IGNOU, नई दिल्ली भर्ती 2020: एकेडमिक एसोसिएट, कंसल्टेंट के पदों के लिए करें आवेदन

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU), नई दिल्ली स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज (एसओएसएस) में इकोनॉमिक्स डिसिप्लिन में सीनियर कंसल्टेंट/कंसल्टेंट/एकेडमिक एसोसिएट के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
IGNOU New Delhi Recruitment 2020: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU), नई दिल्ली स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज (एसओएसएस) में इकोनॉमिक्स डिसिप्लिन में सीनियर कंसल्टेंट/कंसल्टेंट/एकेडमिक एसोसिएट के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप के अनुसार 15 जनवरी 2020 तक या उससे पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
कुछ सुनिश्चित और विशिष्ट शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए जॉब पाने का यह एक अच्छा मौका है. ऐसे सभी अभ्यर्थी इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू), नई दिल्ली नौकरियां अधिसूचना के लिए निर्धारित प्रारूप के अनुसार आवेदन कर सकते हैं.
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू), नई दिल्ली जॉब अधिसूचना के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 15 जनवरी 2020
| Country | India |
रिक्ति विवरण:
एकेडमिक एसोसिएट
कंसल्टेंट
सीनियर कंसल्टेंट
पात्रता मानदण्ड:
शैक्षणिक योग्यता:
एकेडमिक एसोसिएट: न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों (एससी/एसटी/ओबीसी(नॉन-क्रीमी कैंडिडेट्स के लिए 50 %अंक) के साथ इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री और यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार नेट क्वालिफाइड/पीएचडी.
कंसल्टेंट:
न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों (एससी/एसटी/ओबीसी(नॉन-क्रीमी कैंडिडेट्स के लिए 50 %अंक) के साथ इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री और यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार नेट क्वालिफाइड/पीएचडी.
ii)करीब 5-7 साल का टीचिंग/रिसर्च एक्सपीरियंस.
सीनियर कंसल्टेंट:
न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों (एससी/एसटी/ओबीसी(नॉन-क्रीमी कैंडिडेट्स के लिए 50 %अंक) के साथ इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री और यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार नेट क्वालिफाइड/पीएचडी.
ii)करीब 10 साल का टीचिंग/रिसर्च एक्सपीरियंस.
पद की शैक्षणिक योग्यता के विवरण की जानकारी के लिए, आप अधिसूचना लिंक की जांच कर सकते हैं.
कंसोलिडेटेड मासिक वेतन:
एकेडमिक एसोसिएट: 30,000/-रूपए से 50,000/-रूपए.
कंसल्टेंट: 40,000/-रूपए से 60,000/-रूपए.
सीनियर कंसल्टेंट: 50,000/-रूपए से 70,000/-रूपए.
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | क्लिक करें |
| ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक तथा पात्र उम्मीदवार अपने करिकुलम वीटा (सीवी) को ईमेल द्वारा अपने अकेडमिक क्वालिफिकेशन, एक्सपीरियंस और अन्य प्रासंगिक इन्फोर्मशन के विवरण के साथ [email protected] को मेल कर सकते हैं. आवेदन की एक प्रति [email protected] को ”एप्लीकेशन फॉर कंसल्टेंट इन इकोनॉमिक्स डिसिप्लिन” सब्जेक्ट लाइन के साथ मेल किया जाना चाहिए.

देश - दुनिया
यात्रीगण ध्यान देवे: अब Metro में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, नियम में नही करने वालों भारी…

दिल्ली में कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने सभी को चिंतित कर रखा है। ऐसे में कोविड नियमों का पालन ही सबसे बेहतर और कोरोना से जंग में सहायक है। फिर देखा जा रहा है कि लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इसी को देखते हुए डीएमआरसी ने मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 200 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
Tech & Auto
Alert : एंड्रॉयड फोन पर कॉल रिकॉर्डिंग जल्द ही बंद होने वाली है जाने क्यो? पढ़े पूरी खबर…

