Health Tips: नसों के दर्द से छुटकारा पाने की लिये करे ये घरेलु उपचार…

नसों में दर्द होना एक आम बात है. ये हमारी दिनचर्या को खराब कर सकता है. नसों में दर्द एक स्वास्थ्य स्थिति है जो नसों को प्रभावित करती है. इसके होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. इसमें मस्तिष्क, रीढ़, या नसों की चोट, अत्यधिक शराब का सेवन, कोई दवा, विटामिन बी12 या बी1 की कमी, नसों को कम रक्त की आपूर्ति, डायबिटीज, दिल का दौरा और संक्रमण आदि शामिल हैं. आपकी नसों में दर्द के पीछे और भी कई कारण हो सकते हैं. हालांकि नसों के दर्द का इलाज करने के कई तरीके हैं, अगर दर्द गंभीर नहीं है तो आप घरेलू उपचार आजमा सकते हैं. आइए जानें आप कौन से आसान और प्रभावी घरेलू उपचार आजमा सकते हैं.
नहाते समय सेंधा नमक का इस्तेमाल करें
नसों के दर्द के इलाज में सेंधा नमक फायदेमंद होता है. नमक मैग्नीशियम से भरपूर होता है. नहाने के पानी में 2 कप सेंधा नमक मिलाएं. अच्छी तरह मिलाएं. एक बार जब नमक पूरी तरह से घुल जाए, तो इसमें दर्द वाली जगह को लगभग 30 मिनट के लिए भिगो दें. ये आपके दर्द को दूर करने में मदद करेगा.
हल्दी को अपने आहार में शामिल करें
हल्दी में औषधीय गुण होते हैं इसलिए आयुर्वेद में इसका इतना महत्वपूर्ण स्थान है. माना जाता है कि हमारी रसोई में पाया जाने वाला ये नियमित मसाला नसों के दर्द के इलाज में फायदेमंद होता है. हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो नसों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं. नसों के दर्द के लिए हल्दी का इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका है. इसे अपने दैनिक आहार में शामिल करना चाहिए. एक गिलास दूध में 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं. साथ ही एक चुटकी काली मिर्च पाउडर भी डाल दें. इस दूध को गर्म करके पिएं. इसे सप्ताह में एक बार दिन में जरूर पिएं.
सेब का सिरका पिएं
सेब का सिरका नसों के दर्द सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने में मदद कर सकता है. सेब के सिरके में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम होता है जो नसों के दर्द से राहत पाने के लिए जरूरी है. इसके अलावा सेब साइडर सिरका एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. ये नसों के दर्द से निपटने में मदद करता है. इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में 2-3 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं. स्वाद के लिए 1 टीस्पून शहद डालें. अच्छी तरह से मिलाकर इसका सेवन करें. एक हफ्ते तक दिन में दो बार पीने से नसों का दर्द कम हो जाता है.

छत्तीसगढ़
CG News: धारदार हथियार से महिला को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस…

