प्रदेश
रेवाड़ी गैंगरेप मामले में तीनों दोषियों को , 20-20 साल की सजा सुनाई

हरियाणा के बहुचर्चित रेवाड़ी गैंगरेप मामले में शुक्रवार को अदालत का फैसला आ गया। नारनौल की क्राइम अगेंस्ट वूमेन स्पेशल कोर्ट ने तीनों दोषियों को सुनाई 20-20 साल की सजा सुनाई और 20-20 हजार का जुर्माना लगाया है। साथ ही डीएलएसए को ₹500000 पीड़ित पक्ष को देने का आदेश दिया है। न्यायाधीश मोना सिंह की कोर्ट ने एक दिन पहले ही वारदात के मुख्य आरोपी नीशू फौगाट, मनीष और पंकज फौजी को दोषी ठहराया था।
दोषी ठहराए गए तीनों युवक पीड़िता के गांव के ही हैं। 5 आरोपियों को कोर्ट ने संदेह के लाभ में बरी कर दिया। 3 साल तक कोर्ट में चले इस मामले में कुल 33 गवाह पेश हुए। दोनों पक्षों की बहस के बाद न्यायाधीश मोना सिंह की कोर्ट ने गुरुवार को आरोपी नीशू फोगाट, मनीष और पंकज फौजी को आईपीसी की धारा 328, 365, 376डी के तहत दोषी करार दिया।
ये था मामला
दरअसल, 12 सितंबर 2018 को रेवाड़ी के कोसली क्षेत्र की रहने वाली छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई थी। छात्रा उस दिन अपने घर से महेन्द्रगढ़ जिले के कनीना में कोचिंग के लिए गई थी। रास्ते से ही नीशू फोगाट, पंकज फौजी और मनीष ने उसे कार में अगवा कर लिया था। तीनों ने उसे पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया। बेहोशी की हालत में वे उसे एक सुनसान जगह कोठड़े में ले गए थे, जहां तीनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। उसके बाद लड़की को कोठड़े पर ही छोड़कर फरार हो गए थे। इतना ही नहीं लड़की के कोठड़े में पड़े होने की सूचना भी दोषियों ने ही उसके परिजनों को दी थी।
इस वारदात के बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे तो उनकी सुनवाई नहीं हुई। रेवाड़ी गैंगरेप का यह मामला कई दिनों तक देशभर में सुर्खियों में रहा, जिसके चलते रेवाड़ी पुलिस की भी काफी किरकिरी हुई थी। मामले में तत्कालीन रेवाड़ी महिला थाना प्रभारी और कनीना थाना प्रभारी को सस्पेंड करने के साथ ही रेवाड़ी के तत्कालीन एसपी राजेश दुग्गल का भी तबादला कर दिया गया था।
SIT ने पकड़े थे 8 लोग
केस की जांच के लिए सरकार ने सीनियर आईपीएस अफसर नाजनीन भसीन के नेतृत्व में SIT गठित की थी। 4 दिन बाद 16 सितंबर को पुलिस ने मास्टर माइंड नीशू फोगाट को गिरफ्तार किया था। उसके बाद मनीष व पंकज फौजी सहित कोठड़े के मालिक दीनदयाल, नवीन, अभिषेक, मनजीत और संजीव को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन कोठड़े के मालिक दीनदयाल, नवीन, अभिषेक, मनजीत और संजीव को बरी कर दिया गया है।
कई दिन अस्पताल में भर्ती रही थी पीड़िता
गैंगरेप की जघन्य वारदात को इसी से समझा जा सकता है कि लड़की की हालत बहुत खराब हो गई थी। कई दिनों तक पीड़िता का रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में इलाज चला था। पीड़िता का हाल चाल जानने के लिए देशभर के नेताओं का रेवाड़ी में जमावड़ा लग गया था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से लेकर कई अन्य बड़े नेता पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे थे।


प्रदेश
ओड़िशा : युवक ने पत्नी को बेचकर ख़रीदा स्मार्टफोन ,फेसबुक पर दोस्ती कर किया था विवाह

