साक्षी मिश्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी और इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

अंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद सुर्खियों में आई बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा हैं. साक्षी ने पत्र में देश में हो रहे साइबर क्राइम की घटनाओं पर अंकुश लगाने का अनुरोध किया है.
साक्षी ने कहा कि फर्जी फेक प्रोफाइल से परेशान हूं, जो कि मेरे परिवार और रिश्तेदार को मैसेज करके आपसी मदभेद कराने की कोशिश करते है. उन्होंने कहा कि भारत में साक्षी की तरह और भी पीड़ित हैं, जो इस समस्या से जूझ रहे हैं. कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई सीरियस एक्शन नहीं लिया. साक्षी मिश्रा ने कहा कि थक हार कर मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर फेसबुक प्रोफाइल को पहचान पत्र से लिंक करने का अनुरोध किया है.
साक्षी मिश्रा को इंस्टाग्राम पर मिली थी धमकी
इससे पहले साक्षी मिश्रा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अनजान युवक ने मैसेज कर धमकी दी थी कि उसने साक्षी और अजितेश को मारने के लिए 50 लाख रुपये की सुपारी ली है. उसने कथित तौर पर दोनों को तीन महीने के अंदर जान से मारने की बात कही है. इस मैसेज के बाद साक्षी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है. साक्षी ने अपनी शिकायत में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है. साथ ही अपनी और अपने पति अजितेश की जान को खतरा बताया. इससे पहले साक्षी और अजितेश ने कहा था कि शादी के बाद से वो भगोड़े वाली जिंदगी जी रहे हैं.
साक्षी ने की अजितेश से शादीबता दें, बरेली से बीजेपी के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा पिछले साल तीन जुलाई को अपने घर से अचानक चली गई थीं. इसके बाद उन्होंने अजितेश से लव मैरेज कर ली. 10 जुलाई को दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर परिजनों से ही अपनी जान को खतरा बताया था. इसके अगले दिन यानी 11 जुलाई को साक्षी ने एक और वीडियो जारी कर अपने पिता राजेश मिश्रा, भाई विक्की भरतौल और पिता के करीबी राजीव राणा से जान को खतरा बताया था. ये दोनों वीडियो वायरल हो गए थे, जिसके बाद मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था.

जॉब
BSNL में निकली भर्ती भर्ती,19 जुलाई तक करें अप्लाई

BSNL Haryana Recruitment 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत BSNL में नौकरी पा सकते हैं.भारत संचार निगम लिमिटेड,हरियाणा सर्कल ने ग्रेजुएट/ डिप्लोमा अपरेंटिस के पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BSNL की आधिकारिक वेबसाइट haryana.bsnl.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://www.haryana.bsnl.co.in/2019/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक http://portal.mhrdnats.gov.in/sites/default/files/file_upload/BSNL के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 44 पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 19 जुलाई 2022
रिक्ति विवरण
अपरेंटिस (बिक्री और मार्केटिंग गतिविधियाँ) -24
अपरेंटिस (सीएम/सीएफए/ईबी)-20
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को AICTE या भारत सरकार और UGC द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट (तकनीकी / गैर तकनीकी) और डिप्लोमा होल्डर होना चाहिए।
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 25 वर्ष होनी चाहिए।
Tech & Auto
देश में लॉन्च हुआ 660cc इंजन वाली SPORTS बाइक, देखे इसके फीचर्स और कीमत…