एंड्रॉयड फोन पर कॉल रिकॉर्डिंग जल्द ही बंद होने वाली है। लेकिन ये पूरी तरह से नहीं होगी। गूगल ने हाल ही में अपनी प्ले स्टोर पॉलिसी को अपडेट किया है जिसमें कई बदलाव किए गए है जो 11 मई से प्रभावी होंगे। नई पॉलिसी से होने वाले बदलाव से प्ले स्टोर पर मिलने वाले कॉल रिकॉर्डिंग एप्लिकेशन पर एक बड़ा प्रभाव पड़ेगा।
नई गूगल प्ले स्टोर पॉलिसी से होगा बदलाव
रिमोट कॉल ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए एक्सेसिबिलिटी API का अनुरोध नहीं किया जा सकता है, जिसका अर्थ है कि ऐप्स को कॉल रिकॉर्डिंग की परमिशन नहीं होगी। इसका मतलब है कि ट्रूकॉलर, ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्डर, क्यूब ACR और दूसरे पॉपुलर ऐप काम नहीं करेंगे।
रिकॉर्डिंग का फीचर फोन में तो कर सकेंगे इस्तेमाल
यदि आपके एंड्रॉयड फोन के डायलर में डिफॉल्ट रूप से कॉल रिकॉर्डिंग फीचर है, तो भी आप कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं। गूगल ने खुलासा किया है कि प्री-लोडेड कॉल रिकॉर्डिंग ऐप या फीचर के लिए एक्सेसिबिलिटी परमिशन की जरूरत नहीं होती है, इस तरह नेटिव कॉल रिकॉर्डिंग काम करेगी। गूगल की एक वेबिनार के एक प्रेजेंटर ने कहा, ‘यदि ऐप फोन पर डिफॉल्ट डायलर है और प्री-लोडेड भी है, तो आने वाली ऑडियो स्ट्रीम तक पहुंच प्राप्त करने के लिए एक्सेसिबिलिटी कैपेसिटी की जरूरत नहीं है।’
शाओमी फोन का इस्तेमाल करने वालों को टेंशन नहीं
अभी तक, गूगल के पिक्सेल और शाओमी फोन अपने डायलर ऐप्स पर एक डिफॉल्ट कॉल रिकॉर्डर के साथ आते हैं। इसलिए, यदि आपके पास पिक्सेल या शाओमी फोन है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है।
किसी की इजाजत के बिना कॉल रिकॉर्ड करना खतरनाक
एक बजट स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी A12, रियलमी C25, ओप्पो K10, वनप्लस सभी एंड्रॉयड फोन में कॉल रिकॉर्डिंग फीचर होता है। यदि आपकी कॉल आपकी इजाजत के बिना रिकॉर्ड की जा रही हैं तो यह आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है।
लेकिन कुछ जगह जैसे कि कस्टमर केयर में कॉल रिकॉर्ड करना जरूरी होता है, तो वहां पहले ही बता दिया जाता है कि यह कॉल भविष्य में ट्रेनिंग के उद्देश्य से रिकॉर्ड की जा रही। यहां अंतर यह है कि आपको बताया जा रहा है कि कॉल रिकॉर्ड की जा रही है।
यूरोप में फोन कॉल को रिकॉर्ड करना गैर कानूनी
वहीं यदि ये कॉल किसी अजनबी या परिचित या प्रोफेशन कॉन्टैक्ट के साथ कॉल रिकॉर्ड हो रही है, तो यह वास्तव में खतरनाक है। किसी के इजाजत के बिना कॉल रिकॉर्डिंग खतरनाक है। लगभग पूरे यूरोप में जहां किसी भी फोन कॉल को रिकॉर्ड करना गैर कानूनी है। यही वजह है कि यूरोप में बिकने वाले शाओमी के फोन कॉल रिकॉर्डिंग का सपोर्ट नहीं करते हैं।
छतीसगढ़
मौसम में बदलाव का असर :मौसम में हुआ परिवर्तन जिससे मरीज बढ़े

गर्मी तेज होने के कारण मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। एसआरजी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार सुबह से ही जांच केंद्रों पर मरीजों की भीड़ देखी गई। गर्मी होने के कारण मलेरिया डेंगू, उल्टी, दस्त, घबराहट समेत कई मौसमी बीमारियों के मरीज आ रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज के रिकॉर्ड ऑफिसर दिलीप सिंह खंगारोत ने बताया कि 1 से 15 मार्च के बीच सीटी स्कैन जांच 338 हुई थी। वहीं, 1 से 15 अप्रैल के बीच में यह संख्या बढ़कर 470 हो गई है। इसी प्रकार डेंगू मलेरिया सहित अन्य जांचें 1 से 15 मार्च के बीच 1600 थी। वे भी बढ़कर 1 से 15 अप्रैल तक 3500 हो गई है। खंगारोत ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं। इसके साथ ही निशुल्क जांच योजना के कारण भी अधिक से अधिक लोग अस्पताल आते हैं।
मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना के तहत जांच केंद्रों पर जांच के लिए रोगियों की लाइने नजर आई। चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि अस्पतालों में जांच में बढ़ने का कारण सरकार की निशुल्क योजना है। वहीं, दूसरी ओर गर्मी होने के कारण मलेरिया डेंगू उल्टी दस्त घबराहट सहित कई मौसमी बीमारियों के कारण भी जांच बढ़ी हैं।
-
देश - दुनिया7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
छत्तीसगढ़7 days agoCGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
Lifestyle7 days agoसस्ते होने वाले है jio के प्लान 119 रू से चालू
-
जॉब7 days agoलोक सेवा आयोग में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoदिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
छत्तीसगढ़7 days agoCG News: छत्तीसगढ़ मे बदल सकता है मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश…
-
Lifestyle7 days agoलॉन्च,होने वाली है यामाहा मोटर आइये जाने उनके दाम और फीचर्स
-
जॉब7 days agoकर्मचारियों ने दे दिया नौकरी से इस्तीफा जानिए क्या हो सकता है कारण
-
Lifestyle6 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है ये बड़ी परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoindian Army में स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…






























You must be logged in to post a comment Login