देश - दुनिया
सरकार ने किया बड़ा ऐलान! Ayushman Bharat योजना के लाभार्थियों को फ्री में मिलेगा PVC कार्ड
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत लाभार्थी अब अपने पात्रता कार्ड मुफ्त में खरीद सकते हैं. सरकार ने शुक्रवार को कार्ड पर लगने वाले 30 रुपए के शुल्क को माफ कर दिया. यह शुल्क लाभार्थियों को कॉमन सर्विस सेंटर पर चुकाने पड़ते थे. हालांकि, डुप्लिकेट कार्ड या रिप्रिंट जारी करने के लिए, 15 रुपए के कर को छोड़कर सीएससी द्वारा लाभार्थियों से शुल्क लिया जाएगा.
बता दें कि नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) ने मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेंशन टेक्नोलॉजी के तहत आने वाले कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSCs) से एक समझौता किया है. जिसके कारण लोगों को अब आयुष्मान भारत एंटाइटलमेंट कार्ड फ्री में मिलेगा. इस समझौते के तहत अब लाभार्थियों को PVC आयुष्मान कार्ड मिलेगा और इसकी डिलिवरी भी आसान होगी.
PVC पर प्रिंट होने से रख-रखाव होगा आसान
सरकार ने कहा कि आयुष्मान कार्ड पीएम-जेएवाई के किसी भी अस्पताल में उपलब्ध होते हैं, हालांकि यह मुफ्त में जारी किए जाते हैं और इसे आगे भी मुफ्त में जारी किया जाएगा. NHA के CEO रामसेवक शर्मा ने कहा कि ये कार्ड कागज वाले कार्ड की जगह लेंगे. PVC पर प्रिंट होने से इस कार्ड का रख-रखाव आसान होगा और एटीएम की तरह लाभार्थी इसे आसानी से अपने पर्स ये जेब में रखकर कहीं भी ला, ले जा सकेंगे.
योजना का लाभ लेने के लिए कार्ड जरूरी नहीं
यह कार्ड आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ लेने के लिए अनिवार्य नहीं है, लेकिन यह रोगियों को स्वास्थ्य सेवाओं की बिना बाधा के मिलते रहने और किसी भी तरह के दुराचार और धोखाधड़ी को रोकने के लिए लाभार्थियों की पहचान और सत्यापन के तंत्र का हिस्सा है.
देश में कहीं भी होगा इलाज
रामसेवक शर्मा ने कहा कि लोगों को यह कार्ड मुफ्त में मिलने से गरीबों को फायदा होगा. इस कार्ड से देशभर में कहीं भी किसी भी अस्पताल में जाकर अपना इलाज फ्री में करा पाएंगे.
समझौता ज्ञापन के तहत यह तय किया गया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) केवल पहली बार आयुष्मान कार्ड जारी करने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) को 20 रुपये की एक निश्चित राशि का भुगतान करेगा.

देश - दुनिया
अब whatsapp में नया आया नया फीचर्स, जाने इस अमेजिंग फीचर्स की बारे में…

