देश - दुनिया
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14,348 नए मामले सामने आए,आधे से अधिक मामले अकेले केरल,कोरोना से 805 मरीजों की मौत
शुक्रवार की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 14,348 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही, देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,42,46,157 तक पहुंच गई है.
सर्दी के मौसम की दस्तक ही और त्योहारी सीजन के दौरान भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 14,348 नए मामले सामने दर्ज किए गए हैं. इसमें आधे से अधिक मामले अकेले केरल से हैं, जबकि दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है. इस दौरान करीब 805 मरीजों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है.
16 जनवरी से 28 अक्टूबर तक लगी टीके की 1,04,82,00,966 डोज
शुक्रवार की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 14,348 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही, देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,42,46,157 तक पहुंच गई है. इस दौरान 13,198 लोग कोरोना को मात देकर अपने-अपने घरों को लौट गए हैं, जबकि करीब 805 लोगों की मौत हो गई है.
भारत में कोरोना के 1,61,334 सक्रिय मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, फिलहाल भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,61,334 हो गई है. राहत की बात यह है कि भारत में 16 जनवरी 2021 के बाद से लेकर 28 अक्टूबर 2021 की शाम तक 1,04,82,00,966 लोगों को कोरोना रोधी टीकों की खुराक लगा दी गई है.
गुरुवार को कोरोना से 733 लोगों की मौत
इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, गुरुवार तक कोरोना 16,156 नए मामले सामने आए थे. गुरुवार तक पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 733 लोगों की मौत हो गई थी थी, जबकि 27 अक्तूबर बुधवार को 585 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया था. कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ने से चिंता बढ़ती जा रही है.
जिंदगी को फिर जकड़ने लगा कोरोना : रूस में 24 घंटे के दौरान 40 हजार से ज्यादा संक्रमित, लॉकडाउन लागू
रूस में 24 घंटों में 1,159 लोगों की मौत
रूस के सरकारी कोरोना वायरस कार्यबल ने मीडिया को बताया कि 24 घंटों में 1,159 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 235,057 हो गई. आलम यह कि रूस में महामारी फैलने के बाद से एक दिन में मौत के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं. इसके अलावा, गुरुवार को संक्रमण के 40,096 नए मामले सामने आए हैं.


देश - दुनिया
कन्नड़ फिल्म एक्टर पुनीत राजकुमार का जिम में वर्कआउट के दौरान, हार्ट अटैक से मौत,फैंस को काबू में करने के लिए धारा 144 लागू

कन्नड़ फिल्म एक्टर पुनीत राजकुमार का जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। हार्ट अटैक के तुरंत बाद 46 साल के पुनीत को बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर है। राज्य में सभी थिएटर बंद किए जा रहे हैं।
फैंस को काबू में करने के लिए कई इलाकों में धारा 144 लागू की गई है। कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई भी अस्पताल पहुंचे थे।पुनीत के पिता राजकुमार साउथ इंडियन सिनेमा के आइकॉन थे।
वे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के पहले एक्टर थे, जिन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिला था। चंदन तस्कर वीरप्पन ने जुलाई 2000 में तमिलनाडु से उनका अपहरण कर लिया था। पुनीत ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी, वे राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके थे।
राम गोपाल वर्मा ने दी श्रद्धांजलि
फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘पुनीत राजकुमार की आकस्मिक मृत्यु एक ट्रैजडी है। यह भी एक डरावना और भयानक आंख खोलने वाला सच है कि हम में से कोई भी कभी भी मर सकता है। इसलिए जीवन को फास्ट फॉरवर्ड मोड पर जीना सबसे अच्छा है।’
आर माधवन बोले- दिल टूट गया
एक्टर पुनीत के निधन के बाद आर माधवन ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा है, ‘चले गए, सबसे दयालु, प्यार और नोबल आत्मा में से एक। मुझे नहीं पता मैं क्या महसूस कर रहा हूं।
मैं बहुत स्तब्ध हूं, भाई तुम हम सबका दिल तोड़कर, कन्फ्यूज करके चले गए हो। आज स्वर्ग रोशन हो गया है। मैं अब भी आशा कर रहा हूं कि ये सच न हो। हाथ जोड़कर, हाथ जोड़कर, हाथ जोड़कर, दिल टूट गया है।’
पूजा हेगड़े ने दी श्रद्धांजलि
पूजा हेगड़े ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘जो मैं सुन रही हूं उस पर भरोसा नहीं हो रहा है, जिंदगी बहुत अनिश्चित है। भारतीय सिनेमा को आज बड़ा नुकसान हुआ है। उनके परिवार को इस मुश्किल समय में प्यार और रोशनी भेज रही हूं। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले पुनीत। टूटा हुआ दिल और निराश चेहरा।’

देश - दुनिया
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का वर्कआउट के दौरान मौत

कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार का जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। हार्ट अटैक के तुरंत बाद 46 साल के पुनीत को बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर है। राज्य में सभी थिएटर बंद किए जा रहे हैं। फैन्स को काबू में करने के लिए शहर के कुछ इलाकों में धारा 144 लागू की गई है। कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई भी अस्पताल पहुंचे थे।
पुनीत के पिता राजकुमार साउथ इंडियन सिनेमा के आइकॉन थे। वे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के पहले एक्टर थे, जिन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिला था। चंदन तस्कर वीरप्पन ने जुलाई 2000 में तमिलनाडु से उनका अपहरण कर लिया था। पुनीत ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी, वे राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके थे।
राम गोपाल वर्मा ने दी श्रद्धांजलि
फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने अपनी पोस्ट पर लिखा, ‘पुनीत राजकुमार की आकस्मिक मृत्यु एक ट्रैजेडी है। यह भी एक डरावना और भयानक आंख खोलने वाला सच है कि हम में से कोई भी कभी भी मर सकता है। इसलिए जीवन को फास्ट फॉरवर्ड मोड पर जीना सबसे अच्छा है।’
आर माधवन बोले- दिल टूट गया
एक्टर पुनीत के निधन के बाद आर माधवन ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा है, चले गए, सबसे दयालु, प्यार और नोबल आत्मा में से एक। मुझे नहीं पता मैं क्या महसूस कर रहा हूं। मैं बहुत स्तब्ध हूं, भाई तुम हम सबका दिल तोड़कर, कन्फ्यूज करके चले गए हो। आज स्वर्ग रोशन हो गया है। मैं अब भी आशा कर रहा हूं कि ये सच न हो। हाथ जोड़कर, हाथ जोड़कर, हाथ जोड़कर, दिल टूट गया है।
पूजा हेगड़े ने दी श्रद्धांजलि
पूजा हेगड़े ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, जो मैं सुन रही हूं उस पर भरोसा नहीं हो रहा है, जिंदगी बहुत अनिश्चित है। भारतीय सिनेमा को आज बड़ा नुकसान हुआ है। उनके परिवार को इस मुश्किल समय में प्यार और रोशनी भेज रही हूं। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले पुनीत। टूटा हुआ दिल और निराश चेहरा।

देश - दुनिया
फेसबुक का नाम बदलकर अब ‘मेटा’ हुआ, CEO मार्क जुकरबर्ग ने किया ऐलान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने अपना नाम बदल दिया है। गुरुवार को फेसबुक ने कंपनी का नाम बदलकर ‘मेटा’ करने की घोषणा कर दी है। पिछले कुछ दिनों से फेसबुक के नाम बदलने जाने की अटलकें लगाई जा रही थीं। जिसके बाद आज कंपनी के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने नए नाम का ऐलान कर दिया है।
मार्क जुकरबर्ग ने कंपनी के कनेक्ट वर्चुअल रियलीट कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम जो कुछ भी करते हैं उसे शामिल करने के लिए एक नया कंपनी ब्रांड अपनाने का समय आ गया है। जुकरबर्ग ने कहा कि अब हम मेटावर्स होने जा रहे हैं फेसबुक नहीं।
बता दें कि फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने जुलाई में अर्निंग कॉल में कहा था कि कंपनी का भविष्य ‘मेटावर्स’ में है। फेसबुक जो लक्ष्य बना रहा है, वह एक अल्फाबेट इंक जैसी होल्डिंग कंपनी है – जो कि एक संगठन के तहत इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, ओकुलस और मैसेंजर जैसे कई सोशल नेटवर्किंग ऐप में से एक है।
बताते चलें कि 18 अक्टूबर को फेसबुक ने कहा था वह अगले पांच वर्षों में यूरोपीय यूनियन में 10,000 लोगों को काम पर रखने की योजना बना रहा है ताकि को मेटावर्स बनाने में मदद मिल सके। मेटावर्स एक नई ऑनलाइन दुनिया है जहां लोग मौजूद हैं और शेयर्ड वर्चुअल स्पेस में संवाद करते हैं। फेसबुक ने वर्चुअल रियलिटी (VR) और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) में भारी निवेश किया है और अपने लगभग तीन अरब यूजर्स को कई डिवाइसेस और ऐप्स के माध्यम से जोड़ने का इरादा रखता है।

-
देश - दुनिया6 days ago
ब्रेन डेड था मरीज, सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट
-
देश - दुनिया7 days agoगलत खाते में ट्रांसफर कर दिए पैसे? वापस पाने का तरीका जानिए, RBI ने सेट किए हैं कई नियम
-
देश - दुनिया6 days agoबैंक पीओ के 4135 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सभी जरुरी बातें
-
देश - दुनिया6 days ago50 हजार लगाकर शुरू कर दें यह कारोबार, सरकार भी करेगी मदद,हर महीने होगा 5 लाख का मुनाफा
-
देश - दुनिया6 days agoकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिवाली से पहले डबल हो सकता है किस्त का पैसा, जानिए डिटेल
-
देश - दुनिया5 days ago12 साल की लड़की ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या! वजह जानकर हर कोई रह गया दंग
-
देश - दुनिया4 days agoरिजर्व बैंक ऑफ इंडियाने बैंक लॉकर नियमों में किया बदलाव,जान लें नए नियम
-
देश - दुनिया6 days agoसस्ते में घर खरीदने का मौका! PNB करने जा रहा सस्ते घरों की नीलामी, चेक करें सभी डिटेल
-
देश - दुनिया5 days agoबिना कुछ किए भी अमीर बन सकते हैं! बस अपनाने होंगे ये टिप्स
-
देश - दुनिया6 days agoहरियाणा में IAS अफसर अशोक खेमका का 30 साल में 54वीं बार ट्रांसफर















You must be logged in to post a comment Login