Connect with us

करवा चौथ पर ग्वालियर पुलिस ने चलाया अनोखा अभियान

Published

on

ग्वालियर – बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने वालों का चालान बनाते तो आपने अक्सर देखा होगा, लेकिन क्या कभी ऐसा सुना है कि बिना हेलमेट  जा रहे वाहन चालकों को पुलिस चालान काटने की वजह हेलमेट का तोहफा दे. ग्वालियर की जनकगंज पुलिस ने करवा चौथ  के मौके पर कुछ ऐसा ही अनोखा अभियान चलाया. ट्रैफिक पुलिस ने पत्नी के साथ बिना हेलमेट जा रहे लोगों को हेलमेट भेंट किए. साथ ही हेलमेट न पहनने वाले पतियों को दोबारा ऐसा न करने की शपथ भी दिलवाई.

पुलिस को देखकर डर गए बाइक सवार

जनकगंज इलाके के हनुमान चौराहा पर करवा चौथ के मौके पर पुलिस का अलग ही रूप देखने को मिला. चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने यहां से बिना हेलमेट पहले बाइक से गुजर रहे एक दंपति को रोका. बाइक सवार पति ने हेलमेट नहीं पहन रखी थी. लिहाजा ट्रैफिक पुलिस को देखते ही डर लाजिमी था. लेकिन पुलिस ने चालान काटने की बजाए दंपति को गुलाब का फूल भेंट किया और तोहफे में हेलमेट दिया. बाइक सवार पत्नी को पुलिस ने हेलमेट थमाया, जिसे पत्नि ने अपने पति को पहना दिया. पुलिस ने करवा चौथ के मौके पर पति की लंबी उम्र की कामना करने वाली महिलाओं को अपने पति को सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट लगाने की शपथ दिलवाई.

पुलिस के अभियान की तारीफ

ग्वालियर के बाजार में पति के साथ शॉपिंग करने जा रही नीलू ने कहा कि उनके पति राजेश अक्सर बिना हेलमेट के ही बाइक चलाते हैं. लेकिन गुरुवार को जब सरेराह ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने उन्हें रोका, तो पहले डर लगा कि हजार रुपए का चालान कटेगा. लेकिन चालान की जगह हेलमेट का तोहफा बिल्कुल अनोखा अनुभव था. नीलू ने कहा कि पुलिस की ऐसी पहल उन्होंने पहली बार देखी है. नीलू जैसी कई महिलाओं ने गुरुवार को करवा चौथ के मौके पर अपने पतियों को हेलमेट पहनने की शपथ दिलवाई.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

Beauty Care Tips: अगर आपके भी चेहरे मे है पिंपल्स तो इन उपाये से करे दूर…

Published

on

By

 

ग्रीन टी: कई हेल्थ बेनिफिट्स से भरपूर ग्रीन टी स्किन केयर में भी बेस्ट मानी जाती है. अगर आप रोजाना सीमित मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो यकीन मानिए, हफ्ते भर में आपके चेहरे पर आए हुए पिंपल्स रिमूव हो सकते हैं.

आंवला: बॉडी को डिटॉक्स करने वाले आंवला के जूस से स्किन को हेल्दी भी रखा जा सकता है. इसका स्वाद थोड़ा अजीब है, इसलिए आप गुनगुने पानी के एक गिलास में एक ढक्कन आंवला का जूस मिला दें. ये मुंहासों को दूर करने में कारगर है.

फ्रूट जूस: आप गाजर, अनार और चुकंदर का जूस बनाकर हफ्ते में तीन बार इसे पिएं. इससे मुंहासों के अलावा चेहरे से झुर्रियों और पिगमेंटेशन को रोका जा सकता है. खास बात है कि इसका स्वाद भी लाजवाब है.

नीम के पत्तों का जूस: दादी-नानी के समय से नीम के पत्तों को खाया जा रहा है. इनके औषधीय गुण हेल्थ, स्किन और बालों के लिए बहुत लाभकारी माने जाते हैं. इसका जूस बनाने के लिए पत्तियों धोकर मिक्सी में डाल दें और इसमें आधे गिलास पानी भी ऐड करें. इस जूस को आप रोजाना भी पी सकते हैं.

कच्चा लहसुन ड्रिंक: इसमें मौजूद आयरन, फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व बॉडी को डिटॉक्स करने में कारगर माने जाते हैं. मुंहासों को खत्म करने के लिए आपकी इसकी चाय भी पी सकते हैं. ये बालों की खूबसूरती भी बढ़ाता है.

Continue Reading

देश

कर्मचारियों को मिली होली से पहले तोहफ़ा,DA में हुआ 3% का इजाफा,जानें एरियर की फैसला..

Published

on

7th Pay Commission Update: सरकार ने कर्मचारियों के डीए और डीआर में 3% का इजाफा किया है. सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को 30 प्रतिशत का एरियर देने का ऐलान किया है. सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. सरकार ने एक बार फिर कर्मचारियों के डीए और डीआर में 3% की बढ़ोतरी की है. ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू हो गई है.

डीए और डीआर में 3% की बढ़ोतरी 

दरअसल, केंद्र सरकार ने पहले ही अपने कर्मचारियों के डीए को 31% कर दिया है. इसी क्रम में ओडिशा राज्य सरकार ने भी कर्मचारियों के डीए और डीआर में इजाफा कर दिया है. ओडिशा के कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों की तरह 31% डीए और डीआर का लाभ मिलने लगा है.

ओडिशा  के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी कर दिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इस फैसले से राज्य के करीब 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिल रहा है.

