पति ने चेहरे पर फेंका था तेजाब, शाहरुख खान ने कराई सर्जरी

फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी एसिड अटैक पीड़ित फरहा खान की बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान ने दिल्ली के एक अस्पताल में सर्जरी कराई है। साथ ही उनके साथ बैठकर दुख दर्द को साझा किया। फिल्म स्टार की इस मदद व उनके साथ बिताए कुछ लम्हों से पीड़ित महिला व उनका परिवार काफी खुश है।
जाकिर अली खां की पुत्री फरहा खान का निकाह वर्ष 2003 में फर्रुखाबाद के गांव अमेठी निवासी कमर आलम खां के साथ हुई थी। शादी के 6 वर्ष बाद उनता पति से तलाक हो गया और फरहा अपने मायके आ गईं। 11 फरवरी 2011 को पति कमर अपने एक रिश्तेदार के साथ कुबेरपुर आया और चूल्हे के पास बैठी फरहा के चेहरे पर तेजाब फेंककर भाग गया।
फरहा ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और कोर्ट से सजा दिलाई। पति को साढ़े तीन वर्ष की सजा मिलने के बाद फरहा को काफी सुकून मिला। वर्ष 2016 में प्रदेश की सपा सरकार ने उन्हें पांच लाख रुपये की मदद दी। इससे फरहा को आर्थिक मजबूती मिली और वह दिल्ली चली गईं। वहां वह छांव फाउंडेशन संस्था से जुड़ीं और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं की मदद करने में जुट गईं।
बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान की संस्था मीर फाउंडेशन एसिड अटैक पीड़ितों की मदद करती है। इसमें उनके उपचार से लेकर उनकी नौकरी और अन्य सुविधाएं दिलाने तक की बात शामिल है। 26 अक्तूबर को दिल्ली में उनकी संस्था ने देश भर की 120 एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं की मदद को हाथ बढ़ाए।]
इसके जरिए पीड़ित महिलाओं की सर्जरी दिल्ली के करोलबाग स्थित बीएल कपूर हास्पिटल में की गई। शाहरुख खान ने खुद दिल्ली पहुंचकर पीड़ित महिलाओं के हालचाल लिए। उन्होंने हौज खास स्थित एक होटल में पीड़ित महिलाओं के साथ बैठकर उनके दुख दर्द को बांटा।
इन एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं में कायमगंज के गांव कुबेरपुर निवासी फरहा खान भी थीं। उनके पास बैठ फिल्म स्टार ने जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। इससे फरहा खान व उनका परिवार काफी खुश है।


ज्योतिष
Vastu Tips : कड़ी मेहनत के बाद भी आपके जेब पर नहीं रुकता पैसा तो,करें ये उपाय..

Vastu Tips: सभी लोगों की चाहत होती है कि उनका जीवन सुखमय हो और किसी चीज की कमी न रहे। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए लिए लोग कड़ी मेहनत करके पैसा भी कमाते हैं, लेकिन कई बार हमें अपनी मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिलता है, जिससे हम परेशान हो जाते हैं। इसके अलावा कई बार बेवजह धन भी खर्च हो जाता है। वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि घर में वास्तु दोष होने पर परिवार की तरक्की में रुकावटें आती हैं और धन भी नहीं टिकता। आप वास्तु से जुडी हुई छोटी-छोटी बातें ध्यान में रखकर जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की प्राप्त कर सकते हैं।वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजों के मुख्य दरवाजे पर होने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इनके मुख्य दरवाजे पर होने से नकारात्मकता दूर होती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
तो चलिए जानते हैं वास्तु के आसान से उपाय जिसको करने से आपका घर धन-धान्य से भरा रहेगा।एक साफ घर, विशेष रूप से मुख्य प्रवेश द्वार, सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। मुख्य द्वार के पास कूड़ेदान, टूटी कुर्सियों या स्टूल न रखें। मुख्य द्वार में हमेशा एक दहलीज (संगमरमर या लकड़ी) होनी चाहिए, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह नकारात्मक वाइब्स को सोख लेता है और केवल सकारात्मक ऊर्जा को ही गुजरने देता है।
घर में प्रवेश के लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, बुरी चीजों को दूर रखने और नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकने के लिए प्रवेश द्वार पर काले घोड़े की नाल भी लटकाई जा सकती है। मुख्य द्वार को दिव्य प्रतीकों जैसे ॐ, स्वास्तिक, क्रॉस आदि से सजाएं और रंगोली को फर्श पर लगाएं, क्योंकि वे शुभ माने जाते हैं और सौभाग्य को आकर्षित करते हैं।
मेन डोर पर सूर्य देव की प्रतिमा लगाना शुभ माना
घर के मेन डोर पर सूर्य देव की प्रतिमा लगाना शुभ माना जाता है। बाजार से तांबे का सूर्य प्रतिम लेकर अपने घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर लगाएं। सूर्य ग्रहों का राजा है। आते-जाते समय सूर्य प्रतिमा के दर्शन कर सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना भी करें। इससे सभी ग्रहों के दोष दूर होंगे और घर में पॉजिटिविटी भी बनी रहेगी। ये उपाय आपकी हर परेशानी दूर कर सकता है।
श्रीगणेश का चित्र या टाइल्स इस प्रकार लगवाएं
अगर घर में कोई भी वास्तु दोष हो तो मुख्य दरवाजे के ऊपर भगवान श्रीगणेश का चित्र या टाइल्स इस प्रकार लगवाएं की उनकी पीठ बाहर की तरफ हो और मुख अंदर की ओर। ऐसा करने से आपकी घर में दरिद्रता प्रवेश नहीं कर पाएगी और आपको हर काम में सफलता मिलने के योग भी बनेंगे।
दरवाजे के दोनों तरफ शमी का पौधा रखना शुभ माना जाता
घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ शमी का पौधा रखना शुभ माना जाता है। शमी को दो पौधे घर के मुख्य दरवाजे के दोनों और लगाएं और रोज इनमें पानी डाले। इससे आपका बुरा समय टल जाएगा और निगेटिविटी घर में प्रवेश नहीं कर पाएगी। रोज इन पौधों में पानी डालने से आपका गुड लक भी बढ़ता जाएगा। इसके प्रभाव से आपके घर में बरकत बनी रहेगी। मान्यता के मुताबिक शमी का पौधा शनिदेव से संबधित है।
घर के मुख्य दरवाजे पर लक्ष्मी जी के पैर के चिन्ह
वास्तु शास्त्र के अनुसार आप घर के मुख्य दरवाजे पर लक्ष्मी जी के पैर के चिन्ह बना सकते हैं। इससे घर में धन-दौलत और समृद्धि आती है। रोली से लक्ष्मी जी के पैर बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है।
दरवाजे के दोनों तरफ शुभ-लाभ लिखना
वास्तु शास्त्र के मुताबिक नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ शुभ-लाभ लिखना चाहिए। ये बहुत शुभ माना जाता है।
जॉब
भारतीय वायु सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर : निकली भर्ती,उम्मीद्वार 30 जून तक करें अप्लाई

