Connect with us

प्रधानमंत्री मोदी चार दिन के विदेश दौरे पर इटली पहुंचे,महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Published

on

प्रधानमंत्री मोदी चार दिन के विदेश दौरे पर इटली पहुंचे हैं। शुक्रवार को उन्होंने राजधानी रोम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।29 से 31 अक्टूबर दोपहर तक वे इटली में रहेंगे। यहां वे जी-20 समिट में हिस्सा लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री ब्रिटेन ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) पहुंचेंगे। यहां वे COP26 क्लाइमेट चेंज समिट में शिरकत करेंगे।

 इटली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री वैटिकन सिटी जाकर पोप फ्रांसिस से भी मुलाकात कर सकते हैं।इटली में G20 समिटG20 की यह मीटिंग वास्तव में पिछले साल, यानी 2020 में होनी थी, लेकिन कोरोना के चलते इसे टाल देना पड़ा था। अब यह इटली के रोम में होगी। प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर दोपहर तक रोम में रहेंगे।

इसके बाद ग्लास्गो रवाना हो जाएंगे।G20 को ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक इंजन’ भी कहा जाता है। यह इस ग्रुप की आठवीं मीटिंग होगी। इस बार की थीम है- पीपुल, प्लेनैट, प्रॉस्पैरिटी। चार मुख्य मुद्दों पर विचार होगा। इनमें महामारी से रिकवरी और जलवायु परिवर्तन मुख्य मुद्दे होंगे। माना जा रहा है मोदी इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी से भी मुलाकात कर सकते हैं।

पोप से मुलाकात संभव
इटली दौरे पर प्रधानमंत्री कैथोलिक क्रिश्चियन्स के सबसे बड़े धर्मगुरू पोप फ्रांसिस से भी मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, यह मुलाकात उनके शेड्यूल का हिस्सा नहीं है और न ही विदेश मंत्रालय ने औपचारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी दी है। प्रधानमंत्री इस मुलाकात के लिए वैटिकन सिटी जा सकते हैं जो रोम के बीच में ही है और इसे अलग देश का दर्जा हासिल है।

ब्रिटेन में जलवायु परिवर्तन पर फोकस
31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री इटली से ब्रिटेन पहुंचेंगे। यहां वे स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में होने वाले जलवायु परिवर्तन से जुड़े सम्मेलन (COP26 क्लाइमेट चेंज समिट) में हिस्सा लेंगे। यह क्लाइमेट चेंज पर 26वीं समिट होगी। इटली और ब्रिटेन ने मिलकर इसका आयोजन किया है। इस सम्मेलन में 120 देशों के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा लेंगे।

माना जा रहा है कि मोदी इस समिट से इतर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से अलग से मुलाकात कर सकते हैं। इस साल प्रधानमंत्री की यह तीसरी विदेश यात्रा है। मार्च में वे बांग्लादेश गए थे। इसके बाद UNGA के सालाना सत्र में हिस्सा लिया था। अब वे इटली और ब्रिटेन जा रहे हैं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

प्रदेश

रेवाड़ी गैंगरेप मामले में तीनों दोषियों को , 20-20 साल की सजा सुनाई

Published

on

By

हरियाणा के बहुचर्चित रेवाड़ी गैंगरेप मामले में शुक्रवार  को अदालत का फैसला आ गया। नारनौल की क्राइम अगेंस्ट वूमेन स्पेशल कोर्ट ने तीनों दोषियों को सुनाई 20-20 साल की सजा सुनाई और 20-20 हजार का जुर्माना लगाया है। साथ ही डीएलएसए को ₹500000 पीड़ित पक्ष को देने का आदेश दिया है। न्यायाधीश मोना सिंह की कोर्ट ने एक दिन पहले ही वारदात के मुख्य आरोपी नीशू फौगाट, मनीष और पंकज फौजी को दोषी ठहराया था।

दोषी ठहराए गए तीनों युवक पीड़िता के गांव के ही हैं। 5 आरोपियों को कोर्ट ने संदेह के लाभ में बरी कर दिया। 3 साल तक कोर्ट में चले इस मामले में कुल 33 गवाह पेश हुए। दोनों पक्षों की बहस के बाद न्यायाधीश मोना सिंह की कोर्ट ने गुरुवार को आरोपी नीशू फोगाट, मनीष और पंकज फौजी को आईपीसी की धारा 328, 365, 376डी के तहत दोषी करार दिया।