ओड़िशा के एक युवक ने पत्नी को बेचकर स्मार्टफोन खरीद लिया. 17 साल के इस लड़के ने फेसबुक पर एक 24 वर्षीय युवती से दोस्ती की और परिवार की रजामंदी से दोनों ने विवाह कर लिया. आर्थिक तंगी के नाम पर युवक ने पहले अपनी पत्नी से कहा कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में जाकर ईंट-भट्ठा में दोनों काम करेंगे. लेकिन, इस बीच युवक ने पत्नी को राजस्थान के एक बुजुर्ग व्यक्ति के हाथों 1.80 लाख रुपये में बेच दिया. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
विवाहिता युवती को राजस्थान के बारां गांव से बरामद कर लिया गया है. उसे ओड़िशा में उसके माता-पिता के पास भेजने की व्यवस्था पुलिस ने कर दी है. बताया गया है कि ओड़िशा के बोलांगीर जिला के रहने वाले युवक को गिरफ्तार करने के बाद किशोर न्यायालय में पेश किया गया. वहां से सुधार गृह भेज दिया गया.
युवक की करतूत की पोल खुलने के बाद उसने कहा कि उसे पैसों की जरूरत है. दिल की कुछ समस्या है. इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी. हालांकि, उसने इस बात से इंकार किया कि उसने अपनी पत्नी को बेचा है. उसने कहा कि 60 हजार रुपये में उसने अपनी पत्नी को राजस्थान के बारां गांव के 55 वर्षीय एक व्यक्ति के यहां गिरवी रखा था.
ऐसे खुली युवक की पोल
अपनी पत्नी को बेचने के बाद युवक अपने घर लौट आया. उसने स्मार्ट फोन खरीदी. खाने-पीने पर अच्छा-खासा खर्च करने लगा. ससुराल वालों ने अपनी बेटी के बारे में पूछा, तो कहा कि वह कहीं भाग गयी है. युवती के परिवार के लोगों को उसकी बातों पर यकीन नहीं हुआ. उन्होंने पुलिस थाना में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी.

प्रदेश
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क पर टहल रही चार महिलाओं को रौंदा ,महिलाएं 20 फीट दूर तक जा गिरीं

भोजपुर के पीरो में सुबह-सुबह दिल दहलाने वाली घटना हो गई है। देवचंदा (देचना) पुल के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क पर टहल रही चार महिलाओं को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों महिलाएं 20 फीट दूर तक जा गिरीं। सभी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सुबह पांच बजे के करीब हुआ है।
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बिहियां-बिहटा मुख्य पथ को जाम कर दिया। सड़क जाम कर लोग मुआवजे की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। इस भीषण सड़क हादसे को सामने से देखने वालों ने कहा कि ओझवलिया गांव से अलग-अलग टीम में महिला और पुरुष टहलने के लिए रोजाना आते हैं। आज जब महिलाएं टहल रही थी, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद कुछ लोग गाड़ी के पीछे दौड़े लेकिन ड्राइवर तेजी से उसे लेकर भाग निकला।
इधर सूचना मिलते ही पीरो DSP राहुल सिंह, SDM अमरेंद्र कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार, पीरो थाना समेत तीन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने मृतक के परिवार वालों को पारिवारिक लाभ योजना में बीस-बीस हजार और कबीर अंत्येष्टि योजना में तीन-तीन हजार रुपए दिए। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
एक ही गांव की रहने वाली थी सभी, रोज सुबह जाती थी टहलने
सड़क हादसे में मरने वाली सभी महिलाएं पीरो थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव की रहने वाली थी। इनमें रिटायर्ड शिक्षक हरि प्रसाद सिंह की 58 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी हैं। उर्मिला देवी के चार पुत्र हैं। रिटायर्ड मिलिट्री मैन राम सुंदर सिंह उर्फ बड़क सिंह की 52 वर्षीय पत्नी मानती देवी हैं। अशोक कुमार सिंह की 51 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी हैं। सरस्वती देवी के पति बाहर रहकर निजी कंपनी में काम करते हैं। साथ ही वकील सिंह की 52 वर्षीय पत्नी मोतीझारों देवी हैं। वकील सिंह गांव में ही जन वितरण प्रणाली की दुकान चलाते हैं।
मौके पर मौजूद DSP राहुल सिंह ने कहा कि काफी दुःखद घटना है। हमलोगों ने मृतकों के परिवार वालों को पारिवारिक लाभ योजना और कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तत्काल सहायता राशि दी है। आगे के मुआवजे के लिए कार्रवाई कर रहे हैं। मृतकों के परिवार वालों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है। गाड़ी के ड्राइवर की खोजबीन की जा रही है।

