क्राइम न्यूज़
प्रेमिका ने शादी करने से किया इनकार, तो युवक ने ब्लेड से अपनी ही प्रेमिका का काट दिया गला..

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बुधवार देर शाम एक युवक ने ब्लेड से अपनी प्रेमिका का गला रेत दिया। युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने लड़की को शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके चलते वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। मामला मणिपुर चौकी क्षेत्र का है।
बलरामपुर निवासी स्वपनिल ठाकुर अंबिकापुर में अपनी नानी के साथ रहती है और गोयल मेडिकल स्टोर में काम करती थी। उसी मेडिकल स्टोर में सूरजपुर निवासी उदय मंडल निवासी भी काम करता है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच 9 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को उदय ने वाट्सऐप पर मैसेज कर स्वपनिल को मिलने बुलाया था।
बातचीत के बाद विवाद हुआ तो निकाली ब्लेड
शाम करीब 7.30 बजे स्वपनिल उससे मिलने के लिए गरीबपारा में तालाब के पास पहुंची। वहां दोनों के बीच पहले बातचीत हो रही थी, फिर विवाद शुरू हो गया। उदय ने जेब में रखी ब्लेड निकाल ली और स्वपनिल को पकड़ कर उसका गला रेतने लगा। इस पर स्वपनिल ने शोर मचाया तो थोड़ी दूर स्थित मेडिकल स्टोर पर खड़े लोग भागकर मौके पर पहुंचे।
दोनों के बीच पैसे का भी लेन-देन था
लोगों ने उदय को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद स्वपनिल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि लड़की के शादी से इनकार करने पर युवक ने हमला किया। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पैसे का भी लेन-देन था। आशंका है कि लड़का हत्या की नीयत से ही गया था।

क्राइम न्यूज़
सड़क हादसा, वाहन ने युवक को मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत…
छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार सुबह किसी वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। इसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर डायल-112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बताया जा रहा है कि युवक मंगलवार सुबह अपने घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। उसकी बाइक भी रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ी हुई मिली है।
जानकारी के मुताबिक, उरगा थाना पुलिस को सुबह सूचना मिली कि एक युवक का शव कोरबा-चांपा मार्ग पर रिलैक्सिंन होटल पास पड़ा हुआ है। किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। इस पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक के पैदल होने के चलते पुलिस ने संभावना जताई की आसपास के इलाके का हो सकता है। इस पर क्षेत्र में मुनादी कराई गई।
इस बीच पुलिस को उरगा फाटक पर एक लावारिस बाइक के खड़ी हुई है। नंबर के आधार पर बाइक मालिक के घर पुलिस पहुंची तो पता चला कि वह पताड़ी निवासी जवाहर लाल (32) की है। इस पर पुलिस ने लावारिस मिले शव की पहचान के लिए जवाहर के परिजनों को बुलाया, जिसके बाद शिनाख्त हो सकी। संभावना जताई जा रही है कि बाइक में पेट्रोल खत्म होने के कारण जवाहर पैदल ही घर जा रहा था, तभी हादसा हो गया।
पुलिस ने बताया कि जवाहर मंगलवार सुबह से घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। हालांकि वह कहां गया था, इसका पता नहीं चल सका है। फाटके पास बाइक खड़ी होने और वहां से 500 मीटर दूर शव मिलने का मामला भी संशय पैदा कर रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
क्राइम न्यूज़
दोस्त बना दुश्मन, शराब के नाम पर हुई दोस्तों के बीच हुई हाथापाई, बोतल मारकर सिर फोड़ा, आरोपी गिरफ्तार…