अब वॉट्सऐप एक ऐसा फीचर रोल आउट कर रहा है जो मीडिया को स्मार्टफोन की गैलरी या कैमरा रोल में ऑटोमैटिकली सेव होने से रोकेगा, जब चैट में डिसअपीयरिंग मैसेज इनेबल होगा। एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सर्विस अभी भी उपयोगकर्ताओं को डिसअपीयरिंग चैट में भेजे गए मीडिया को मैन्युअल रूप से सहेजने की अनुमति देगी। वहीं, दूसरी तरफ, कंपनी को अपने आईओएस ऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन पर नए इमेज एडिटिंग टूल्स पर काम करते हुए भी देखा गया है – वॉट्सऐप पर भेजने से पहले तस्वीरों को एनोटेट या मार्कअप करने के लिए दो नए पेंसिल टूल जोड़े गए हैं।
बदल जाएगा मीडिया सेव करने का तरीका
वॉट्सऐप फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने बताया कि मैसेजिंग सर्विस ने डिसअपीयरिंग चैट पर मीडिया को सेव करने के तरीके में बदलाव करना शुरू कर दिया है। एंड्रॉइड और आईओएस के लिए वॉट्सऐप के लेटेस्ट वर्जन पर उपयोगकर्ताओं को अब एक मैसेज दिखाई देगा जिसमें बताया गया है कि डिसअपीयरिंग मैसेज के साथ चैट के लिए “मीडिया विजिबिलिटी” फीचर बंद कर दिया गया है। फीचर को पहली बार फरवरी में डेवलपमेंट में देखा गया था।
ऐसे काम करता है डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर
वॉट्सऐप के डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर को एक निर्धारित अवधि के बाद सेंडर और रिसीवर दोनों के स्मार्टफोन से मैसेज को हटाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, और उपयोगकर्ता चैट को गायब करने के लिए तीन विकल्पों में से चुन सकते हैं – 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन। डिसअपीयरिंग चैट में भेजे गए मैसेज, फोटो, वीडियो, GIF और अन्य अटैचमेंट ऑटोमैटिकली डिलीट हो जाते हैं, और लेटेस्ट अपडेट अब डिसअपीयरिंग चैट में भेजे गए सभी मीडिया को ऑटोमैटिकली सेव होने की सुविधा को डिसेबल कर देता है।
जब उपयोगकर्ता डिसअपीयरिंग चैट में मीडिया विजिबिलिटी सेटिंग पर टैप करते हैं, तो वॉट्सऐप अब एक पॉपअप नोटिफिकेशन दिखाता है जो उपयोगकर्ताओं को सूचित करता है कि चैट में मैसेज गायब होने के लिए तैयार हैं। “प्राइवेसी कारणों से, मीडिया आपके फ़ोन की गैलरी में ऑटो-सेव नहीं होगा। इस चैट से मीडिया को सेव करने के लिए, डिसअपीयरिंग मैसेज को बंद करें।”
फीचर ट्रैकर के अनुसार, उपयोगकर्ता अभी भी व्यक्तिगत तस्वीरों का चयन करने और उन्हें आईओएस पर अपने कैमरा रोल में सहेजने में सक्षम होंगे, जबकि वॉट्सऐप के कुछ संस्करणों पर एंड्रॉइड उपयोगकर्ता भी मीडिया को मैन्युअल रूप से सहेजने में सक्षम होंगे।
फोटो-एडिटिंग टूल भी ला रहा वॉट्सऐप
इस बीच, आईओएस बीटा संस्करण के लिए लेटेस्ट वॉट्सऐप ने कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए एक रीडिजाइन किए गए मीडिया एडिटर की टेस्टिंग शुरू कर चुका है। फीचर ट्रैकर के अनुसार, इसके भविष्य में एंड्रॉइड बीटा बिल्ड के लिए वॉट्सऐप में आने की भी उम्मीद है। अपडेट, स्क्रीन के निचले भाग में स्थित दो नए पेंसिल ड्राइंग टूल जोड़ता है। नए ड्रॉइंग टूल के पास, मीडिया एडिटर के निचले हिस्से में एक ब्लर टूल भी जोड़ा गया है। ये बदलाव आईओएस के लिए वॉट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन पर केवल कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए विजिबल है और आने वाले समय में इसे सभी उपयोगकर्ताओं के लिए इसे रोल आउट किया जा सकता है।
देश - दुनिया
आज विराजेगी माँ कालरात्रि, माँ को प्रसन्न करने के लिए करे ये उपाये…

इस समय नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। नवरात्रि के 9 दिनों में मां के 9 रूपों की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। नवरात्रि के सातवें दिन मां के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा- अर्चना की जाती है। मां कालरात्रि का शरीर अंधकार की तरह काला है। मां के बाल लंबे और बिखरे हुए हैं। मां के गले में माला है जो बिजली की तरह चमकते रहती है। मां कालरात्रि के चार हाथ हैं। मां के हाथों में खड्ग, लौह शस्त्र, वरमुद्रा और अभय मुद्रा है। आइए जानते हैं मां कालरात्रि की पूजा- विधि और मंत्र….
सिद्ध मंत्र
मां कालरात्रि पूजा विधि…
सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें।
मां की प्रतिमा को गंगाजल या शुद्ध जल से स्नान कराएं।
मां को लाल रंग के वस्त्र अर्पित करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां को लाल रंग पसंद है।
मां को स्नान कराने के बाद पुष्प अर्पित करें।
मां को रोली कुमकुम लगाएं।
मां को मिष्ठान, पंच मेवा, पांच प्रकार के फल अर्पित करें।
मां कालरात्रि को शहद का भोग अवश्य लगाएं।
मां कालरात्रि का अधिक से अधिक ध्यान करें।
मां की आरती भी करें।
मां कालरात्रि का सिद्ध मंत्र-
‘ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै ऊं कालरात्रि दैव्ये नम:।’
मंत्र-
एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥
वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।
वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयंकरी॥
मां कालरात्रि का सिद्ध मंत्र-
‘ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै ऊं कालरात्रि दैव्ये नम:।’
मंत्र-
एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥
वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।
वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयंकरी॥
देश - दुनिया
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जयंती के दिन करे ये छोटा सा उपाये…