ये था मामला
दरअसल, 12 सितंबर 2018 को रेवाड़ी के कोसली क्षेत्र की रहने वाली छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई थी। छात्रा उस दिन अपने घर से महेन्द्रगढ़ जिले के कनीना में कोचिंग के लिए गई थी। रास्ते से ही नीशू फोगाट, पंकज फौजी और मनीष ने उसे कार में अगवा कर लिया था। तीनों ने उसे पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया। बेहोशी की हालत में वे उसे एक सुनसान जगह कोठड़े में ले गए थे, जहां तीनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। उसके बाद लड़की को कोठड़े पर ही छोड़कर फरार हो गए थे। इतना ही नहीं लड़की के कोठड़े में पड़े होने की सूचना भी दोषियों ने ही उसके परिजनों को दी थी।

इस वारदात के बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे तो उनकी सुनवाई नहीं हुई। रेवाड़ी गैंगरेप का यह मामला कई दिनों तक देशभर में सुर्खियों में रहा, जिसके चलते रेवाड़ी पुलिस की भी काफी किरकिरी हुई थी। मामले में तत्कालीन रेवाड़ी महिला थाना प्रभारी और कनीना थाना प्रभारी को सस्पेंड करने के साथ ही रेवाड़ी के तत्कालीन एसपी राजेश दुग्गल का भी तबादला कर दिया गया था।

SIT ने पकड़े थे 8 लोग
केस की जांच के लिए सरकार ने सीनियर आईपीएस अफसर नाजनीन भसीन के नेतृत्व में SIT गठित की थी। 4 दिन बाद 16 सितंबर को पुलिस ने मास्टर माइंड नीशू फोगाट को गिरफ्तार किया था। उसके बाद मनीष व पंकज फौजी सहित कोठड़े के मालिक दीनदयाल, नवीन, अभिषेक, मनजीत और संजीव को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन कोठड़े के मालिक दीनदयाल, नवीन, अभिषेक, मनजीत और संजीव को बरी कर दिया गया है।

कई दिन अस्पताल में भर्ती रही थी पीड़िता
गैंगरेप की जघन्य वारदात को इसी से समझा जा सकता है कि लड़की की हालत बहुत खराब हो गई थी। कई दिनों तक पीड़िता का रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में इलाज चला था। पीड़िता का हाल चाल जानने के लिए देशभर के नेताओं का रेवाड़ी में जमावड़ा लग गया था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्‌डा से लेकर कई अन्य बड़े नेता पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे थे।

Continue Reading

देश - दुनिया

कन्नड़ फिल्म एक्टर पुनीत राजकुमार का जिम में वर्कआउट के दौरान, हार्ट अटैक से मौत,फैंस को काबू में करने के लिए धारा 144 लागू

Published

on

By

कन्नड़ फिल्म एक्टर पुनीत राजकुमार का जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। हार्ट अटैक के तुरंत बाद 46 साल के पुनीत को बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर है। राज्य में सभी थिएटर बंद किए जा रहे हैं।

फैंस को काबू में करने के लिए कई इलाकों में धारा 144 लागू की गई है। कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई भी अस्पताल पहुंचे थे।पुनीत के पिता राजकुमार साउथ इंडियन सिनेमा के आइकॉन थे।

वे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के पहले एक्टर थे, जिन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिला था। चंदन तस्कर वीरप्पन ने जुलाई 2000 में तमिलनाडु से उनका अपहरण कर लिया था। पुनीत ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी, वे राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके थे।

राम गोपाल वर्मा ने दी श्रद्धांजलि
फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘पुनीत राजकुमार की आकस्मिक मृत्यु एक ट्रैजडी है। यह भी एक डरावना और भयानक आंख खोलने वाला सच है कि हम में से कोई भी कभी भी मर सकता है। इसलिए जीवन को फास्ट फॉरवर्ड मोड पर जीना सबसे अच्छा है।’

आर माधवन बोले- दिल टूट गया
एक्टर पुनीत के निधन के बाद आर माधवन ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा है, ‘चले गए, सबसे दयालु, प्यार और नोबल आत्मा में से एक। मुझे नहीं पता मैं क्या महसूस कर रहा हूं।

मैं बहुत स्तब्ध हूं, भाई तुम हम सबका दिल तोड़कर, कन्फ्यूज करके चले गए हो। आज स्वर्ग रोशन हो गया है। मैं अब भी आशा कर रहा हूं कि ये सच न हो। हाथ जोड़कर, हाथ जोड़कर, हाथ जोड़कर, दिल टूट गया है।’

पूजा हेगड़े ने दी श्रद्धांजलि

पूजा हेगड़े ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘जो मैं सुन रही हूं उस पर भरोसा नहीं हो रहा है, जिंदगी बहुत अनिश्चित है। भारतीय सिनेमा को आज बड़ा नुकसान हुआ है। उनके परिवार को इस मुश्किल समय में प्यार और रोशनी भेज रही हूं। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले पुनीत। टूटा हुआ दिल और निराश चेहरा।’

