देश - दुनिया
गांव में 80 साल की महिला से नाती ने किया दुष्कर्म
वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव में 80 साल की महिला से नाती ने दुष्कर्म किया। आरोपी युवक हलवा खिलाने के बहाने दादी को अपने घर ले गया था। पुलिस ने महिला की तरफ से आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
यह घटना शनिवार रात की बताई जाती है। वृद्ध महिला के मुताबिक वह अपने घर में बैठी थी। तभी चचेरे देवर का 35 वर्षीय बेटा महिला के पास पहुंचा। उसने पहले खाना खाने के बारे में पूछा। वह काफी देर तक इधर-उधर की बातें करता रहा। बाद में बोला कि उसके घर पर हलवा बना है। हलवा बहुत अच्छा है। दादी चलो चलकर थोड़ा खा लो। दादी ने पहले मना किया। जब उसने जिद की तो महिला साथ चली गई।
उस वक्त आरोपी के घर में बाकी कोई मौजूद नहीं था। महिला उसके कहने पर घर में चारपाई पर जाकर बैठ गई। तभी आरोपी युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि बुजुर्ग होने की वजह से वह आरोपी का विरोध नहीं कर सकी।

ज्योतिष
सूर्य ग्रहण: इस अमावस्या के दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, इस राशि के जातक पर पड़ेगा सीधा असर… जानिए क्या है आपकी राशि…

Surya Grahan: हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण का बहुत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए और ऐसे में भगवान की पूजा भी नहीं की जाती है। सूर्य ग्रहण से संबंधित यह तो एक धार्मिक मान्यता है, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण और अनोखी खगोलीय घटना है। ग्रहण की घटना धार्मिक और वैज्ञानिक नजरिए से बहुत ही खास मानी जाती है। धार्मिक पहलु से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है, जबकि वैज्ञानिक नजरिए से यह एक खगोलीय घटना मात्र है। हिंदू पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल 2022 को पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। इस सूर्य ग्रहण से राशि चक्र की कुछ राशियों को जहां अशुभ फल प्राप्त होगा वहीं कुछ ऐसी राशियां हैं जिसके लिए यह ग्रहण धनलाभ लेकर आएगा। आइए जानते हैं शनिश्चरि अमावस्या पर लगने वाला यह ग्रहण राशियों पर क्या प्रभाव लेकर आएगा।
मेष राशि- शनिश्चरि अमावस्या के साथ साल का पहला सूर्यग्रहण मेष राशि में लगेगा। इसलिए मेष राशि के जातकों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत होगी। ग्रहण के प्रभाव के कारण मेष राशि वालों का भाग्य साथ नहीं देगा और उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना होगा। इस राशि के जातकों की सूर्य ग्रहण के प्रभाव से धन हानि हो सकती है। इस दिन लेन-देन करने से बचें।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों पर ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा। कार्यों में आ रही बाधाएं खत्म होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। धन लाभ के कई मौके आपको प्राप्त होंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना दिखाई दे रही है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के यह ग्रहण थोड़ी समस्या लेकर आ सकता है। ग्रहण के दौरान यदि घर से निकलना है तो बहुत संभलकर निकलें, वरना नुकसान हो सकता है। यदि संभव हो तो इस दिन घर पर रहें या कम से कम भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं।
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण किसी वरदान से कम नहीं है। योजानाओं में आपको सफलताएं प्राप्त होंगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा में आपको अच्छा खासा लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशहाल होगा।
सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए भी सूर्य ग्रहण अच्छा है। सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में न सिर्फ आर्थिक तरक्की मिलेगी बल्कि पदोन्नति होने की भी संभावना है। इस दौरान सिंह राशि के जातक आय स्रोत बढ़ाने के साथ साथ निवेश पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे। इन ग्रहण के दौरान कार्यसंबंधी मामलों को लेकर सिंह राशि के जातक यात्रा भी कर सकते हैं।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। बच्चों के करियर को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। किसी को पैसे उधार न दें। गर्म-सर्द के कारण खांसी और जुकाम की शिकायत रहेगी। करियर में बदलाव करने से बचें।
तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए ग्रहण का प्रभाव भाग्य में वृद्धि का संकेत दे रहा है। नौकरी में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यापार में मुनाफा प्राप्त होने का संकेत है। निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के करियर के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। नौकरी-बिजनेस में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी परिचित से धोखा मिलने की भी संभावना है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने की वजह से मन अंशात रह सकता है।आराम से यह समय निकालने का प्रयास करें।
धनु राशि – धनु राशि के जातकों के लिए यह सूर्यग्रहण किस वरदान से कम नहीं है। लाभ के मौके मिलने आरंभ हो जाएंगे। समय अनुकूल रहेगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलताएं प्राप्त होंगी। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति में पहले की तुलना में प्रगति देखने को मिलेगा।
मकर राशि- मकर राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के दौरान सावधान रहना होगा। सेहत के मामले में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कोई पुराना रोग है तो उसे गंभीरता से लें। लक्ष्य को पाने में दिक्कत आ सकती है। कर्ज की स्थिति बन सकती है। धन की कमी से महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो सकता है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ माना जा रहा है। उन्हें इस दौरान अचानक धन लाभ हो सकता है। लेकिन पारिवारिक विवाद होने की संभावना है। जल्दबाजी से बचें।
मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण काफी शुभ रहेगा। धन लाभ की संभावना है। निवेश में भी लाभ मिल सकता है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
Tech & Auto
NETFLIX यूजर्स के लिए खुशखबरी: नेटफ्लिक्स लाया है अपने ग्राहकों के लिए लाया है सस्ते plans…

