जॉब
यहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता…

टीचर बनने का सपना रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर यानी टीजीटी और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर यानी पीजीटी के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। योग्य कैंडिडेट्स यूपीएसईएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.upsessb.org/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
9 जुलाई तक भरे जाएंगे फार्म
कुल 4163 पदों में टीजीटी के 3539 और पीजीटी के 624 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए 9 जून से एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू हो गई है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 3 जुलाई है। अंतिम तौर पर फॉर्म सब्मिट करने की आखिरी तारीख 9 जुलाई है।
विषय के अनुसार ये हैं पद
चयन बोर्ड की ओर से जारी शिक्षक भर्ती के विज्ञापन में हिंदी और अंग्रेजी विषय के टीजीटी के सर्वाधिक 577-577 पद शामिल हैं। विज्ञान में 540 और गणित में 533 पद हैं। पीजीटी के 18 विषयों में सर्वाधिक 85 पद हिंदी विषय के हैं। वहीं, टीजीटी बालक वर्ग में 3213 एवं बालिक वर्ग में 326 और पीजीटी बालक वर्ग में 549 एवं बालिका में 75 पद हैं।
वैकेंसी विवरण
महिलाओं के लिए कुल पद – 401
पुरुषों के लिए कुल पद – 3762
एजुकेशन क्वालिफकेशन
उत्तर प्रदेश टीजीटी पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो साथ ही उसके पास बीएड की डिग्री भी हो. जहां तक आयु सीमा की बात है तो इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 साल तय की गई है।
ऐसे होगा सेलेक्शन
यूपीएसईएसएसबी के इन पदों पर कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा. एग्जाम 80 अंकों का होगा, इंटरव्यू को 10 अंक दिए जाएंगे। परीक्षा में कुल 125 प्रश्न आएंगे जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
एप्लिकेशन फीस
इन पदों के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के लिए शुल्क 750 रुपए है। जबकि ईडब्ल्यूएस और एससी कैटेगरी के लिए शुल्क 450 रुपए है। एसटी श्रेणी को 250 रुपए शुल्क देना है।

जॉब
रेलवे भर्ती : निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, इस दिन तक करें आवेदन

Railway Recruitment 2022: रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 28 जुलाई, 2022 तक है. इस भर्ती प्रक्रिया से 121 पद भरे जाने हैं. कैंडिडेट्स को किस पद के लिए कितनी पढ़ाई की जरूरत है इसकी पूरी जानकारी यहां दी गई है.रेलवे भर्ती सेल पश्चिम मध्य रेलवे ने अलग अलग एनटीपीसी पदों के लिए आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार डब्ल्यूसीआर की आधिकारिक साइट wcr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 28 जुलाई, 2022 तक है. इस भर्ती प्रक्रिया से 121 पद भरे जाने हैं. जरूरी तारीखों की बात करें तो इसके लिए नोटिफिकेशन 6 जुलाई को जारी किया गया था. वहीं इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू हो गई थी. जिसके लिए कैंडिडेट्स को 20 दिन का समय मिला है. मतलब इसके लिए 28 जुलाई तक अप्लाई किया जा सकता है.
इस भर्ती प्रक्रिया से स्टेशन मास्टर के 8 पद, सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 38 पद, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 9 पद, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 30 पद, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 8 पद, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 28 पद भरे जाने हैं. मतलब कुल मिलाकर इस भर्ती प्रक्रिया से 121 पद भरे जाने हैं. पात्रता की बात करें तो स्टेशन मास्टर, सीनियर कमर्शियल सह टिकट क्लर्क और सीनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं अन्य पदों के लिए अभ्य़र्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है.
सैलरी की बात करें तो Station Master को 35,400 रुपये महीना, Senior Commercial cum Ticket Clerk को 29,200 रुपये महीना, Senior Clerk cum Typist को 29, 200 रुपये महीना, Commercial cum Ticket Clerk को 21, 700 रुपये महीना, Accounts Clerk cum Typist को 19,900 रुपये महीना और Junior Clerk cum Typist को 19,900 रुपये महीना सैलरी मिलेगी.
जॉब
यह असिस्टेंट प्रोफेसर के 900 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