ट्रायंफ मोटरसाइकिल ने भारत में नई 2022 बाइक को लॉन्च कर दिया है. बाइक को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मई में पेश किया गया था और एक महीने बाद ही भारत में इसकी बिक्री शुरू हो गई है. नई बाइक की कीमत 7.58 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है.
नए अपडेट में बाइक को मैट स्टॉर्म ग्रे के साथ एक नए मैट ऑरेंज कलर थीम में उतारा गया है. नए लुक के अलावा, बाइक को ज्यादा स्पोर्टी बनाया गया है. इस अपडेट के अलावा बाइक में बाकी के फीचर्स पहले की तरह ही हैं. नया पेंट ऑप्शन सिल्वर आइस/डियाब्लो रेड, मैट जेट ब्लैक और सैफायर ब्लैक के पिछले कलर ऑप्शन के साथ बेचा जाएगा.जल्द लॉन्च होगी नई इलेक्ट्रिक बाइक
इस बीच, कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी TE-1 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टेस्टिंग शुरू कर दी है. जिसका इस साल के आखिर में प्रॉडक्शन शुरू हो सकता है. इसे विलियम्स एडवांस्ड इंजीनियरिंग, इंटीग्रल पॉवरट्रेन लिमिटेड और वारविक मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप (WMG) के सहयोग से वारविक यूनिवर्सिटी में विकसित किया गया है.
जॉब
10 वी के बाद किन क्षेत्रों में अपना करियर बनाये, जाने पूरा डिटेल्स, सरकारी व प्राइवेट जॉब में कितनी वेकेंसिया खाली है…
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2022 के हाईस्कूल और इंटरमीडियट के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी यूपी बोर्ड की वेबसाइट यूपीएमएसपी पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार हाईस्कूल का परिणाम 88.18 प्रतिशत रहा है। कई छात्र-छात्राएं 10वीं के बाद अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। इसलिए इस आर्टिकल में हम दसवीं पास छात्रों को कई ऐसी फील्ड के बारे में बताएंगे जिनमें वो अपना करियर बना सकते हैं। इस लेख में कई क्षेत्रों के बारे में जानकारियां साझा की गई हैं ताकि छात्र आसानी से अपनी रुचि के हिसाब से उनका चयन कर सकें। वहीं अगर कोई छात्र यूपी बोर्ड के 10वीं या 12वीं के नए सत्र की घर बैठकर तैयारी करना चाहता है तो सफलता Safalta Online School-2022 की एनसीईआरटी पैटर्न पर आधारित चलाई जा रही ऑनलाइन क्लासेस को ज्वॉइन कर सकता है।
जान लीजिए 10वीं के बाद कहां कितने हैं मौके
आमतौर पर छात्र-छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा पास करने के बाद ग्यारहवीं व बारहवीं की तैयारी में जुट जाते हैं जो एक सही फैसला हो सकता है। लेकिन कई विद्यार्थी दसवीं के बाद से ही रोजगार दिलाने वाले कोर्स करने या सरकारी नौकरी की तैयारी में जुट जाते हैं। ऐसे में इस लेख में उन सभी अवसरों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है जो 10वीं के छात्र अपना सकते हैं।
ITI या पॉलिटेक्निक हो सकता है बेहतर विकल्प
इन दिनों कई राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी हो रहे हैं। बता दें कि छात्र 10वीं करने के बाद फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिकल, पेंटर, डीजल इंजन जैसी कई अन्य ट्रेडों में भी प्रशिक्षण ले सकते हैं जिसके बाद स्टूडेंट्स को राज्य सरकार, केंद्र सरकार के संस्थानों के साथ-साथ विभिन्न प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के सैकड़ों अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स दसवीं के बाद तीन वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा भी कर सकते हैं।
SSC MTS और रेलवे ग्रुप – डी भर्ती की शुरू कर सकते हैं तैयारी
किसी भी बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके स्टूडेंट्स कर्मचारी चयन आयोग की मल्टी टॉस्किंग स्टाफ भर्ती की तैयारी शुरू कर सकते हैं जिसमें चयन होने के बाद युवाओं को केन्द्र सरकार के अधीन विभागों में सेवा देने का सीधा अवसर मिलता है। इसके अंतर्गत चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन भी मिलता है। इसके अलावा उम्मीदवार रेलवे की ग्रुप डी भर्ती की तैयारी शुरू कर सकते हैं। हालांकि इन सभी विकल्पों के लिए कैंडिडेंट्स की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना जरूरी है। इन विभागों की नई भर्तियों से जुड़ी जानकारी के लिए छात्र संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
डिजिटल मार्केटिंग में भी हो सकता है अच्छा विकल्प
इसके अलावा अगर विद्यार्थी दसवीं के बाद कम समय में रोजगार पाना चाहते हैं तो ऐसे स्टूडे़ेट्स डिजिटल मार्केंटिंग के क्षेत्र में भी एक शानदार करियर बना सकते हैं और कम समय में रोजगार की तलाश पूरी कर सकते हैं। इसके लिए सफलता डॉट कॉम की ओर से बेहद ही कम फीस में बेसिक और एडवांस कोर्स चलाए जा रहे हैं। इन कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स Safalta.com पर विजिट कर सकते हैं।
कैसे चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट यूपीएमएसपी पर जाना होगा।
होमपेज पर जाकर UP Board 10th/12th Result 2022 वाले एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
जहां विद्यार्थी अपना व्यक्तिगत रोल नंबर व जन्मतिथि दर्ज कर कैप्चा कोड भरकर फार्म को सबमिट कर दें।
इसके बाद छात्रों को रिजल्ट उनकी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा।
स्टूडेंट्स नीचे दिए गए प्रिंट वाले बटन पर जाकर अपने रिजल्ट की छायाप्रति भी निकाल सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
-
Tech & Auto2 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
ज्योतिष4 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
ज्योतिष2 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश3 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा
-
जॉब2 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई
-
देश - दुनिया4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष3 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया4 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…
-
देश2 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…































You must be logged in to post a comment Login