Lifestyle
क्या आपके घर में ये वस्तुए रखी है, तो हो जाइये सावधान, बना सकती हैं आपको कंगाल..

Vastu Tips In Hindi: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर को वास्तु दोष से बचाए रखने के लिए सिर्फ सही दिशा का होना ही जरूरी नहीं है। बल्कि घर की दीवारों और घर में रखी चीजों पर भी खास ध्यान देने की जरूरत होती है। घर का वास्तु सही हो और वास्तु के अनुसार घर में सजावट की चीजें रखी गई हों, तो सुख समृद्धि बनी रहती है। वहीं घर में यदि आपको सुकून की नींद, अच्छा सेहतमंद भोजन और भरपूर प्यार-अपनत्व नहीं मिल रहा है तो इसका मतलब कि घर में वास्तु दोष है। इसलिए सिर्फ घर की दिशा ही नहीं बल्कि घर के अंदर रखी वस्तुओं पर भी ध्यान देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद कुछ चीजें भी परिवार की तरक्की में बाधा बन सकती हैं। ऐसे में आइए आज जानते हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में, जिन्हें तुरंत घर से निकाल फेंकना चाहिए…
नटराज की तस्वीर
नटराज एक ब्रह्मांडीय नर्तक के रूप में शिव की छवि होती है। पौराणिक मान्यता है कि भगवान शिव नृत्य तभी करते हैं जब वो क्रोध में होते हैं। क्रोध मुद्रा में उनका तांडव होता है जो नटराज के रूप को दिखाता है और इसका अर्थ होता है विनाश। ऐसे में यदि आप अपने घर में नटराज की मूर्ति रखते हैं तो ये अनायास ही घर की अशांति का कारण बनती है और ऐसे घर में लड़ाई झगड़े होने लगते हैं। इसलिए आपको नटराज की तस्वीर घर में नहीं रखनी चाहिए।
युद्ध से संबंधित तस्वीरें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी युद्ध से संबंधित तस्वीरें जैसे महाभारत या रामायण आदि की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि ये तस्वीरें परिवार के सदस्यों के बीच प्रतिद्वंद्विता को दर्शाती हैं। साथ ही इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
ताज महल
घर में कभी भी ऐसी तस्वीर नहीं लगानी चाहिए, जिसमें कोई कब्र या समाधि नजर आ रही हो। लोग प्यार के प्रतीक के तौर पर घर में ताजमहल की तस्वीर या शोपीस लगाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि ताजमहल एक मकबरा है। इस तरह की तस्वीरें घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।
कांटेदार पौधे
घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं रखना चाहिए। गुलाब के अलावा अन्य सभी कांटेदार पौधे अशुभ माने गए हैं। ऐसे में इन्हें तुरंत हटा दें। क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है।
नेगेटिव तस्वीर
घर में बिना फूल या फल के पेड़ के चित्र, डूबते जहाज या नाव, तलवार की लड़ाई की तस्वीर, शिकार के चित्र, पकड़े गए हाथियों की तस्वीर या फिर दुखी, रोते हुए लोगों की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए। ऐसी तस्वीरें मन को उदास करती हैं।
डूबते हुए सूरज की फोटो
यदि आप अपने घर में सूरज की तस्वीर लगा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि सूरज उगता हुआ होना चाहिए। घर में कभी भी डूबते सूरज की फोटो नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से तरक्की में बाधाएं उत्पन्न होती हैं।

Lifestyle
वास्तु टिप्स : वास्तु के अनुसार गिले बालो में नही लगाना चाहिए सिंदूर, जाने क्या है इसके उपाये…

