Lifestyle
हेल्थ टिप्स: क्या आपको मोटापे और मधुमेह की समस्या, है तो बरते ये सावधानी..

आधुनिकता की इस दुनिया में हम तकनीक पर पूरी तरह से आश्रित होते जा रहे हैं। इसी क्रम में मोबाइल फोन और कंप्यूटर हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं। मोबाइल फोन ने जहां हमारे जीवन को काफी सरल और आसान बना दिया है, बैंक के काम से लेकर मेल और लोगों से सोशली जुड़े रहने तक, मोबाइल फोन हर स्तर पर हमारे लिए काफी आवश्यक हथियार हो गया है। वहीं इसके अधिक इस्तेमाल को स्वास्थ्य विशेषज्ञ कई मामलों में सेहत के लिए काफी नुकसानदायक और चुनौतीपूर्ण बताते हैं। विशेषकर बच्चों में मोबाइल के बढ़ते उपयोग और बढ़ते स्क्रीन टाइम को विशेषज्ञ काफी नुकसानदायक मानते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि मोबाइल का अधिक इस्तेमाल, हमारे दैनिक स्क्रीन टाइम को बढ़ा देता है। स्क्रीन टाइम का बढ़ना हमारे मानसिक और शारीरिक दोनों ही तरह की सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। सेल फोन या स्मार्टफोन के अत्याधिक उपयोग के परिणामस्वरूप कई अलग-अलग शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं, कुछ स्थितियों में यह स्थायी क्षति का कारण भी बन सकती हैं।
आइए जानते हैं कि मोबाइल का अधिक इस्तेमाल किस तरह से हमारी सेहत को हानि पहुंचाता है? इसके इस्तेमाल को लेकर किन बातों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक हो जाता है?
व्यवहार संबंधी विकारों की बढ़ती समस्या
विशेषज्ञों का कहना है कि सेल फोन के अधिक इस्तेमाल की आदत, दिमाग और व्यवहार पर उसी तरह से नकारात्मक असर डालती है, जैसे जुआ खेलने का होता है। जो लोग अधिक समय तक मोबाइल का इस्तेमाल करते रहते हैं, उनमें व्यवहार पर नियंत्रण करने में कठिनाइयों का अनुभव काफी सामान्य देखा गया है।
यह नकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देने वाला कारक है। फोन के अधिक इस्तेमाल की आदत चिड़चिड़ापन और चिंता विकार को भी बढ़ा सकती है, जिसको लेकर विशेष अलर्ट रहने की आवश्यकता है।
मोटापे और मधुमेह की समस्या
फ़ोन पर अधिक समय बिताना आपमें मोटापे के जोखिम को बढ़ा देता है। फोन के स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी आपकी नींद को प्रभावित कर देती है, जिसके कारण वजन बढ़ना स्वाभाविक है। स्पेन स्थित ग्रेनाडा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने बताया कि यह आदत आपके स्लीप साइकल को प्रभावित कर देती है जिससे कई प्रकार के हार्मोन्स का उत्पादन और उनका सामान्य कार्य प्रभावित हो सकता है।
आंखों की समस्या
फोन के अधिक इस्तेमाल की आदत का सबसे ज्यादा असर आपकी आंखों पर पड़ता है। यह आदत आपमें अस्थायी रूप से अंधेपन का भी कारण बन सकती है। फोन से निकलने वाली नीली रोशनी सीधे आंखों पर असर डालती है जिसके कारण ड्राई आइज या आंखों में जलन-चुभन की समस्या बढ़ सकती है। विशेषकर बच्चों में चश्मा लगने के लिए इसे एक प्रमुख कारण के तौर पर देखा जाता है।
नींद संबंधी विकार
बढ़ा हुआ स्क्रीन टाइम आपकी नींद का भी प्रभावित कर देता है, जिसके कारण आज के समय में अनिद्रा की समस्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। नींद संबंधी विकार या नींद पूरी न होने का आपके शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत पर नकारात्मक असर हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्वस्थ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए शाम को 5 बजे के बाद किसी भी तरह के स्क्रीन के संपर्क में आने से बचना चाहिए।
—————-
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

Lifestyle
सुबह उठते ही रोजाना करें ये काम, उर्जा और खुशहाली से भरा रहेगा आपका पूरा दिन….

