देश - दुनिया
राहुल गांधी को रोकने के लिए भारी पुलिसबल तैनात, बोले- हमें मार दीजिए; डरेंगे नहीं

राहुल गांधी ने लखनऊ एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम प्रेशर बनाना होता है ताकि अपराधियों के खिलाफ करवाई हो. अगर हम हाथरस नहीं जाते तो वहां दोषी के खिलाफ करवाई नहीं होती. हमारा काम सरकार पर दबाव बनाना है.
राहुल गांधी ने कहा कि मुझे लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा हो सकता है कि मुझे दिल्ली एयरपोर्ट पर भी रोका जाए. उन्होंने कहा कि हम तीन लोग लखीमपुर जा रहे हैं धारा 144 तो 5 लोगों पर लागू होती है. हमने प्रशासन को पहले ही इसके बारे में बता दिया है.
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि कल प्रधानमंत्री लखनऊ में थे लेकिन लखीमपुर नहीं जा पाए. आज 2 मुख्यमंत्रियों के साथ मैं लखनऊ और लखीमपुर जाकर पीड़ित परिवार से मिलने की कोशिश करूंगा.
लखनऊ पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर का कहना है कि सरकार ने राहुल गांधी को दौरे की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. अगर वह लखनऊ आते हैं, तो हम उनसे हवाई अड्डे पर लखीमपुर खीरी और सीतापुर नहीं जाने का अनुरोध करेंगे. लखीमपुर और सीतापुर के एसपी और डीएम ने हमें कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर उन्हें आने से रोकने का आग्रह किया.
लखीमपुर हिंसा पर राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को जीप से कुचला जा रहा है. देशभर में उनपर सिस्टमैटिक तरीके से हमला हो रहा है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसानों पर आक्रमण कर रही है.
राहुल गांधी के नेतृत्व में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का दौरा करेगा. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दिल्ली में पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं.
दिल्ली से 12.40 की इंडिगो की फ्लाइट से राहुल गांधी लखनऊ के लिए रवाना होंगे. राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी जाएंगे.
लखीमपुर की घटना में मरने वाले एक व्यक्ति के परिवार ने पोस्टमार्टम पर संदेह जताया था और फिर से पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी. बहराइच डीएम दिनेश चंद्र ने कहा कि राज्य सरकार ने उनकी बात मानी और पोस्टमॉर्टम फिर से कराया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो
लखनऊ पुलिस ने आगामी त्योहारों, विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं और किसानों के विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कोरोना के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 8 नवंबर तक सीआरपीसी की धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगा दिया है.
लखीमपुर हिंसा का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच की मांग की गई है. CJI को लिखे पत्र में याचिकाकर्ता ने मांग की है कि कोर्ट हिंसा की समयबद्ध जांच का आदेश दे कोर्ट. बता दें कि जांच के लिए योगी सरकार ने 6 सदस्यों की SIT गठित की है.
लखीमपुर हिंसा के चश्मदीद सुमित जायसवाल ने ज़ी न्यूज़ को पूरी घटना बताई. सुमित ने कहा कि हिंसा की प्लानिंग पहले ही की गई थी. सुमित ने कहा कि गांव पहुंचते ही उनपर पथराव हुआ. उनपर लाठी, डंडों और तलवारों से हमला किया गया.
सूत्रों के मुताबिक आज दोपहर 12:30 बजे राहुल गांधी लखनऊ पंहुचेंगे. राहुल प्रियंका से मिलने सीतापुर और पीड़ित किसानों से मिलने लखीमपुर भी जाएंगे.


देश - दुनिया
एक शख्स ने निगल लिया पूरा का पूरा Mobile Phone,डॉक्टरों ने सर्जरी कर मुश्किल से बचाई जान

पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे एक शख्स का जब एक्स-रे किया गया, तो डॉक्टर भी हैरान रह गए. उसके पेट में मोबाइल फोन था. शख्स ने बताया कि करीब छह महीने से उसे पेट में दर्ज हो रहा था, लेकिन वो अनदेखा करता रहा. जब दर्द काफी ज्यादा बढ़ गया तो वो डॉक्टर के पास गया. अभी तक ये साफ नहीं हो सका है कि आखिर शख्स ने पूरा का पूरा मोबाइल निगला कैसे?
Patient ने कही ये बात
‘मिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार, 33 वर्षीय शख्स के पेट में मोबाइल करीब 6 महीने से पड़ा हुआ था. मिस्र के असवान यूनिवर्सिटी अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया गया. डॉक्टरों ने उसके पेट से एक पूरा मोबाइल फोन निकालकर बाहर किया. मरीज ने डॉक्टरों को बताया कि उसने कुछ महीने पहले मोबाइल निगल लिया था और उसे लग रहा था कि वो अपने आप बाहर निकल जाएगा.
खाने-पीने में हो रही थी दिक्कत
मोबाइल निगलने के कुछ समय बाद से ही उसे पेट में दर्द होने लगा. उसने सोचा कि यदि वो किसी को मोबाइल निगलने की बात बताएगा तो लोग मजाक उड़ाएंगे. इसलिए वो पेट दर्द को नजर अंदाज करता रहा. जब दर्द काफी ज्यादा बढ़ गया तो उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. शख्स ने बताया कि उसे खाने-पीने में भी परेशानी होने लगी थी.
पहली बार देखा ऐसा मामला
मरीज जब डॉक्टरों के पास गया तो उन्होंने पेट दर्द, आंतों और पेट में संक्रमण के लिए इलाज शुरू किया. लेकिन जब उन्हें पता चला कि उसके पेट में मोबाइल फोन है तो वे भी दंग रह गए. असवान यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स के निदेशक मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद अल-दहशौरी ने कहा कि उन्होंने पहली बार ऐसा मामला देखा है, जिसमें एक मरीज ने एक पूरा मोबाइल निगल लिया हो.

देश - दुनिया
मरने के 70 साल बाद भी लोगों को दे रही जीवन; जानें क्या है मामला

करीब 70 साल पहले की वजह से एक युवा महिला की मौत हो गई थी. उसके इलाज के दौरान डॉक्टरों ने एक कोशिका चुपके से निकाल ली. इसके बाद उस कोशिका का अध्ययन करके विभिन्न बीमारियों की दवा तैयार की गई. जिससे दुनिया में लाखों लोगों की जान बच सकी.
मरने के 70 साल बाद मिला सम्मान
WHO के चीफ Dr Tedros Adhanom Ghebreyesus ने जेनेवा में मरणोपरांत Henrietta Lacks को सम्मानित किया. दरअसल Henrietta Lacks की मौत 70 साल पहले अक्टूबर 1951 में हो गई थी. लेकिन उसके शरीर से बिना अनुमति के निकाली गई एक कोशिका आज भी लाखों लोगों की जीवन बचाने का अहम कारण बनी हुई है. Henrietta की ओर से यह पुरस्कार उनके 87 साल के बेटे Lawrence Lacks ने लिया.
उन्हें सम्मानित करते हुए Dr Tedros ने कहा, ‘ मैं Henrietta Lacks को सम्मानित करते हुए बेहद गर्व महसूस कर रहा हूं. WHO इस बात को स्वीकार करता है कि इससे पहले के वर्षों में Henrietta के साथ वैज्ञानिक रूप से अन्याय किया गया. उनके अश्वेत रंग और महिला होने की वजह से उन्हें पर्याप्त सम्मान नहीं दिया गया. जबकि मानवता को बचाने और मेडिकल साइंस को बढ़ावा देने में उनका बेहद अहम योगदान रहा.’
सर्वाइकल कैंसर से हो गई थी मौत
DNA की रिपोर्ट के मुताबिक Henrietta Lacks अपने पति और 5 बच्चों के साथ खुश थी. एक दिन उसे वजाइना में भारी ब्लीडिंग की शिकायत हुई. वह पति के साथ जॉन होपकिंस यूनिवर्सिटी पहुंची और वहां एडमिट हो गई. जांच में पता चला कि उसे सर्वाइकल कैंसर था. डॉक्टरों ने उसका इलाज करने की कोशिश की लेकिन उसने 4 अक्टूबर 1951 को दम तोड़ दिया. जब उसकी मौत हुई, उस समय उसकी उम्र केवल 31 साल थी.
बिना पूछे डॉक्टरों ने निकाल ली थी कोशिका
जब Henrietta का इलाज चल रहा था, उस दौरान डॉक्टरों ने उसके ट्यूमर के कुछ सैंपल लिए थे. इस दौरान ट्यूमर से ‘HeLa’ कोशिका को निकाला गया. ऐसा करने के लिए मरीज या उनके पति से कोई अनुमति नहीं ली गई थी. इसके बाद उस कोशिका का लैब में विकास किया गया. फिर बिना परिवार की परमीशन के उस कोशिका का लैब में बड़े पैमाने पर उत्पादन करके बेचा गया. दुनियाभर में कोशिकाओं पर हो रही स्टडी के लिए 50 करोड़ मीट्रिक टन ‘HeLa’ कोशिका की बिक्री की गई.
कोशिका से लाखों लोगों की बची जान
यह ‘HeLa’ कोशिका लोगों की जान बचाने में रामबाण सिद्ध हुई. इस कोशिका का अध्ययन करके दुनियाभर के वैज्ञानिक HPV वैक्सीन, पोलियो वैक्सीन, HIV/AIDS की दवा, haemophilia, leukaemia और पार्किंसंस रोगों की दवा बनाने में कामयाब रहे. इसके साथ ही कैंसर, जीन मैपिंग, IVF जैसी इलाज की पद्धतियों का भी विकास तेज हुआ. जिनका इस्तेमाल करके दुनिया में अब तक लाखों लोगों की जान बचाई जा सकी है.

