देश - दुनिया
फेसबुक का नाम बदलकर अब ‘मेटा’ हुआ, CEO मार्क जुकरबर्ग ने किया ऐलान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने अपना नाम बदल दिया है। गुरुवार को फेसबुक ने कंपनी का नाम बदलकर ‘मेटा’ करने की घोषणा कर दी है। पिछले कुछ दिनों से फेसबुक के नाम बदलने जाने की अटलकें लगाई जा रही थीं। जिसके बाद आज कंपनी के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने नए नाम का ऐलान कर दिया है।
मार्क जुकरबर्ग ने कंपनी के कनेक्ट वर्चुअल रियलीट कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम जो कुछ भी करते हैं उसे शामिल करने के लिए एक नया कंपनी ब्रांड अपनाने का समय आ गया है। जुकरबर्ग ने कहा कि अब हम मेटावर्स होने जा रहे हैं फेसबुक नहीं।
बता दें कि फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने जुलाई में अर्निंग कॉल में कहा था कि कंपनी का भविष्य ‘मेटावर्स’ में है। फेसबुक जो लक्ष्य बना रहा है, वह एक अल्फाबेट इंक जैसी होल्डिंग कंपनी है – जो कि एक संगठन के तहत इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, ओकुलस और मैसेंजर जैसे कई सोशल नेटवर्किंग ऐप में से एक है।
बताते चलें कि 18 अक्टूबर को फेसबुक ने कहा था वह अगले पांच वर्षों में यूरोपीय यूनियन में 10,000 लोगों को काम पर रखने की योजना बना रहा है ताकि को मेटावर्स बनाने में मदद मिल सके। मेटावर्स एक नई ऑनलाइन दुनिया है जहां लोग मौजूद हैं और शेयर्ड वर्चुअल स्पेस में संवाद करते हैं। फेसबुक ने वर्चुअल रियलिटी (VR) और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) में भारी निवेश किया है और अपने लगभग तीन अरब यूजर्स को कई डिवाइसेस और ऐप्स के माध्यम से जोड़ने का इरादा रखता है।


देश - दुनिया
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14,348 नए मामले सामने आए,आधे से अधिक मामले अकेले केरल,कोरोना से 805 मरीजों की मौत
शुक्रवार की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 14,348 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही, देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,42,46,157 तक पहुंच गई है.
सर्दी के मौसम की दस्तक ही और त्योहारी सीजन के दौरान भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 14,348 नए मामले सामने दर्ज किए गए हैं. इसमें आधे से अधिक मामले अकेले केरल से हैं, जबकि दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है. इस दौरान करीब 805 मरीजों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है.
16 जनवरी से 28 अक्टूबर तक लगी टीके की 1,04,82,00,966 डोज
शुक्रवार की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 14,348 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही, देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,42,46,157 तक पहुंच गई है. इस दौरान 13,198 लोग कोरोना को मात देकर अपने-अपने घरों को लौट गए हैं, जबकि करीब 805 लोगों की मौत हो गई है.
भारत में कोरोना के 1,61,334 सक्रिय मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, फिलहाल भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,61,334 हो गई है. राहत की बात यह है कि भारत में 16 जनवरी 2021 के बाद से लेकर 28 अक्टूबर 2021 की शाम तक 1,04,82,00,966 लोगों को कोरोना रोधी टीकों की खुराक लगा दी गई है.
गुरुवार को कोरोना से 733 लोगों की मौत
इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, गुरुवार तक कोरोना 16,156 नए मामले सामने आए थे. गुरुवार तक पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 733 लोगों की मौत हो गई थी थी, जबकि 27 अक्तूबर बुधवार को 585 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया था. कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ने से चिंता बढ़ती जा रही है.
जिंदगी को फिर जकड़ने लगा कोरोना : रूस में 24 घंटे के दौरान 40 हजार से ज्यादा संक्रमित, लॉकडाउन लागू
रूस में 24 घंटों में 1,159 लोगों की मौत
रूस के सरकारी कोरोना वायरस कार्यबल ने मीडिया को बताया कि 24 घंटों में 1,159 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 235,057 हो गई. आलम यह कि रूस में महामारी फैलने के बाद से एक दिन में मौत के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं. इसके अलावा, गुरुवार को संक्रमण के 40,096 नए मामले सामने आए हैं.

