Connect with us

देश - दुनिया

धमाकेदार होगी केन्द्रीय कर्मचारियों की दिवाली, बोनस के साथ DA एरियर का पैसा

Published

on

केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. सरकारी कर्मचारियों के लिए इस साल 2021 की दिवाली काफी धमाकेदार रहने वाली है. दरअसल, कर्मचारियों का वेतन दो दिन बाद 31 अक्टूबर को आएगा. अक्टूबर महीने की सैलरी में कर्मचारियों को दिवाली बोनस आएगा. बता दें कि केन्द्र सरकार दिवाली बोनस के साथ 31 फीसदी महंगाई भत्ता देगी. ये 1 जुलाई 2021 से लागू माना गया है, यानी कर्मचारियों को 3 महीने का DA एरियर मिलेगा. कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त, सितंबर महीने का एरियर भी अक्टूबर के वेतन में मोदी सरकार देने वाली है.

अक्टूबर में आएगी बंपर सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली बोनस के साथ, 31 फीसदी DA और 3 महीने का DA एरियर कर्मचारियों को अक्टूबर महीने की सैलरी में मिलने वाला है. इस बार दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की बंपर सैलरी आने वाली है.

सरकार ने दूसरी बार बढ़ाया DA

कैबिनेट ने बीते हफ्ते महंगाई भत्ता को 3 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया था. वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता को 1 जुलाई 2021 से मूल वेतन के 28% से बढ़ाकर 31% कर दिया गया है. जुलाई 2021 के लिए महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ एरियर भी मिलेगा. केंद्रीय कर्मचारियों को 31 फीसदी DA के साथ एरियर का भी पेमेंट किया जाएगा.

56,900 बेसिक सैलरी पर इतना बढ़ेगा DA

कर्मचारी की बेसिक सैलरी यदि 56900 रुपए है तो नये महंगाई भत्ते यानी 31 फीसदी के तहत 17639 रुपए महीने भत्ता मिलेगा जबकि 28 फीसदी की दर से 15932 रुपए महीना मिलता. यानी कुल 1707 रुपये महीना महंगाई भत्ता बढ़ेगा. यानी सैलरी में कुल इजाफा सालाना 20484 रुपए होगा. अक्टूबर महीने में अगर 3 महीने का एरियर मिलता है तो 52,917 रुपये एरियर के भी आएंगे. अक्टूबर महीने का एरियर साथ मिलने पर 4 महीने का DA 70,556 रुपये आएंगे. इसके साथ कर्मचारियों को दिवाली बोनस भी मिलेगा.

18000 बेसिक सैलेरी पर इतना बढ़ेगा DA

मान लीजिए अगर आपकी बेसिक सैलेरी 18,000 रुपये है. उन्हें अभी 5030 रुपये DA मिल रहा है। अभी DA बेसिक सैलेरी का 28 फीसदी है. अब इसमें 3 फीसदी का इजाफा हो गया है. यानी अब 31 फीसदी की दर से DA मिलेगा. अब 31 फीसदी के हिसाब से 5,580 रुपये मिलेंगे. यानी कर्मचारियों का 18000 रुपये बेसिक वेतन होने पर 540 रुपये का इजाफा DA में होगा. यानी तीन महीने का एरियर 1,620 रुपये आएंगे.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

फेसबुक का नाम बदलकर अब ‘मेटा’ हुआ, CEO मार्क जुकरबर्ग ने किया ऐलान

Published

on

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने अपना नाम बदल दिया है। गुरुवार को फेसबुक ने कंपनी का नाम बदलकर ‘मेटा’ करने की घोषणा कर दी है। पिछले कुछ दिनों से फेसबुक के नाम बदलने जाने की अटलकें लगाई जा रही थीं। जिसके बाद आज कंपनी के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने नए नाम का ऐलान कर दिया है।

मार्क जुकरबर्ग ने कंपनी के कनेक्ट वर्चुअल रियलीट कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम जो कुछ भी करते हैं उसे शामिल करने के लिए एक नया कंपनी ब्रांड अपनाने का समय आ गया है। जुकरबर्ग ने कहा कि अब हम मेटावर्स होने जा रहे हैं फेसबुक नहीं।

बता दें कि फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने जुलाई में अर्निंग कॉल में कहा था कि कंपनी का भविष्य ‘मेटावर्स’ में है। फेसबुक जो लक्ष्य बना रहा है, वह एक अल्फाबेट इंक जैसी होल्डिंग कंपनी है – जो कि एक संगठन के तहत इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, ओकुलस और मैसेंजर जैसे कई सोशल नेटवर्किंग ऐप में से एक है।

