Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आदिवासी महोत्सव में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द ,निजी कारणों की वजह से कार्यक्रम रद्द

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे आदिवासी महोत्सव में उन्हें 29 अक्टूबर की शाम बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था। उन्होंने दौरे को लेकर स्वीकृति भी दी थी, मगर ऐन मौके पर उनका प्रोग्राम कैंसल हो गया।छत्तीसगढ़ सरकार के अफसरों को पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि निजी कारणों की वजह से कार्यक्रम रद्द किया गया है।

अफसरों के मुताबिक आदिवासी महोत्सव के अन्य कार्यक्रम अपने तय समय पर जारी रहेंगे। माना जा रहा है कि चरणजीत चन्नी का अगला दौरा एक नवंबर को राज्य उत्सव के कार्यक्रम के दौरान तय किया जा सकता है।रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। एक दिन पहले ही इस राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया।

कार्यक्रम में राज्यसभा के पूर्व सांसद बी.के. हरिप्रसाद, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, युगाण्डा एवं फिलीस्तीन के काउंसलर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक आयोजित होने वाले इस ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ में देश के 27 राज्यों और 6 केन्द्र शासित प्रदेशों के कलाकारों के साथ ही 7 देशों- एस्वातीनी, नाइजीरिया, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, यूगांडा, माली और फिलिस्तीन से आए लगभग 1500 कलाकार भाग ले रहे हैं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छत्तीसगढ़

लिंक भेजकर लगभग डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिए,डिजिटल ठगी की एक वारदात

Published

on

रायपुर में डिजिटल ठगी की एक वारदात हुई है। शातिरों के गैंग ने डीडी नगर इलाके में रहने वाले आशीष टिकरीहा नाम के युवक को शिकार बनाया। एक लिंक भेजकर इनके खाते से लगभग डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिए। करीब एक सप्ताह तक युवक इस कोशिश में लगा रहा कि उसके खाते से चुराई गई रकम उसे वापस मिल जाए, मगर ऐसा नहीं हुआ। थककर युवक ने अब पुलिस से मदद मांगी है। आशीष की शिकायत पर डीडी नगर थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

आशीष ने पुलिस को बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले 7381191085 नंबर से एक फोन कॉल आया। कॉलर ने खुद को रिलायंस जियो का कर्मचारी बताया। आशीष से कहा गया कि जियो फायबर नेट के लिये रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। आशीष पहले से ही जियो फायबर नेट के कस्टमर हैं। उसने कह दिया कि उसका रजिस्ट्रेशन हो चुका है। ठग ने जरूरी बताकर फिर से रजिस्ट्रेशन करने को कहा। आशीष उसकी बातों में आ गया। ठग ने रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस के लिए 299 रुपए का डिजिटल पेमेंट करने को कहा।

ठग ने ऐसे फंसाया जाल में
ठग ने आशीष के नंबर पर एक लिंक भेजी। लिंक पर CP-MFIBER लिखा था। इसे क्लिक करते ही एक फॉर्म ओपन हुआ। डीटेल भरकर आशीष ने अपने आर बीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड से 299 रुपए की पेमेंट की। मगर आशीष के पास पेमेंट सक्सेसफुल का मैसेज नहीं आया। इसपर ठग ने कहा कि कुछ तकनीकी परेशानी है, हम आपके घर एक कर्मचारी काे कनेक्शन लगाने के लिए भेजेंगे रुपए उसे दे देना। कहा कि इसे डाउनलोड करें, ताकि आपके घर की लोकेशन की जानकारी मिले। भरोसा करके आशीष ने एप इंस्टॉल किया और मोबाईल को चर्चिंग मे लगाकर अपना काम करने लगे। तकरीबन आधे घंटे बाद जब युवक की नजर अपने फोन पर पड़ी तो इनके आर बी एल बैंक खाते से 40000, 50000,249 रुपए, भारतीय स्टेट बैंक से 40000, 7500 रुपए अमेजान पे के जरिए निकाले जा चुके थे।

आपके साथ ऐसा हो तो ये करें
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ऑनलाइन फ्रॉड या साइबर क्राइम की शिकायत दर्ज कराने के लिए एक नेशनल हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह नंबर है -155260। अगर आप ऐसे किसी हादसे या अपराध के शिकार होते हैं तो इस नंबर तुरंत कॉल करें। साइबर धोखाधड़ी या अपराध की शिकायत मिलते ही गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाला इंडियन साइबर-क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर सेंटर सक्रिय हो जाएगा। यहां से आरबीआई से जुड़े बैंको और ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म पर तुरंत सूचना पहुंच। जाएगी इससे ठगों के पास आपकी रकम जाने से रोकी जा सकती है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा कलेक्टर को बताई समस्या,धान बेचने 85 किमी दूर जाने की मजबूरी

Published

on

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के 3 गांव के ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने अपने गांव में उप धान  केंद्र खोलने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि, अंदरूनी इलाकों में बिजली नहीं होने से गांव में अंधेरा भी पसरा रहता है। उन्होंने बिजली व मनरेगा के कार्यों में मजदूरों को नगद भुगतान करने की भी मांग की है। अपनी मांगों को लेकर दंतेवाड़ा के कलेक्टर दीपक सोनी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने जल्द ही समस्याओं का निराकरण करने आश्वासन दिया है।