UP Assistant Professor Bharti: शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आय है। दरअसल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर बंपर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, यूपीएचईएससी की आधिकारिक वेबसाइट uphesc.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UP Assistant Professor Bharti जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती कुल 917 पदों पर होनी है, जिसके तहत सोशलॉजी, राजनीतिक विज्ञान, बीएड, फिजिक्स, कॉमर्स, बॉटनी, संस्कृत, कृषि अर्थशास्त्र, होम साइंस, फिजिकल एजुकेशन के पद पर चयन किया जाएगा। रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग—अलग तय की गई है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए 07 अगस्त तक का समय दिया गया है।
शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री होनी चाहिए
इसके अलावा, नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) या स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) या स्टेट लेवल एलिजिबिलिटी टेस्ट (SLET) पास किया होना चाहिए
योग्य उम्मीदवारों की आयु सीमा 62 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें
आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2000 रुपए आवेदन शुल्क है
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 1000 रुपए है
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए
जॉब
पहली बार निकली इन पदों पर भर्ती,मिलेगा 217600 तक सैलरी…जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन तिथि

Indian Army Recruitment 2022: सेना मुख्यालय चयन बोर्ड ने हाल ही में चीनी दुभाषियों के लिए indianarmy.nic.in पर एक एंप्लॉयमेंट नोटिफिकेशन जारी की है जो प्रादेशिक सेना अधिकारी के रूप में काम करेंगे. यह पहली बार है जब भारतीय सेना चीनी दुभाषियों की भर्ती कर रही है. भारत के नागरिकों (पुरुष और महिला) से आवेदन मांगे गए हैं. आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 10 अगस्त 2022 है. भूतपूर्व सैनिक भी प्रादेशिक सेना अधिकारी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं. 5 पद जनरल उम्मीदवारों के लिए हैं और एक पद पूर्व सैनिकों के लिए है. चीनी भाषा में डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं और इंडियन आर्मी का हिस्सा बन सकते हैं.
सैलरी
लेफ्टिनेंट- लेवल 10, 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपये महीना तक
कैप्टन – लेवल 10A, 6,13,00 से लेकर 1,93,900 रुपये महीना तक.
मेजर – लेवल 11, 6,94,00 से लेकर 2,07,200 रुपये महीना तक
लेफ्टिनेंट कर्नल – लेवल 12A, 1,21,200 से लेकर 2,12400 रुपये महीना तक.
कर्नल – लेवल 13, 1,30,600 से लेकर 2,15,900 रुपये महीना तक.
ब्रिगेडियर- लेवल 13A, 1,39,600 से लेकर 2,17,600 रुपये महीना तक.
कैंडिडे्टस को इसके लिए पूरे भरे गए फॉर्म की हार्ड कॉपी Directorate General Territorial Army, Integrated Headquarters of Ministry of Defence, ‘A’ Block,4 th Floor, Defence Office Complex, KG Marg, New Delhi – 110001 पर भेजनी होगी. यह केवल इंडिया पोस्ट के माध्यम से भेजनी है.
सिविलियन कैंडिडेट – मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55 फीसदी नंबरों के साथ चीनी भाषा में ग्रेजुएट. ‘या’ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से दो साल के इंटरप्रेटरशिप डिप्लोमा / एचएसके- IV लेवल के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएट.
एक्स सर्विस ऑफिसर – कम से कम ‘बीएक्स’ ग्रेडिंग के साथ एसएफएल / एईसी ट्रग कॉलेज एंड सेंटर से चीनी भाषा में दो साल के इंटरप्रेटरशिप डिप्लोमा के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएट.
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर6 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
जॉब2 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब3 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब3 days agoDRDO में आई विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा बंफर सैलरी
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर
-
व्यापर4 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
जॉब3 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख सैलरी, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…





















You must be logged in to post a comment Login