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कोंडागांव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर ,कर ली आत्महत्या

Published

on

By

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामला कोंडागांव जिले के फरसगांव इलाके का है। बताया जा रहा है कि, SBI के कर्मचारी ने पारिवारिक कारणों के चलते आत्महत्या की है। इधर, मृतक के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

SBI कर्मचारी का सुसाइड नोट
मैं घर से बहुत परेशान था। एक अच्छा बेटा भी नहीं बन पाया। भाई मम्मी-पापा का ख्याल रखना।
– विक्रम मीणा, SBI कर्मचारी

मृतक विक्रम मीणा (25) राजस्थान के नारकपुरा, थाना आमेर, जिला जयपुर का निवासी था। वह पिछले कुछ समय से फरसगांव के SBI में सहायक लिपिक के पद में रहकर काम कर रहा था। पता चला है कि विक्रम कुछ दिनों पहले अपने घर राजस्थान गया हुआ था। 27 अक्टूबर को ही राजस्थान से लौटा था। जिस दिन वह लौटा था, उसी रात फरसगांव में अपने किराए के मकान में उसने उसी रात फांसी लगा ली।

इस किराए के मकान में विक्रम के साथ उसका एक रूम मेट भी रहता था। घटना के समय वो रूम में नहीं था। सुबह जब रूम मेट घर लौटा तो विक्रम ने गेट नहीं खोला। इसके बाद उसने पुलिस को खबर दी।

SDOP मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि, मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कर दिया गया है। साथ ही शव को उसके घर राजस्थान भिजवाया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक के पास मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़54 mins ago

कोंडागांव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर ,कर ली आत्महत्या

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामला कोंडागांव...

छत्तीसगढ़59 mins ago

छत्तीसगढ़ में आदिवासी नृत्य महोत्सव हुआ आगाज, जीतने पर मिलेगी इतनी बड़ी रकम

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 की शुरुआत गुरुवार से हुई है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  ने छत्तीसगढ़ की राजधानी...

छत्तीसगढ़1 hour ago

छत्तीसगढ़ में आदिवासी महोत्सव में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द ,निजी कारणों की वजह से कार्यक्रम रद्द

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे...

छत्तीसगढ़4 hours ago

लिंक भेजकर लगभग डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिए,डिजिटल ठगी की एक वारदात

रायपुर में डिजिटल ठगी की एक वारदात हुई है। शातिरों के गैंग ने डीडी नगर इलाके में रहने वाले आशीष...

छत्तीसगढ़5 hours ago

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा कलेक्टर को बताई समस्या,धान बेचने 85 किमी दूर जाने की मजबूरी

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के 3 गांव के ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे।...

#Exclusive खबरे

Calendar

October 2021
S M T W T F S
  1 2
3 4 5 6 7 8 9
10 11 12 13 14 15 16
17 18 19 20 21 22 23
24 25 26 27 28 29 30
31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया7 days ago

    गलत खाते में ट्रांसफर कर दिए पैसे? वापस पाने का तरीका जानिए, RBI ने सेट किए हैं कई नियम

  • देश - दुनिया6 days ago

    बैंक पीओ के 4135 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सभी जरुरी बातें

  • देश - दुनिया6 days ago

    ब्रेन डेड था मरीज, सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट

  • देश - दुनिया6 days ago

    50 हजार लगाकर शुरू कर दें यह कारोबार, सरकार भी करेगी मदद,हर महीने होगा 5 लाख का मुनाफा

  • देश - दुनिया6 days ago

     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिवाली से पहले डबल हो सकता है किस्त का पैसा, जानिए डिटेल

  • देश - दुनिया5 days ago

    12 साल की लड़की ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या! वजह जानकर हर कोई रह गया दंग

  • देश - दुनिया4 days ago

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडियाने बैंक लॉकर नियमों में किया बदलाव,जान लें नए नियम

  • देश - दुनिया6 days ago

    सस्ते में घर खरीदने का मौका! PNB करने जा रहा सस्ते घरों की नीलामी, चेक करें सभी डिटेल

  • देश - दुनिया5 days ago

    बिना कुछ किए भी अमीर बन सकते हैं! बस अपनाने होंगे ये टिप्स

  • देश - दुनिया6 days ago

    देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी बोले, ताली थाली बजाने, दीये जलाने वाली जनता ने ही वैक्सीनेशन को इतना सफल बनाया