दिल्ली के कंझावला इलाके में शराब पीने के दौरान दोस्तों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक दोस्त ने दूसरे दोस्त का बोतल मारकर सिर फोड़ा दिया। बीच-बचाव करने पर उसने तीसरे दोस्त पर पेट्रोल डालकर उसे जलाया। झुलसे युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली के कंझावला इलाके में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक ने अपने एक दोस्त के शरीर पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। वहीं दूसरे के सिर पर बोतल मारकर उसे घायल कर दिया। परिवार वाले आग बुझाकर युवक को पास के अस्पताल में ले गए। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
झुलसे युवक की पहचान समीर जबकि दूसरे घायल की पहचान गौरव के रूप में हुई है। दोनों परिवार के साथ कंझावला के महावीर विहार में रहते हैं। समीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 18 जून की रात उसके पास उसका दोस्त संदीपआया। उसके पास शराब की बोतल थी। संदीप ने उससे ठंडा पानी देने के लिए कहा। परिजन के घर में होने की वजह से समीर ने पानी देने से मना कर दिया। इसके बाद संदीप वहां से चला गया।
समीर ने बताया कि संदीप रात एक बजे फिर से उसके घर आया और बात करने के बहाने उसे बुलाकर ले गया। दोनों घर से कुछ दूरी पर बैठ गए। संदीप शराब पीने लगा। इस दौरान उनका एक और दोस्त गौरव वहां पहुंच गया। गौरव भी शराब लेकर आया था। दोनों वहां शराब पीने लगे। समीर को भी पीने की इच्छा हुई और उसने संदीप की बोतल से शराब लेकर पी गया। यह देखकर संदीप गुस्से में आ गया और गाली-गलौज करने लगा। उसने कहा कि उसे पानी नहीं दिया और उसकी शराब पी ली। गौरव ने उसे गाली देने से मना किया। आरोपी ने गुस्से में आकर गौरव के सिर पर बोतल मारकर उसे घायल कर दिया।
समीर के बीच-बचाव करने पर संदीप उसे धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद संदीप फिर वापस आया और समीर के शरीर पर पेट्रोल डाल दिया। जब तक समीर कुछ समझ पाता उसने माचिस की तीली जलाकर उस पर फेंक दी। कपड़े में आग लगते ही समीर चिल्लाते हुए घर की ओर भागा और बाहर रखे पानी में सिर डाल दिया लेकिन कपड़ों में आग लगी हुई थी। शोर सुनकर परिवार वाले घर से बाहर निकले और आग बुझाई। परिवार वाले समीर और गौरव को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां से समीर को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस वहां पहुंची और समीर के बयान दर्ज किए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी संदीप को पुलिस ने 20 जून को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
क्राइम न्यूज़
बरेली में ट्रक और कार की हुई भीषण टक्कर, पांच लोगों की हुई मौत..

बरेली में ट्रक और कार की भीषण टक्कर हुई है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के इज्जतनगर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। ट्रक और कार की टक्कर हुई है।
इज्जतनगर के बिलवा पुल पर यह हादसा हुआ। इज्जतनगर इलाके के लालपुर चौराहे के पास से हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रही कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें कार में सवार पांचों लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक नैनीताल रामनगर के रहने वाले थे। उत्तराखंड से हरदोई जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है, हालांकि ट्रक ड्राइवर फरार हो गया।
मृतकों में सगीर अहमद पुत्र इब्राहिम (37) निवासी भवानी गड्ढा नैनीताल रामनगर, मुज्जमिल पुत्र तसव्वर (36) निवासी छप्पर वाली गली रामनगर नैनीताल, मोहम्मद ताहिर (40) निवासी भवानी आबकारी रामनगर नैनीताल, मोहम्मद इमरान (38) निवासी रेलवे पड़ाव कालोनी रामनगर नैनीताल और मोहम्मद फरीद पुत्र ओबैदुर (36) वर्ष निवासी इंद्रा नगर रामनगर नैनीताल शामिल हैं।
-
ज्योतिष3 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
ज्योतिष1 day agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
Tech & Auto1 day agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
देश - दुनिया3 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…
-
ज्योतिष4 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश1 day agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…
-
देश2 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा
-
देश - दुनिया2 days agoमहंगाई से मिली बड़ी राहत: इतने रूपये सस्ता हुआ सरसों का तेल, मदर डेयरी ने किया ऐलान.. यहां चेक करे नये दाम…
-
देश - दुनिया3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष2 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…



















You must be logged in to post a comment Login