देश - दुनिया
HEALTH CARE TIPS: तेज धूप से आकर भूलकर भी न पिये ठंडा पानी, नही तो शरीर में हो सकती है बड़ी बीमारी…

Cold Water Side Effect: गर्मी ने तेजी से अपना रुख बदल लिया है। बढ़ती गर्मी में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही महंगी पड़ सकती है। ऐसे में सबसे ज्यादा देखभाल बच्चों की करनी पड़ती है, क्योंकि बच्चे बाहर खेल कर लौटते हैं और सीधे फ्रिज से निकालकर ठंडा पानी पी लेते हैं।
घर के बड़े बुजुर्ग हमेशा इस बात के लिए टोकते हैं कि तेज धूप में आने के बाद फौरन ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। यह शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक है। हमारे शरीर का तापमान बदलने में समय लगता है और ऐसे में तुरंत गर्मी से आकर ठंडा पानी हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इससे जुकाम, गले में खराश, बुखार जैसी समस्या हो सकती है, लेकिन यह बातें बच्चों को समझाना बहुत मुश्किल होता है। जिस वजह से गर्मी में उनका खास ध्यान देना पड़ता है। इससे कई बड़े नुकसान हो सकते हैं।
हो सकते हैं ये नुकसान-
बिगड़ जाता है डाइजेस्टिव सिस्टम
गर्मी से आकर फौरन ठंडा पानी पीने से बच्चों का डाइजेस्टिव सिस्टम बिगड़ हो सकता है, क्योंकि गरम से आने के बाद तुरंत ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और इससे रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती है। जिसके चलते पेट तक पर्याप्त रक्त नहीं पहुंच पाता है और पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है।
गले में खराश व जुखाम की होती है समस्या
गर्मी में बाहर से आकर तुरंत ठंडा पानी से पीने से कई बार गले में खराश व जुखाम जैसी समस्या भी हो जाती है। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के इन्फेक्शन होने का खतरा बना रहता है। दरअसल गर्मी से आने के बाद ठंडा पानी पीने से हमारा शरीर का टेंपरेचर अचानक बदलता है और इसका बुरा प्रभाव हमारे शरीर वह दिमाग पर पड़ता है। इससे सिरदर्द जैसी समस्या भी होने लगती है।
अपनाएं ये उपाय
15 मिनट बाद दें पानी
बच्चे अगर गर्मी में बाहर से खेलकर आते हैं तो उन्हें 15 मिनट तक आराम करने दें और फिर सादा पानी से प्यास बुझाएं। शरीर का तापमान समान होने के बाद ही पानी दें। ठंडा व गर्म पानी भी मिक्स करके भी दें सकते हैं।
दाल चीनी का पानी पिलाएं
इसके साथ ही दालचीनी का पानी बच्चों को जरूर दें। इसके लिए दालचीनी को थोड़े पानी में उबालें। फिर इस पानी को छानें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे हर दिन में एक बार बच्चे को जरूर पिलाएं।

देश - दुनिया
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर: DA और DR में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए

7th Pay Commission: देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनभोगियों की पेंशन एकबार फिर बढ़ने वाली है। सब कुछ ठीक रहा तो जुलाई में कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स के पेंशन में फिर बंपर बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।1 जुलाई 2022 से कर्मचारियों के डीए (DR) और पेंशनर्स के डीआर (DR) में 5 फीसदी का इजाफा हो सकता है।
केंद्रीय कर्मचारियों को अभी 34 फीसदी की दर से डीए मिल रहा है जो जुलाई में बढ़कर 39 फीसदी हो जाएगा।बताया जा रहा है कि सरकार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर जुलाई में डीए में 4 फीसदी का इजाफा कर सकती है। AICP Index के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी महीने में यह आंकड़ा 125.1 पर था वहीं, फरवरी में यह 125 पर था।
जबकि मार्च में यह इस महीने बढ़कर 126 पर पहुंच गया। वहीं अप्रैल में इसमें और बड़ा उछाल देखने को मिला है। अप्रैल में AICPI इंडेक्स 127.7 अंक पर रहा है। इससे कन्फर्म है कि आने वाले दिनों में महंगाई भत्ता 4 फसदी की दर से बढ़ेगा। लेकिन, अभी मई और जून के आंकड़े आने हैं। अगर ये इंडेक्स 129 के पार निकलता है तो महंगाई भत्ता 5 फीसदी तक बढ़ सकता है।
बढ़ेगी सैलरी
– अगर न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए पर देखें तो 39 फीसदी के हिसाब से सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 7020 रुपए में होगा। मतलब मौजूदा महंगाई भत्ते के मुकाबले 900 रुपए हर महीने बढ़ेंगे। कुल मिलाकर 18000 रुपए बेसिक सैलरी वाले केंद्रीय कर्मचारियों को सालाना 84240 रुपए महंगाई भत्ता का भुगतान होगा।- वहीं, अगर अधिकतम बेसिक सैलरी 56900 रुपए पर देखें तो सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 22191 रुपए होगा। मतलब मौजूदा महंगाई भत्ते के मुकाबले 1233 रुपए हर महीने बढ़ेंगे।
DA का रिविजन
दरअसल सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में दो बार रिविजन होता है। पहला जनवरी और दूसरा जुलाई के महीने में दिया जाता है। सरकार ने 30 मार्च को डीए और डीआर में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद यह बढ़कर 31 से 34 फीसदी हो गया था।
बेहतर रहन-सहन के लिए मिलता है DA
महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों के रहन-सहन को बेहतर करने के लिए दिया जाता है। यह सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिया जाता है। इसे देने की वजह यह है कि बढ़ती महंगाई में भी कर्मचारियों का रहन-सहन का स्तर बेहतर बना रहे।
देश - दुनिया
PETROL-DIESEL PRICE: पेट्रोल के दाम पहुँचे 100 के पार, जाने अपने शहरो के पेट्रोल-डीजल के दाम…
देश - दुनिया
पत्नी को अपने ही पति से हुआ जान का खतरा, अश्लील वीडियो को इंटरनेट पर डालने की दी धमकी…

जयपुर में लव-मैरिज के बाद एक पत्नी को अपने ही पति से जान का खतरा बना हुआ है। पीहर में रह रही पत्नी के घर पर पथराव करने और परिवार को कॉल कर जान से मारने की धमकियां तक दे रहा है। पत्नी के अश्लील वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देता है। कहता है कि तुम्हें जो करना हो कर लेना तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका जताते हुए पीड़िता ने मानसरोवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने बताया कि गुर्जर की थड़ी निवासी 30 साल की युवती ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि सांगानेर निवासी युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसको प्यार में फांस लिया। प्यार का फांसकर शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो बना लिए। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया। मई 2019 में आर्य समाज मेरठ ले जाकर डरा-धमकाकर शादी कर ली। इसके कुछ महीनों बाद हिम्मत कर घरवालों को आर्य समाज में शादी की बताई।
दोनों के घरवालों ने एक प्रोग्राम कर उनकी शादी को मान लिया। इसके बाद आए दिन गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां देने लगा। जिसके बाद वह पीहर आकर रहने लगी। आरोप है कि पति उसके घरवालों और उसे कॉल कर जान से मारने की धमकियां देता है। उसकी अश्लील वीडियो को इंटरनेट पर डालने और बदनाम करने की भी धमकियां दी।
बोला- मैं आ रहा हूं तो तुम्हें जो करना हो कर लेना। तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। मैं तुम्हारे मोहल्ले में आकर तुम्हारी बदनामी करूंगा। शनिवार रात करीब पौने दो बजे उसके घर पर पत्थर फेंके। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मुझे और मेरे घरवालों का पति से जान का खतरा बना हुआ है। हमारे साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है।
-
जॉब7 days agoप्रोफेसर बनने का शानदार मौक़ा,निकली भर्ती;जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि …
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
जॉब6 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
जॉब6 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब6 days agoयहां 12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoभारतीय वायु सेना में निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoपंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoलाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..


















You must be logged in to post a comment Login