Connect with us

छत्तीसगढ़

कोंडागांव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर ,कर ली आत्महत्या

Published

on

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामला कोंडागांव जिले के फरसगांव इलाके का है। बताया जा रहा है कि, SBI के कर्मचारी ने पारिवारिक कारणों के चलते आत्महत्या की है। इधर, मृतक के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

SBI कर्मचारी का सुसाइड नोट
मैं घर से बहुत परेशान था। एक अच्छा बेटा भी नहीं बन पाया। भाई मम्मी-पापा का ख्याल रखना।
– विक्रम मीणा, SBI कर्मचारी

मृतक विक्रम मीणा (25) राजस्थान के नारकपुरा, थाना आमेर, जिला जयपुर का निवासी था। वह पिछले कुछ समय से फरसगांव के SBI में सहायक लिपिक के पद में रहकर काम कर रहा था। पता चला है कि विक्रम कुछ दिनों पहले अपने घर राजस्थान गया हुआ था। 27 अक्टूबर को ही राजस्थान से लौटा था। जिस दिन वह लौटा था, उसी रात फरसगांव में अपने किराए के मकान में उसने उसी रात फांसी लगा ली।

इस किराए के मकान में विक्रम के साथ उसका एक रूम मेट भी रहता था। घटना के समय वो रूम में नहीं था। सुबह जब रूम मेट घर लौटा तो विक्रम ने गेट नहीं खोला। इसके बाद उसने पुलिस को खबर दी।

SDOP मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि, मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कर दिया गया है। साथ ही शव को उसके घर राजस्थान भिजवाया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक के पास मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आदिवासी नृत्य महोत्सव हुआ आगाज, जीतने पर मिलेगी इतनी बड़ी रकम

Published

on

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 की शुरुआत गुरुवार से हुई है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ एवं ’राज्योत्सव 2021’ का दीप जलाकर शुभारंभ किया. समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की. शुभारंभ समारोह में हेमंत सोरेन और भूपेश बघेल, पूर्व राज्य सभा सदस्य बी.के. हरिप्रसाद, यूगांडा और पेलेस्टाइन के कांउंसलर और अन्य अतिथियों ने गौर मुकुट और वाद्य यंत्र मांदर धारण कर इस महोत्सव में शामिल कलाकारों का उत्साहवर्धन किया.

बता दें कि हेमंत सोरेन गुरुवार की सुबह रायगंज पहुंचे और उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत की. राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में 7 देशों के नर्तक दल सहित देश के 27 राज्यों तथा 6 केंद्र शासित प्रदेशों के 59 आदिवासी नर्तक दल शामिल हो रहे हैं. इन नर्तक दलों में लगभग 1,000 कलाकार हैं. जिनमें 63 विदेशी कलाकार भी शामिल हैं. यह कार्यक्रम एक नवंबर तक चलेगा.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रायपुर में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी काम में अड़चन डालने का काम करती है. बीजेपी जहां भी विपक्ष में रहती है वो सत्ता पक्ष को काम नहीं करने देती है. उन्होंने कहा कि वो जहां विपक्ष में है. वहां सरकार का सहयोग करने के बजाय सरकार के काम में अड़चन डालती है और षड्यंत्र रचती है.सोरेन ने महंगाई के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया. वहीं नक्सलवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ये न सिर्फ एक राज्य की बल्कि देश की समस्या है. नक्सल प्रभावित सभी राज्य मिलकर काम कर रहे हैं.

28 अक्टूबर से एक नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ एवं ’राज्योत्सव 2021 समारोह में देश के 27 राज्यों और 6 केन्द्रशासित प्रदेशों के कलाकारों के साथ ही 07 देशों अन्य देशों से भी लोग पहुंच रहे हैं। नाइजीरिया, उजबेकिस्तान, श्रीलंका, यूगांडा, स्वाजीलैण्ड, मालदीप, पेलेस्टाइन और सीरिया से आए विदेशी कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे.

Continue Reading

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आदिवासी महोत्सव में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द ,निजी कारणों की वजह से कार्यक्रम रद्द

Published

on

By

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे आदिवासी महोत्सव में उन्हें 29 अक्टूबर की शाम बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था। उन्होंने दौरे को लेकर स्वीकृति भी दी थी, मगर ऐन मौके पर उनका प्रोग्राम कैंसल हो गया।छत्तीसगढ़ सरकार के अफसरों को पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि निजी कारणों की वजह से कार्यक्रम रद्द किया गया है।

अफसरों के मुताबिक आदिवासी महोत्सव के अन्य कार्यक्रम अपने तय समय पर जारी रहेंगे। माना जा रहा है कि चरणजीत चन्नी का अगला दौरा एक नवंबर को राज्य उत्सव के कार्यक्रम के दौरान तय किया जा सकता है।रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। एक दिन पहले ही इस राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया।

कार्यक्रम में राज्यसभा के पूर्व सांसद बी.के. हरिप्रसाद, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, युगाण्डा एवं फिलीस्तीन के काउंसलर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक आयोजित होने वाले इस ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ में देश के 27 राज्यों और 6 केन्द्र शासित प्रदेशों के कलाकारों के साथ ही 7 देशों- एस्वातीनी, नाइजीरिया, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, यूगांडा, माली और फिलिस्तीन से आए लगभग 1500 कलाकार भाग ले रहे हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

लिंक भेजकर लगभग डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिए,डिजिटल ठगी की एक वारदात

