देश - दुनिया
प्राचीन गुफाएं देखने का है शौक तो इन जगहों की जरूर करें सैर, अद्भुत है खूबसूरती
भारत में घूमने लायक जगहों की कोई कमी नहीं है। यहां एक से बढ़कर एक ऐसी जगहे हैं, जो अपनी खूबसूरती से लोगों का मन मोह लेती हैं। चूंकि भारत का इतिहास बेहद ही समृद्ध रहा है, इसलिए यहां घूमने लायक एतिहासिक जगहों की भी कोई कमी नहीं है, चाहे एतिहासिक इमारतें हों, महल, किले, मंदिर या गुफाएं ही क्यों न हों। यहां एक से एक प्राचीन गुफाएं हैं, जिनका इतिहास हजारों साल पुराना है। इन गुफाओं में आकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे किसी और दुनिया में आ गए हों। इन जगहों पर बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं, क्योंकि यहां भारत के प्राचीन इतिहास को बिल्कुल करीब से देखने का मौका मिलता है। अगर आप इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं तो आपको देश में मौजूद प्राचीन गुफाओं की सैर जरूर करनी चाहिए।
एलोरा की गुफाएं
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित एलोरा की गुफाएं भारत के सबसे प्राचीन स्थलों में से एक हैं। बड़े-बड़े पहाड़ और चट्टानों को काटकर बनाई गईं ये गुफाएं वास्तुकला का बेहतरीन नमूना हैं। इन गुफाओं में मौजूद मंदिर हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म को समर्पित हैं। यह यूनेस्को द्वारा घोषित एक विश्व धरोहर स्थल है। यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं।
अजंता की गुफाएं
अजंता कुल 29 गुफाओं का समूह है, जिसे घोड़े की नाल के आकार में पहाड़ों को काटकर बनाया गया है। ये गुफाएं भी महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में ही स्थित हैं और साल 1983 से यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित हैं। माना जाता है कि इन गुफाओं का विकास 200 ई.पू. से 650 ईस्वी के बीच हुआ था।
एलीफेंटा की गुफाएं
महाराष्ट्र के मुंबई शहर में स्थित गेटवे ऑफ इंडिया से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एलीफेंटा की गुफाएं बेहद ही शानदार और पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक बड़ा केंद्र हैं। यहां कुल सात गुफाएं हैं, जिन्हें पहाड़ियों को काटकर बनाया गया है। ये जगह भी यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है।

देश - दुनिया
SUKANYA SAMRIDDHI YOJANA: सुकन्या समृद्धि योजना में पैसो को निवेश कर अपनी बेटी की सपने को साकार करे देखे इसमें निवेश के प्रोसेस…

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी की शादी और उसकी पढ़ाई लिखाई की चिंता हम सब को होती है। ऐसे में कई अभिभावक काफी पहले से बचत करने लगते हैं। अगर आप भी अपनी बेटी की शादी या उसकी पढ़ाई लिखाई के लिए पैसे जुटाने चाहते हैं और इसके लिए किसी सुरक्षित स्कीम की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको सरकार की एक बेहद महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम सुकन्या समृद्धि स्कीम है। सरकार की इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.6 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। सुकन्या समृद्धि स्कीम एक बचत योजना है। इसे खास तौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बनाया गया है। भारत सरकार की इस स्कीम में निवेश करने पर आपको टैक्स में छूट भी मिलती है। इसी कड़ी में
आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में –
सुकन्या समृद्धि योजना में आपको अपनी बेटी का खाता उसकी आयु 10 वर्ष होने से पहले खुलवाना होगा। सरकार की इस स्कीम में आप न्यूनतम 210 रुपये का निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम राशि की सीमा 1.5 लाख रुपये तय की गई है।
सुकन्या समृद्धि स्कीम एक छोटी बचत योजना है। इसकी शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा की गई है। इस योजना में आप अपनी बेटी के खाते को उसकी उम्र 21 वर्ष होने तक संचालन कर सकते हैं। इसके अलावा खाते का संचालन 18 वर्ष की आयु के बाद शादी होने तक भी किया जा सकता है। इसके अलावा सुकन्या समृद्धि स्कीम से आप अपनी बेटी की उच्च शिक्षा के लिए 50 प्रतिशत तक राशि उसकी आयु 18 वर्ष होने के बाद निकाल सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना का संचालन भारतीय डाक द्वारा किया जा रहा है। योजना के तहत पैसों का भुगतान करने के लिए आपको पोस्ट ऑफिस जाना पड़ेगा। इसके अलावा भारतीय डाक घर द्वारा लॉन्च किए गए डिजिटल अकाउंट से भी पैसों का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।
इस स्कीम के तहत एक परिवार में केवल दो बेटियों को ही योजना का लाभ मिल सकता है। इस योजना में बेटी के माता पिता या उसके कानूनी अभिभावक खाता खुलवा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने के लिए आपके पास बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, जमाकर्ता की आईडी प्रूफ और उसका निवास प्रमाण पत्र, चिकित्सा प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी।
देश - दुनिया
E-shram Card KYC: इस दिन आ सकते है आपके के खाते में दूसरी क़िस्त के पैसे, इससे पहले जल्द कराये ये काम…

