Healthy Foods : गर्मी से बचने के लिए इन 5 फूड्स का करे सेवन…

गर्मियों में कई बार सूस्त, थका हुआ और डिहाइड्रेटेड महसूस करते हैं. ये न केवल आपके व्यायाम के तरीके को प्रभावित करता है, बल्कि आपके मूड को भी प्रभावित करता है. इस मौसम में खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है. इस दौरान हमें अधिक पानी पीने की सलाह दी जाती है. डिहाइड्रेशन होने पर शरीर में केवल पानी की कमी ही नहीं बल्कि पीएच स्तर भी कम हो जाता है. ऐसे में पीएच स्तर को बनाए रखने के लिए आप पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियमस कैल्शियम, क्लोराइड और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व की जरूरत भी पड़ती है. इन तत्वों को इलेक्ट्रोलाइट्स भी कहा जाता है. आपके शरीर में एक अच्छा इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन रहना जरूरी है. इलेक्ट्रोलाइट के असंतुलन के कारण (Foods) कई बार डायरिया जैसी स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ता है. डिहाइड्रेशन से बचने और पीएच स्तर को बनाए रखने के लिए आप कई तरह के ऐसे में फूड्स का सेवन कर सकते हैं जिनमें इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा अच्छी होती है.
नींबू जौ का पानी
इसे बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच जौ को 8 घंटे रातभर पानी में भिगोकर रखें. इसे 15 से 20 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें. इसमें नींबू का रस, पुदीने के पत्ते, सेंधा नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाएं. गर्मियों के दिन में इसका सेवन करें. नींबू जौ का पानी न केवल आपको हाइड्रेटेड रखता है बल्कि ये शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में भी मदद करता है.
गुलाब का दूध
एक बाउल में 1 कप पानी, 1 कप दूध, 4-5 लाल गुलाब की पंखुड़ियां, 1 चम्मच सब्जा और 2 पिसी हुई हरी इलायची मिलाएं. फ्रिज में इसे रातभर के लिए रखें. सुबह व्यायाम और कसरत के बाद इसका सेवन करें.
कच्चा केला
कच्चा केला आपके ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है. कच्चे केले को छीलकर इसके पतले स्लाइस काट लें. इसे नारियल या तिल के तेल में डालकर भूनें. इसे चाट मसाला या हरी मिर्च के साथ सीजन करें और इसका सेवन करें.
लौकी का रायता
दोपहर के समय खाने के साथ लौकी का सेवन करें. इसे बनाने के लिए लौकी को छीलकर दरदरा कद्दूकस कर लीजिए. इसके बाद इसे भाप में पका लें. पकने के बाद इसे घर के बने दही के साथ मिलाएं. इस मिश्रण में सेंधा नमक, काली मिर्च और भुना जीरा पाउडर मिलाएं.
वेजिटेबल शोरबा
रात को खाने से पहले वेजिटेबल शोरबा का सेवन करें. ये प्रोटीन से भरपूर होता है. ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है. इस शोरबा को बनाने के लिए आपको फ्रेंच बीन्स, गाजर, फूलगोभी, पत्ता गोभी, हरे प्याज के डंठल, मशरूम और पालक जैसी सब्जियों को बारीक काट कर पानी में उबालें. नींबू, काली मिर्च पाउडर और धनिया पत्ती डालें. खाने से पहले गर्मागर्म इसका सेवन करें.

Lifestyle
सावधान: अंडे के साथ इन चीजों का न करे सेवन… नही तो हो सकती है बड़ी परेशानी…

अंडे के साथ करते हैं इन चीजों का सेवन तो हो जाएं सावधान, आ सकती है परेशानियां अंडे के साथ चीनी नहीं खानी चाहिए सोया मिल्क से साथ अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए
प्रोटीन के तौर पर हमेशा एक अच्छा ऑप्शन अंडा रहा है, न सिर्फ प्रोटीन बल्कि अंडे के अंदर कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। अंडे का सेवन लोग दिन में कई बार करते हैं। किसी को सुबह में नाश्ते के साथ अंडा खाना पसंद है किसी को दिन के खाने या लंच में एग करी खाना पसंद है। अंडों के साथ कुछ चीजों का खास तौर पर सेवन करना गलत माना जाता है।
गलत फूड का कॉम्बिनेशन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में अहम माना गया है। अंडे के साथ भी इसी तरह की चीजें लागू होती हैं। गलत फूड कॉम्बिनेशन हमारे पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव डालता है। आइए जानते हैं अंडो के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
पैर में दिख रहे ये संकेत तो न करें नजरअंदाज, बढ़ा हो सकता है ब्लड शुगर लेवल
ख़ुरमा फल
हालांकि सेहत से भरपूर खुरमा फल का सेवन काफी अच्छा माना जाता है लेकिन इसका सेवन अंडे के साथ नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से गैस्ट्रिक की समस्याएं होने लगती है।
चीनी और अंडा
चीनी को कभी अंडे के साथ सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। चीनी और दोनों में अमीनो एसिड हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव डालते हैं। इससे शरीर में रक्त के थक्के बनने के आसार हैं।
डायबिटीज के मरीज करें इन चीजों का सेवन, बैलेंस में रहेगा ब्लड शुगर
अंडा और बेकन
बेकन को लोग बेहद चाव से खाना पसंद करते हैं लेकिन अंडा और बेकन खाना हमारे शरीर के लिए काफी गलत है। दोनों में प्रोटीन और फैट की मात्रा ज्यादा होती है। जिसका असर सीधे सीधे आपकी एनर्जी लेवल पर पड़ता है।
सोया मिल्क और अंडा
सोया मिल्के साथ अंडे का सेवन नहीं करने की हमेशा सलाह दी जाती है। दोनों चीजों में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जिसके कारण सुस्ती और थकान आ सकती है।
ज्योतिष
अप्रैल महीने मे इन राशियो का खुलेगा किस्मत का द्वार… होगा सुख समृद्धि और धन लाभ…

