताबिक इस जोड़े को भी नहीं पता था कि उनके बगीचे में दुनिया का सबसे बड़ा आलू पैदा हुआ है. कोलिन ने इसका का एक टुकड़ा खाने के बाद ये कंफर्म किया कि ये आलू ही है. आलू का वज़न 17.2 पाउंड यानि 7.8 किलोग्राम था. कपल ने इस अनोखे आलू की कुछ तस्वीरें फेसबुक पर शेयर कीं.

देश - दुनिया
सोने के दाम घटे, चांदी हुई महंगी, फटाफट देखें लेटेस्ट रेट्स

भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 8 नवंबर 2021 को गोल्ड के दाम गिरावट के बाद भी 47 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर बरकरार रहे. वहीं, चांदी की कीमतों में आज बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 47,012 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं चांदी 63,046 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज गोल्ड के दाम लुढ़क गए, लेकिन चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव नहीं हुआ.
सोने के दाम
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के दाम में 8 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली कमी दर्ज की गई. इससे राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव 47,004 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई और ये 1,816 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.
चांदी का आज का नया भाव
चांदी की कीमतों में सोने के उलट आज तेजी देखने को मिली. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के दाम 216 रुपये की तेजी के साथ 63,262 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम 24.19 डॉलर प्रति औंस पर जस के तस रहे.
गोल्ड में क्यों आई गिरावट
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि आज कॉमेक्स पर गोल्ड के भाव में 0.08 फीसदी की कमी दर्ज की गई. इससे भारतीय सर्राफा बाजारों में सोने के दाम में मामूली गिरावट आई है. वहीं, फॉरेक्स मार्केट में आज सुबह रुपया डॉलर के मुकाबले 27 पैसे की मजबूती के साथ 74.19 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इससे भी सोने की कीमतों में कमी आई.

-
देश - दुनिया6 days agoसोने की कीमत में आई भारी गिरावट, आज ₹3,000 तक सस्ता मिल रहा गोल्ड
-
देश - दुनिया6 days agoक्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं पीएम किसान योजना से सालाना 6,000 रुपये? जानिए नए नियम
-
देश - दुनिया3 days ago₹4 का शेयर 75 रुपये का हुआ, एक साल में 1 लाख के बन गए 18 लाख, क्या आपके पास है?
-
देश - दुनिया6 days agoलड़के ने लगाया ऐसा दिमाग, 7 साल में चुका दिए सारे कर्ज और बचाये लाखों रुपये
-
देश - दुनिया6 days agoबाजार में धनतेरस पर हुई जमकर धन वर्षा, लगभग 15 सौ करोड़ का हुआ कारोबार
-
देश - दुनिया4 days agoप्लेन में महिला लेकर आई मछली-भात, टिफिन बॉक्स खोलते ही मच गया हंगामा
-
देश - दुनिया7 days agoमहाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
-
खेल6 days agoरोहित-राहुल का धमाका, एक ही पारी में बना दिए ये रिकॉर्ड
-
प्रदेश2 days agoरेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कल से अनारक्षित टिकट पर कर सकेंगे सफर
-
2 days agoथियेटर में आ रही थी थपथपाने की आवाज़, जब तोड़ी गई दीवार तो अंदर का नज़ारा देख उड़े होश !


















You must be logged in to post a comment Login