e-Shram Card Update: हमारे देश में लगभग हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए सरकारों द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें आर्थिक लाभ देने से लेकर बीमा या अन्य सुविधाएं शामिल होती हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए खासतौर पर अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। ऐसे ही देश के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के लिए भी सरकार की तरफ से एक योजना चलाई गई है, जिसका नाम ई-श्रम कार्ड योजना है। इसमें कामगारों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। अभी तक इस योजना की पहली किस्त लाभार्थियों को मिल चुकी है, और अब सभी को दूसरी किस्त का इंतजार है। ऐसे में अगर आप भी दूसरी किस्त के पैसे लेना चाहते हैं, तो आपको एक काम कराना बेहद जरूरी हो जाता है वरना आपके पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।
करवा लें ई-केवाईसी
दरअसल, अगर आप चाहते हैं कि आपको दूसरी किस्त का लाभ मिले। तो इसके लिए जरूरी है कि आप जल्द से जल्द ई-केवाईसी जरूर करवा लें। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आपकी दूसरी किस्त अटक सकती है।
ये है ई-केवाईसी करवाने का तरीका
आपको ई-केवाईसी करवाने के लिए अपने बैंक की ब्रांच में जाना है। यहां पर आपको अपना आधार और पैन कार्ड बैंक अधिकारी को दिखाना है, और उनसे ई-केवाईसी करवाने को कहना है। फिर बैंक अधिकारी आपकी ई-केवाईसी कर देते हैं।
कब आ सकती है दूसरी किस्त?
बात अगर ई-श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ की करें, तो इसमें लाभार्थियों को हर महीने 500 रुपये दने का प्रवाधान है। जो भी पात्र कामगार हैं,
उन्हें ये लाभ दिया जाता है।
अभी इस योजना के तहत लाभार्थियों को पहली किस्त मिली है, और अब सभी को दूसरी किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई के दूसरे हफ्ते में ये किस्त आ सकती है। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
देश - दुनिया
ध्यान दे: आज से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये नियम…

July New Rules: आने वाले जुलाई महीने से कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। बदले हुए इन नियमों का सीधा असर आपके ऊपर होगा। बदलने जा रहे इन रूल्स के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। आधार पैन लिंकिंग से लेकर डीएल बनवाने के तरीकों के नियमों में ये बदलाव 1 जुलाई से लागू हो जाएंगे। इसके अलावा अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं, तो 1 जुलाई के बाद से एटीएम और चेक से होने वाली लेन देन से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव हो रहा है। वहीं अगर आप 1 जुलाई या उसके बाद अपने आधार और पैन कार्ड को लिंक कराते हैं। इस स्थिति में आपको दोगुना चार्ज देना होगा। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले महीने में एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में भी वृद्धि हो सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में विस्तार से –
आधार पैन लिंक चार्ज में बढ़ोवालीत्तरी
अगर आप 1 जुलाई या उसके बाद अपने आधार और पैन कार्ड को लिंक कराते हैं। इस स्थिति में आपको 500 की जगह 1 हजार रुपये के जुर्माने का भुगतान करना होगा। सीबीडीटी ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है।
कटेगा दोगुना टीडीएस
आपको जल्द से जल्द इनकम टैक्स का रिटर्न दाखिल कर देना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आपको दोगुना टीडीएस भरना पड़ेगा। इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 15 जुलाई है। वहीं जिन लोगों की टीडीएस की राशि 50 हजार या उससे अधिक है। अगर उन्होंने पिछले दो सालों से आईटीआर नहीं भरा है। इस स्थिति में 1 जुलाई से टीडीएस की दरें 10 से 15 प्रतिशत तक कटेगी। हालांकि, इससे पहले ये हिस्सेदारी 5 से 10 प्रतिशत थी।
एसबीआई से जुड़े इन नियमों में बदलाव
अगर आपका एसबीआई में बेसिक सेविंग डिपॉजिट अकाउंट है, तो आप केवल एक महीने में चार बार ही एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। चार बार से ज्यादा पैसे निकालने पर आपको 15 रुपये प्लस जीएसटी चार्ज देना होगा। वहीं एसबीआई ग्राहक 10 चेक लीव का ही इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर आप 10 एक्स्ट्रा चेक लीव का उपयोग करते हैं। इस स्थिति में आपको 40 रुपये + जीएसटी देनी होगी।
RTO, TDS से जुड़े नियम, जानें डिटेल्स
-
व्यापर6 days agoPM KISAN YOJANA : किसानो के लिए किस्त के बाद आया सबसे बड़ी खुशखबरी…जानिए
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने वाला है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto6 days agoOnePlus Nord 2T का स्मार्टफ़ोन लांच,मिल रहा 12GB रैम के साथ दमदार फीचर्स
-
Tech & Auto6 days agoINVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया7 days agoकाम की बात: इस दिन से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये पूरे नियम…
-
जॉब6 days agoHPSSSB में निकली 1500 पदों पर भर्ती,30 जून तक करें अप्लाई…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर5 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा,जानिए कैसे





















You must be logged in to post a comment Login