अप्रैल में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। मेष से लेकर मीन राशि तक वालों के लिए अप्रैल का महीना महत्वपूर्ण साबित होगा। अप्रैल में ग्रहों के राशि परिवर्तन का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा और कुछ राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। जानें अप्रैल में किन राशि वालों का खुल सकता है किस्मत का ताला-
वृषभ- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना शुभ साबित होगा। अप्रैल में राहु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। अभी राहु आपकी राशि में ही विराजमान हैं। राहु के आपकी राशि से जाते ही जीवन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। इस समय आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन की संभावना है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। छात्रों को भी अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।
सिंह- सिंह राशि वालों को अप्रैल माह में कई कार्यों में सफलता हासिल होगी। इस दौरान आपके काम की तारीफ भी हो सकती है। नौकरी में तरक्की की स्थिति बनेगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। पढ़ाई में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। शांति का माहौल बना रहेगा। मां लक्ष्मी की इस दौरान आप पर विशेष कृपा रहेगी।
वृश्चिक- अप्रैल का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपको मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। अप्रैल में केतु आपकी राशि से निकल जाएंगे। जिसके बाद आपको परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता हासिल होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। निवेश के लिए यह समय उत्तम है।
धनु- धनु राशि वालों की इस दौरान आर्थिक स्थिति सुधरेगी। शनिदेव की ओर से मिल रहे कष्ट कम होंगे। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। इस समय आपको धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल है।
जॉब
BNP देवास यूनिट में निकली 81 रिक्त पदों पर भर्ती,मिलेगी 67000 तक सैलरी

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पदों के अनुसार योग्यता मांगी गई है। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।बैंक नोट प्रेस (बीएनपी) देवास यूनिट, मध्य प्रदेश में 81 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन पदों पर आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है वे आज रात 11:59 बजे तक अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से बीएनपी देवास की आधिकारिक वेबसाइट bnpdewas.spmcil.com पर जाकर कर सकते है।
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पदों के अनुसार योग्यता मांगी गई है। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bnpdewas.spmcil.com पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु-सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) – 600 रूपये
एससी, एसटी, दिव्यांग, पीडब्ल्यूडी और भूतपूर्व सैनिक – 200 रूपये
महम्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ होने की तिथि – 26 फरवरी, 2022
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि – 28 मार्च, 2022, रात 11:59 बजे तक
परीक्षा शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि – 28 मार्च, 2022, रात 11:59 बजे तक
ऑनलाइन परीक्षा की तिथि – अप्रैल,मई 2022
पदों से जुड़ी अन्य जानकारी
1. जूनियर तकनीशियन (स्याही फैक्टरी)
पदों की संख्या: 60
वेतनमान: रु.18,780- 67,390/-
2. जूनियर तकनीशियन (मुद्रण)
पदों की संख्या: 19
वेतनमान: रु.18,780- 67,390/-
3. जूनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल / आईटी)
पदों की संख्या: 02
वेतनमान: रु.18,780- 67,390/-
आवेदन प्रक्रिया
1. उम्मीदवार सबसे पहले बीएनपी देवास की आधिकारिक वेबसाइट bnpdewas.spmcil.com पर जाएं।
2. अब होमपेज पर “कैरियर” सेक्शन में जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
3. अब ‘नया पंजीकरण’ पर क्लिक करें और रजिस्टर कर आवेदन पत्र भरें।
4. सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन जमा करें।
5. भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन का प्रिंटआउट निकाल लें।
-
देश6 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश4 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश - दुनिया5 days agoखुशखबरी: कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, DA और DRD में 3% का हुआ इजाफा…
-
क्राइम न्यूज़6 days ago70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या
-
देश6 days agokitchen gas : इन पांच राज्यों में गैस सिलेंडर के दाम 1 हजार पार, ऐसे जानें अपने राज्य की क़ीमत
-
जॉब5 days agoकर्मचारी राज्य बीमा निगम में ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश3 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश - दुनिया5 days agoखुशखबरी: किसान सम्मान निधि योजना, PM किसान की 11वी क़िस्त का इंतजार कर रहे है तो ऐसे चेक करे स्टेटस…
-
छत्तीसगढ़4 days agoCG News : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी, कोरबा में मिल रहा सस्ता पेट्रोल-डीजल
-
जॉब4 days agoNMDC में बंपर पदो पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि कल… जल्द करे आवेदन…
























You must be logged in to post a comment Login