बताते चलें कि 18 अक्टूबर को फेसबुक ने कहा था वह अगले पांच वर्षों में यूरोपीय यूनियन में 10,000 लोगों को काम पर रखने की योजना बना रहा है ताकि को मेटावर्स बनाने में मदद मिल सके। मेटावर्स एक नई ऑनलाइन दुनिया है जहां लोग मौजूद हैं और शेयर्ड वर्चुअल स्पेस में संवाद करते हैं। फेसबुक ने वर्चुअल रियलिटी (VR) और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) में भारी निवेश किया है और अपने लगभग तीन अरब यूजर्स को कई डिवाइसेस और ऐप्स के माध्यम से जोड़ने का इरादा रखता है।

Continue Reading

देश - दुनिया

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा अन्य के विरुद्ध, कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज

Published

on

By

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ मुकदमा दायर कर सुर्खियों में आए झारखंड के धनबाद जिले के भूली डी ब्लॉक निवासी मोहम्मद कलाम आजाद ने अबकी बार केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा अन्य के विरुद्ध कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज कराया है. अदालत में दायर शिकायतवाद पर अधिवक्ता एचएन सिंह की दलील सुनने के बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह की अदालत ने धनबाद पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है.

धनबाद की अदालत में दायर शिकायतवाद के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने यह जानते हुए कि कोविड-19 विश्वव्यापी महामारी है, जिससे पूरा विश्व प्रभावित है. 19 अगस्त 2021 को अन्नपूर्णा देवी एवं उनके साथ अन्य लोगों ने धनबाद के कई स्थानों पर भीड़ एकत्र करने का कार्य किया और जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम किया.
कलाम ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने यह जानते हुए कि लोगों से मिलने जुलने पर कोरोना वायरस फैल सकता है, जिससे जीवन संकट में आ जाएगा जान बूझकर लोकघाती कार्य किया और आम लोगों के जीवन को संकट में डाला. कलाम ने आरोप लगाया है कि अन्नपूर्णा देवी के साथ सैकड़ों लोगों ने भीड़ एकत्रित किया और जन आशीर्वाद यात्रा निकाला. उनके इस कार्य से धनबाद के आम लोग भयभीत हो गए. धनबाद जिला प्रशासन ने भी अन्नपूर्णा देवी को जन आशीर्वाद यात्रा निकालने से नहीं रोका
Continue Reading

देश - दुनिया

दिवाली से पहले जरूर करें ये काम , नहीं तो लक्ष्मी नहीं आएंगी आपके घर , बनी रहेगी तंगी !

Published

on

By

हर घर में दिवाली की तैयारी काफी दिन पहले से ही शुरू हो जाती है. अगर आपने अब तक कोई तैयारी नहीं की है तो परेशान होने की कोई बात नहीं है.. इन वास्तु टिप्स की मदद से आप आसानी से इसकी शुरुआत कर सकते हैं. इससे घर का माहौल सकारात्मक रहता है और घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है.ऐसा त्योहार है जिसका इंतजार हर किसी को होता है.

दीयों की रोशनी के बीच इस त्योहार को मनाने का उत्साह हर किसी में होता है. हर घर में दिवाली की तैयारी तैयारी काफी दिन पहले से ही शुरू हो जाती है. अगर आपने अब तक कोई तैयारी नहीं की है तो परेशान होने की कोई बात नहीं है. इन वास्तु टिप्स की मदद से आप आसानी से इसकी शुरुआत कर सकते हैं. इससे घर का माहौल सकारात्मक रहता है और घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है

दिवाली की सफाई- वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, सुखी घर की पहली सीढ़ी है साफ-सफाई. दिवाली से पहले पूरे घर की सफाई की जाती है. ऐसा माना जाता है कि घर के की सफाई की जाती है. ऐसा माना जाता है कि घर के कोने-कोने की सफाई करने से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है. इसलिए दिवाली में घर का कोई भी हिस्सा सफाई से नहीं छूटना चाहिए. वास्तु टिप्स के अनुसार, किचन हो या स्टोर रूम हर जगह अच्छे से सफाई करनी चाहिए

मुख्य द्वार को साफ करें- घर में बहुत ज्यादा सामान रखना अच्छा नहीं माना जाता है खासतौर से तब जब वो सही हालत में ना हों.कहा जाता है कि घर जितना अव्यवस्थित रहता है, सकारात्मक ऊर्जा उतनी कम आती है. दिवाली से पहले घर से कबाड़, टूटे हुए इलेक्ट्रॉनिक्स, टूटे हुई क्रॉकरी और उन चीजों को निकाल दें जिसका इस्तेमाल आपने पिछले 6 महीने से नहीं किया है. घर में अगर कई टूटा कांच है तो उसे भी बाहर कर दें क्योंकि वास्तु में इसे अपशकुन माना गया है

मुख्य द्वार को साफ करें-  वास्तु शास्त्र कहता है कि आपका प्रवेश द्वार ही आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है. दिवाली के दिनघर के मुख्य द्वार पर देवी लक्ष्मी के पैरों के निशान लगाए जाते हैं. लेकिन उससे पहले उनके स्वागत के लिए घर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित कर लें. दिवाली के दिन घर का कोई भी कोना अंधेरे में नहीं रहना चाहिए.