Astro Tips To Earn Money: हर व्यक्ति की चाहत होती हैं कि वह धनवान होने के साथ खुशहाल जीवन जिएं। लेकिन, कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी जातक को उसके अनुसार तरक्की नहीं मिल पाती है। कई बार कमाता तो खूब है लेकिन बचत के नाम पर उसके पास कुछ भी नहीं होता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति निराशा की ओर बढ़ जाता है। ज्योतिष शास्त्र में धन प्राप्ति के अनेकों उपाय बताए गए हैं । इन सरल और सटीक उपायों को करके व्यक्ति पैसों की तंगी से छुटकारा पा सकता है। इतना ही नहीं उस व्यक्ति के घर में सुख-शांति खुशहाली का वास होता है। जानिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही कौन से कार्य करने से मां लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं।
सुबह के समय करें ये काम
सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों को देखते हुए भगवान का स्मरण करें और इस मंत्र ‘कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती। करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्।।’को एक बार बोलने के बाद हाथों को चेहरे में फेरा लें। माना जाता है कि व्यक्ति के हाथों में ब्रह्मा, सरस्वती के साथ-साथ मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसा करने से दिन अच्छा जाएगा और मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।
सुबह के समय उठते बेड से पैर नीचे रखने से पहले धरती मां के पैर जरूर छुएं। शास्त्रों के अनुसार, धरती मां भी माता के समान होती है।
शास्त्रों के मुताबिक, सूर्योदय से पहले उठना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही स्नान आदि करने के साथ भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल का अर्घ्य देना चाहिए। क्योंकि भगवान सूर्य को मान-सम्मान. नौकरी, बिजनेस, सत्ता का कारक ग्रह माना जाता है। इसलिए रोजाना अर्घ्य देने से सूर्य ग्रह मजबूत होगा, जिससे हर काम में सफलता प्राप्त होगी।
शास्त्रों में तुलसी की महत्ता का काफी वर्णन किया गया है। तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए तुलसी के पौधे की रोजाना पूजा करना चाहिए। इसके साथ ही हर काम सिद्ध करने के लिए तुलसी के पौधे से थोड़ी सी मिट्टी लेकर रोजाना तिलक जरूर लगाएं।
रोजाना लक्ष्मी स्तोत्र और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है, जिससे घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती हैशिवपुराण के अनुसार, हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। इससे भगवान की कृपा हमेशा उस व्यक्ति के ऊपर बनी रहती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि प्रतिदिन शिवलिंग में जलाभिषेक या फिर दूध से अभिषेक करना चाहिए। इससे जातक को अवश्य लाभ मिलता है।
Lifestyle
वास्तु टिप्स : वास्तु के अनुसार गिले बालो में नही लगाना चाहिए सिंदूर, नही तो हो सकती बड़ी परेशानी…