देश - दुनिया
शराब पीने पर युवक का चालान कटने से खफा हुईं कांग्रेस विधायक, बैठीं धरने पर

राजस्थान में शराब पीकर गाड़ी चलाने पर पुलिस ने एक युवक का चालान काट दिया. ये बात कांग्रेस की एक महिला विधायक को नागवार गुजरी और वो पुलिस स्टेशन में ही धरने पर बैठ गईं. विधायक मीना कंवर ने कहा कि कोई बात नहीं, बच्चे हैं थोड़ा बहुत पी लिया तो क्या गुनाह किया?
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कांग्रेस MLA का वीडियो
बता दें कि कांग्रेस विधायक मीना कंवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शेरगढ़ विधान सभा सीट से कांग्रेस विधायक मीना कंवर अपने पति उम्मेद सिंह चंपावत के साथ धरने पर बैठी हैं. दरअसल धरने के पीछे की वजह पुलिस का चालान काटना बताया जा रहा है.
पुलिस ने काटा विधायक के रिश्तेदार का चालान
जानकारी के मुताबिक, जिस युवक का पुलिस ने चालान काटा है वो कांग्रेस विधायक मीना कंवर का रिश्तेदार है. रिश्तेदार का चालान काटे जाने से खफा होकर विधायक मीना कंवर ने थाने में ही धरना शुरू कर दिया और पुलिस वालों के साथ बहस भी की.
कांग्रेस विधायक ने पुलिस वालों से क्या कहा?
कांग्रेस विधायक मीना कंवर ने पुलिस वालों से कहा कि आप इंसानियत से बोलो. हमने आपसे रात को रिक्वेस्ट की है. बच्चे सबके पीते हैं, कोई बात नहीं बच्चे हैं थोड़ा बहुत ले लिया. रिक्वेस्ट करते हुए मैंने फोन में रिकॉर्ड किया.
गौरतलब है कि मामले को बढ़ता देखकर डीसीपी को हस्तक्षेप करना पड़ा. जिसके बाद ये मामला शांत हुआ और विधायक अपने पति और रिश्तेदार के साथ थाने से घर गईं.

-
देश - दुनिया7 days agoदीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 11 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा
-
देश - दुनिया7 days agoदशहरा कब क्यों और कैसे मनाया जाता है ?
-
देश - दुनिया6 days agoकिडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें
-
देश - दुनिया7 days agoअष्टमी तिथि और हवन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा ?
-
देश - दुनिया7 days agoसाठ वर्ष बाद सर्वार्थसिद्धियोग और गुरूपुष्य योगों के साथ पड़ रहा है दुर्लभ संयोग
-
देश - दुनिया6 days agoमाइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 48000 है सैलरी
-
देश - दुनिया5 days ago10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई
-
देश - दुनिया5 days agoSBI बेच रहा सस्ते घर, फटाफट चेक करें किस दिन होगी नीलामी
-
देश - दुनिया7 days agoकब है गोवर्धन पूजा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
-
देश - दुनिया4 days agoEPF मेंबर को फ्री मिलती है 7 लाख रुपये की सुविधा, जानें कैसे




























You must be logged in to post a comment Login