भिलाई। जोरातराई शराब दुकान के पास एक महिला की लाश मिली है। उसके पैर, चेहरे और छाती पर किसी धारदार हथियार से मारे जाने के निशान मिले हैं। महिला की पहचान होने के बाद पुलिस ने एक संदेही को भी हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शाम तक मामले का पर्दाफाश होने की उम्मीद जताई जा रही है।
सुबह नौ से दस के बीच मिली लाश
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब नौ से 10 बजे के बीच जोरातराई शराब दुकान के पास महिला की लाश मिली। मृतका की पहचान पूजा निर्मलकर (32) के रूप में की गई है। वो 12 साल पहले शादी कर के जोरातराई आई थी। इसके बाद वो पांच साल पहले उमदा निवासी अविनाश ओझा नाम के युवक के पास चली गई थी। वे दोनों पांच साल से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे।
मृतका के साथी अविनाश हिरासत में
मृतका शराब पीने की भी आदी थी। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश मिलने के बाद पुलिस ने अविनाश ओझा को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि डेढ़ साल से ज्यादा समय मृतका पूजा निर्मलकर पूरे समय अविनाश के साथ भी नहीं रहती थी। वो सप्ताह में दो या तीन उसके साथ रहती थी और बाकि दिन किसी और के साथ। इसी बात को लेकर अविनाश और उसका विवाद भी चल रहा था। पूछताछ के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उतई पुलिस मामले की जांच कर रही है। शाम तक पूरी स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
देश
इन मरीज के लिए उम्रभर निशुल्क दवा देने की मांग, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार से मांगा जवाब…
किडनी प्रत्यारोपण के बाद मरीज जीवन भर नि:शुल्क जरूरी और जीवन रक्षक दवा पाने का हकदार है या नही, इस बारे में दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने किडनी प्रत्यारोपण के बाद जरूरी दवा का खर्च उठा पाने में असमर्थ दो मरीजों की ओर से दाखिल याचिका पर विचार करते हुए यह आदेश दिया है।
मरीजों ने प्रत्यारोपण के बाद प्रयोग होने वाली जरूरी दवा निशुल्क मुहैय्या कराने की मांग की है। जस्टिस वी. कामेश्वर राव ने दिल्ली सरकार को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। सरकार की ओर से अतिरिक्त स्थायी वकील गौतम नारायण ने नोटिस स्वीकार करते हुए कहा कि इस बारे में जवाबी हलफनामा दाखिल करेंगे।हाई कोर्ट ने सुरेंद्र कुमार और राज कुमार सिंह की ओर से दाखिल याचिका पर यह आदेश दिया है।
साथ ही बेंच ने मामले की अगली सुनवाई 31 मार्च को तय की है।मरीजों की ओर से वकील अशोक अग्रवाल ने कोर्ट को बताया कि उनके एक मुवक्किल का 2016 में और दूसरे का 2017 में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) किडनी का प्रत्यारोपण हुआ। इसके बाद करीब दो साल तक एम्स ने मरीजों को सभी जरूरी दवाई मुहैय्या कराई, लेकिन पिछले करीब एक साल से अधिक समय से यह बंद कर दिया है। अग्रवाल ने कहा कि दोनों मरीज अत्यंत गरीब होने के साथ जीवन बचाने के लिए जरूरी जीवन रक्षक दवा का खर्च उठाने में असमर्थ है।
याचिका में कहा गया है कि एम्स के डॉक्टर ने याचिकाकर्ता राज कुमार सिंह को सेलसेप्ट और सुरेंद्र कुमार को सेलसेप्ट के अलावा टेक्रोग्राफ दवा जीवनभर खाने का सुझाव दिया है। ऐसे में सरकार को निशुल्क दवाइयां मुहैय्या कराने का आदेश दिया जाए। अग्रवाल ने जीवन जीने के अधिकारों का हवाला देते हुए कहा है कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वे नागरिकों की जीवन की रक्षा करे।
यह है मामला
कोर्ट के आदेश पर दिल्ली सरकार ने राज कुमार सिंह और सुरेंद्र कुमार के प्रत्यारोपण पर हुए खर्च का भुगतान किया। याचिकाकर्ता ने कहा है कि दवाइयों पर हर माह 10 हजार रुपये से अधिक का खर्च आ रहा है और उनके मुवक्किल की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि वे इसका वहन करने में असमर्थ हैं।
छत्तीसगढ़
CG News: मछली मारने गए 2 लोगों को लगा करंट, मौत…

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में मछली मारने गए 2 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई है। दोनों नाले में मछली मारने के मकसद से पहुंचे थे। मगर जैसे ही एक अधेड़ अंदर जाकर जाल बिछाने लगा तो वह करंट की चपेट में आ गया और छटपटाने लगा। उसे देख दूसरा शख्स जब उसे बचाने गया तो वह भी उसी करंट की चपेट में आ गया। दोनों की पानी के अंदर ही मौत हो गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक पतेरापाली गांव में रहने वाले साखूराम ध्रुव(60), जीवराज ध्रुव(55), शंकरलाल गाढ़ा, मोहन लाल सावरा और कन्हैया यादव मनरेगा में काम करने के बाद गांव से सटे सितली नाला में मछली पकड़ने गए थे। वो अभी नाले के बाहर खड़े ही थे कि सबसे पहले साखूराम पानी में चला गया। अंदर जाकर वह मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाने लगा।
खेत में पानी पहुंचाने लगा था पंप
इधर, इनमें से किसी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वहीं पर खेत में पानी पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने पंप लगा रखा था। वह पंप चालू है। जिसका तार पानी में छू रहा था। बताया गया कि साखूराम जैसे ही अंदर जाकर नाले में जाल बिछा रहा था, आगे जाकर वह उसी तार की चपेट में आया और छटपटाने लगा। ये देखकर उसका साथी जीवराज भी उसे बचाने के लिए कूद गया। मगर वह भी उस करंट की चपेट में आ गया। अन्य तीन लोग बाहर खड़े देखते ही रह गए। देखते ही देखते दोनों की जान चले गई।
पंप को बंद कराया गया
घटना के बाद आनन-फानन में पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पंप को बंद किया। इसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों के शव को पोस्ममॉर्टम के लिए भेजा गया था। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-
देश - दुनिया6 days agoToday Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
Tech & Auto5 days agoAMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…
-
Lifestyle6 days agoHelth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…
-
amazing amazing7 days agoदेश का एक ऐसा अजीबोगरीब रेलवे स्टेशन, जिसे जानकर आप भी हो जायंगे हैरान…
-
Tech & Auto3 days agoहोंडा पेश करेगी इलेक्ट्रिक एक्टिवा, मार्केट में आते ही मचा देगी खलबली…
-
Tech & Auto6 days agoWhatsApp पर पार्टनर block कर दिए है तो,ऐसे करें जुगाड़ू ट्रिक से मैसेग…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips : घर में इन वास्तु दोष से हैं परेशान तो करें,ये उपाय…
-
जॉब5 days agoनौसेना में निकली इतने पदों पर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…
-
जॉब5 days agoस्टाफ कार ड्राइवर की निकली इतने पदों पर भर्ती,उम्मीदवार 15 मार्च तक करें अप्लाई…


























You must be logged in to post a comment Login