हनुमान जी के भक्तों में हनुमान जयंती के मौके पर खासा उत्साह देखने को मिलता है और देशभर में इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। श्री विष्णु को राम अवतार के वक्त सहयोग करने के लिए रुद्रावतार हनुमान जी का जन्म हुआ था। पवनपुत्र हनुमानजी ने रावण का वध, सीता की खोज और लंका पर विजय पाने में श्रीराम की पूरी सहायता की थी। हनुमान जी के जन्म का उद्देश्य ही राम भक्ति था। इस साल हनुमान जयंती 16 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन ही व्रत रखा जाएगा और हनुमान जी का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। मान्यता है कि हनुमान जयंती के दिन विधि विधान से बजरंगबली की पूजा अर्चना करने से सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। हनुमान जयंती पर भगवान हनुमान की पूजा-आराधना का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं। हनुमान जी के भक्त हनुमान जयंती के दिन चुटकी भर सिंदूर से अपनी किस्मत चमका सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं
ये उपाय –
घी में चुटकी भर सिंदूर मिलकार हनुमान जी को लेप लगाएं। इससे हनुमान जी अति प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त को भय एवं बाधाओं से निकाल देते हैं। चुटकी भर सिंदूर को घी में मिलाकर एक कागज पर स्वास्तिक चिह्न बनाएं और हनुमान जी हृदय से लगाकर उसे अपनी तिजोरी या अलमारी में रखें।
अनावश्यक व्यय में कमी आएगी और धन की वृद्धि होगी।
जिन कन्याओं के विवाह में बाधा आ रही है उन्हें चुटकी भर सिंदूर ले जाकर हनुमान जी के चरणों में रख दें और शीघ्र विवाह के लिए हनुमान से प्रार्थना करें। इसके बाद सिंदूर का टीका अपनी मांग में लगाएं जल्दी विवाह के योग बनेंगे।
सरसो तेल में सिंदूर मिलाकर पहले हनुमान जी को लगाएं फिर घर के मुख्य द्वार से लेकर सभी कमरों के दरवाजों पर स्वास्तिक चिह्न बनाएं। इससे घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होगा और धन दौलत में बरकत होगी।
संकटों से छुटकारा पाने के लिए और आने वाले मुसिबतों से बचने के लिए हनुमानजी को पांच मंगलवार और 5 शनिवार को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें।
गुड़ और चने के प्रसाद का भोग लगाएं और गरीबों में बांटें।
नौकरी की प्राप्ति के लिए हनुमान जी के चरणों का सिंदूर लाएं और एक सफेद कागज में स्वस्तिक बनाएं। इस कागज को हमेशा अपने पास रखें, आपकी समस्या दूर होगी।
यदि आप कर्ज से परेशान हैं तो चमेली के तेल में सिंदूर मिलाएं। और अपनी उम्र के अनुसार पीपल के पत्ते लें और हर पत्ते में राम लिखें और इसे हनुमान जी को अर्पित करें, जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
-
Tech & Auto5 days agoमार्केट में खलबली मचा रही Yamaha MT 15 V2 जल्द करे बुकिग… जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…
-
Tech & Auto6 days agoमार्केट मे खलबली मचा रही xiaomi फोल्डेबल स्मार्टफोन, 8-इंच डिस्प्ले और 1 प्लस प्रोसेसर, जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…
-
Lifestyle4 days agoहार्ट अटैक आने से पहले दिखाई देती है ये 6 संकेत,न करें कभी नज़र अंदाज
-
Tech & Auto5 days agoWhatsApp का ये धमाकेदार ट्रिक मचाया धमाल, मैसेज भेजना हुआ आसान;जानें ये बेहतरीन ट्रिक
-
Tech & Auto3 days agoखुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…
-
देश - दुनिया4 days agoincome Tex के 10 ऐसे नियम जो 1 अप्रैल से हो गए है लागू, जिसे हर व्यक्ति को है जानना जरूरी…
-
Tech & Auto6 days agoHighest Mileage Bikes : 51 हजार की सस्ती बजट में,मिल रही सबसे ज्यादा माइलेज वाली टॉप 3 बाइक
-
देश5 days agoस्कीम : सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवाएं खाता,मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज
-
देश - दुनिया6 days agoखुशखबरी : डीआर में डीए हुआ इतने % इजाफा,मिलेगी 30 प्रतिशत का एरियर
-
देश - दुनिया2 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…























You must be logged in to post a comment Login