दंतेवाड़ा व बस्तर जिले के सीमावर्ती इलाके में स्थित धुर नक्सल प्रभावित जंगमपाल, छोटे तोंगपाल व लखापाल गांव के दर्जनों ग्रामीण दंतेवाड़ा पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि, उनके गांव में धान खरीदी केंद्र नहीं है। ऐसे में उन्हें अपने धान को बेचने के लिए 85 किलोमीटर का सफर तय कर कटेकल्याण ब्लॉक मुख्यालय जाना पड़ता है। आने-जाने में काफी समय लग जाता है। जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीण माड़का राम, हरीश व हड़मा ने बताया कि, मनरेगा के कार्यों का नगद भुगतान नहीं होने से भी परेशानी हो रही है। कई दिनों से उन्हें मनरेगा के कार्यों का भुगतान भी नहीं किया गया है। ऐसे में सामने दिवाली भी है। उन्होंने कहा कि, प्रशासन अंदरूनी इलाके के मजदूरों को मनरेगा के कार्यों का नगद भुगतान करें।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

त्रिपुरा से आए कलाकारों का स्टंट परफॉर्मेंस,मटकों पर पर नाचती हुई कलाकार, पीठ की तरफ उल्टे होकर झुकी

Published

on

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है। गुरुवार को इस अवसर पर देशभर के कलाकारों के अलावा दूसरे देशों के कलाकारों ने भी बेहद शानदार प्रस्तुति दी है। इसमें सबसे खास रहा है त्रिपुरा से आए कलाकारों का स्टंट परफॉर्मेंस। ये परफॉर्मेंस देख लोग हैरान रह गए। मटकों पर पर नाचती हुई कलाकार, पीठ की तरफ उल्टे होकर झुकी और जबरदस्त प्रदर्शन किया।

महिला कलाकर की इस प्रदर्शन के देख लोगों ने जमकर तारीफ की। बताया जाता है कि इस नृत्य का नाम होजागिरी नृत्य है। त्रिपुरा के लोग स्थानीय देवी से प्रार्थना करने के लिए के लिए एक उत्सव में इसे प्रस्तुत करते हैं। इस डांस में नर्तक अपने सिर पर एक बोतल के साथ मिट्टी के मटके पर खड़े होते हैं। सिर पर एक रोशन दीपक बोतल पर संतुलित होता है। इसी तरह माली देश के कलाकारों के परफॉर्मेंस के बाद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 min ago

छत्तीसगढ़ में आदिवासी महोत्सव में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द ,निजी कारणों की वजह से कार्यक्रम रद्द

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे...

छत्तीसगढ़3 hours ago

लिंक भेजकर लगभग डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिए,डिजिटल ठगी की एक वारदात

रायपुर में डिजिटल ठगी की एक वारदात हुई है। शातिरों के गैंग ने डीडी नगर इलाके में रहने वाले आशीष...

छत्तीसगढ़3 hours ago

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा कलेक्टर को बताई समस्या,धान बेचने 85 किमी दूर जाने की मजबूरी

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के 3 गांव के ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे।...

छत्तीसगढ़4 hours ago

त्रिपुरा से आए कलाकारों का स्टंट परफॉर्मेंस,मटकों पर पर नाचती हुई कलाकार, पीठ की तरफ उल्टे होकर झुकी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है। गुरुवार को इस अवसर पर देशभर के...

छत्तीसगढ़4 hours ago

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 31 नए मरीज मिले,कम हो रहा कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ता दिख रहा है

छत्तीसगढ़ में कम हो रहा कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ता दिख रहा है। देर रात आई रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार...

#Exclusive खबरे

Calendar

October 2021
S M T W T F S
  1 2
3 4 5 6 7 8 9
10 11 12 13 14 15 16
17 18 19 20 21 22 23
24 25 26 27 28 29 30
31  
छत्तीसगढ़1 min ago

छत्तीसगढ़ में आदिवासी महोत्सव में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द ,निजी कारणों की वजह से कार्यक्रम रद्द

देश - दुनिया48 mins ago

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14,348 नए मामले सामने आए,आधे से अधिक मामले अकेले केरल,कोरोना से 805 मरीजों की मौत

देश - दुनिया59 mins ago

फेसबुक का नाम बदलकर अब ‘मेटा’ हुआ, CEO मार्क जुकरबर्ग ने किया ऐलान

प्रदेश1 hour ago

ओड़िशा : युवक ने पत्नी को बेचकर ख़रीदा स्मार्टफोन ,फेसबुक पर दोस्ती कर किया था विवाह

देश - दुनिया1 hour ago

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा अन्य के विरुद्ध, कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया6 days ago

    ब्रेन डेड था मरीज, सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट

  • देश - दुनिया7 days ago

    गलत खाते में ट्रांसफर कर दिए पैसे? वापस पाने का तरीका जानिए, RBI ने सेट किए हैं कई नियम

  • देश - दुनिया6 days ago

    बैंक पीओ के 4135 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सभी जरुरी बातें

  • देश - दुनिया6 days ago

    50 हजार लगाकर शुरू कर दें यह कारोबार, सरकार भी करेगी मदद,हर महीने होगा 5 लाख का मुनाफा

  • देश - दुनिया6 days ago

     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिवाली से पहले डबल हो सकता है किस्त का पैसा, जानिए डिटेल

  • देश - दुनिया5 days ago

    12 साल की लड़की ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या! वजह जानकर हर कोई रह गया दंग

  • देश - दुनिया4 days ago

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडियाने बैंक लॉकर नियमों में किया बदलाव,जान लें नए नियम

  • देश - दुनिया6 days ago

    सस्ते में घर खरीदने का मौका! PNB करने जा रहा सस्ते घरों की नीलामी, चेक करें सभी डिटेल

  • देश - दुनिया5 days ago

    बिना कुछ किए भी अमीर बन सकते हैं! बस अपनाने होंगे ये टिप्स

  • देश - दुनिया6 days ago

    हरियाणा में IAS अफसर अशोक खेमका का 30 साल में 54वीं बार ट्रांसफर