IAF AFCAT Recruitment 2022: उम्मीदवार दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़कर आवेदन करें. साथ ही जो भी उम्मीदवार Indian Air Force में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.
भारतीय वायु सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर है. इसके IAF लिए ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं में फ्लाइंग ब्रांच एंड परमानेंट कमीशन (पीसी) और शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे IAF AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://afcat.cdac.in/AFCAT/ के जरिए इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://afcat.cdac.in/AFCAT/assets/images/news/JUN_22/Notification पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 283 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 01 जून
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30 जून
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 283
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
आयुसीमा
फ्लाइंग ब्रांच- उम्मीदवारों की आयुसीमा 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी/गैर-तकनीकी) ब्रांच- उम्मीदवारों की आयुसीमा 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
Tech & Auto
देश में लॉन्च होने वाली है सबसे सस्ते दामो में इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर EaS-E, जाने क्या है इसकी शुरवाती कीमत…

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई स्थित इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्ट-अप PMV इलेक्ट्रिक ने घोषणा की है कि वह EaS-E नामक एक इलेक्ट्रिक फोर व्हीकल लॉन्च करने जा रही है. इसकी कीमत काफी आकर्षक होगी और इसे अगले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में उतारा जाएगा. इसकी कीमत 4 लाख रुपये से लेकर 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक होगी. यह इलेक्ट्रिक कार जुलाई में लॉन्च हो सकती है.
कार में चार दरवाजे हैं, लेकिन इसकी आगे और पीछे की तरफ एक-एक सीट है. इसका डिजाइन Citroen AMI और MG E200 की तरह लगता है. इसके फ्रंट में LED डे टाइम रनिंग लाइट्स की एक स्ट्रिप दी गई है , जबकि सर्कुलर हेडलैम्प्स बम्पर पर नीचे की ओर दिया गया है. इसमें कंपनी ने 13 इंच के पहियों का इस्तेमाल किया है.
दैनिक उपयोग के लिए किया गया है डिजाइन
EaS-E पूरी तरह से इलेक्ट्रिक ‘स्मार्ट माइक्रो कार’ है जिसे दैनिक उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है. EaS-E 2 सीटर की कीमत 4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसे तीन कैटेगरी में बांटा गया है. फिलहाल टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक व्हीकल सबसे सस्ती फॉर व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है.
EaS-E के फीचर्स
कार में रिमोट पार्किंग असिस्ट, रिमोट की कनेक्टिविटी, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है. इसके साथ ही कार में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, ओटीए अपडेट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रिमोट कीलेस एंट्री, पावर विंडोज, इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल्ड मिरर्स, रियर व्यू कैमरा और एयर कंडीशनिंग जैसे फीचर भी दिए गए हैं. साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें एक बड़ा ग्लास एरिया और मल्टी-स्पोक अलॉय दिए गए हैं, हालांकि यह केवल टू-सीटर है. पीछे की तरफ इसमें LED टेललैंप्स दिए गए हैं. स्पेक्स के तौर पर PMV EaS-E में 10 kWh लीथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी के साथ 15 kW (20 bhp) PMSM इलेक्ट्रिक मोटर दिया जा रहा है. इसकी टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है.
हैंड फ्री ड्राइविंग
इसका व्हीलबेस 2,087 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिमी होगा. ट्रेफिक में हैंड फ्री ड्राइविंग के लिए कार में EaS-E mode भी है. इस मोड में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल आपको 20 किमी प्रति घंटे तक ‘+’ बटन के साथ आगे बढ़ने और ‘-‘ बटन के साथ ब्रेक लगाने की अनुमति देगा. यह सिल्वर, व्हाइट, ग्रीन, रेड, ऑरेंज, ब्लैक, ब्लू, येलो, और ब्राउन कलर के ऑप्शन में मौजूद है.
-
जॉब7 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब6 days agoग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoMINISTRY OF DEFENCE में जेआरएफ और साइंटिस्ट की पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्य उमीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब6 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता





























You must be logged in to post a comment Login