कई साल पहले शुरू हुई Netflix सर्विस अब एक नए मॉडल पर काम करने जा रही है. को-फाउंडर रीड हेस्टिंग्स ने मंगलवार को कहा कि नेटफ्लिक्स अब विज्ञापनों के साथ कम कीमत वाले प्लान की पेशकश करने के लिए तैयार है. बता दें कि अपनी स्ट्रीमिंग सेवा पर विज्ञापनों का विरोध करने के सालों बाद कंपनी ने ये फैसला अपने पहली तिमाही में 200,000 ग्राहकों को खो देने के बाद किया है, जिसे एक दशक में पहली ऐसी गिरावट माना जा रहा है. बता दें कि ये पहली बार है जब छह साल पहले चीन के बाहर दुनिया भर में स्ट्रीमिंग सेवा उपलब्ध होने के बाद से नेटफ्लिक्स के ग्राहक गिर गए हैं. रीड हेस्टिंग्स ने कहा, ‘मैं उपभोक्ताओं की पसंद का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, और उन उपभोक्ताओं को अनुमति देना चाहता हूं जो कम कीमत में प्लान चाहते हैं और जो विज्ञापन देख सकते हैं.’ बता दें कि पिछले कई Netflix का दावा है कि सब्सक्राइबर्स घटने की वजह रूस और यूक्रेन युद्ध है. सिलिकॉन वैली टेक फर्म Netflix का इस साल की पहली तिमाही में कुल कमाई 1.6 बिलियन डॉलर रही है. जबकि पिछले साल की पहली तिमाही की कुल कमाई 1.7 बिलियन डॉलर रही थी. नेटफ्लिक्स के 2 लाख सब्सक्राइबर्स घटने के बाद कंपनी के शेयर में 25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.
बिना भुगतान के भी सर्विस इस्तेमाल कर रहे हैं ग्राहक
Netflix के अनुमान के मुताबिक, 10 करोड़ ऐसे लोग हैं जो बिना पेमेंट किए सर्विस एंजॉय कर रहे हैं.ये वो लोग हैं जो अपने रिश्तेदारों या दोस्तों का Netflix सब्सक्रिप्शन इस्तेमाल करते हैं. ग्राहकों में आई इतनी बड़ी गिरावट ने नेटफ्लिक्स को पहली बार ये कहने के लिए प्रेरित किया कि वह विज्ञापन के साथ सेवा के कम कीमत वाले वर्जन की पेशकश कर सकता है. यानी कि कंपनी के सस्ते प्लान में ग्राहकों को स्ट्रीमिंग करते हुए वीडियो में ऐड दिखाई देंगे. साल से Netflix बिना किसी विज्ञापन के फिल्में और टीवी शो दिखाती आ रही है. लेकिन कंपनी अब यह बड़ा बदलाव करने वाली है.
Tech & Auto
खुशखबरी: OLA यूजर्स के लिए.. ओला ने अपने इस APP पर लाये कुछ मजेदार फीचर्स, जाने क्या है ये फीचर्स…