प्रदेश
तालाब में डूबी बच्ची का शव, चार दिन बाद अचानक फूलकर बाहर आया शव,गांव में मचा हड़कम

गांधीपार्क थाना क्षेत्र में चार दिन पहले तालाब में डूबी बच्ची का शव शुक्रवार को मिल गया है। लगातार चार दिन से पुलिस और परिजन बच्ची की तलाश कर रहे थे, लेकिन वह उसे ढूंढ़ नहीं पा रहे थे। शुक्रवार को बच्ची का शव अचानक फूलकर गांव के नाले के ऊपर आ गया। शव देखने के बाद गांव में हड़कंप मच गया और पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया है।
25 अक्टूबर को डूबी थी बच्ची
गांधी पार्क थाना क्षेत्र के गांव नगला धीमर (गड़ियावली) निवासी पवन किसान है और मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। उनकी 5 वर्षीय बेटी देवकी 25 अक्टूबर को गांव के दूसरे बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। खेलने के दौरान ही बच्चे तालाब के किनारे पहुंच गए और वहां खेल रहे थे।
लेकिन एक दिन पहले ही हुई बारिश के कारण तालाब के किनारे फिसलन थी और बच्चों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। खेलते खेलते बच्ची का पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरी। उसे डूबता देख दूसरे बच्चों ने गांव वालों को बुलाया, लेकिन तब तक बच्ची पानी में डूब चुकी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के जरिए तालाब में बच्ची की तलाश शुरू की थी। लेकिन लगातार प्रयास के बाद भी बच्ची का शव नहीं मिल सकता था। शुक्रवार को बच्ची का शव तालाब के बगल के नाले में मिला।
जमा हो गई ग्रामीणों की भीड़
चार दिन बाद बच्ची का शव फूलकर नाले के ऊपर उतराने लगा। वहां से गुजरने वाले लोगों ने जैसे ही बच्ची का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और परिवार जन पहुंच गए। परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। बच्ची अपने दूसरे भाई बहनों में सबसे छोटी थी। जिसके कारण सभी से उसका काफी लगाव था।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को मिलेगा शव
गांधीपार्क थाना प्रभारी बंशीधर पांडेय ने बताया कि बच्ची का शव पानी में फूलकर ऊपर आ गया, जिससे उसका पता चल सका है। उन्होंने बताया कि पंचनामा किया जा रहा है और शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

-
देश - दुनिया6 days agoबैंक पीओ के 4135 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सभी जरुरी बातें
-
देश - दुनिया7 days agoगलत खाते में ट्रांसफर कर दिए पैसे? वापस पाने का तरीका जानिए, RBI ने सेट किए हैं कई नियम
-
देश - दुनिया6 days ago
ब्रेन डेड था मरीज, सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट
-
देश - दुनिया6 days ago50 हजार लगाकर शुरू कर दें यह कारोबार, सरकार भी करेगी मदद,हर महीने होगा 5 लाख का मुनाफा
-
देश - दुनिया6 days agoकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिवाली से पहले डबल हो सकता है किस्त का पैसा, जानिए डिटेल
-
देश - दुनिया4 days agoरिजर्व बैंक ऑफ इंडियाने बैंक लॉकर नियमों में किया बदलाव,जान लें नए नियम
-
देश - दुनिया5 days ago12 साल की लड़की ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या! वजह जानकर हर कोई रह गया दंग
-
देश - दुनिया6 days agoसस्ते में घर खरीदने का मौका! PNB करने जा रहा सस्ते घरों की नीलामी, चेक करें सभी डिटेल
-
देश - दुनिया5 days agoबिना कुछ किए भी अमीर बन सकते हैं! बस अपनाने होंगे ये टिप्स
-
देश - दुनिया6 days agoदेश के नाम संबोधन में पीएम मोदी बोले, ताली थाली बजाने, दीये जलाने वाली जनता ने ही वैक्सीनेशन को इतना सफल बनाया















You must be logged in to post a comment Login