Published

on

रायपुर में डिजिटल ठगी की एक वारदात हुई है। शातिरों के गैंग ने डीडी नगर इलाके में रहने वाले आशीष टिकरीहा नाम के युवक को शिकार बनाया। एक लिंक भेजकर इनके खाते से लगभग डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिए। करीब एक सप्ताह तक युवक इस कोशिश में लगा रहा कि उसके खाते से चुराई गई रकम उसे वापस मिल जाए, मगर ऐसा नहीं हुआ। थककर युवक ने अब पुलिस से मदद मांगी है। आशीष की शिकायत पर डीडी नगर थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

आशीष ने पुलिस को बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले 7381191085 नंबर से एक फोन कॉल आया। कॉलर ने खुद को रिलायंस जियो का कर्मचारी बताया। आशीष से कहा गया कि जियो फायबर नेट के लिये रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। आशीष पहले से ही जियो फायबर नेट के कस्टमर हैं। उसने कह दिया कि उसका रजिस्ट्रेशन हो चुका है। ठग ने जरूरी बताकर फिर से रजिस्ट्रेशन करने को कहा। आशीष उसकी बातों में आ गया। ठग ने रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस के लिए 299 रुपए का डिजिटल पेमेंट करने को कहा।

ठग ने ऐसे फंसाया जाल में
ठग ने आशीष के नंबर पर एक लिंक भेजी। लिंक पर CP-MFIBER लिखा था। इसे क्लिक करते ही एक फॉर्म ओपन हुआ। डीटेल भरकर आशीष ने अपने आर बीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड से 299 रुपए की पेमेंट की। मगर आशीष के पास पेमेंट सक्सेसफुल का मैसेज नहीं आया। इसपर ठग ने कहा कि कुछ तकनीकी परेशानी है, हम आपके घर एक कर्मचारी काे कनेक्शन लगाने के लिए भेजेंगे रुपए उसे दे देना। कहा कि इसे डाउनलोड करें, ताकि आपके घर की लोकेशन की जानकारी मिले। भरोसा करके आशीष ने एप इंस्टॉल किया और मोबाईल को चर्चिंग मे लगाकर अपना काम करने लगे। तकरीबन आधे घंटे बाद जब युवक की नजर अपने फोन पर पड़ी तो इनके आर बी एल बैंक खाते से 40000, 50000,249 रुपए, भारतीय स्टेट बैंक से 40000, 7500 रुपए अमेजान पे के जरिए निकाले जा चुके थे।

आपके साथ ऐसा हो तो ये करें
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ऑनलाइन फ्रॉड या साइबर क्राइम की शिकायत दर्ज कराने के लिए एक नेशनल हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह नंबर है -155260। अगर आप ऐसे किसी हादसे या अपराध के शिकार होते हैं तो इस नंबर तुरंत कॉल करें। साइबर धोखाधड़ी या अपराध की शिकायत मिलते ही गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाला इंडियन साइबर-क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर सेंटर सक्रिय हो जाएगा। यहां से आरबीआई से जुड़े बैंको और ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म पर तुरंत सूचना पहुंच। जाएगी इससे ठगों के पास आपकी रकम जाने से रोकी जा सकती है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 hour ago

कोंडागांव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर ,कर ली आत्महत्या

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामला कोंडागांव...

छत्तीसगढ़1 hour ago

छत्तीसगढ़ में आदिवासी नृत्य महोत्सव हुआ आगाज, जीतने पर मिलेगी इतनी बड़ी रकम

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 की शुरुआत गुरुवार से हुई है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  ने छत्तीसगढ़ की राजधानी...

छत्तीसगढ़1 hour ago

छत्तीसगढ़ में आदिवासी महोत्सव में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द ,निजी कारणों की वजह से कार्यक्रम रद्द

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे...

छत्तीसगढ़5 hours ago

लिंक भेजकर लगभग डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिए,डिजिटल ठगी की एक वारदात

रायपुर में डिजिटल ठगी की एक वारदात हुई है। शातिरों के गैंग ने डीडी नगर इलाके में रहने वाले आशीष...

छत्तीसगढ़5 hours ago

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा कलेक्टर को बताई समस्या,धान बेचने 85 किमी दूर जाने की मजबूरी

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के 3 गांव के ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे।...

#Exclusive खबरे

Calendar

October 2021
S M T W T F S
  1 2
3 4 5 6 7 8 9
10 11 12 13 14 15 16
17 18 19 20 21 22 23
24 25 26 27 28 29 30
31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया6 days ago

    बैंक पीओ के 4135 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सभी जरुरी बातें

  • देश - दुनिया7 days ago

    गलत खाते में ट्रांसफर कर दिए पैसे? वापस पाने का तरीका जानिए, RBI ने सेट किए हैं कई नियम

  • देश - दुनिया6 days ago

    ब्रेन डेड था मरीज, सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट

  • देश - दुनिया6 days ago

    50 हजार लगाकर शुरू कर दें यह कारोबार, सरकार भी करेगी मदद,हर महीने होगा 5 लाख का मुनाफा

  • देश - दुनिया6 days ago

     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिवाली से पहले डबल हो सकता है किस्त का पैसा, जानिए डिटेल

  • देश - दुनिया4 days ago

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडियाने बैंक लॉकर नियमों में किया बदलाव,जान लें नए नियम

  • देश - दुनिया5 days ago

    12 साल की लड़की ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या! वजह जानकर हर कोई रह गया दंग

  • देश - दुनिया6 days ago

    सस्ते में घर खरीदने का मौका! PNB करने जा रहा सस्ते घरों की नीलामी, चेक करें सभी डिटेल

  • देश - दुनिया5 days ago

    बिना कुछ किए भी अमीर बन सकते हैं! बस अपनाने होंगे ये टिप्स

  • देश - दुनिया6 days ago

    देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी बोले, ताली थाली बजाने, दीये जलाने वाली जनता ने ही वैक्सीनेशन को इतना सफल बनाया