दिशाओं का रखें ध्यान- वास्तुशास्त्र में दिशाओं का खास महत्व होता है. घर के उत्तर और उत्तर-पूर्वी दिशा की विशेष सफाई करें और यहां से अव्यवस्थित समान को हटा दें. इससे घर में सुख-समृद्धि आती है. हरियाली भी घर में सकारात्मकता लाती है. वास्तु में पूर्व और उत्तर दिशाओं के बीच हल्के और छोटे पौधों को रखने की सलाह दी जाती है. धन लाभ के लिए घर के घर के हिस्से साफ और व्यवस्थित रखने की कोशिश करें.

नमक के पानी का छिड़काव करें– एक स्प्रे बोतल में थोड़ा सा नमक और पानी मिलाकर पूरे घर में छिड़काव करें. वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि  घर के सभी कोनों में नमक के पानी का छिड़काव करना, खासकर दिवाली के दौरान अच्छा होता है. ऐसा माना जाता है कि नमक नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करता है और घर के वातावरण को शुद्ध करता है.

समृद्धि के लिए घर को करें रोशन- जब आप अपने घर को रोशन करने के बारे में सोच रहे हों, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार दिशाओं पर जरूर विचार करें. बाजार में रंग-बिरंगी बहुत सी लाइट्स मिलती हैं. आप इनमें से रंगीन रोशनी, बल्ब, डिजाइनर लैंप चुन सकते हैं. घर की उत्तर दिशा को सजाने के लिए नीली, पीली और हरी लाइट्स लगा सकते हैं. वहीं दक्षिण दिशा के लिए सफेद, बैंगनी और लाल लाइट्स अच्छी मानी जाती हैं. पूर्व दिशा को लाल, पीली और नारंगी जैसे शुभ रंगों से सजाएं. वहीं पश्चिम दिशा को पीली, नारंगी और गुलाबी लाइट्स से प्रकाशित करें

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 hours ago

लिंक भेजकर लगभग डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिए,डिजिटल ठगी की एक वारदात

रायपुर में डिजिटल ठगी की एक वारदात हुई है। शातिरों के गैंग ने डीडी नगर इलाके में रहने वाले आशीष...

छत्तीसगढ़2 hours ago

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा कलेक्टर को बताई समस्या,धान बेचने 85 किमी दूर जाने की मजबूरी

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के 3 गांव के ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे।...

छत्तीसगढ़3 hours ago

त्रिपुरा से आए कलाकारों का स्टंट परफॉर्मेंस,मटकों पर पर नाचती हुई कलाकार, पीठ की तरफ उल्टे होकर झुकी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है। गुरुवार को इस अवसर पर देशभर के...

छत्तीसगढ़3 hours ago

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 31 नए मरीज मिले,कम हो रहा कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ता दिख रहा है

छत्तीसगढ़ में कम हो रहा कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ता दिख रहा है। देर रात आई रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार...

छत्तीसगढ़4 hours ago

चाचा ने सोशल मीडिया पर फेक ID बनाकर भतीजी का अश्लील फोटो किया वायरल

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रिश्तों को एक बार फिर शर्मशार करने का मामला सामने आया है. चाचा ने अपनी...

#Exclusive खबरे

Calendar

October 2021
S M T W T F S
  1 2
3 4 5 6 7 8 9
10 11 12 13 14 15 16
17 18 19 20 21 22 23
24 25 26 27 28 29 30
31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया6 days ago

    ब्रेन डेड था मरीज, सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट

  • देश - दुनिया6 days ago

    बैंक पीओ के 4135 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सभी जरुरी बातें

  • देश - दुनिया7 days ago

    गलत खाते में ट्रांसफर कर दिए पैसे? वापस पाने का तरीका जानिए, RBI ने सेट किए हैं कई नियम

  • देश - दुनिया6 days ago

    50 हजार लगाकर शुरू कर दें यह कारोबार, सरकार भी करेगी मदद,हर महीने होगा 5 लाख का मुनाफा

  • देश - दुनिया6 days ago

     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिवाली से पहले डबल हो सकता है किस्त का पैसा, जानिए डिटेल

  • देश - दुनिया6 days ago

    सस्ते में घर खरीदने का मौका! PNB करने जा रहा सस्ते घरों की नीलामी, चेक करें सभी डिटेल

  • देश - दुनिया4 days ago

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडियाने बैंक लॉकर नियमों में किया बदलाव,जान लें नए नियम

  • देश - दुनिया5 days ago

    12 साल की लड़की ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या! वजह जानकर हर कोई रह गया दंग

  • देश - दुनिया6 days ago

    हरियाणा में IAS अफसर अशोक खेमका का 30 साल में 54वीं बार ट्रांसफर

  • देश - दुनिया5 days ago

    बिना कुछ किए भी अमीर बन सकते हैं! बस अपनाने होंगे ये टिप्स