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर की बनावट, साज-सज्जा से लेकर रहन-सहन को लेकर काफी कुछ लिखा हुआ है। अगर वास्तु के हिसाब से काम किया जाए तो कई अशुभ घटनाओं को होने से हम टाल सकते हैं, वहीं वास्तु से जुड़ी गलतियां हमें भारी पड़ जाती हैं और बुरे नतीजे देखने को मिल सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने वाले हैं जिसे मानकर अपने जीवन को बेहतर कर सकते हैं।
सुहागनि औरतें नहाने के बाद सबसे पहला जो काम करती हैं, वो है सिंदूर लगाना, बिंदी लगाना और अपना श्रृंगार करना, यूं तो नहाने के बाद सिंदूर लगाना अच्छी बात है, मगर अगर आपने बाल धुला है तो गीले बालों में सिंदूर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से बुरा असर पड़ता है और मन में बुरे विचार और ख्यालात आ सकते हैं। घर की शांति भी भंग होती है और घर में लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। इसलिए बेहतर है कि बालों को सुखा लें और जब सूख जाएं तब सिंदूर लगाएं। घर के बाथरूम में कभी खाली बाल्टी नहीं रखना चाहिए, या तो बाल्टी में थोड़ा पानी भरकर रखें, अगर ऐसा नहीं कर सकते हैं तो बाल्टी को उल्टा करके रखें, ऐसा करने से आप नुकसान से बच जाएंगे। अक्सर लोग बाथरूम में कपड़े धोने के बाद गंदा पानी बाल्टी में छोड़ देते हैं, ऐसा बिल्कुल न करें। बाथरूम में गंदा पानी रखने से हमारे जीवन पर बुरा और निगेटिव असर पड़ता है। घर में कलह होने की संभावना भी होती है। नहाने के तुरंत बाद किसी तेज धार वाले उपकरण जैसे कि नेलकटर, रेजर या ब्लेड का इस्तेमाल न करें। आप नहाने से पहले ये उपकरण यूज कर सकते हैं। नहाने के बाद बाथरूम का पानी वाइपर से साफ कर दें। बाथरूम गीला रहने से घर में आर्थिक तंगी होती है। बाथरूम का सारा सामान सही जगह पर रखें।
Lifestyle
अगर आप भी खाते है किशमिश तो, जानें इसके फायदे..मिलेगी कई बीमारियों से छूट…

Raisins: किशमिश खाने से बॉडी को तमाम तरह के फायदे मिलते हैं. ऐसे में आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. आइए जानते हैं कि इसको खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं.सभी जानते हैं कि किशमिश ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसके सेवन से कई बीमरियां आपसे दूर रहती हैं. यह आपकी बॉडी को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है.
खास बात यह है कि इसके एक नहीं बल्कि कई बड़े फायदे हैं. आसानी से मार्केट में मिल जाने वाली किशमिश कई प्रकार की होती हैं. बता दें कि सूखे हुए अंगूर को किशमिश कहा जाता है, जो काफी मीठी होती है. दरअसल, इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है.किशमिश, अंगूरों को ड्राई करके बनाया जाता है, इस प्रक्रिया में करीब 3-4 हफ्ते लगते है. भारत में इसे कई नामों से बुलाया जाता है, जैसे किशमिश, एंडुद्राक्षा, राइसिन, ऊलर धराक्षी आदि. भारत में इसका उत्पादन नासिक,सांगली,जालना, सोलापुर, सातारा, कर्नाटक में होता है. तो आइए जानते है किशमीश के 4 बड़े फायदे.
1. पाचन के लिए बेस्ट है किशमिश
फास्ट फूड्स और समय पर न खाने के कारण लोगों का पाचन तंत्र बिगड़ जाता है, जिससे उन्हें काफी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में किशमिश ऐसे लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. कब्ज में भी आप इसका सेवन कर सकते हैं.
2. वजन कंट्रोल रहेगा
बाहर के खाने में फैट की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में वजन बढ़ना आम बात है, किशमिश के कारण यह कंट्रोल में रहता है. इसमें पाया जाने वाला नेचुरल शुगर बॉडी में एनर्जी देता है,और हमे आलसी महसूस नहीं होने देता है. साथ ही इससे कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है.
3. खून बढ़ाने में मदद करती है किशमिश
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतर लोगों को खून के कमी की शिकायत होती है, जिसे एनीमिया कहा जाता है, अगर आप किशमिश का सेवन रोजाना करेंगे तो आपकी बॉडी में खून की कमी नहीं होगी.
4. हड्डियां होंगी मजबूत
अधिकतर लोग दूध का सेवन नहीं करते हैं. ऐसे में आप किशमिश को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, क्योंकि इससे भी आपकी बॉडी में बेहतर मात्रा में कैल्शियम मिलता है. तो कोशिश करें आप रोज 4-5 किशमिश का सेवन कर सकते हैं.
-
जॉब7 days agoONGC में 3614 पदों पर भर्ती,अंतिम तिथि 22 मई…
-
जॉब7 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश6 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,ये रही आवेदन की तिथि…
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoजूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब7 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती,जल्द ज़ारी होगी नोटिफिकेशन,ये रही पूरी डिटेल…
-
जॉब5 days agoविश्वविद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…





























You must be logged in to post a comment Login