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर की बनावट, साज-सज्जा से लेकर रहन-सहन को लेकर काफी कुछ लिखा हुआ है। अगर वास्तु के हिसाब से काम किया जाए तो कई अशुभ घटनाओं को होने से हम टाल सकते हैं, वहीं वास्तु से जुड़ी गलतियां हमें भारी पड़ जाती हैं और बुरे नतीजे देखने को मिल सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने वाले हैं जिसे मानकर अपने जीवन को बेहतर कर सकते हैं।
सुहागनि औरतें नहाने के बाद सबसे पहला जो काम करती हैं, वो है सिंदूर लगाना, बिंदी लगाना और अपना श्रृंगार करना, यूं तो नहाने के बाद सिंदूर लगाना अच्छी बात है, मगर अगर आपने बाल धुला है तो गीले बालों में सिंदूर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से बुरा असर पड़ता है और मन में बुरे विचार और ख्यालात आ सकते हैं। घर की शांति भी भंग होती है और घर में लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। इसलिए बेहतर है कि बालों को सुखा लें और जब सूख जाएं तब सिंदूर लगाएं। घर के बाथरूम में कभी खाली बाल्टी नहीं रखना चाहिए, या तो बाल्टी में थोड़ा पानी भरकर रखें, अगर ऐसा नहीं कर सकते हैं तो बाल्टी को उल्टा करके रखें, ऐसा करने से आप नुकसान से बच जाएंगे। अक्सर लोग बाथरूम में कपड़े धोने के बाद गंदा पानी बाल्टी में छोड़ देते हैं, ऐसा बिल्कुल न करें। बाथरूम में गंदा पानी रखने से हमारे जीवन पर बुरा और निगेटिव असर पड़ता है। घर में कलह होने की संभावना भी होती है। नहाने के तुरंत बाद किसी तेज धार वाले उपकरण जैसे कि नेलकटर, रेजर या ब्लेड का इस्तेमाल न करें। आप नहाने से पहले ये उपकरण यूज कर सकते हैं। नहाने के बाद बाथरूम का पानी वाइपर से साफ कर दें। बाथरूम गीला रहने से घर में आर्थिक तंगी होती है। बाथरूम का सारा सामान सही जगह पर रखें।
Lifestyle
अगर आप भी खाते है किशमिश तो, जानें इसके फायदे..मिलेगी कई बीमारियों से छूट…