देश - दुनिया
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा अन्य के विरुद्ध, कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ मुकदमा दायर कर सुर्खियों में आए झारखंड के धनबाद जिले के भूली डी ब्लॉक निवासी मोहम्मद कलाम आजाद ने अबकी बार केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा अन्य के विरुद्ध कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज कराया है. अदालत में दायर शिकायतवाद पर अधिवक्ता एचएन सिंह की दलील सुनने के बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह की अदालत ने धनबाद पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है.
देश - दुनिया
धमाकेदार होगी केन्द्रीय कर्मचारियों की दिवाली, बोनस के साथ DA एरियर का पैसा

केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. सरकारी कर्मचारियों के लिए इस साल 2021 की दिवाली काफी धमाकेदार रहने वाली है. दरअसल, कर्मचारियों का वेतन दो दिन बाद 31 अक्टूबर को आएगा. अक्टूबर महीने की सैलरी में कर्मचारियों को दिवाली बोनस आएगा. बता दें कि केन्द्र सरकार दिवाली बोनस के साथ 31 फीसदी महंगाई भत्ता देगी. ये 1 जुलाई 2021 से लागू माना गया है, यानी कर्मचारियों को 3 महीने का DA एरियर मिलेगा. कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त, सितंबर महीने का एरियर भी अक्टूबर के वेतन में मोदी सरकार देने वाली है.
अक्टूबर में आएगी बंपर सैलरी
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली बोनस के साथ, 31 फीसदी DA और 3 महीने का DA एरियर कर्मचारियों को अक्टूबर महीने की सैलरी में मिलने वाला है. इस बार दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की बंपर सैलरी आने वाली है.
सरकार ने दूसरी बार बढ़ाया DA
कैबिनेट ने बीते हफ्ते महंगाई भत्ता को 3 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया था. वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता को 1 जुलाई 2021 से मूल वेतन के 28% से बढ़ाकर 31% कर दिया गया है. जुलाई 2021 के लिए महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ एरियर भी मिलेगा. केंद्रीय कर्मचारियों को 31 फीसदी DA के साथ एरियर का भी पेमेंट किया जाएगा.
56,900 बेसिक सैलरी पर इतना बढ़ेगा DA
कर्मचारी की बेसिक सैलरी यदि 56900 रुपए है तो नये महंगाई भत्ते यानी 31 फीसदी के तहत 17639 रुपए महीने भत्ता मिलेगा जबकि 28 फीसदी की दर से 15932 रुपए महीना मिलता. यानी कुल 1707 रुपये महीना महंगाई भत्ता बढ़ेगा. यानी सैलरी में कुल इजाफा सालाना 20484 रुपए होगा. अक्टूबर महीने में अगर 3 महीने का एरियर मिलता है तो 52,917 रुपये एरियर के भी आएंगे. अक्टूबर महीने का एरियर साथ मिलने पर 4 महीने का DA 70,556 रुपये आएंगे. इसके साथ कर्मचारियों को दिवाली बोनस भी मिलेगा.
18000 बेसिक सैलेरी पर इतना बढ़ेगा DA
मान लीजिए अगर आपकी बेसिक सैलेरी 18,000 रुपये है. उन्हें अभी 5030 रुपये DA मिल रहा है। अभी DA बेसिक सैलेरी का 28 फीसदी है. अब इसमें 3 फीसदी का इजाफा हो गया है. यानी अब 31 फीसदी की दर से DA मिलेगा. अब 31 फीसदी के हिसाब से 5,580 रुपये मिलेंगे. यानी कर्मचारियों का 18000 रुपये बेसिक वेतन होने पर 540 रुपये का इजाफा DA में होगा. यानी तीन महीने का एरियर 1,620 रुपये आएंगे.

-
देश - दुनिया6 days ago
ब्रेन डेड था मरीज, सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट
-
देश - दुनिया6 days agoबैंक पीओ के 4135 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सभी जरुरी बातें
-
देश - दुनिया7 days agoगलत खाते में ट्रांसफर कर दिए पैसे? वापस पाने का तरीका जानिए, RBI ने सेट किए हैं कई नियम
-
देश - दुनिया6 days ago50 हजार लगाकर शुरू कर दें यह कारोबार, सरकार भी करेगी मदद,हर महीने होगा 5 लाख का मुनाफा
-
देश - दुनिया6 days agoकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिवाली से पहले डबल हो सकता है किस्त का पैसा, जानिए डिटेल
-
देश - दुनिया6 days agoसस्ते में घर खरीदने का मौका! PNB करने जा रहा सस्ते घरों की नीलामी, चेक करें सभी डिटेल
-
देश - दुनिया4 days agoरिजर्व बैंक ऑफ इंडियाने बैंक लॉकर नियमों में किया बदलाव,जान लें नए नियम
-
देश - दुनिया5 days ago12 साल की लड़की ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या! वजह जानकर हर कोई रह गया दंग
-
देश - दुनिया6 days agoहरियाणा में IAS अफसर अशोक खेमका का 30 साल में 54वीं बार ट्रांसफर
-
देश - दुनिया5 days agoबिना कुछ किए भी अमीर बन सकते हैं! बस अपनाने होंगे ये टिप्स






















You must be logged in to post a comment Login