ऐसे करें दूसरा पैन कार्ड सरेंडर

– PAN सरेंडर करने की प्रक्रिया आसान है. इसके लिए कॉमन फॉर्म है जिसे आपको भरना होगा.
– इसके लिए आप इनकम टैक्‍स की वेबसाइट पर जाएं.
– अब ‘Request For New PAN Card Or/ And Changes Or Correction in PAN Data’ लिंक पर क्लिक करें.
– अब फॉर्म डाउनलोड कर लें.
– अब इसके बाद फॉर्म भरकर किसी भी NSDL दफ्तर में जाकर इसे जमा कर दें.
– दूसरा PAN कार्ड सरेंडर करते समय फॉर्म के साथ उसे भी जमा करें.
– ऐसा आप ऑनलाइन भी कर सकते है.

आपको बता दें कि एक ही पते पर एक ही व्यक्ति के नाम आए दो अलग-अलग पैन कार्ड इस श्रेणी में आते हैं. अगर आपके पास भी दो पैन कार्ड हैं तो एक को सरेंडर करना होगा.

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

CG News: 17 साल के बेटे ने अपने ही माता- पिता को  उतरा मौत के घाट, शव को घर में ही दफना कर कब्र को बनाया आशियाना…

Published

on

By

 

जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ एक 17 वर्षीय नाबालिग ने अपने माता-पिता की हत्या कर शव घर में ही दफना दिया। इस हत्या का पता तब चला जब बड़े भाई पांच दिन बाद घर आया। मामला उदयपुर क्षेत्र के खोधला गांव का है।

बता दें, उदयपुर क्षेत्र के खोधला गांव में रहने वाले जयराम सिंह (50) और फूलसुंदरी बाई (45) के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा हेमंत अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रहता है। वह गुरुवार को घर पहुंचा तो मां-बाप नहीं थे। उसने आसपास पूछा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घर के अंदर भी काफी बदबू आ रही थी। इस पर हेमंत ने पुलिस को सूचना दी। फिर जब पुलिस ने छोटे बेटे से कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या कर शव दफनाने का मामले सामने आया। फ़िलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

इस दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि, आज से सप्ताह भर पहले उन्होंने अपने माता-पिता की हत्या लकड़ी काटने वाली वसूली से की थी। इसके बाद पिता का शव दफनाने के दो दिन बाद मां को दफनाया। सबसे हैरानी की बात यह है कि आरोपी उसी स्थान पर खाना भी बनाता था और रहता भी था। सूचना के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है। वह मामले की जांच कर रही है।

SDOP ने बताया कि, पूछताछ में लड़के ने कहा- माता-पिता उससे प्यार नहीं करते थे। वह उसके भाई और भाभी को ज्यादा चाहते थे। इसके चलते उनकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्ट्या लड़के की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही है। उसने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया। दोनों की हत्या एक ही दिन की, लेकिन दफनाया अलग-अलग दिन। इस वारदात में फिलहाल आगे कार्रवाई जारी है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़7 hours ago

CG News: CRPF के जवान ने खुद को गोली मारकर और पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले एक सीआरपीएफ जवान ने गढ़चिरौली में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना...

छत्तीसगढ़1 day ago

पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो,पति कोर्ट पहुंचा और कहा ये..

तलाक के लिए की गई एक अपील पर हाई कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है. पति ने पत्नी द्वारा डोर...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: कानन पेंडारी जू में सांस की तकलीफ से 25 दिन में 4 वन्य प्राणियों की गई जान…

  बिलासपुर के कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क में वन्य प्राणियों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। गुरुवार को...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News : ट्रक और मिनीडोर की जबरदस्त टक्कर,मौके पर एक की मौत…

नेशनल हाइवे 130सी पर एक बार फिर भीषण हादसा हो गया है. ट्रक और मिनीडोर की जबरदस्त टक्कर में मिनीडोर...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: महिला पंच ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

बिलासपुर में महिला पंच ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में ही पंखे से लटका हुआ मिला।...

#Exclusive खबरे

Calendar

March 2022
S M T W T F S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता…

  • Tech & Auto5 days ago

    Jio Recharge Plan : jio ला रहा है आपके लिए सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान, जाने इस प्लान के बारे में…

  • जॉब6 days ago

    यहाँ निकली विभिन्न पदों पर बम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    ग्रेजुएट पास के लिए यहाँ निकली बम्फर भर्ती,मिलेंगी 70 हजार तक सैलरी…

  • देश6 days ago

    बड़ी खबर:  PPF, NPS और सुकन्या अकाउंट्स में जमा कर दें ये न्यूनतम राशि, नही तो हो सकता है आपको भारी नुकसान…

  • छत्तीसगढ़6 days ago

    CG News: ऑफलाइन एग्जाम के ख़िलाफ़ NSUI के छात्रों ने किया विरोध…लगाए कुलपति मुर्दाबाद नारे…

  • जॉब4 days ago

    सरकारी नौकरी : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 105 पदों पर भर्ती,योग्य उम्मीदवार 24 मार्च तक करें आवेदन…

  • मध्यप्रदेश4 days ago

    MP रेल यात्रियों को मिली बड़ी सौगात : 6 साल का इंतजार हुआ खत्म,गोंदिया से जबलपुर रेल गाड़ी का हुआ शुभारंभ,

  • देश5 days ago

    जल्द बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल, इतने रुपये तक हो सकती है महंगी…

  • जॉब5 days ago

    असिस्टेंट इंजीनियर की यहाँ निकली भर्ती,उम्मीदवार 20 मार्च तक करें आवेदन…