Raisins: किशमिश खाने से बॉडी को तमाम तरह के फायदे मिलते हैं. ऐसे में आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. आइए जानते हैं कि इसको खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं.सभी जानते हैं कि किशमिश ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसके सेवन से कई बीमरियां आपसे दूर रहती हैं. यह आपकी बॉडी को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है.
खास बात यह है कि इसके एक नहीं बल्कि कई बड़े फायदे हैं. आसानी से मार्केट में मिल जाने वाली किशमिश कई प्रकार की होती हैं. बता दें कि सूखे हुए अंगूर को किशमिश कहा जाता है, जो काफी मीठी होती है. दरअसल, इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है.किशमिश, अंगूरों को ड्राई करके बनाया जाता है, इस प्रक्रिया में करीब 3-4 हफ्ते लगते है. भारत में इसे कई नामों से बुलाया जाता है, जैसे किशमिश, एंडुद्राक्षा, राइसिन, ऊलर धराक्षी आदि. भारत में इसका उत्पादन नासिक,सांगली,जालना, सोलापुर, सातारा, कर्नाटक में होता है. तो आइए जानते है किशमीश के 4 बड़े फायदे.
1. पाचन के लिए बेस्ट है किशमिश
फास्ट फूड्स और समय पर न खाने के कारण लोगों का पाचन तंत्र बिगड़ जाता है, जिससे उन्हें काफी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में किशमिश ऐसे लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. कब्ज में भी आप इसका सेवन कर सकते हैं.
2. वजन कंट्रोल रहेगा
बाहर के खाने में फैट की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में वजन बढ़ना आम बात है, किशमिश के कारण यह कंट्रोल में रहता है. इसमें पाया जाने वाला नेचुरल शुगर बॉडी में एनर्जी देता है,और हमे आलसी महसूस नहीं होने देता है. साथ ही इससे कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है.
3. खून बढ़ाने में मदद करती है किशमिश
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतर लोगों को खून के कमी की शिकायत होती है, जिसे एनीमिया कहा जाता है, अगर आप किशमिश का सेवन रोजाना करेंगे तो आपकी बॉडी में खून की कमी नहीं होगी.
4. हड्डियां होंगी मजबूत
अधिकतर लोग दूध का सेवन नहीं करते हैं. ऐसे में आप किशमिश को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, क्योंकि इससे भी आपकी बॉडी में बेहतर मात्रा में कैल्शियम मिलता है. तो कोशिश करें आप रोज 4-5 किशमिश का सेवन कर सकते हैं.
Lifestyle
सोने से पहले न करे, इन चीजो का सेवन हो सकते है, भारी नुकसान..
रात में सोने से पहले कुछ खाने की क्रेविंग होना बहुत सामान्य है। अक्सर इसके लिए लोग हल्के स्नैक्स, मिठाइयों, आइसक्रीम या कॉफी-चाय का सेवन करते हैं। पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सोने से ठीक पहले खाने की चीजों के चयन को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।क्या जाने-अनजाने हम में से ज्यादातर लोग क्रेविंग को शांत करने के लिए कई ऐसी चीजों के खाने-पीने की आदत बना लेते हैं जिनसे न सिर्फ रात की नींद प्रभावित हो सकती है, साथ ही दीर्घकालिक रूप से ये चीजें आपमें मोटापा, डायबिटीज, हृदय रोग जैसी समस्याओं तक का जोखिम बढ़ा सकते हैं। इसलिए अब से जब भी आप सोने से पहले कुछ भी खाएं तो उससे होने वाले प्रभावों के बारे में जरूर जान लें।
विशेषज्ञों का कहना है कि हम सभी को रात का भोजन हल्का रखना चाहिए जिससे नींद अच्छी आए। वहीं यदि आपकी सोने से पहले कुछ खाने-पीने की आदत है तो इसके प्रभाव-दुष्प्रभावों के बारे में भी जान लेना बहुत आवश्यक हो जाता है। आइए जानते हैं कि सोने से पहले किन चीजों के सेवन को सेहत के लिहाज से नुकसानदायक माना जाता है?
क्या सोने से पहले आइसक्रीम खा सकते हैं?
ज्यादातर लोगों की सोने से पहले आइसक्रीम खाने की आदत होती है।आइसक्रीम मुंह के स्वाद को बेहतर करने के साथ ताजगी और तरावट का एहसास दिलाते हैं। पर सेहत के लिहाज से विशेषज्ञ इस आदत को अस्वास्थ्यकर मानते हैं। आइसक्रीम में शुगर की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में सोने से पहले इसका सेवन ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा सकता है। सोने से पहले आइसक्रीम खाने की आदत को नींद संबंधी विकारों को बढ़ावा देने वाला भी माना जाता है।
रात में कॉफी-चाय न पिएं
रात में अच्छी नींद पाने के लिए कॉफी-चाय न पीने की सलाह दी जाती है। इनमें कैफीन नामक तत्व की अधिकता होती है, जो मस्तिष्क को उत्तेजित कर देता है। ऐसे में यह नींद विकारों का कारण बन सकती है। कैफीन वाली चीजों को नींद भगाने वाला माना जाता है, ऐसे में इनके नियमित रात में सेवन की आदत, आपमें अनिद्रा जैसी समस्याओं के जोखिम को काफी बढ़ा सकती है।
टाइरामाइन वाली चीजों से बचें
विशेषज्ञों का कहना है कि रात में अच्छी नींद और बेहतर स्वास्थ्य दोनों का ध्यान रखते हुए हमें सोने से पहले उन चीजों के सेवन से बचना चाहिए जिनमें टाइरामाइन अधिक होता है। टाइरामाइन, एक अमीनो एसिड है जो मस्तिष्क के लिए प्राकृतिक उत्तेजक के रूप में काम करता है। सोने से पहले इसके सेवन की आदत आपकी नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है। सोया सॉस, रेड वाइन आदि में इसकी अधिकता होती है।
इन चीजों का कर सकते हैं सेवन
यदि आपको रात में सोने से पहले कुछ खाने की तीव्र इच्छा होती है तो इसके लिए स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का चयन करना बहुत आवश्यक है। ऐसी चीजों के सेवन पर ध्यान दें जो नींद की गुणवत्ता को सुधारने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती हों। इसके लिए दलिया, साबुत अनाज, दूध, कच्चे पनीर, अखरोट आदि का सेवन किया जा सकता है।
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
Tech & Auto7 days agoलॉन्च होते ही TATA की यह इलेक्ट्रिक कार ने मचाई खलबली, जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…
-
छत्तीसगढ़6 days agoखुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…
-
जॉब6 days agoभारतीय डाक विभाग में निकली 38,926 पदों पर भर्ती, 10 वी पास करे अप्लाई…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoलेक्चरर की निकली भर्ती,आवेदन 16 मई से शुरू…ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoONGC में 3614 पदों पर भर्ती,अंतिम तिथि 22 मई…































You must be logged in to post a comment Login