नई दिल्ली: Ola Electric जल्द ही अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 और S1 Pro में अपना पहला बड़ा OTA अपडेट रोल आउट करने जा रही है. MoveOS 2 अपडेट से कुछ दिन पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ने खुलासा किया है कि वह अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक और मिसिंग फीचर जोड़ने जा रही है.
ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर और CEO भाविश अग्रवाल ने ओला ऐप का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि अपडेट रोल आउट होने के बाद ऐप लॉक फीचर सक्रिय हो जाएगा.ऐप लॉक होगा नया फीचर अग्रवाल ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “हमारे पास ओला इलेक्ट्रिक ऐप मूवओएस 2 के लिए तैयार है” वहीं, ओला इलेक्ट्रिक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर वरुण दुबे की ओर से भी शेयर किया गया वीडियो दिखाता है कि उपयोग में न होने पर इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉक करने के लिए ऐप लॉक सुविधा को कैसे सक्रिय किया जाएगा.
पहला बड़ा अपडेट है ये
इससे पहले ओला इलेक्ट्रिक ने खुलासा किया था कि नया सॉफ्टवेयर अपडेट उसके इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 और S1 Pro में अब तक मिसिंग था. पिछले साल अगस्त में लॉन्च होने के बाद S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए यह पहला बड़ा ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट है. जोड़े जाने वाले कुछ फीचर्स में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन और क्रूज कंट्रोल फीचर्स शामिल हैं.
हिल होल्ड कंट्रोल और हाइपर मोड के लिए करना होगा इंतजार
ओला इलेक्ट्रिक ने नए अपडेट में एक्टिव होने वाले सभी फीचर्स की पूरी लिस्ट शेयर नहीं की है. हालांकि, ओला इलेक्ट्रिक ग्राहकों को हिल होल्ड कंट्रोल और हाइपर मोड जैसी कुछ प्रमुख विशेषताओं को प्राप्त करने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. लॉन्च होने पर ओला ने इन्हें अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की प्रमुख विशेषताओं के रूप में उजागर किया था, जो वर्तमान में अपने प्रतिद्वंद्वियों के बीच उपलब्ध नहीं है. वरुण दुबे ने हाल ही में आश्वासन दिया था कि इनमें से ज्यादातर अपडेट इस साल जून से पहले उपलब्ध होंगे.
-
देश - दुनिया7 days agoमौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना
-
जॉब6 days agoपंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
देश - दुनिया6 days agoदेश में लॉन्च हुआ 7 सीटर अर्टिगा, जाने क्या है इसकी कीमत और फीचर्स…
-
छत्तीसगढ़5 days agoCGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoदिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश6 days agoसुकन्या समृद्धि योजना हुए 5 बड़ी बदलाव,जानिए ये बदलाव
-
Lifestyle5 days agoसस्ते होने वाले है jio के प्लान 119 रू से चालू
-
छत्तीसगढ़5 days agoCG News: छत्तीसगढ़ मे बदल सकता है मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश…
-
जॉब4 days agoदिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…





























You must be logged in to post a comment Login